झारखंड

View All
Published / 2026-01-12 22:55:39
संगठन की रीढ़ है युवा कांग्रेस : धीरज प्रसाद साहू

  • संगठन की रीढ़ है युवा कांग्रेस : धीरज प्रसाद साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में सोमवार को झारखंड कांग्रेस भवन, रांची में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में संगठनात्मक एकजुटता का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर, कांग्रेस का पट्टा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर और शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, ऊर्जा और बदलाव की ताकत होती है, और यही ताकत कांग्रेस पार्टी को नयी दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने आप पर भरोसा जताया है, अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस भरोसे पर खरे उतरें।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आज देश और राज्य ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां युवाओं को बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में रही है, और इसे जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के कंधों पर है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को चाहिए कि वे गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर लोगों से सीधा संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाएं। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास भी और गहरा होगा।

मौके पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। 

समारोह का समापन कांग्रेस पार्टी के एकजुट होकर आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम ने न केवल नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा का संचार भी किया। 

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, गौ सेवा आयोग चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ व अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी, पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता छोटू, एनएसयूआई प्रदेश विनय उरांव, आदिवासी सेल के चेयरमैन राज उरांव, युवा उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, कार्यालय सहप्रभारी राजन वर्मा, ज्योतिष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published / 2026-01-12 21:05:35
सोमा मुंडा हत्याकांड : 17 को बंद रहेगा झारखंड

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से असंतोष बरकरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के आदिवासी नेता पहाड़ा राजा दिवंगत सोमा मुंडा की हत्या के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी नाराजगी के बीच झारखंड आदिवासी समन्वय समिति ने 17 जनवरी को पूरे राज्य में झारखंड बंद का आह्वान किया है। 

यह निर्णय सोमवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत जियरपपा गांव में आयोजित दिवंगत सोमा मुंडा की श्रद्धांजलि सभा के बाद लिया गया। सभा में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के अगुवा शामिल हुए। दिवंगत सोमा मुंडा द्वारा संचालित विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सोमा मुंडा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम से पूर्व जियरप्पा मैदान में पूरे विधि-विधान के साथ पत्थलगढ़ी की गयी, जिसमें शिलापट पर दिवंगत सोमा मुंडा का नाम अंकित किया गया। 

सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी सरना समिति के फूलचंद तिर्की ने कहा कि पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन इस अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। इसी कारण सर्वसम्मति से 17 जनवरी को झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया। 

आदिवासी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 17 जनवरी से पहले हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पूरे झारखंड में चक्का जाम किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान राज्य को होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Published / 2026-01-12 21:04:41
बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में सिटीजन फोरम ने मनाया युवा दिवस

  • वार्ड-9 में रांची सिटीजन फोरम ने किया जनसंवाद और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस 
  • रांची सिटीजन फोरम आगामी रांची नगर निगम चुनाव में कुल 53 वार्ड से हर वार्ड में एक-एक प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगा : दीपेश निराला 
  • वार्ड-9 में ड्रेनेज एवं सीवरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में जल जमाव है प्रमुख समस्या 

टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-9 स्थित मैत्री रोड, बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित हुई, जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। 

उसके बाद उपस्थित स्थानीय लोगों ने वार्ड 9 के विभिन्न समस्याओं से रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों को अवगत कराया जैसे कूड़े-कचरे का नियमित उठाव ना होना, पानी की दिक्कत, सुरक्षा का अभाव, सीवरेज और ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में भारी जल जमाव होना और नाली का पानी घरों में घुसना, यूनिवर्सिटी कॉलोनी तालाब का बुरा हाल, स्ट्रीट लाइट की समस्या, क्षतिग्रस्त नाली इत्यादि यहां की प्रमुख समस्याएं हैं। 

वार्ड-9 एक अच्छा खासा क्षेत्रफल वाला जगह है जोकि बारियातू हाउसिंग कॉलोनी सहित रिम्स क्षेत्र, जोड़ा तालाब, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मदरसा क्षेत्र, जेवियर नगर, डेलाटोली तक फैला हुआ है। यह वार्ड फिलहाल महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बैठक की संयोजकता उषा चौधरी ने की। 

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सहसचिव संतोष मृदुला और स्थानीय मोहन प्रसाद वर्मा, रंजय कुमार पाठक, प्रभु सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, निपा दास, मंटू गुप्ता, बिना सिंह, सुलेखा श्रीवास्तव, इंदु ओझा, सुप्रीता, सविता सहाय, मुन्नी देवी, नंदिनी सिंह, प्रीती सिंह, इंद्रावती, रेखा देवी, कामिनी देवी, सिद्धार्थ गौतम, रेणुका देवी, रिंकी देवी, बबिता गुप्ता, मुन्नी देवी, सुजीत कुमार पांडेय, जूही चौधरी, शिंपी कुमारी गुप्ता, पायल, सीमा, राजकुमारी यादव, युवराज पासवान, उदित दुबे, आदित्य दुबे इत्यादि उपस्थित हुए।

Published / 2026-01-12 21:01:49
15 को सिमडेगा नगर में स्टॉल लगाकर धन संग्रह करेगा वनवासी कल्याण केंद्र

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। आज दिनांक 11.01.2026 दिन रविवार को वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के तत्वावधान में आनंद भवन, धर्मशाला सिमडेगा में समिति के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गयी। इस बैठक की सफल संचालन हेतु मुख्य रूप से प्रांत के शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे उपस्थित थे। 

उन्होंने कल्याण आश्रम के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मकर संक्रांति पर्व पर स्नान, दान करने की महत्व पर प्रकाश डालते हुए अगामी मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को सिमडेगा नगर में स्टॉल लगाकर धन संग्रह करने की बातें बतायी। 

इस अवसर पर सर्व सहमति से मकर संक्रांति धन संग्रह हेतु एक छोटी टोली का भी गठन किया गया तथा तीन स्थानों पर स्टॉल लगाने का विचार किया गया तथा तीनों स्थान के लिये कार्यकर्ता भी तय किया गया। 

आज की बैठक में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, विद्यालय प्रबंधन समिति सलडेगा के अध्यक्ष, हनुमान बुंदिया, उपाध्यक्ष विद्या बड़ाईक,  सह सचिव रामकृष्ण महतो, समिति सदस्य सुदर्शन सिंह, संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिला समिति सदस्य बसंत नारायण मांझी, नगर संयोजक रवि वर्मा, सलडेगा संकुल प्रमुख संतोष दास, विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाठक, सिमडेगा जिला महिला प्रमुख संपति कुमारी आदि उपस्थित थे।

Published / 2026-01-12 17:46:52
सांसद सुखदेव भगत ने प्रियंका गांधी को दी जन्म दिवस की बधाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने महिला सशक्तिकरण की ध्वजवाहिका व देश के हर वंचित और जरूरतमंद के हक की लड़ाई की न्याय योद्धा कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि ईश्वर आपके जीवन को उत्तम स्वास्थ्य सुख और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Published / 2026-01-12 17:46:14
लोहरदगा में चला नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव  राजेश कुमार के मार्गदर्शन पीएलवी प्रदुमन सिंह एवं धनेश्वर साहू के संयुक्त नेतृत्व में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैरो में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

जिसमें नालसा की डाउन ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया योजना 2025 के तहत नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं डायन प्रथा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा एवं डालसा से मिलने वाला नि शुल्क कानूनी सहायता के बारे मे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के 50 बच्चें  बच्चियां एवं शिक्षकों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, आचार्य रीता यादव, शांति नाग, प्रभा कुमारी, अजलि सोनी उषा रानी, सरोज कुमारी संध्या कुमारी, सुनीता कुमारी, देवंती कुमारी, अमृता कुमारी, विनोद महतो, सुबासनी कुजूर उपस्थित थे।

Published / 2026-01-12 17:43:26
राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची प्रेस क्लब में विशिष्ट व्यक्तित्वों के साथ संवाद की शृंखला की हुई शुरुआत 

टीम एबीएन, रांची। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राजनीति और मीडिया विषय पर पत्रकारों से विचार साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीति और मीडिया के बीच परस्पर पूरक संबंध है। दोनों की भूमिकाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता होना चाहिए। 

राज्यपाल ने कहा कि राजनीति शासन की दिशा तय करती है, जबकि मीडिया शासन के निर्णयों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। राजनीति की हर गतिविधि पर मीडिया की पैनी निगाह रहती है और जब राजनीति अपनी दिशा से भटकती है, तब मीडिया उस पर अंकुश लगाने की भूमिका निभाती है। यही कारण है कि मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ माना गया है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया की आलोचना तथ्यपरक और संतुलित होनी चाहिए। यदि तथ्य मजबूत हों तो उन्हें प्रकाशित-प्रसारित करने से डरना नहीं चाहिए, लेकिन जबरन मसाला डालकर किसी के चरित्र पर हमला करना उचित नहीं है। कभी-कभी पत्रकारिता में त्रुटियां हो जाती हैं, ऐसे में उन्हें स्वीकार कर आत्ममंथन करना चाहिए। 

राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज राजनीति की तरह मीडिया भी विचारधाराओं में बंटती जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता अब मूलत: नौकरी बनकर रह गई है। पत्रकारों पर खबरों के साथ-साथ विज्ञापनों का दबाव रहता है, जिसके कारण उन्हें राजनेताओं और नौकरशाही से संबंध बनाए रखने की मजबूरी होती है। इसका सीधा असर खबरों की गुणवत्ता पर पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि हमारी निजी विचारधारा से बड़ा राष्ट्र और समाज है, इस तथ्य को सदैव ध्यान में रखना चाहिए। पारदर्शिता और परस्पर संवाद से ही लोकतंत्र और समाज का सुदृढ़ निर्माण संभव है।

अध्यक्षीय उद्गार में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि बाजारवाद के बढ़ते दबाव के कारण मीडिया का मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है, जिससे पत्रकारिता की आत्मा को नुकसान पहुंच रहा है। 

विषय प्रवेश कराते हुए वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने भारत में ढाई सौ वर्षों के पत्रकारिता इतिहास और उसकी वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य अतिथि की जीवन यात्रा और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का भी परिचय दिया। 

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने संवाद शृंखला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य राजनीति, प्रशासन, समाज और मीडिया से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक, निष्पक्ष और वैचारिक विमर्श को बढ़ावा देना है, ताकि पत्रकारों और समाज दोनों को व्यापक दृष्टि और नयी समझ मिल सके। 

स्वागत भाषण में सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि रांची प्रेस क्लब पत्रकारों के बौद्धिक विकास, पेशेवर मूल्यों के संरक्षण और लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त करने के लिए ऐसे विचारोत्तेजक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बिपिन उपाध्याय ने किया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, डॉ. रामाज्ञा तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, ओमरंजन मालवीय, राजेश कुमार सिन्हा, विनय चतुर्वेदी, क्लब के संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मंटू, नीरज अंबष्ट, भारत भूषण प्रसाद, राजेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजन बॉबी, संतोष कुमार सिन्हा, अशोक गोप, संजय सुमन, प्रतिमा कुमारी, निर्भय कुमार, चंदन वर्मा, अमित कुमार, विजय गोप, सौरभ शुक्ला, आनंद मोहन, भीष्म सिंह, प्रशांत शरण, राजीव मिश्र, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Published / 2026-01-12 14:38:28
स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर आजसू ने मनाया युवा दिवस

  • स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी कर आजसू ने युवा दिवस मनाया

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के एवं  युवा दिवस के उपलक्ष्य पर आजसू छात्र संघ ने रांची के बड़ा तालाब स्थित उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विवेकानंद जी के जीवनी के ऊपर संगोष्ठी की। 

संगोष्ठी में अतिथि के रूप में संजय मेहता (आजसू पार्टी महासचिव ), ओम वर्मा (आजसू छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष) बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, अमित यादव उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित संजय मेहता ओने कहा कि हमें सिखाया कि जीवन में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है खुद पर विश्वास। उनका कहना था, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। 

विवेकानंद जी मानते थे कि हर युवा में असीम शक्ति छिपी है। जरूरत है तो बस उसे पहचानने की। वे कहते थे कि कमजोर बनना पाप है और साहस ही जीवन की सच्ची पहचान है। ओम वर्मा ने कहा की आज हम सब यह संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने चरित्र, आत्मविश्वास और सेवा भाव को मजबूत बनाएँगे। यही स्वामी विवेकानंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी केवल एक संत नहीं थे, वे भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण होना चाहिए। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बबलू महतो ने दिया एवं मंच संचालन प्रताप सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में  केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा आजसू के महानगर अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रौशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा, राज दुबे, अभित, मुकेश, सोनू सिंह, कृष्ण, चाहत जयसवाल, हिमांशु सिंह, निशांत लिंडा, अमित मिंज, सन्नी सिंह, आदित्य यदुंशी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Page 168 of 1688

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse