झारखंड

View All
Published / 2021-04-07 10:21:35
माइनिंग ऑफिसर बन वसूली करने वाले 16 अपराधी गिरफ्तार

रांची। राजधानी में खनन अधिकारी बन बालू और पत्थर लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 16 सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने चार हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया है। जांच की जा रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी हैं या फिर अवैध। दरअसल, रांची के सीनियर एसपी को यह जानकारी मिली थी कि नामकुम इलाके में कुछ लोग खनन विभाग के अधिकारी बनकर बालू और पत्थर लदे ट्रकों से चेकिंग के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सीनियर एसपी ने रांची के रूरल एसपी नौशाद आलम को यह जिम्मेवारी दी थी कि वे पूरे मामले की जांच कर अवैध वसूली में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करें। इसी क्रम में रूरल एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 16 पराधी रंगे हाथ ट्रकों से वसूली करते पकड़े गए हैं।

Published / 2021-04-06 15:16:38
जनता के आशीर्वाद की बदौलत आज भाजपा के हैं लोकसभा में 303 सांसद : सुदर्शन भगत

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी की 41वां स्थापना दिवस रघु टोली में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित थे। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा की आज से 41 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। इन 41 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने दो सांसदों से शुरूआत कर आज भारतीय संसद के लोकसभा में 303 सांसद और गठबंधन के 353 सदस्य हैं। यह उपलब्धि जनता में किए गए काम और जनता के द्वारा दिए गए आशीर्वाद के बदौलत है। भाजपा के 2 प्रधानमंत्री हुए पहले प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल लगभग 5 वर्षों का था उस वक्त देश को जोड़ने के लिए गांव से जिला मुख्यालय तक सड़क एवं उसे विस्तार करते हुए राज्यों की राजधानी एवं देश की राजधानी से जोड़ा गया। आज भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार को लोग याद करते हैं। वर्तमान में विगत 7 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदर दास मोदी नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने देश की जनता के हित के लिए 115 ऐसी योजनाएं लागू की है जो देश में रहने वाले हर समुदाय हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में खड़ा हो चुका है। एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने छोटी-छोटी बातें जैसे स्वच्छता अभियान, प्रत्येक परिवार के लिए शौचालय, जन धन योजना जिसमें 40 करोड़ लोगों का खाता बैंकों एवं पोस्ट आॅफिसों में खोला गया जन धन खाता के माध्यम से लोगों को 12 में जीवन बीमा किसानों को किसान सम्मान निधि महिलाओं को 500 महीना जो अभी तक तीन बार प्राप्त हो चुकी है। देश के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का पैसा उनके खातों तक पहुंचाने का काम कर रही है। जनसंघ के महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का था जिसे भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री से लेकर एक सामान्य कार्यकर्ता तक उनकी सोच को पूर्ण करने के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं। भारत के प्रत्येक गांव तक एवं उसमें रहने वाले लोगों के परिवार तक बिजली पहुंचाने का काम कर चुकी है। महिलाओं के लिए 5000000 तक की रजिस्ट्री 1 में की जा रही थी, उसे भी आज झारखंड की सरकार ने बंद कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को राज्य सरकार के द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह, राकेश प्रसाद, राजकिशोर महतो, राजमोहन राम, चंद्रशेखर प्रसाद, कलावती देवी, चैतू उरांव, सूरज मोहन साहू, राजकुमार वर्मा, जगनंदन पौराणिक, समेला भगत, मीना बाखला, भारती सिन्हा, सरोज प्रजापति, अनिल उरांव, महेश लोहरा, विक्रम लोहरा, सूरज, विवेक चौहान, सजल कुमार, मंगल यादव, बृजनंदन यादव उपस्थित थे।

Published / 2021-04-06 15:16:01
जेपीएससी पांचवी सीमित परीक्षा : शिक्षक नवीन चंद्र झा पूरे राज्य में प्रथम

गुमला। शास्त्री नगर गुमला निवासी शिक्षक नवीन चंद्र झा ने जेपीएससी द्वारा आयोजित पांचवीं सीमित डिप्टी कलेक्टर परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों व जिले वासियों ने उन्हें बधाई दी है। मंगलवार को सेव योर लाइफ संस्था के द्वारा उन्हें सम्मान पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। डीएवी गुमला के प्राचार्य श्री पवित्र मोहंती, डी ए वी के गणित शिक्षक श्री अभिजीत झा शहर के जाने-माने व्यवसाई श्री कृष्ण नर्सरिया संस्था के अध्यक्ष शह शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ सतीश पाठक एवं संस्था के सचिव संतोष झा उपस्थित थे। मौके पर कृष्ण श्री नर्सरिया ने कहा कि नवीन जी शहर के सम्मानित शिक्षकों में से एक हैं इनके द्वारा व्यस्ततम जीवन जीते हुए इस तरह के परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन अन्य वैसे लोग जो नौकरी पेशा करते हैं के लिए मिसाल है। श्री मोहंती ने कहा कि यह हम जैसे व्यक्तियों के लिए भी एक प्रेरणा है जो हमें यह साहस दे रही है कि जब तक लोगों का उम्र बचा हो और उन्हें लगता हो कि हमारे अंदर प्रतिभा जीवित है। संस्था के अध्यक्ष डॉ सतीश पाठक ने कहा कि हमारी संस्था श्री झा जैसे विभूतियों को सम्मानित कर स्वत: सम्मानित हो रही है। कार्यक्रम का समापन संस्था के सचिव संतोष झा ने यह कहते हुए किया कि अच्छे लोग जहां जाते हैं वहां अच्छाई फैलाते रहते हैं।

Published / 2021-04-06 15:03:22
कोरोना : संक्रमण से बचाव के लिए सड़क पर उतरा जिला प्रशासन

दुमका। दिन प्रतिदिन राज्य एवं जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। विशेष जांच शिविर के माध्यम से जिले में कोविड-19 की जांच भी की जा रही है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केन्द्र बिन्दु मानते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कंटेनमेंट जोन, बफर जोन भी बनाये जा रहे हैं। इस बावत बढ़ते कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए डीसी राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा की अगुवाई में जिला प्रशासन की पूरी टीम ने शहर के मुख्य चैक-चैराहों का भ्रमण कर लोगों से मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरूक किया। नगर थाना से मास्क चेकिंग अभियान की शुरूआत की गई। जो टीन बाजार चैक होते हुए सिंधी चैक पर खत्म हुई। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई डीसी राजेश्वरी बी ने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। कोविड से बचाव के नियमों का पालन कर आप अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी संक्रमित होने से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाईडलाइन का पालन सभी को करना होगा। 65 वर्ष के व्यक्ति, ऐसे व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाएं एवं 10 वर्ष तक के बच्चों को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। सभी के सहयोग से संक्रमण को रोकने में होंगे सफल निरीक्षण के दौरान डीसी राजेश्वरी बी ने कहा कि जिले वासियों के सहयोग से जिला प्रशासन कोरोना के पहले चरण को रोकने में सफल हुआ था। कोरोना के दूसरे चरण को भी आमजनों के सहयोग से जीतेंगे। उन्होंने लोगों से खुद जागरूक होकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करने को प्रेरित की। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़ का हिस्सा नहीं बनने, साफ सफाई का विशेष ख्याल रख सरकार और जिला प्रशासन के निदेशों का पालन करने को प्रेरित की। शहरी क्षेत्र के ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। कोरोना जांच के दौरान यह बातें पता चली हैं। वर्तमान में संक्रमित हो रहे लोगों में 80 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग हैं। वैसे कार्यक्रम का आयोजन बिल्कुल नहीं करने का अपील की। जिसमें लोगों का जमावड़ा हो। जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ही किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने का अपील की। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। धारा 144 प्रभावी रहने तक पांच व्यक्ति या उससे अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा पूर्णत: निषेध रहेगा। बिना मास्क पहने लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं करने दें डीसी ने विभिन्न दुकानदारों को किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क पहने लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दी। कहा अगर दुकान के अंदर बिना मास्क पहने लोग और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते लोग पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया जायेगा। सामाजिक दूरी बनी रहे, इसे ध्यान में रखते हुए दुकान के आगे मार्किंग अवश्य कराने का निर्देश दी। दुकान में आने वाले लोगों को मास्क पहनने के प्रेरित करने और उन्हें भी कोविड-19 से बचाव के नियमों के बारे में जानकारी देने का अपील की। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले टीन बाजार चैक और नीचे बाजार चैक स्थित कपड़े की दो दुकाने को सील किया गया। कोविड-19 के लक्षण पर अविलंब जांच कराने का डीसी ने किया अपील डीसी ने लोगों से अपील किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार दिखाई दे तो वे तुरंत कोरोना जांच करायें। ऐसा कर वे संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को विशेष जांच शिविर के माध्यम से कोरोना जांच करने का कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धारा 144 लागू दुमका। कोविड 19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अनुमंडल पदाधिकारी के जामा प्रखंड सहित जिले के सबंधित सभी प्रखंडों में धारा 144 लागू किया गया है। एसडीओ महेश्वर महतो ने कोविड-19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी प्रखंडों में दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसे बीडीओ शिद्धार्थ शंकर यादव ने पत्र जारी कर कड़ाई से पालन करने का दिशा-निर्देश दिया है। कोविड-19 कंट्रोल रूम के प्रभारी पदाधिकारी आशफ अली, कार्यपालक दंडाधिकारी, दुमका एवं अमरदीप हांसदा, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, दुमका है। जिला नियंत्रण कक्ष का सम्पर्क नं0 9508250080 एवं 9934414404 है।

Published / 2021-04-06 15:02:35
बाजार समिति में रोटरी दामोदर वैली ने लगायी पनशाला

रामगढ़। रोटरी दामोदर वैली ने लगातार सातवें वर्ष बाजार समिति में पनशाला खोली है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को बाजार समिति के सचिव गुलाब कृष्ण ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रोटरी दामोदर वैली के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य बहुत ही प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय है। इस पनशाला खोलने के लिए रोटरी दामोदर वैली के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। वहीं, रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। कहा कि रोटरी दामोदर वैली के द्वारा यह लगातार सातवें साल बाजार समिति में पनशाला खोला गया है। श्री साहू ने कहा कि यहां सैकड़ों लोग इस पनशाला से लाभान्वित होते हैं। मौके पर रोटरी दामोदर वैली के सचिव रामप्रवेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास जैन, कोषाध्यक्ष निलेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष धीरज सिंह, सुभाष जैन, नीरज चौधरी, इनकमिंग प्रेसिडेंट देवांशु साहा, इनकमिंग सेक्रेटरी गोपाल कुमार, रोट्रैक्ट दामोदर वैली के अध्यक्ष ऋषि सिन्हा, सचिव विकास वर्णवाल, अरविंद अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नितेश सिंह, सुधीर पासवान आदि मौजूद थे।

Published / 2021-04-06 15:01:00
कपड़ा फैक्ट्री से हटाये जाने वाले कर्मचारी हुए नाराज

ओरमांझी। वेलेसिंआई एप्परेल्स इंडस्ट्रिीयल कुल्ही ओरमांझी कपड़ा फैक्ट्री से नौकरी से हटाए गए कर्मियों में नाराजगी है। फैक्ट्री में आसपास के लगभग 315 कर्मी हैं। पिछले दिनों होली में बिना अनुमती के गायब रहे लगभग 22 कर्मियों को कंपनी ने हटा दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया गया कि कर्मियों के अचानक काम पर नही आने से मिले आॅडर को पूरा करने में परेषानी हो रही है। जो लोग काम करने में लापरवाही बरतते हैं और नेतागिरी करते हैं उसे हटा कर काम करने के इच्छुक व जरूरतमंदों को काम में रखा जाएगा। वहीं हटाए गए कर्मियों के घंटो फैक्ट्री के बाहर जमे रहे। किसी अनहोनी की आषंका को देखते हुए पुलिस को भी बुलवा लिया गया था। कंपनी के प्रबंधक हेमंत ठाकुर ने बताया कि फैक्ट्री में दो सिप्ट में 4-4 कूल आठ सौ कर्मियों का स्ट्रेंथ है। जो लोग इमांदारी से कार्य करने के इच्छुक हैं। वैसे लोगों को काम में रखा जाएगा। साथ ही उन्होने कहा जो लोगों को हटाया गया है उनमें से भी कुछ अच्छे कर्मी हैं। उन्हे दोबारा काम में रखा जा सयकता हैं। फिलहाल कंपनी में शांति व्यवस्था बनी हुई हैं।

Published / 2021-04-06 13:45:51
कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद

रांची। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रात 8 बजे के बाद सभी तरह के प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने को कहा गया है। रेस्टोरेंट और होटल के लिए भी गाइडलाइन जारी किया गया है। होटल और रेस्टोरेंट क्षमता से आधे लोगों को ही बैठा सकेंगे। यहां याद दिला दें कि राज्य में फिलहाल 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही चल रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। राजधानी के कई स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ लगातार कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

Published / 2021-04-05 16:12:21
झारखंड में अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत नहीं

झारखंड में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. वहीं आठ और नौ अप्रैल को झारखंड के ऊपर बनने वाले टर्फ लाइन सर्कुलेशन की वजह से अधिकतम तापमान में कमी होगी. राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में मेघगर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोके चलेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची मौसम केन्द्र के वरीय मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है और अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि कोई वेदर एक्टिविटी नहीं बन रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं साहेबगंज में पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, तो चाईबासा का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम केन्द्र रांची के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने न्यूज18 को बताया कि राज्य के उपर बनने वाले कम प्रभाव वाले सर्कुलेशन और टर्फलाइन के चलते 8-9 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे. वहीं मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं बारिश भी होगी, जिसके प्रभाव से इन जिलों में अधिकतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी. और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

Page 1552 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse