झारखंड

View All
Published / 2026-07-26 19:42:46
रांची : दो को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा करेगा 51 जोड़ों के साथ भव्य रुद्राभिषेक

  • 2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा द्वारा आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।

शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की आराधना, समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की भावना से इस वर्ष 51 दंपतियों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के लिए नासिक से विद्वान वैदिक आचार्य एवं पंडितों का दल रांची आ रहा है तथा प्रत्येक जोड़े का रुद्राभिषेक एक-एक पंडित के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक के उपरांत संध्या में भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन जैमिंग संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से शिव भक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित होगा। उन्होंने रांची एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।यह दोनों कार्यक्रम डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल मे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रसाद वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सहज एवं भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक के संयोजक मनीष लोधा एवं अमित चौधरी हैं, जबकि भजन जैमिंग संध्या के संयोजक विकास अग्रवाल (मो. 8787942294), नीरज अग्रवाल, सौरव बजाज एवं निकुंज पोद्दार हैं। यदि कोई श्रद्धालु रुद्राभिषेक में सहभागी बनना चाहते हैं अथवा भजन जैमिंग संध्या में सम्मिलित होना चाहते हैं, तो वे संबंधित कार्यक्रम संयोजकों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Published / 2026-07-26 19:37:46
चौपारण : श्रीराम मंदिर निर्माण को गति देने के लिए बनी रणनीति

  • चौपारण : श्रीराम मंदिर निर्माण को गति देने के लिए बनी रणनीति
  • ट्रस्ट गठन और जनसहभागिता पर बनी सहमति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। बाजार स्थित साहू भवन प्रांगण में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दूसरी बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील साहू ने की। बैठक में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर बल दिया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट का गठन किया जाए। उपस्थित सदस्यों का मत था कि ट्रस्ट बनने से मंदिर निर्माण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित होगा, समाज में धार्मिक आस्था और विश्वास मजबूत होगा तथा जनसहयोग भी बढ़ेगा।

बैठक का दूसरा प्रमुख विषय मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान रहा। इस संबंध में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

तीसरे महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत यह निर्णय लिया गया कि जो भी धर्मप्रेमी ₹11,000 या उससे अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दान करेंगे, उनके नाम मंदिर परिसर में स्थापित शिलापट्ट पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

बैठक में प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए चौपारण क्षेत्र को चार जोनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जोन में पाँच-पाँच धर्मप्रेमियों की टोली गठित की जाएगी, जो पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर मंदिर निर्माण के उद्देश्य, महत्व एवं जनसहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा अधिकाधिक दान एवं सहयोग के लिए प्रेरित करेगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने संकल्प लिया कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Published / 2026-07-25 20:52:59
झारखंड : छात्रों के सत्याग्रह धरना को देवेंद्र नाथ महतो का मिला समर्थन

  • छात्रों के सत्याग्रह धरना को देवेंद्र नाथ महतो का मिला समर्थन
  • धरनास्थल खाली कराने को लेकर प्रशासन ने बनाया दबाव
  • ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से आयोजित जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द का मांग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परीक्षा के संचालन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की संलिप्तता के आरोपों के बीच जांच का दायरा अब जेएसएससी तक पहुंच चुका है। 

अब तक परीक्षा एजेंसी तथा आयोग से जुड़े कुल आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण व विवादित तथ्यों का हाथ लगा हैं। जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में नाराजगी है। इसी क्रम में छात्रों ने जेएसएससी-जेपीएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना शुरू कर दिया है। 

आज शनिवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा धरनास्थल खाली कराने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अडिग रहे। प्रशासनिक दबाव का सूचना मिलने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने घंटों तक धरने में शामिल होकर मांग को जायज ठहराया।

इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा छात्रों के हित में साफ नहीं है, पूर्व में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की एसआईटी जांच पर भी कई सवाल उठ रहे हैं अब के सीआईडी जांच से उस एसआईटी जांच का लीपा पोती का स्पष्ट उजागर हो रहा है। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से आयोजित रेगुलर जेपीएससी, बैकलॉग जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल व अन्य विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए।

धरना का नेतृत्व कर रहे छात्र प्रतिनिधि राम अवतार महतो ने राज्य के सभी छात्रों को आह्वान करते हुए परीक्षा रद्द करने तक आंदोलन जारी की बात कही। आज के धरना कार्यक्रम में निशांत यादव, दीनबंधु मंडल, दीपक मिंज, अर्चना कुमारी, सतनारायण शुक्ला, उदय मेहता, राहुल कुमार एवं राम प्रवेश सहित अनेक छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Published / 2026-07-25 20:49:02
जेएलकेएम ने रातू प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक

  • जेएलकेएम ने रातू प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक
  • सक्रियता के आधार पर शीघ्र सौंपी जाएगी संगठनात्मक जिम्मेदारी: गुना भगत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इन दिनों संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार अभियान को गति दे रहा है। इसी क्रम में आज रांची जिला कमेटी की ओर से रातू प्रखंड के संगठन विस्तार को लेकर काठीटांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला एवं केंद्रीय स्तर के कई चयन पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रातू प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं उन्हें लेकर चलाए जाने वाले जनआंदोलनों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों एवं जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता और सक्रियता के आधार पर शीघ्र ही संगठन की ओर से उचित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। आज शनिवार के बैठक में रतिया गंझू, बीरबल महतो, संतोष कुमार साहू, प्रभाकर उपाध्याय, श्री राम प्रसाद, सुजित कुशवाहा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published / 2026-07-25 20:22:50
लोहरदगा : हेसल डंपिंग यार्ड में लगा कैंप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। दिनांक 24.7.2026 दिन शुक्रवार को हेसल डंपिंग यार्ड में श्रम अधीक्षक लोहरदगा के आदेशानुसार कैंप का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत डंपिंग यार्ड में नियोजित सभी श्रमिकों का निबंधन किया जा रहा है। 

मौके पर श्रम अधीक्षक श्री अंद्रेयस कुल्लू के साथ-साथ कार्यालय के कर्मी गण श्री बलराम कुमार, श्री दयानंद कुमार यादव, मोहम्मद तौसीफ अंसारी, श्री छोटेलाल उरांव, सुश्री रीता कुमारी एवं श्री रुपेश कुमार सिंह के द्वारा निबंधन का कार्य किया गया। 

श्रमिकों के निबंधन से संबंधित जानकारी हेतु श्रम अधीक्षक का कार्यालय के सभा कक्ष में विशेष बैठक की गई जिसमें ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह, ऑटो ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष - रंथू साहू एवं मजदूर यूनियन के अध्यक्ष - मोहम्मद मुस्तफा अंसारी बैठक में उपस्थित रहे। माह जुलाई एवं अगस्त में भी श्रमिकों के निबंधन हेतु सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन कर निबंधन किया जाएगा।

Published / 2026-07-25 20:04:00
रांची : कांके में कांग्रेस नेता के बॉडी गार्ड की फायरिंग से इलाके में दहशत

  • कांके में कांग्रेस नेता के बॉडी गार्ड ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

टीम एबीएन, रांची। कांके थाना क्षेत्र के रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में आज शनिवार को कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी मदन कुमार महतो के बॉडी गार्ड ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल राइफल भी जब्त कर लिया गया है।

Published / 2026-07-25 20:01:23
सीआईएसएफ ने किया लगभग 75 मीट्रिक टन कोयला जब्त

  • कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की और बड़ी कार्रवाई, लगभग 75 मीट्रिक टन कोयला जब्त

टीम एबीएन, रांची। कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला डिपो पर रेड कर लगभग 75 मीट्रिक टन कोयला जप्त किया है।

जब्त कोयले को स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। मामला बीसीसीएल एरिया 01 के खास मुराईडीह कोलियरी के ओबी डम्प के पीछे का है। 

Published / 2026-07-25 13:18:20
राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आज और कल जमशेदपुर टाटानगर में

  • राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 25 / 26 जुलाई को जमशेदपुर टाटानगर में

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 25 /26 जुलाई को होटल रमाडा बिष्टुपुर में आयोजित की गई हैबै। ठक में देश, विदेश एवं सभी प्रदेशों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेगे। 

बैठक में अग्रोहा शक्ति पीठ में बन रहे आद्य महालक्ष्मी मन्दिर निर्माण की प्रगति एवं सभी की सहमति एवं सहयोग से विकास की भावी योजनाओं का रोड़ मेप तैयार किया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज (9431101240) ने दी। 

Page 16 of 1684

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse