रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस के सामने बाइक सवार अपराधी ने ज्वेलरी कारोबारी अनीश कुमार वर्मा से 500 ग्राम सोना लूट कर फरार हो गए। तीन अपराधियों ने सुबह करीब 6.15 बजे घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित कारोबारी अनीश के साथ उनका स्टाफ ईश्वर भगत भी साथ थे। लेकिन, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए अरगोड़ा की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी जांच में कुछ सुराग पुलिस को हाथ लगा है। जिस पर टीम छापेमारी कर रही है। पीड़ित अनीश कुमार वर्मा के अनुसार सुबह कोलकाता से सोना लेकर रांची आया था। स्टेशन से अपने घर की ओर जा रहा था कि बिजली ऑफिस के सामने गली के पास घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर बैग में भरा 18 कैरेट का सोना लूट कर फरार हो गया।
जमशेदपुर। अब संशय खत्म हो गया है। गुरुवार को संसद में केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गड़करी ने घोषणा की कि जमशेदपुर में 6 लेन वाला ऐलिवेटेड कोरिडोर भारत सरकार बनवायेगी। गड़करी ने यह घोषणा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युतवरण महतो के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए दी। सांसद विद्युत वरण महतो ने आज लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से आरटीओ कार्यालय के आधुनिकीकरण एवं टोल बूथों की संख्या कम करने के संबंध में प्रश्न किया। प्रश्न के उत्तर के क्रम में श्री गडकरी ने सदन में इस बात की भी घोषणा की की जमशेदपुर में सिक्स लेन का एलिवेटेड करिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके पूर्व अपने प्रश्न को आगे बढ़ाते हुए सांसद श्री महतो ने कहा शायद ही सदन में ऐसा कोई सदस्य हुआ जो मंत्री के कार्य कौशल से कायल नहीं है। मैं अपने क्षेत्र के एनएच -33 जो यूपीए गवर्नमेंट के समय लगभग 6 साल से कभी हाईकोर्ट, कभी सीबीआई ,कभी कांट्रेक्टर के बीच झूल रहा था 2010 से। लेकिन जब से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गडकरी जी का आगमन हुआ जिन्होंने न सिर्फ दी33 को बनाया बल्कि जमशेदपुर जो ऐसा उद्योग नगरी है जहां पर लगभग 10 से 12 बड़े बड़े उद्योग हैं जैसे कि टाटा स्टील लगभग 20,000 गाड़ी हर दिन आना-जाना करता है ऐसी परिस्थिति में पिछले हफ्ते मंत्री जी से हम लोग मिले और उन से अनुरोध किए कि अगर जमशेदपुर में एलिवेटड कोरिडोर नहीं बना तो कभी यह जामनगर बन जाएगा । मैं इनका कार्य कुशलता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि इन्होंने तुरंत ना सिर्फ फोरलेन बल्कि सिक्स लेन एलिवेटर करिडोर का परमिशन दिया जिसके लिए मैं हृदय से पूरे जमशेदपुर वासियों की तरफ से धन्यवाद करना चाहता हूं।
मेदिनीनगर। महापौर अरूणा शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लोग अपने प्रवृत्ति के अनुसार विकास नहीं चाहते। मैं खुद के पैसे से भी ओवरब्रिज सजाती हूं तो उन्हें रास नहीं आती, खुद के पैसे से कचहरी रोड के पेड़ों को रंग रोगन से सजाती हूं तो उन्हें बुरा लगता है। मैं निगम के तरफ से शहर की खूबसूरती के लिए कोई योजना बनाती हूं तो उनका दरखास्त निगम में सबसे पहले पहुंचता है। सरकार द्वारा दिए गए जमीन पर गरीब फुटकर व्यवसायियों जो वर्षों से वेंडर जोन की मांग कर रहे हैं उनके लिए वेंडर जोन बनाने के लिए भूमि चयनित करती हूं तो पहला आपत्ति नेताजी का आ जाता है। मेयर ने नेताजी को कहा कि आप दो 4 लोगों को छोड़कर सारे कांग्रेस एवं जेएमएम के हमारे भाईयों ने ओवरब्रिज को भी सराहा और विकास कार्य में मदद कर रहे हैं । वह चाहते हैं कि उनकी सरकार में भी निगम क्षेत्र का विकास हो ,यह शहर मेरा नहीं हम सबों का है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा भी पर्याप्त राशि विकास के लिए निगम को दी जा रही है। मेयर ने कहा कि मात्र दो चार लोग जिनके स्वार्थ सिद्धि पूरी नहीं हो रही है वह हर कार्य में विरोध कर रहे हैं। जहां तक कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है की मेरे परिवार द्वारा तालाब की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है तो उन्हें बताना चाहती हूं कि उपायुक्त पलामू द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रशिक्षु आईएएस के देखरेख में नापी कराई गई थी जिसमें 1 फीट भी एंक्रोचमेंट नहीं पाया गया जिसकी जानकारी खासमहाल से ली जा सकती है। मेयर ने कहा कि जहां तक मछुआरों द्वारा बेलवा टीकर नाला के संबंध में विवाद उठाया जा रहा है तो मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं जरूर प्रयास कर रही थी की बिना किसी कंस्ट्रक्शन के नाले के ऊपर मात्र पीवर ब्लॉक लगाकर मछली बेचने के लिए उन लोगों को स्थान प्रदान करें। उन लोगों द्वारा पूरे तालाब के बाउंड्री वॉल को तोड़कर जगह जगह पर मछली बेचने की दुकान बनाई जा रही है जिसके लिए कई लोगों ने लिखित शिकायत निगम को दी है की खुले में मांस और मछली ना बेचने दी जाए ।यह सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश है लेकिन अगर वह नहीं चाहते तो वहां उन्हें नहीं भेजा जाएगा मात्र वहां 100 वर्ष पुरानी ध्वस्त नाला जो तालाब के पानी एवं स्टेशन रोड के नाले के पानी को निकालने के लिए बनाई जाएगी क्योंकि मत्स्य विभाग ने ही तालाब के पानी को एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से ओवरफ्लो करने का निर्देश दिया है। तालाब के बाउंड्री वॉल को तोड़कर रोड पर मछली बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें निगम द्वारा निर्मित शेल्टर हाउस जाना पड़ेगा। आज कई मछुआरे मुझसे मिलकर बताया कि आपके द्वारा हम सबों को बसाने के लिए एक अच्छा कार्य किया जा रहा है पर हम सब एक ही परिवार के कुछ मछुआरे जो पूरे संस्था पर कब्जा किए हुए हैं के शिकार हैं।
हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर में पुरातात्विक उत्खनन स्थल से चोरी हुई भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती मूर्तियों को पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी हजारीबाग एसपी कार्तिक एस ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में प्रेम शंकर सिंह (40), नरेश राय (50), कुमार सुजीत सिंह उर्फ अंकु (46), यतीश कुमार (47) और संजय अग्रवाल (49) शामिल हैं। प्रेम शंकर और नरेश बिहार के बांका के रहने वाले हैं। वहीं अन्य तीन आरोपी रांची के निवासी हैं। पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर मूर्ति खोज निकालने में सफलता पा ली। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने इस मामले में रांची से कुमार सुजीत सिंह उर्फ अंकू को सबसे पहले गिरफ्तार किया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। सुजीत ने पुलिस को बताया कि इस पूरे मामले में रांची के कोकर चूना भट्ठा के पास रहने वाले संजय अग्रवाल मास्टरमाइंड है। उन्होंने ही मूर्ति चोरी की प्लानिंग की थी। उसी ने बताया था कि मूर्ति को लाकर इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजना था। वहां से जो पैसे मिलते, उसे आपस में बांट लेना था। सुजीत की निशानदेही पर पुलिस संजय अग्रवाल के घर पहुंची जिसके निशानदेही पर दोनों मूर्तियां यतीश के घर से पुलिस ने बरामद कर ली। एसपी ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त संजय कुमार सिंह उर्फ फुचन फरार है जिसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी। एसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से तीन मोबाइल भी जप्त किया गया है। एसपी ने बताया कि खुदाई में प्राचीन मूर्तियां मिलने की जानकारी के बाद आरोपियों ने उसे चुराकर बेचने की योजना बनायी थी। तीन मार्च को ही संजय अग्रवाल, कुमार सुजीत सिंह, प्रेम शंकर सिंह, नरेश राय और संजय सिंह ने चोरी की योजना बनायी थी। एसपी के मुताबिक, 20-21 मार्च की रात सुजीत, प्रेम शंकर, नरेश रॉय व संजय सिंह प्लानिंग के तहत बाइक से हजारीबाग आये जहां देर रात घटना को अंजाम दिया। मूर्तियों को चोरी कर अपने साथ बाइक से ही रांची चले गये। घटना के बाद बांका के सभी अपराधी अपने अपने गांव वापस चले गये। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। उसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ कर रहे थे। पुलिस ने अपराधियों को उनके गांव से गिरफ्तार किया। एसपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, सदर एसडीओ विद्याभूषण, सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश, मुफस्सिल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, दारू अंचल के इंस्पेक्टर नीरज सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो समेत एसआईटी में शामिल सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
कोडरमा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रामाशंकर सिंह की अदालत ने गुरुवार को हत्या (आनर किलिंग) और साक्ष्य छुपाने के एक मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए मृतका के पिता और चंदवारा निवासी किशुन साव, माता दुलारी देवी, चाचा सियाराम साव और चाची पार्वती देवी को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। मामला चंदवारा थाना कांड संख्या 22/18 दिनांक 25 मार्च 2018 का है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक दिनेश चंद्रा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, उन्होंने बताया कि चंदवारा मृतका युवती 20 वर्षीय सोनी कुमारी दूसरे जाति के लड़के के साथ प्रेम करती थी, यह बात परिजनों को नागवार लगा और एक षड्यंत्र के तहत चारों ने मिलकर युवती की गला दबा कर हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया। हालांकि उसके पहले ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तत्कालीन थाना प्रभारी सोनी प्रताप उक्त कांड के सूचक बने और कांड संख्या 22/18 दर्ज किया और अनुसंधान प्रारंभ करते हुए चारो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चारों के विरुद्घ धारा 302, 201, 120बी, 34 के तहत न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित किया। जिसके पश्चात स्त्र विचारण हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में स्थानांतरित किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 16 गवाहों का प्रतिपरीक्षण कराया गया। गवाहों के परीक्षण के बाद दोनों पक्षों का बहस सुनने के बाद बीते 15 मार्च को माननीय न्यायालय ने उपरोक्त अभियुक्तों को दोषी पाया और सजा के बिंदु पर 25 मार्च को सुनवाई निर्धारित की। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक दिनेश चंद्रा जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता वासिफ बख्तावर खान थे।
हजारीबाग। सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने राज्य सरकार से हजारीबाग में रामनवमी मनाने की अनुमति देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल है। 100 साल पहले, रामनवमी पर विशाल जुलूस की प्रथा को शुरू करने के लिए हजारीबाग को विश्व भर में जाना जाता है। मयार्दापुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आस्था का केंद्र-बिंदु हमारे हजारीबाग में भी है। दशकों से हम हजारीबाग में रामनवमी हर्षोल्लास व उमंग के साथ मना रहे हैं। इस वर्ष भी भक्तिमय वातावरण में रामनवमी मनाई जाए इसके लिये राज्य सरकार अनुमति दे। जयंत सिन्हा जी ने कहा कि झारखंड सरकार को हजारीबाग के लाखों लोगों की भगवान श्री राम के प्रति आस्था व श्रद्धा का सम्मान करते हुए कोरोना संबंधित सभी गाइडलाइंस जारी करते हुए रामनवमी मनाने की अनुमति देनी चाहिए। देश के विभिन्न कोनों में लोगों की आस्था को सम्मान देते हुए राज्य सरकारों ने आयोजनों को अनुमति दी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहा महाकुंभ है। दुनिया भर में राम भक्त अयोध्या में प्रभु के मंदिर का निर्माण आरंभ होने से उत्साहित हैं। इस कारण से हजारीबाग में इस वर्ष रामनवमी की खुशी दोगुनी है। राज्य सरकार लोगों की आस्था को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन को निर्देश दे और जल्द से जल्द कोरोना व सुरक्षा संबंधी सभी गाइडलाइंस जारी करते हुए रामनवमी पर जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान करे। हम सभी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के निवासी इसमें राज्य सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने हजारीबाग वासियों से कहा कि मैं रामनवमी जुलूस की अनुमति के लिये हर कदम उठा रहा हूं। इसके लिये झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री से भी आग्रह करूंगा।
भरनो। गुमला की बेटी भरनो प्रखंड के लोंडरी गांव निवासी सुमति कुमारी का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबाल टीम में किया गया है। सुमित 26 मार्च को उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली फुटबाल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले भी सुमति कुमारी कई अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सुमित को फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता के संभावित खिलाडियों में भी शामिल किया गया है। सुमति कुमारी ने कम संसाधनों के बावजूद भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुमति कुमारी के भारतीय सीनियर महिला टीम में चयन होने से उसके पैतृक गांव लोंडरा में जश्न का माहौल है। सुमति की प्रतिभा से गांव के लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एक गरीब किसान की बेटी सुमति फुटबाल के क्षेत्र में गुमला सहित पूरे देश का नाम रोशन कर रही है। सुमति के गांव वालों का कहना है कि गांव में लडकियां फुटबाल नहीं खेलती थी। सुमति बलुंद इरादे रखने वाली युवती है। यही वजह है कि वह लड़कों के साथ फुटबाल मैच खेलकर आज इस मुकाम को हासिल की है।
भवनाथपुर। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत और अरसली दक्षिणी पंचायत के बनखेता गांव निवासी मजदूर नीतीश कुमार यादव की महाराष्ट्र में काम के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार बनखेता गांव के राजदेव यादव के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव की मौत महाराष्ट्र में एजेक्स पलट जाने के कारण गत सोमवार की रात्रि हो गई थी। वह महाराष्ट्र में एजेक्स चलाता था। एजेक्स पलटने से दब कर उसकी मौत हो गई। मौके पर मुखिया गोपाल यादव व पूर्व मुखिया सोनाकिशोर यादव ने परिजनों को सांत्वना दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse