झारखंड

View All
Published / 2021-07-03 14:57:27
चाईबासा : दो महिला समेत चार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने शनिवार सोनुआ थाना क्षेत्र के झिंगामार्चा गांव से दो महिला समेत कुल चार माओवादी समर्थको को पुलिस ने एसओपी के तहत दबोच कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चारों के पास से माओवादी संगठन के बैनर व पोस्टर जब्त किया है। इस सम्बंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी संगठन के सुरेश मुंडा दस्ता के सदस्य दमन विरोधी सप्ताह को लेकर सोनुवा थाना क्षेत्र के झिंगामार्चा एवं आसपास क्षेत्र में पोस्टर बाजी करने के सक्रिय है । उक्त आगत सूचना का सत्यापन व उसके आलोक में एसओपी के तहत आवश्यक कार्रवाई के गठित टीम ने तथाकथित महिला माओवादी समर्थक गुरुवारी हेम्ब्रम उर्फ बसंती(20) और पुण्डी सुंडी(21) के अलावा सूर्या उर्फ सूर्या सोय उर्फ सिंगराई सोय(21) और विजय उर्फ दुग्गा सोय(20) को पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा है, उक्त चारो ने पुलिस को कई सुराग के बारे में बताया है।

Published / 2021-07-03 14:51:26
गो तस्करी : ट्रक पर लदे 20 पशु जब्त, चालक गिरफ्तार

बेड़ो। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह लगभग 5.30 बजे केशा मोड़ और कॉलेज गेट के समीप बेड़ो पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 से अधिक गौवंशीय पशुओं को ट्रक समेत जब्त कर लिया है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ट्रक पर सवार तस्कर भागने में सफल रहे। बेड़ो के थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जैसे ही ट्रक को रोका गया सभी उतरकर भागने लगे। सभी पशु भूखे थे। जैसे ही उन्हें थाना परिसर लाया गया सभी घास खाने टूट पड़े। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ की ओर ट्रक जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि गोवंश पशुओं की तस्करी के अधिनियम के तहत बेड़ो थाना में मामला दर्ज किया जाएगा। गौवंशीय पशुओं को स्थानीय मुखिया सुशांति भगत की देखरेख में किसानों को अस्थायी रूप से सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया कानून के दायरे में की जाएगी। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले गत गुरुवार को बेड़ो पुलिस ने पैदल जानवरों को तस्करी के लिए ले जाए जा रहे नौ पशुओं को बरामद किया था। पशुओं की तस्करी करते हुए खुलेआम बंद ट्रकों और पैदल मांडर तथा लापुंग होते हुए रांची और खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके से होकर तस्करी किए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। पशु तस्कर पूरी योजनाबद्ध तरीके से गोवंशीय पशुओं को छत्तीसगढ़ से बांग्लादेश तक तस्करी कर पहुंचाने का काम एक बार फिर शुरू कर दिये हैं।

Published / 2021-07-03 14:44:12
विधायक कमलेश सिंह की पहल पर अनुमंडल अस्पताल में लगेगा आक्सीजन प्लांट

हुसैनाबाद पलामू। अनुमण्डल अस्पताल के 50 बेड पर पाइपलाइन से आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी और आॅक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के अथक प्रयास से यह सफल हो सका है। आक्सीजन प्लांट और पाइपलाइन लगाने वाली एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अपनी टीम के साथ अनुमण्डल अस्पताल निरीक्षण किया और प्लांट लगाने की जगह चिन्हित किया। अस्पताल के प्रभारी डॉ रत्नेश ने बताया कि आॅक्सीजन प्लांट और पाइप लाइन की व्यवस्था हो जाने से आने वाले तीसरी लहर के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। किसी भी परिस्थिति में इलाज के लिए मरीजों को परेशानी नहीं होगी। विधायक कमलेश कुमार सिंह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे करोना काल में विधायक ने अनुमंडल अस्पताल में समुचित व्यवस्था कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। मौके पर डा पी एन सिंह, बीपीएम विभूति गुप्ता, राकांपा के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, विनय पासवान, जीशान हसन, रविन्द्र कांस्यकार, प्रिंस शर्मा उपस्थित थे।

Published / 2021-07-03 14:43:01
मेदिनीनगर नगर निगम में लक्ष्य के अनुरूप निगम को हुई राजस्व की प्राप्ति : महापौर

मेदिनीनगर। महापौर अरुणा शंकर ने नये क्षेत्र के सभी सैफ फॉर्म भरने वाले लोगों को बधाई दी है। महापौर ने कहा कि कई लोगों के बहकावे के बाद भी निगम पर विश्वास जताते हुए लगभग 82% लोगों ने सैफ फॉर्म भरा जिससे लगभग एक करोड़ 62 लाख का राजस्व निगम को प्राप्ति हुई है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की अब जवाबदेही और बढ़ गई है कि मैं यथाशीघ्र नए क्षेत्रों में लाइट, रोड, पानी, नाली, सफाई और पार्क की व्यवस्था कर सकूं। महापौर ने बताया किकुछ लोग कोरोना के चलते शहर से बाहर होने के कारण या कोरोना के चलते आर्थिक मंदी के कारण फॉर्म नहीं भर सके। उनके लिए सरकार से अनुरोध करेंगे कि उन्हें एक माह का और समय फॉर्म भरने हेतु बिना अर्थदंड के दिया जाए। महापौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निगम द्वारा 1685 लोगों को बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास का एलॉटमेंट लेटर दे दिया जाएगा । जो सरकार से स्वीकृत होकर तीन-चार दिन पहले आ चुका है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने में बालू की आवश्यकता होगी और अभी बालू का उठाव प्रतिबंधित है जिसके चलते बाजार में चोरी छुपे 2500से 3000 के दर पर बालू उपलब्ध हो है। जो प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले नहीं खरीद कर सकते हैं। मेयर ने कहा कि बालू को लेकर उपायुक्त पलामू से बात करेंगे कि बालू डंप से सीधे प्रधानमंत्री आवास का एलॉटमेंट लेटर देखकर जितना एक आवास में बालू लगता हो उतना बालू प्रधानमंत्री आवास बनाने वालों को उपलब्ध कराई जाए। ऐसा होने पर ससमय प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

Published / 2021-07-03 14:33:10
चाईबासा : 4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो गांव पहुंची। जहां पर शंकर प्रधान के दुकान में विधिवत तलाशी ली। इस क्रम में शंकर प्रधान की दुकान में छिपाकर रखे गए ढाई किलो गांजा विधिवत बरामद कर जब्त किया गया। तत्पश्चात शंकर प्रधान की निशानदेही पर ग्राम घाघरी के विकाश सामड के किराए के मकान में विधिवत तलाशी ली गई। वहां से भी छापामारी टीम ने बक्से में छिपाकर रखा हुआ डेढ़ किलो गांजा बरामद किया और जब्त कर लिया। जिसके उपरांत उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किया गया शंकर प्रधान (45) सीनी भेलाईडीह, थाना सराईकेला, सरायकेला खरसावां जिला का रहने वाला है। वर्तमान में ग्राम मुफस्सिल थाना क्षेत्र केटोंटो मे रह रहे हैं। विकाश सामड (28), गांव तुरामडीह, थाना टोकलोपश्चिमी सिंह भूम का स्थायी निवासी है वर्तमान में घाघरी मे दिनेश बानरा के घर पर किराए में रहता है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल मो. खुर्शीद आलम, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी पुलिस कंट्रोल रूम, पवन चंद्र पाठक थाना प्रभारी मुफस्सिल पुलिस,अवर निरीक्षक राथू उरांव मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार यादव पुलिस केंद्र चाईबासा, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी मुफस्सिल तथा सहायक अवर निरीक्षक राज किशोर ठाकुर मुफस्सिल शामिल था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।

Published / 2021-06-30 17:02:38
झारखंड में फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, इस बार कई छूट

रांची। झारखंड में लागू स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को सरकार ने 8 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बार नियमों में कई बदलाव किये गये हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार हर पहलुओं पर नजर बनाए हुए है। ये पाबंदियां रहेंगी जारी : सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी l सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे l शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे l सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे l स्टेडियम, gymnasium, और पार्क खुल सकेंगे। समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे l आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी l 50 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। बैंक्वेट हॉल और सामुदायिक भवन खुल सकेंगे, परंतु 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। जुलूस पर रोक जारी रहेगी l राज्य के अंदर बस परिवहन की अनुमति दी गई। अंतरराज्यीय बस परिवहन पर रोक जारी रहेगीl पब्लिक परिवहन वाहन नियम द्वारा निर्धारित संख्या में यात्री को बैठा सकते हैं। भारत sarkar द्वारा आयोजित परीक्षा करायी जायेगी। राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगीl मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी। निजी वाहन से राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई पास आवश्यक नहीं होगा। दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा। दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम क्वारंटाइन नहीं होगा l आगंतुकों की व्यापक टेस्टिंग की जाएगी। सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है l आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी l उक्त आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा l

Published / 2021-06-28 17:06:24
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, 10 केजी का आईडी बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जंगल में लगातार अभियान चला रही है। आज इसी क्रम में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद किया है। एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़- खुखरा जाने वाली पक्की सड़क पर सराय टोला में मिला है। आईडी मिलने के बाद उसे जंगल में विस्फोट कर नष्ट किया गया। गिरिडीह एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मार्ग पर सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बम प्लांट किया था। लेकिन उनके मंसूबे फेल कर दिया। गिरिडीह के एएसपी अभियान गुलशन तिर्की और सीआरपीएफ कमांडेंट राजवर्धन राठौर के नेतृत्व में आज नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिया के नीचे से आईईडी बरामद किया गया।

Published / 2021-06-28 13:24:38
कृषि भूमि पर भू-माफियाओं की नजर... फार्म हाउस की जमीन को कई लोगों ने कब्जाया

चरही। चरही में कई दशकों से सरकारी कृषि फार्म हाउस स्थापित है। वह आज बंजर है। अब इस भूमि पर कई जमीन माफियाओं की नजर है। कृषि फार्म हाउस की जमीन को कई लोगों ने कब्जा लिया है। जानकारी के बाद भी सरकारी तंत्र चुप्पी साधे हुए है। इस कृषि फार्म हाउस की अपनी 24 एकड़ 99 डिसमिल भूमि है। भूमि को सिंचित करने के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं। इस फार्म हाउस के अंदर कुआं, तालाब, पॉली हाउस, गोदाम और पदाधिकारी को रहने के लिए लाखों रुपये खर्च कर भवन का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन रहता कोई नहीं है। जिस कारण रख-रखाव विहीन हो गया है। इसके चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। हाउस के कृषि लायक सभी भूमि प्रति पड़ी हुई है। यह मवेशियों का चारागाह बनकर रह गया है। इतना ही नहीं शराबियों, गंजेडियों और जुआडियों का अड्डा बनकर रह गया है। इन लोगों का अड्डा सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक लगा रहता है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। फार्म हाउस को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कृषि फार्म में एक पदाधिकारी और एक गार्ड रहता था। जिसका देखभाल अच्छे ढंग से किया जाता था। अब कृषि भूमि जमीन पर माफियाओं की कुदृष्टि पड़ गयी है। इस भूमि को एक बार पुन: मापी कराने की जरूरत है।

Page 1623 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse