झारखंड

View All
Published / 2021-04-13 14:21:01
पलामू : एनएच के गड्ढों को देख आयुक्त नाराज

मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने अपने कार्यालय वेश्म में एनएच के निर्माण एवं भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 75 एवं 98 के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा के दौरान एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बेहतर पथ निर्माण से समय की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि एनएच के गड्ढों को भरने हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार जिले के कुंडू-उदयपुर की एनएच निर्माण, लातेहार एवं पलामू जिला अंतर्गत उदयपुरा-भोगू सड़क, पलामू जिले के भोगू-शंखा, पलामू एवं गढ़वा जिलाअंतर्गत शंखा-खजूरी एवं गढ़वा जिले के खजूरी- विंढमगंज एनएच निर्माण कार्यो में तेजी लाने एवं भू-अर्जन तथा मुआवजा राशि भुगतान करने का निदेश दिया। उन्होंने 15 दिनों पर एनएच के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने की बातें कही, ताकि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसे पूर्ण किया जा सके। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को तीनों जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भू- अर्जन कार्य एवं रैयतों को मुआवजा राशि भुगतान का निर्देश दिया। आयुक्त ने पलामू क्षेत्र के एनएच-75 के लिए भूमि का स्थानांतरण संबंधित कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण कराने तथा मई के प्रथम सप्ताह तक राशि भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं एनएच- 98 के लिए भूमि का स्थानांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने एवं गांवों का एलाइमेंट चेंज कराने संबंधित कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू डीएफओ राहुल कुमार, लातेहार डीएफओ दिलीप कुमार यादव, गढ़वा के उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित प्रकाश, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद आदि उपस्थित थे। इधर, आयुक्त ने प्रमंडलीय कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल, भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधित कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त श्री चौधरी ने कहा कि एमएमसीएच के अस्पताल भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए उसे पूरा कराएं, ताकि अस्पताल शुरू हो सके। कॉलेज में पेयजल की पर्याप्त सुविधा एवं फर्नीचर का संधारण भी सुनिश्चित किया जाए। प्राचार्य आवास व स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण भी शीघ्र सुनिश्चित करायें। आयुक्त ने स्टॉफ क्वार्टर 31 मई तक पूर्ण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को शिफ्ट कराये जाने, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के बीच गेट और अस्थाई वाउंड्री लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पेयजल संबंधित समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। शापूरजी-पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज ने आयुक्त को बताया कि अस्पताल भवन निर्माण हेतू फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए लंबित है। उन्होंने आयुक्त से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि निर्माण कार्य ससमय कराई जा सके। आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए पलामू के अपर समाहर्ता से दूरभाष पर संपर्क किया तो अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि 500 बेडेड अस्पताल की अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग की गई थी, जिसका अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। आयुक्त ने शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज को टाइम लाइन निर्धारित करते हुए प्राथमिकता के तहत कार्यों को करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने तत्काल दूरभाष पर एसपी को कॉलेज परिसर में महिला होमगार्ड की तैनाती करने का निर्देश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एसपी को रिक्विजिशन देने की बातें कही। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बस की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने 500 बेड के अस्पताल निर्माण एवं अन्य बचे निर्माण कार्यो के संबंध में अगले सप्ताह तक टाइमलाइन निर्धारित करने को कहा जिसके आधार पर 15 दिनों पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, एमएमसीएच के प्रचार्य ज्योति रंजन, अधीक्षक केएन सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क आनंद, शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज कामलेन्दू सरकार, पंकज सिंह, राजीव चौबे आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-04-12 15:43:50
कदमा : पत्नी, महिला ट्यूटर और बच्चों की हत्या कर टाटा स्टीलकर्मी फरार

जमशेदपुर। टाटा स्टील के दमकल विभाग में कार्यरत एक नौजवान कर्मचारी दीपक कुमार ने सोमवार की दोपहर अपने कदमा टीआर टाइप क्वाटर में पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आयी शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी बीना देवी व ट्यूशन टीचर रिंकी घोष के साथ दो बच्चों क्रमश: 1 6 वर्षीया दीया कुमारी और 9 व र्षीय बेटी साबनी कुमारी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ही। एसएसपी तमिल वाणन ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। चार लोगों की हत्या की खबर से सभी सन्न है। सभी की हत्या काफी बेरहमी से की गई है। तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 97 से कमरे से बाहर खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चारों को गला रेतकर हत्या की गई है। पड़ोसियों के मुताबिक कांड करने के बाद दीपक ने अपने क्वार्टर में ताला लगा दिया और अपनी बुलेट से फरार हो गया। कांड करने के बाद दीपक कदमा में ही रहने वाले अपने साला के घर भी पहुंचा और वहां से अपनी पत्नी का जेवर लेकर चलता बना। ट्यूशन टीचर रिंकी घोष के परिजनों का कहना है कि वह सुबह 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने जाती थी और 12.30 बजे तक वह पढ़ा कर रामजनम नगर स्थित अपने घर लौट आती थी। आज शाम चारबजे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए दीपक के घर पहुंचे किन्तु घर बंद मिला। तब परिजन कदमा थाने जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस शाम साढ़े चार बजे दीपक के क्वार्टर पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में बीना देवी और उनकी दो बेटियों का शव मिला। पुलिस ने पाया कि कमरे का एसी भी चल रहा है। जब पुलिस ने बॉक्स पलंग खोला तो उसमें ट्यूशन टीचर रिंकी घोष का शव मिला। पुलिस ने घटना स्थल की जांच फोरेंसिक विभाग की टीम से भी करायाहै। दीपक का मोबाइल फोन पर पुलिस ने जब संपर्क का प्रयास किया तो फोन बंद मिले। सटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले का पता लगा रही है। आस-पास के लोगों के मुताबिक दीपक जिस तरीके से गायब हुआ है और जिस तरह उसने अपना फेसबुक एकाउंट भी लॉक कर दिया है उससे शक की सुई पूरी तरह उस पर गयी है। सूचना है कि दीपक कुमार के घर पर हमेशा पति पत्नी के बीच ट्यूशन टीचर को लेकर तकरार होती थी। दीपक कुमार टाटा स्टील फायर ब्रिगेड में फायर फाइटर 3 के पद पर कार्यरत है और कदमा के तीस्ता रोड के टीआर -टाइप के क्वाटर नंबर 97- 99 में अपने परिवार के साथ रहता है। घटना के बाद ही दीपक कुमार में अपना फेसबुक अकाउंट की ब्लॉक कर दिया है। दीपक आज ड्यूटी भी नही पहुंचा था। दीपक के दोस्तों के अनुसार वह नशे का आदि और लंदफंदिया था।

Published / 2021-04-12 15:35:11
मजदूरों ने मांगा अधिकार तो कंपनी ने थमा दिया नोटिस...

पिपरवार। सैनिक माइनिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने विगत दो वर्षों से अपने वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक मजदूरों की वेतन में वृद्धि नहीं किया गया जब जब मजदूरों ने सैनिक कंपनी को अपनी एकता दिखा कर काम बंद किया तब तब कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन देते हुए कहा इस माह में आपलोगो का वेतन वृद्धि किया जाएगा, आश्वासन के बाद मजदूरों ने काम तो चालू कर देते थे लेकिन सैनिक कंपनी द्वरा मजदूरों के वेतन में वृद्धि नहीं किया जाता था। मजदूरों का कहना है कि पिछले दो सालों से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही है लेकिन सैनिक कंपनी द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। जिसे अब मजदूर बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं सैनिक कंपनी द्वारा हम मजदूरों को काम से निकालने की धमकी दी जाती थी। दो-तीन माह बाद शनिवार को हम मजदूरों ने अपनी वेतन वृद्धि को लेकर एक घंटा काम को बंद कर दिया गया था काम बंद होने के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा आश्वासन देने पर काम को चालू किया गया। मजदूरों के नाम पर निकली गयी सूचना : 10 अप्रैल 2021 को कंपनी द्वरा एक सूचना निकाला जाता है जिसमे यह लिखा हुआ है कि जमीन के अभाव में कंपनी की लगभग 50 से 60 प्रतिशत गाड़ियां एवं मसिने पिछले आठ दस माह से खड़ी है जो गाड़ी एवं मशीनें खड़ी है उसको चलाने के लिए सीसीएल के द्वारा जमीन उपलब्ध करवाने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है जिसके कारण अप्रैल माह से कुछ कर्मचारियों को छटनी किया जाएगा। जब सैनिक कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने सैनिक कंपनी के एमटीके कार्यालय के बाहर सटे नाम सहित छटनी का लिस्ट देखा तो उनके होश उड़ गए। क्या कहते हैं मजदूर : सैनिक कंपनी में कार्यरत मजदूरों का कहना है अगर कंपनी में 50 से 60 प्रतिशत गाड़ियां खड़ी है तो छटनी के नाम पर सिर्फ यहां के लोगो को क्यों निकाला जा रहा है निकालना ही है तो जो बाहर से आए हुए है उनको कंपनी निकले। हमारा यहां पर जगह जमीनें सब तो सी.सी.एल में चला गया। न हमारी जमीन बची और न ही हमे रोजगार मिला। रोजगार भी मिला तो कंपनी हमलोगों इतना कम वेतन देती है कि उससे हमलोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराए या घर चलाए। जब हमलोगों ने कंपनी को वेतन वृद्धि करने को कहे तो छटनी के नाम पर हम रैयतों को कंपनी ने काम से निकाल दिया जबकि हमलोग 2014 से इस कंपनी में कार्यरत है। और जो बाहर से आए हुए है उनको कंपनी क्यों कार्य पे रखी हुई है जब कि उसका न जमीन गया न ही वो बेघर हुए है। अगर सैनिक कंपनी किसी को निकालता है तो पहले उन बाहर से आए हुए है उनको छटनी करे। अगर ऐसा कंपनी नही करती है तो हम सभी रैयत मजदूर, कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Published / 2021-04-12 15:21:22
बोकारो थर्मल : 10 दिनों में कोरोना से तीन की मौत, दहशत

बेरमो /बोकारो थर्मल। बेरमो की बिजली नगरी में कोरोना वायरस के कहर से लोग सहमे हुए हैं। 10 दिनों के अंदर कोरोना से डीवीसी और सीसीएल के तीन अधिकारी और एक कर्मचारी की मौत हो गयी। दर्जनों इंजीनियर, कर्मचारी और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इन सभी का बोकारो और रांची में ईलाज किया जा रहा है। रविवार को डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता के दुगार्पुर स्थित मिशन अस्पताल में कोरोना से मौत के बाद बोकारो थर्मल वासी पूरी हिल गयी है। इसके पूर्व 8 अप्रैल को चीफ इंजीनियर अभिमन्यु प्रसाद सिंह के पीए सावन महाराजन की मौत और सीसीएल के कार्यालय अधीक्षक अवधेश नारायण प्रसाद की दु:खद मौत लोगों की जेहन से ठीक से उतरा भी नहीं था कि प्रोजेक्ट हेड की मौत से पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर, कर्मचारी, ठेका मजदूर और ठेकेदार सहित विभिन्न कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत है। प्लांट पर काम करने लिए जाने पर भी कतरा रहें है। अपर निदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि मुख्य अभियंता के पीए सावन महाराजन के निधन के बाद बोकारो थर्मल में प्लांट और कॉलोनियों का सेनेटाइज किया जा रहा है। कैंम्प लगाकर जांच शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जा रहीं है। अपर निदेशक ने आमलोगों से अपील किया है कि मास्क हमेशा लगाकर बाहर निकले और सोशल डिसटेंस का पालन करें। 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते प्रोजेक्ट हेड: डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते, लेकिन कोरोना वायरस ने उसे जीवन से ही रिटाइड कर दिया। सुप्रीयो गुप्ता चंद्रपुरा में 1980 में बतौर सहायक अभियंता के पर ज्वाइन किए थे। वे दुगार्पुर के रहने वाले थे। इनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह मजदूर नेता भरत यादव, विकास कुमार सिंह, सदन सिंह, जानकी महतो, ब्रजकिशोर सिंह, रिंकू सिंह, बिनोद साहू, प्रमोद सिंह, दीनानाथ प्रसाद, डीके पांडेय, मुख्य अभियंता अभिमन्यु प्रसाद सिंह, अपर निदेशक नीरज सिन्हा, प्रभारी पीआरओ इस्माइल मियां, जीपी सिंह, मंजूर आलम सहित दर्जनों यूनियन नेताओं ने शौक व्यक्त किया हैै। प्रोजेक्ट हेड बोकारो थर्मल के पत्रकारों से बहुत करीब थे। विद्युत नगरी में थाना प्रभारी कोरोना को लेकर रेस में : बोकारो थर्मल में एक करके तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह हरकत में आ गए है। खुद मास्क लेकर सड़क और बाजार में घुमने वालों को मास्क दे रहें है और कड़ी चेतावनी भी दे रहें है।

Published / 2021-04-12 14:55:14
वन विभाग की देखरेख में किया जा रहा विलुप्त प्रजाति के घायल गिद्ध का ईलाज

बरकट्ठा। प्रखंड के बेड़ोकला में विलुप्त प्रजाति गिद्ध घायल अवस्था पाया गया। जिसके बाद उसका इलाज वन विभाग की देख-रेख कराया जा रहा है। 17 मार्च से गिद्ध का इलाज कराया जा रहा है। पशु चिकित्सक और विभाग के प्रयास से गिद्ध के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। विभाग की सूझ-बूझ से बची जानवन रक्षी देवचंद महतो ने बताया कि बरकट्ठा प्रखंड के बेडोकला में ग्रामीणों की ओर से 17 मार्च को सूचना मिली थी कि विलुप्त प्रजाति गिद्ध एक लिटमस के पेड़ पर घायल अवस्था में लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की पूरी टीम पहुंचकर घायल गिद्ध को पेड़ से उतार कर लाई। पशु चिकित्सक की ओर से इलाज कराया गया। फिलहाल गिद्ध के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। झारखंड में गिद्ध सिर्फ हजारीबाग में ही दिखाई देता है। गिद्ध पर्यवारण को शुद्ध रखता है, सड़ा-गला मांस खाता है। गिद्ध की प्रजाति अभी विलुप्ती के कगार पर है। इसको बचने का प्रयास किया गया है। हालांकि वन विभाग का प्रयास रंग लाया और गिद्ध की जान बच गई।

Published / 2021-04-12 13:17:21
लोहरदगा : नहीं रहे जिला भाजपा के स्तंभ सीताराम बाबा, शोक संवेदनाओं का तांता

लोहरदगा। बाबा के नाम से प्रसिद्ध जिला भाजपा के स्तंभ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा के आकस्मिक निधन से लोहरदगा भाजपा जिला परिवार मर्माहत है। उनके अचानक तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया था। जहां सीताराम बाबा के निधन हो गया। बाबा के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बृज बिहारी प्रसाद, ओम सिंह, राजकिशोर महतो, राजमोहन राम, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, श्रीचंद प्रजापति, हर्षनाथ महतो, नवीन कुमार टिंकू, नीरज नलिन, समेला भगत, सूरज मोहन साहू, राजकुमार वर्मा, बाल कृष्णा सिंह, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, छेदी राम, भारती सिन्हा, मीना बाखला, सरोज प्रजापति, विमल कांत सिंह, पशुपतिनाथ पारस, सजल कुमार, अविनाश, कलावती देवी, संजय चौधरी, जितेंद्र महतो, भीखराम उरांव, प्रकाश नायक, मनीष शिखर, नासिर अंसारी, सुदामा प्रसाद, राजेश प्रसाद, धीरज प्रसाद, प्रभात कुमार, यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, लखन उरांव, राजेंद्र प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद, बजरंग उरांव, नजीर आलम खान, ओम गुप्ता, अजय पंकज, मुकेश साहू, नवीन कुमार साहू, सुरेश बैठा, अशोक साहू, विवेक चौहान, अजय ओझा, रिंकू वर्मा, अमरेश भारती एवं अभिषेक चौहान आदि ने शोक व्यक्त की है। इधर सीताराम शर्मा के आकस्मिक निधन पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन, श्रीरानी सती दादी मंडल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं केंद्रीय महावीर मंडल, सामाजिक विचार मंच के पदाधिकारियो के अलावे विभिन सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो व सदस्यो ने शोक व्यक्त की है। गायत्री शक्तिपीठ लोहरदगा के पूर्व मुख्य ट्रस्टी एवं वर्तमान संरक्षक सीताराम शर्मा के निधन पर गायत्री शक्तिपीठ के निवर्तमान मुख्य ट्रस्टी नागेश्वर सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रताप देव, प्रो गोविंद साहू, प्रो परमानंद अग्रवाल, प्रतिमा बहन, विजय पासवान, प्रतिमा,विजय रितेश साहू, रामविलास महतो, मदन महतो, सुधाकर साहू एवं ज्योतिन राम आदि ने शोक व्यक्त की है।

Published / 2021-04-12 07:51:31
रांची : तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से लूटे 1.25 करोड़

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में खूंटी के व्यवसायी से सवा करोड़ रुपये लूट लिया है। घटना 6:30 बजे सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में जा रहे व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लूट कर ली। जानकारी के अनुसार खूंटी के बड़े व्यवसाई निकेश मिश्रा ओबरिया रोड रांची स्थित विजय साहू के मकान में किराए पर रहते थे। आज सुबह 6:30 बजे के लगभग अपनी कार में अपने 3 लोगों के साथ 1 करोड़ 25 लाख रुपैया लेकर किसी महाजन के यहां जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर की गली से कार से निकले ओबरिया रोड में वहां इंडिका सवार पांच अपराधी 2 कार में बैठे रहे और तीन ने रिवाल्वर और पिस्टल की नोक पर कार को रुकवाया और सभी लोगों के कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। वहीं सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बता दें जिस जगह घटना हुआ है महज 50 मीटर की दूरी पर टीओपी है।

Published / 2021-04-10 16:10:07
जमशेदपुर : परसूडीह और गोविंदपुर से 10 अपराधी धराये, 22 हथियार भी बरामद

जमशेदपुर। मानगो के अपराधी अमरनाथ गिरोह की कमर तोड़ते हुए जमशेदपुर पुलिस ने उसके 10 गुर्गों को 22 अग्नेयास्त्रों के साथ धर दबोचा है। बहुत दिन बाद पुलिस को इतनी ब ड़ी संख्या में हथियार मिले हैं और थोक भाव से अपराधियों को दबोचने का मौका भी मिला है। कोल्हान के डीआइजी के अनुसार अपराधियों ने मानगो में बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना तैयार की थी। इनके टारगेट में अपराधी, ठेकेदार, सफेदपोश और जमीन कारोबारी शामिल थे। शहर में 2008 की तरह सीरियल क्राइम की तरह दहशत फैलाना था। शहर में सीरियल क्राइम के दौरान डाक्टर, इंजीनियर और कारोबारी की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों की एकमुश्त गिरफ्तारी की डीआइजी ने टीम जमशेदपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस अभियान में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित किया। गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत सरदार, प्रदीप सिंह, णाल गोस्वामी, रिंकू शीट, अमर ठाकुर उर्फ अमर बच्चा, साजन मिश्रा, अमरजीत पांडेय, आकाश महतो, बुद्घु सैनी और अन्य है। गिरोह ने मानगो के उलीडीह में पांच अप्रैल को स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी। सिद्गोड़ा में आॅटो चालक बबलू शर्मा की हत्या कर दी थी। सभी अपराधी मानगो के अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े हुए है। मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी छात्र नेता टुनटुन सिंह की हत्या, उलीडीह में बस एजेंट सुरेद्र सिंह की हत्या समेत कई मामलों के आरोपित राजा शर्मा और उसके साथी गिरोह की टारगेट में था। राजा शर्मा कुछ माह पहले ही अपील बेल पर वह रिहा हुआ है। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के सोनू टाल वाले की हत्या में उसे सजा हुई थी। मानगो और उलीडीह थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। राजा शर्मा को आर्थिक मदद करने वाले मानगो के एक ठेकेदार का नाम भी अपराधियों ने पुलिस को बताएं है। जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले विजय मंडल भी गिरोह की टारगेट में था। मानगो के ओलीडीह के मंगल कलोनी में पांच अप्रैल को स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी। गोली संचालक की दाहिने पैर में लगी थी। आकाश और अभियांशु के खिलाफ ओलीडीह थाना में जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने और रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार 10 अपराधियों में आकाश भी शामिल है।

Page 1548 of 1563

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse