झारखंड

View All
Published / 2025-11-21 18:22:04
अब 80 नहीं, 110 रूपये प्रति फीट होगी बोरिंग

  • महेश चंद्रा की अध्यक्षता में बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की विशेष बैठक महेश चंद्रा की अध्यक्षता में रिंग रोड स्थित सुकुरहुट्टू में आयोजित की गई जिसमे सभी रिग ऑनर शामिल हुए, जिसमे मजदूर, ऑपरेटर, हैमर बिट, एवं बोरिंग मशीन के पार्ट्स पुर्जा की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए सभी के सर्व सम्मति से बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट निर्धारित की गई। 

अब लोगों को बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट के दर से चुकानी होगी। रांदी में अत्यधिक गाड़ी बनने के वजह से झारखण्ड के मजदूरों को रोजगार देने के लिए भी प्रतिबद्ध है यह पलायन को रोकने की एक पहल है। नई दर 21/11/25 से पूरे रांची में लागू हो जाएगी।

इस बैठक में समिति के सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मो० आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान, राजू शर्मा, एवं अन्य गाड़ी मालिक उपस्थित थे।

Published / 2025-11-21 18:11:50
झारखंड : विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे शहीदों के परिजन

  • झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की सीमा और नक्सल अभियानों में वीरगति प्राप्त झारखंड के 16 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Published / 2025-11-21 17:51:59
झारखंड : यूनिटी मार्च में राज्यपाल ने बढ़ाया लोगों का उत्साह

  • राज्यपाल ने यूनिटी मार्च - एक भारत, आत्मनिर्भर भारत  में लिया हिस्सा, बढ़ाया युवाओं का उत्साह

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित  यूनिटी मार्च - एक भारत, आत्मनिर्भर भारत  में शामिल होकर प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री,  लौहपुरुष  भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है। 

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस पदयात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी, जो उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण है। उनका संदेश सदैव यही रहा है कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने यह भी कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  माई भारत  द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ को एक जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। राज्यपाल ने आगे बताया कि देशभर में आयोजित पदयात्राएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध और क्विज़ प्रतियोगिताएँ, एक था सरदार पॉडकास्ट तथा राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ युवाओं में राष्ट्रभावना को प्रबल करेंगी। 

उन्होंने कहा कि एनएसएस, स्काउट्स & गाइड्स, माई भारत वॉलंटियर्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा वर्ग राष्ट्र-निर्माण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। राज्यपाल ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की एकजुटता, संकल्प और चरित्र पर आधारित है और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा  एक भारत, श्रेष्ठ भारत  जैसी पहल की गई हैं और इसी क्रम में राजभवन, झारखंड द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाते हैं और संबंधित राज्य के नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण, कर्तव्यों और जीवन-मूल्यों में आत्मसात करें। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें।

राज्यपाल ने उल्लेख किया कि इसी माह की 9 तारीख को उन्हें सरदार पटेल की भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वहां देश-विदेश से आए असंख्य लोग उपस्थित थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे केवल प्रतिमा का अवलोकन ही नहीं कर रहे थे, बल्कि सरदार पटेल जी को श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण भी कर रहे थे। 

अंत में राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पदयात्रा से प्रेरित होकर हम सभी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के संकल्प को और अधिक दृढ़ करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई।

Published / 2025-11-21 17:43:39
जमशेदपुर : बेरहमी से युवक को छलनी कर डाला

  • जिस्म पर दागी 8 गोलियां...सिर पर 3 बार तेजधार हथियार से किया वार, जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिस्म पर दागी 8 गोलियां...सिर पर 3 बार किया वार

घटना जिले के कदमा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर मस्जिद के पीछे स्थित मैदान में 5 से 6 अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि तौकीर नामक युवक घर से पैदल एक पार्टी में जाने के लिए निकला था। 

इस दौरान बाइक पर सवार 5 से 6 अपराधी पहुंचे और उसे गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधियों ने तौकीर के शरीर में 8 गोलियां दागी। बाद में सिर पर तीन जगह तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की 

घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में तौकीर को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप एग्रिको निवासी सलमान और मानगो के बिल्ली आफताब पर लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published / 2025-11-20 21:56:54
विपक्ष को देश के वोटरों पर भरोसा नहीं : निशिकांत दुबे

हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है, निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला 

टीम एबीएन, रांची। पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी मतदाताओं के सहारे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भारत के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। 

निशिकांत दुबे ने कहा, ये बांग्लादेशी मतदाताओं के साथ अपनी सरकार बनाने की कोशिश करते रहे हैं। इनको हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने एसआईआर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राजीव गांधी की देन है और इसे समझने की आवश्यकता है। 

दुबे ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता के सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को राजीव गांधी को पढ़ना चाहिए। SIR को पढ़ना चाहिए। 

भाजपा सांसद का यह बयान उस समय आया है जब पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच विवाद बढ़ा हुआ है। रकफ प्रक्रिया को लेकर भी राजनीतिक तनाव जारी है।

Published / 2025-11-20 20:27:13
पलामू : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिला में छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्रा के इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों जख्मी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। 

इस हादसे में मरने वाले दो लोगों में एक की पहचान हुसैनाबाद के देवरी के रहने वाले बसंत चौधरी जबकि दूसरे की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के रहने वाले रमेश पासी के रूप में हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को किया गया। 

दरअसल, बसंत चौधरी और रमेश पासी अलग-अलग बाइक से थे और छतरपुर हुसैनाबाद रोड पर सफर कर रहे थे। इसी क्रम में दोनों की बाइक आपस में टकरा गयी थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक पर सवार चार लोगों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में बसंत चौधरी और रमेश पासी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य जख्मी को इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे को लेकर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि दो बाइक की टक्कर हुई थी जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। 

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जबकि पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

Published / 2025-11-19 17:43:02
जमशेदपुर : थाना से मात्र 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के ज्वेलरी की चोरी

झारखंड में चोरों के बुलंद हौंसले देख पुलिस पड़ी कमजोर, थाने से महज 200 मीटर दूर एक बंद घर से 20 लाख के जेवरात चोरी 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जमशेदपुर में एक बार फिर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर भागे चोर  

जानकारी के मुताबिक उलीडीह थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में चोरों ने डाका डाल दिया है। दरअसल, घर के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात जब सभी घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे सारे जेवरात गायब हो गये हैं। घरवालों के मुताबिक 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी 

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में आ गये हैं। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है।

Published / 2025-11-19 17:42:13
देवघर : जेवर दुकान से दो महिला ग्राहकों ने उड़ाये जेवरात

ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर आयीं 2 महिला, बैठे-बैठे कर दिया कांड; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड से आये दिन कोई न कोई लूट की घटना सामने आ ही रही है। चाहे घर हो या सुनार की दुकान। अपराधी बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के देवघर से आया है। 

जानकारी के मुताबिक यहां रामयश रोड स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में 2 महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची। दुकानदार ने उन्हें पायल दिखाना शुरू किया। दोनों महिलाओं ने पांच जोड़ी पायल चुपके से चोरी कर ली। 

कुछ देर बाद दुकानदार को शक हुआ और जब सीसीटीवी कैमरा देखा गया, तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गयी। कैमरे में दिखा कि दोनों महिलाएं दुकान पर शॉल ओढ़कर बैठी हुई हैं। दुकान मालिक जेवर दिखा रहा है। महिलाओं ने मौका देखकर पांच जोड़ी पायल शॉल में छिपा ली। 

इसके बाद दुकानदार ने शोर मचाया। दुकानदार के शोर मचाते हुए आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिलाएं बिहार के लखीसराय जिले की रहने वाली बतायी जा रही हैं।

Page 205 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse