देवघर। जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान में सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला के सारवां थाना इलाके के सुरसुरा और मारगोमुंडा थाना इलाके के बांसजोरा से सात साइबर अपराधियों को शिकंजे में लिया गया है। देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफतार किया गया। सभी अपराधी लॉटरी के नाम पर प्राइज, फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर केवायसी के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर कई डिजिटल तकनीक के माध्यम से पैसे ठगी का काम करते थे। सभी के पास से 14 मोबाइल फोन, 20 सिमकार्ड, 22 एटीएम कार्ड और नकद 5 हजार रुपया बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मिली इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्तार 7 साइबर अपराधियों में तीन साइबर अपराधी रियासत, मुमताज और सराफराज आपस में तीनों भाई हैं, ये सभी मिलकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।
रांची। गिरिडीह पुलिस नक्सल गतिविधि की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चला रही है। जिसका परिणाम है कि पिछले एक वर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा इनामी नक्सली समेत 20 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरिडीह एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में जिला को यह बड़ी उपलब्धि मिली। इस दौरान गिरिडीह पुलिस ने 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, प्रभा दी उर्फ प्रभा सोरेन और सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने 2 लाख की एरिया कमांडर सरिता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा खुखरा को भी पकड़ा है। इसके अलावा 5 लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद्र महतो उर्फ नुनूलाल को आत्मसमर्पण कराने में सफलता हासिल की। गिरिडीह एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नक्सलियों के पास से कई अत्याधुनिक हथियार भी जप्त किए है। जिसमें एके-47, एके-47 की जिंदा गोली 195 पीस, दो मैगजीन, रेग्युलर कार्बाइन दो पीस, चार मैगजीन, 72 पीस जिंदा गोली, एम-16 राइफल एक पीस, एसएलआर राइफल दो, मैगजीन चार पीस, गोली-135 पीस, इंसास राइफल दो, मैगजीन एक पीस, गोली-50 पीस, थ्री नॉट थ्री राइफल एक पीस, मैगजीन एक पीस, 315 राइफल एक पीस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर एक हजार पीस और जिलेटिन रड पांच पीस शामिल है। 12 जुलाई 2020 को गिरिडीह एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद अभियान चलाया गया और एक लाख के इनामी नक्सली संगठन के दस्ता सदस्य तुफान दा उर्फ किशोर चन्द किस्कू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 23 जुलाई 2020 को गम्हरा जंगल से दो लाख के इनामी नक्सली कौशल्या उर्फ रमा उर्फ सुनिता को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन बैठक कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद एसपी अमित रेणु स्वंय टीम का नेतृत्व करते हुए जंगल में छापेमारी अभियान चलाये थे। 7 सितंबर 2020 कसे पीरटांड थाना इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें लेढ़वा गांव के समीप जंगल क्षेत्र से एक लाख के इनामी नक्सली संगठन सदस्य मनोज राय उर्फ राजेश राय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पीरटांड थाना अंतर्गत मंजिरा एवं बनासो जंगल में गुप्त सूचना मिली की नक्सली दस्ता भ्रमणशील है। जिसके बाद इलाके में अभियान चलाया गया। गिरिडीह एसपी अमित रेणु स्वंय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने तीन जोनल कमांडर प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, प्रभा दी उर्फ प्रभा सोरेन, सुधीर किस्को उर्फ सुलेमान, रंजीत टुडू, छोटूलाल हांसदा और उज्जवल गंझू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 1 जून 2021 को गिरिडीह एसपी अमित रेणु की सूझबूझ से पांच लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद महतो उर्फ नुनूलाल ने आत्मसर्मपण किया है। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है।
रांची। राज्य में एक अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। 16 जून को अनलॉक-2 की अवधि खत्म हो जायेगी। सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा कर दी है। इसके तहत राज्य में कुछ और भी छूट दी गयी है। प्रोजेक्ट भवन में जारी आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में फैसला लिया गया कि अब सभी जिलों में सभी दुकानें शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी। इसके अलावे शॉपिंग माल और Departmental स्टोर भी खुल सकेंगे। बैठक में सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सीएस सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 4 बजे तक खुलेंगे सभी ऑफिस : सरकार के नये फैसले के मुताबिक अब सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में 50% मानव संसाधन की उपस्थिति हो सकेगी। 4 बजे अपराह्न तक ऑफिस खुल सकेंगे। शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें (सब्जी-फल-किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे। शेष पाबंदी पूर्व की तरह जारी रहेंगी। और क्या है नियम : सिनेमा हॉल, क्लब, बार, banquet हॉल, मल्टीप्लेक्स, बंद रहेंगे। स्टेडियम, gymnasium, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे। समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। 5 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। जुलूस पर रोक जारी रहेगी. बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी। राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी। मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी। निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए, दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा। कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine अनिवार्य होगा।नसार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
रांची। झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार शाम को नौ माह बाद चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंच गए। जगरनाथ महतो को डॉक्टरों की निगरानी में रांची लाया गया। यहां सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महतो रांची एयरपोर्ट से सीधे डोरंडा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर पत्रकारों और लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले कोरोना संक्रमण के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे मंत्री जगरनाथ महतो ने इससे पहले अपने चिकित्सकों से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने चेन्नई के MGM hospital के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को धन्यवाद दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र में टाइगर (TIGER)के नाम से मशहूर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि MGM hospital के चिकित्सकों ने जिस तरह से उनका इलाज किया और स्टाफ ने जिस तरह से उनकी देखभाल की उसके लिए इन्हें धन्यवाद देता हूं। मंत्री ने की अस्पताल की तारीफ मंत्री जगरनाथ महतो ने यह भी कहा कि अस्पताल में इलाज और सुविधाएं झारखंड में सुपरहिट हुई हैं। नतीजतन झारखंड के दूसरे लोग भी यहां इलाज के लिए आने लगे हैं। अस्पताल में उनके साथ व्यवहार ने दिल जीत लिया। एयर एंबुलेंस से ले जाया गया था चेन्नई : पिछले साल 28 सितंबर 2020 को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उनको रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से तीन दिन बाद उन्हें मेडिका (medica) में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव आई। करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 19 अक्टूबर को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये रांची से चेन्नई लाया गया। चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा, तब डॉक्टर्स ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। 11 जनवरी को उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था। अभी उनका लंग्स 100 प्रतिशत काम कर रहा है। करीब 8 महीने के बाद वो चेन्नई से कोरोना को हराकर झारखंड लौट रहे हैं। इस खबर से झारखंड के उनके चाहने वालों और समर्थकों में खुशी है। मंत्री जगरनाथ महतो का परिचय जगरनाथ महतो ने मैट्रिक तक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की। उन्होंने तत्कालीन विधायक शिवा महतो के सहयोगी के रूप में राजनीति शुरू की। उन्होंने पहली बार 2000 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2005 में जेएमएम में इन्हें डुमरी से अपना प्रत्याशी बनाया। उसके बाद से लगातार चौथी बार डुमरी से विधायक बने।
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षाबलों से उस समय मुठभेड़ हुई, जब झारखंड जगुआर की टीम नक्सलरोधी अभियान पर थी। पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ की घटना शनिवार की सुबह जिले के अति नक्सल प्रभावित गारु थाना क्षेत्र स्थित कुकू-पिरी जंगल में हुई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ भाकपा माओवादी के कमांडर छोटू खेरवार के दस्ते के साथ हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है, जबकि पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किया है। झारखण्ड जगुआर के जवान मौके पर सर्च अभियान चला रहे हैं। दरअसल, झारखण्ड जगुआर की एक टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया। जवानों को देख नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया।
चतरा/इटखोरी। पुलिस को अफीम की तस्करी को लेकर बड़ी सफलता मिली। एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से चौपारण की तरह एक मिनी ट्रक और एक बोलोरो गाड़ी में अफीम डोड कुछ लोग बाहर बेचने ले जा रहे हैं। इसी सूचना के आलोक में डीएसपी केदार राम के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा नगवां पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चतरा की ओर से आ रही मिनी ट्रक और बोलोरो को पकड़ा गया। जिसमें से 252 किलो अफीम डोडा और 250 ग्राम अफीम जब्त किया गया। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कुलवंत सिंह पिता दयाल सिंह और बहादुर सिंह पिता माडा सिंह जिला संगरूढ पंजाब और सुनिल सिंह, संदीप सिंह पिता यशवंत सिंह चतरा जिला के राजपुर थाना के रुप में हुई है। जिनके पास से 3 लाख 23 हजार पांच सौ नकद, चार मोबाइल व सीम बरामद किये गये। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी केदार राम ने इसे बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने बताया कि अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बीते 9 जून को भी पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम डोडा जब्त की थी।
चतरा। जोरी-वशिष्ठनगर थाना ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की रात्रि 17 गाय को बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से आ रही 407 ट्रक यूपी 80 बीटी 3021 चतरा की ओर जा रही थी। जिसमें गाय ले जाया जा रहा था। जिसकी सत्यता की जांच के लिए वशिष्ठनगर थाना ने वाहन जांच की। इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन से 17 गायों को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि गाय लदा वाहन जब्तक कर लिया गया है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
चतरा। हंटरगंज प्रखंड के ढाहा पंचायत के बिहिया भुइयां टोली में मंगलवार को शादी के बाद गोतिया का खाना नहीं खिलाने को लेकर छोटे भाई कारू भुइयां एवं बड़े भाई रामोतार भुइयां के बीच कहां सुनी हो रही थी। इस दौरान रामोतार का पुत्र रोशन डंडे लेकर पहुंच गया और अपने चाचा कारू भुइयां को लाठी से जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो घर से कुछ दूर ले जाकर उसकी गमछा से गला दबा कर हत्या कर दी। पति को मारपीट करते देख पत्नी डर से भाग गई थी। रात भर खोजते खोजते सुबह उसका शव घर से 200 मीटर एक पेड़ में लटका देखा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था। वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे पुत्र और पत्नी छोड़ गया। जानकारी पाते ही पुलिस इंस्पेक्टर केपी चौधरी और थाना प्रभारी राजीव रंजन, दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिजन एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का भी जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी के आवेदन पर भैसूर, उसकी पत्नी और पुत्र रोशन पर मारपीट कर हत्या करने मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मृतक के बड़े भाई को अपने साथ लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse