टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चोर बेखौफ हो गये हैं। यहां चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। आये दिन कोई न कोई चोरी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से आया है जहां चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया।
मामला जिले के पंडरा बाजार समिति का है। यहां चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया और दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या एन-24, एन-25 और एन-27 में एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने तीनों दुकानों में दीवार तोड़कर प्रवेश किया और कैश, कीमती सामान, लैपटॉप और कई अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिये। चोरी किये गये सामानों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
दुकानदारों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली, जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखा कि कई सामान बिखरा पड़ा है और जरूरी कागजात वाला लैपटॉप वहां पर मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि सामान और नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण कागजात चोरी होने से उनका बड़ा नुकसान हुआ है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान और मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 18 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।
गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। कांके में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह यातायात पर हल्का प्रभाव पड़ा है। गुमला में अभी भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। खूंटी में 7.3, हजारीबाग में 7.1, डाल्टनगंज में 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। रांची में 10.2, लोहरदगा और लातेहार में 9.0, बोकारो में 9.2, गोड्डा में 9.9, जमशेदपुर में 11 और चाईबासा में 11.8 डिग्री तापमान रहा। पाकुड़ 12 डिग्री के साथ अपेक्षाकृत गर्म रहा। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सुबह की ठंड तीखी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग ने शीतलहर के दौर को कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट बनाये रखेंगी। दिन में हल्की धूप निकलेगी, मगर तेज सर्द हवा राहत नहीं देगी। रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना है।
7 दिसंबर की रात के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, घर से कम निकलें और गर्माहट बनाये रखें।
टीम एबीएन, रांची। शीतकालीन सत्र के साथ ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुद्दों को लेकर विधायकों की जुवानी जंग तेज हो गयी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इकलौते विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में छात्रवृत्ति निकासी और मैया सम्मान योजना उदासीनता पर सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। विकास में बाधा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर प्रहार किया।
इधर, संगठन का एक मोर्चा सड़क में इन दोनों आंदोलन कर रही है। खतियान एवं छात्रों के मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पदयात्रा चल रही है। आज यह पदयात्रा कुल 90 किलोमीटर दूरी तय कर रामगढ़ जिला को प्रवेश किया। आज (शनिवार) को हजारीबाग सदर से चलकर डेमोटांड़, मोरांगी होते हुए चरही मोड़ (रामगढ़) तक पहुंचा।
नेतृत्व कर रहे संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्याय से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा संगठन खतियान के मांग को लेकर कटिबंध है। छात्र के मांगों व क्षेत्रीय अधिकार को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
पदयात्रा के दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव की दिपक रवानी ने कहा कि हमारा पदयात्रा 09 दिसंबर (मंगलवार) को राजधानी बूटी मोड़ पहुंचेगी। बूटी मोड़ से छात्रों एवं कार्यकतार्ओं जुटान होगा एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ विधानसभा तक पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
आज के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, कृष्णा यादव, सुरज साहु आदि संगठन के पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। दिनाँक 4 तथा 5 दिसम्बर को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, राँची) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती के उपलक्ष्य पर दो दिवासिय कार्यक्रम आयोजित किया गया|
कार्यक्रम में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आये पूज्य उत्साही राम जी के द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। संकीर्तन का समापन आज प्रातः 9.30 बजे हुआ।
कल के कार्यक्रम में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया था जिसमें कुल 206 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण किया गया।
चिकित्सा शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, एवं डॉ. स्मृति कुमारी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया।
चिकित्सा शिविर में रक्त जाँच की भी सुविधा दी गयी जिसमे ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड इत्यादि का लाभ लोगों ने उठाया। आज प्रातः अष्टयाम संकीर्तन के समापन के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया जिसे शाम्भवी शाहदेव, प्राची प्रसाद, देवयानी नारायण एवं शीतल सिंह ने प्रस्तुत किया। वक्ताओं में जमशेदपुर शाखा से इंद्रजीत सिंह, मरहटीया शाखा से बिरेन्द्र चौबे, रांची शाखा से सुदर्शन सिंह एवं मनमथनाथ देवघरिया ने अपने अनुभव एवं विचार रखे।
अंत में नारायणपुर, छतिसगढ़ से पधारे पूज्य उत्साही राम जी ने अपने आशीर्वचन से सबका मार्गदर्शन किया। रांची शाखा के संयुक्त मंत्री यदुनाथ शाहदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मंच संचालन हेमन्त नाथ शाहदेव द्वारा किया गया।
गोष्ठी के उपरांत श्रद्धालु-सदस्यों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे नगर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, गुमला, घाघरा, धनबाद, सिमडेगा, मरहटिया, गड़हनी इत्यादि शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु सदस्यगण सम्मिलित हुए।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार एचईसी (HEC) को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने, परिसर को उजाड़ने और 5000 एकड़ से अधिक भूमि को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के खिलाफ वामदलों ने कड़ा विरोध जताया है।
रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में सीपीआई, सीपीएम और माले के नेताओं ने कहा कि एचईसी को पुनर्जीवित करने की बजाय केंद्र सरकार उसे जान बूझकर बीमार दिखाने की नीति पर काम कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि 1200 करोड़ रुपये के रणनीतिक ऑर्डर वर्षों से रोक दिए गए, वर्किंग कैपिटल बंद कर दिया गया और एसबीआई की बैंक गारंटी भी बिना कारण वापस ले ली गई।
इसके चलते उत्पादन ठप हो गया और वर्कशॉप–टाउनशिप को धीरे–धीरे उजाड़ने की कार्रवाई जारी है। मजदूर–अधिकारी 28 महीने से बिना वेतन काम कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार चुप्पी साधे हुए है। वामदलों ने कहा कि उद्देश्य स्पष्ट है HEC को समाप्त कर उसकी 5000 एकड़ भूमि और अरबों की परिसंपत्तियां निजी कॉरपोरेट के हवाले करना।
उन्होंने याद दिलाया कि नीति आयोग की समिति, जिसकी अध्यक्षता डॉ वीके सारस्वत ने की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि केवल 1200 करोड़ के आधुनिकीकरण से HEC को 2-3 साल में लाभकारी बनाया जा सकता है. सरकार ने यह रिपोर्ट दबा दी।
नेताओं ने कहा कि HEC के बंद होने का असर राष्ट्रीय सुरक्षा, औद्योगिक आत्मनिर्भरता और ISRO–DRDO जैसी संस्थाओं के स्वदेशी उपकरणों पर पड़ेगा। प्रेस वार्ता में सीपीआई के अजय सिंह, सीपीएम के समीर दास और माले के शिवेंदु सेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। राज्य में शीतकालीन सत्र शुरू हो चुकी है। इधर सड़क पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का खतियान व छात्रों के मांगो को लेकर पदयात्रा जारी है। पदयात्रा करते हुए आज दूसरे दिन हजारीबाग सदर तक पहुंचे।
यह पदयात्रा 9 दिसंबर को रांची प्रवेश करेगी। राजधानी में विशेष शक्ति-प्रदर्शन को लेकर आज संगठन का सामूहिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पदयात्रा व विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर चर्चा परीचर्चा हुआ एवं सुचारू सफलता हेतु रणनीति तय हुआ। पद यात्रियों का ठहराव की व्यवस्था, निर्धारित रूट गमन, प्रशासन से सामंजस आदि विषयों पर चर्चा हुआ।
बैठक में संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की हम लोग राजधानी में पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेंगे। मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेंगे। ताकि सदन पर बैठे माननीयों तक हमारी आवाज गूंज सके।
जिला अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि आंदोलन की तैयारी हेतु संगठन के सभी विंग को सूचनार्थ किया गया है। हटिया, सिल्ली, ईचागढ़, मांडर, तमाड़, खिजरी विधानसभा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि मंगलवार को पद यात्रियों का बृहद संख्या जुटान बूटी मोड़ में होगी एवं बरियातू रोड रातू रोड होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ेंगे।
आज (शुक्रवार) को मोरहाबादी मैदान के बैठक में देवेंद्र नाथ महतो, रतिया गंझू, संजय महतो, जयंती देवी, सुमित खतियानी, पप्पू कुडमी, सीमा देवी, गुना भगत, रंभा देवी, पंचम एक्का, राजु चैंडी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे संचालित विगत 2 वर्षों से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) राँची में आज 5 दिसंबर को श्रृषभ पोद्दार एवं नेहा पोद्दार की प्रथम शादी की सालगिरह के सुअवसर पर उनकी दादी पुष्पा देवी पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया।
अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक 17 दिनों मे 3460 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में ऋतुराज, ताराचंद रुपमणी, संगीता देवी, रामपाल जैन, विमल कुमार पाटनी, श्रवण ढांढनिया, पूरणमल सेठी, निर्मल छावनिका,कविता वेंकट गाड़ोदिया, रमेश अग्रवाल, आदविक देवघरिया,साकेत सुमन, दिलीप गुप्ता, विष्णु भट्टाचार्य, कनिष्क कुमार, ओमप्रकाश बजाज, के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई।
सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इसके अलावे कई लोगों द्वारा आश्रम में रह रहे निराश्रितो, मंदबुद्धि, दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम और श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के माननीय सांसद सह हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री सुखदेव भगत कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अनेक प्रखंडों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
प्रखंडों में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा ऑब्जर्वर सुखदेव भगत का भव्य ढंग से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एआईएससी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की सोच है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन सशक्त हो उसके लिए आज संगठन की जमीनी हकीकत क्या है संगठन के लोगों एवं संगठन की गतिविधियां क्या है उसको जानने आये हैं।
श्री भगत ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की सोच को हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य पर दिए गए टास्क को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिये। सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन के कार्य में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो संगठन के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे उन्हें जिम्मेदारी भी दी जायेगी।
बैठक के उपरांत सुखदेव भगत ने व्यक्तिगत रूप से सभी कांग्रेसजनों का विचार लिया वहां के कांग्रेस की क्या स्थिति है संगठन मजबूत कैसे होगा कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों को पार्टी आलाकमान तक समर्पित करेंगे। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री और स्पीकर ने भी सुखदेव भगत का भव्य ढंग से स्वागत किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse