रांची। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रात 8 बजे के बाद सभी तरह के प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने को कहा गया है। रेस्टोरेंट और होटल के लिए भी गाइडलाइन जारी किया गया है। होटल और रेस्टोरेंट क्षमता से आधे लोगों को ही बैठा सकेंगे। यहां याद दिला दें कि राज्य में फिलहाल 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही चल रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। राजधानी के कई स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ लगातार कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
झारखंड में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. वहीं आठ और नौ अप्रैल को झारखंड के ऊपर बनने वाले टर्फ लाइन सर्कुलेशन की वजह से अधिकतम तापमान में कमी होगी. राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में मेघगर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोके चलेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची मौसम केन्द्र के वरीय मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है और अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि कोई वेदर एक्टिविटी नहीं बन रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं साहेबगंज में पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, तो चाईबासा का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम केन्द्र रांची के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने न्यूज18 को बताया कि राज्य के उपर बनने वाले कम प्रभाव वाले सर्कुलेशन और टर्फलाइन के चलते 8-9 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे. वहीं मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं बारिश भी होगी, जिसके प्रभाव से इन जिलों में अधिकतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी. और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
विष्णुगढ़। प्रखंड के भुताही मुरगावां निवासी सुशांत पाठक पिछले कुछ वर्षों से काव्य-साधना में लगे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर काव्यवर्षा नामक ग्रुप के माध्यम से कविताओं को परोसा जा रहा है। समूह में इनके अलावे कई कवि शामिल हैं। ये रांची, धनबाद समेत दूसरे शहरों में जाकर काव्य पाठ किये और अपने कविताओं के माध्यम से सभी को प्रभावित किए हैं और सभी काव्य प्रेमि इनकी कविताओं को काफी प्रशंसा कर रहें है। 4 अप्रैल को साहित्योदय नामक मंच से बाबा बैद्यनाथ साहित्य महोत्सव, देवघर में कविता पाठ का अवसर सुशांत को मिला। जहां मुख्य अतिथि लोक प्रसिद्ध गीतकार, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान, डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, देहरादून की उपस्थिति में इन्हें साहित्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नीलांबर पीतांबरपुर। प्रखंड के चुल्हन साव पिता स्व भुनेश्वर साव ने 20 वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी में अखौरी दुमी के नंदु मोची नाथूलाल मोची पिता स्व किशुनपथ मोची से 25 हजार रुपये में मौजा अखौरी दुमी में खाता 03, प्लॉट संख्या 78, रकबा 18 डिस्मिल को बिक्री हेतु जमीन का वसीयतनामा लिखित रूप से किया था। चुल्हन साव ने कहा कि समय रहते हम उक्त भूमि का केवाला कर देंगे। इससे पहले कि वह केवाला कर पाते, चुलहन की मौत हो गई। तब से लेकर अबतक नंदु और नाथूलाल उसपर कच्चा मकान बना कर रह रहे थे। इधर एक वर्ष पहले उन लोगों को पीएम आवास मिला। मकान डोर लेबल करने के बाद छत ढलाई के दिन चुलहन की बेटी सुनैना देवी थाना दिवस के दिन आवेदन देकर उक्त भूमि पर अपना दावा जता रही है। थाना ने निर्माण कार्य रोक दिया है। जिससे कार्य बाधित है। सीमेंट छड़ सहित घर बनाने की सामग्री खुले आसमान के नीचे पड़ी है। खुद भी खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हैं। अब देखना होगा कि इस गरीब परिवार को कहां तक उचित न्याय मिल पाता है।
बेड़ो। कॉविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिये लगातार बेड़ो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कोरोना वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को बेड़ो पंचायत सचिवालय और हरिहरपुर जामटोली पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। इधर दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन शिविर कैंप के पहले दिन झारखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव कमल किशोर सोन ने बेड़ो और जामटोली पंचायत कैंप का औचक निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य सचिव केके सोन द्वारा बेड़ो प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी को निर्देश दिया कि क्षेत्र के 45 वर्ष के ऊपर के सभी महिला-पुरुष को कोरोना का वैक्सीन दिया जाये। इसके लिए प्लान बना कर कार्य करें। वही जागरूकता अभियान चलाते हुए व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी को कोरोना का टीका लगवाए। वहीं इसका ख्याल रखें कि कोई भी बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लेने से छुटे नहीं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी लंबा चलेगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के साथ ही 28 दिनों के बाद दूसरा डोज लेना है। इसी के तहत पदाधिकारी व्यापक तैयारी कर ले, जिससे कोरोना वैक्सीन लेने वाले बुजुर्गों को किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं हो। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनीता प्रसाद, सहायक अभियंता मनोज कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अवनी कुमार झा, मुखिया बेड़ो सुशांति भगत सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
मनातू पलामू। पुलिस ने कार्तिक उरांव उवि से कंप्यूटर और अन्य सामान की चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मनातू पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामानों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मनातू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक उरांव उवि के प्राचार्य महाबली दुबे 13 मार्च को चोरी होने के संबंध में लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के क्रम में चोरी किये गये सामानों का मनातू पुलिस पता लगाया। पुलिस ने एक सीपीयू, माउस, की बोर्ड व पावर केबल, नौ थिंक क्लिंट सीपीयू, माउस, की बोर्ड, पावर एडाप्टर, 10 एसीइआर कंपनी का टीएफटी कंपनी का मॉनिटर, 10 पीस आरजे 45 केबल, एक भीजीए एसपीलाइटर, 11 भीजीबी केबल, चोरी में प्रयोग किया एक लोहे का सबल बरामद किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें मनातू थाना के रहेया निवासी जमील खान, टेटर टोला तेतरियाटांड़ के इरफान अहमद व जाहिद खान का नाम शामिल है। छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावे पुअनि जितेंद्र मिश्र, पुअनि पंकज कुमार, सअनि प्रभात किरण, सअनि सुखनाथ लोहार, जवान डोमन सिंह, यासीन अंसारी व कौशल कुमार सिंह शामिल थे।
रांची। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का शनिवार देर रात मेडिका में निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लंग्स और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। विष्णु भैया के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन पर दुख जताया है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा है। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन की दुखद खबर मिली। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों व चाहनेवालों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि...
रांची। कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नामकुम स्थित एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक और स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से स्कूल खोले जाने के बाद सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों की कोरोना जांच अनिवार्य थी। इसके बाद एक निजी स्कूल में लगभग 16 शिक्षक और स्टॉफ संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया। फिलहाल और भी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। छात्राओं ने स्कूल आना शुरू कर दिया था। इन लोगों की भी जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रांची नगर निगम की ओर से पूरे स्कूल को सेनेटाइज करने का काम किया गया। वहीं सभी संक्रमितों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल स्कूल को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया हैं। पिछले दिनों स्कूल में कोरोना जांच होने के बाद शनिवार को रिपोर्ट आई। स्कूल बंद होने के बाद पठन-पाठन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। सभी स्कूल के क्लास रूम और स्टाफ रूम को सेनेटाइज किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse