झारखंड

View All
Published / 2021-07-03 14:33:10
चाईबासा : 4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो गांव पहुंची। जहां पर शंकर प्रधान के दुकान में विधिवत तलाशी ली। इस क्रम में शंकर प्रधान की दुकान में छिपाकर रखे गए ढाई किलो गांजा विधिवत बरामद कर जब्त किया गया। तत्पश्चात शंकर प्रधान की निशानदेही पर ग्राम घाघरी के विकाश सामड के किराए के मकान में विधिवत तलाशी ली गई। वहां से भी छापामारी टीम ने बक्से में छिपाकर रखा हुआ डेढ़ किलो गांजा बरामद किया और जब्त कर लिया। जिसके उपरांत उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किया गया शंकर प्रधान (45) सीनी भेलाईडीह, थाना सराईकेला, सरायकेला खरसावां जिला का रहने वाला है। वर्तमान में ग्राम मुफस्सिल थाना क्षेत्र केटोंटो मे रह रहे हैं। विकाश सामड (28), गांव तुरामडीह, थाना टोकलोपश्चिमी सिंह भूम का स्थायी निवासी है वर्तमान में घाघरी मे दिनेश बानरा के घर पर किराए में रहता है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल मो. खुर्शीद आलम, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी पुलिस कंट्रोल रूम, पवन चंद्र पाठक थाना प्रभारी मुफस्सिल पुलिस,अवर निरीक्षक राथू उरांव मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार यादव पुलिस केंद्र चाईबासा, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी मुफस्सिल तथा सहायक अवर निरीक्षक राज किशोर ठाकुर मुफस्सिल शामिल था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।

Published / 2021-06-30 17:02:38
झारखंड में फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, इस बार कई छूट

रांची। झारखंड में लागू स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को सरकार ने 8 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बार नियमों में कई बदलाव किये गये हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार हर पहलुओं पर नजर बनाए हुए है। ये पाबंदियां रहेंगी जारी : सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी l सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे l शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे l सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे l स्टेडियम, gymnasium, और पार्क खुल सकेंगे। समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे l आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी l 50 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। बैंक्वेट हॉल और सामुदायिक भवन खुल सकेंगे, परंतु 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। जुलूस पर रोक जारी रहेगी l राज्य के अंदर बस परिवहन की अनुमति दी गई। अंतरराज्यीय बस परिवहन पर रोक जारी रहेगीl पब्लिक परिवहन वाहन नियम द्वारा निर्धारित संख्या में यात्री को बैठा सकते हैं। भारत sarkar द्वारा आयोजित परीक्षा करायी जायेगी। राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगीl मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी। निजी वाहन से राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई पास आवश्यक नहीं होगा। दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा। दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम क्वारंटाइन नहीं होगा l आगंतुकों की व्यापक टेस्टिंग की जाएगी। सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है l आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी l उक्त आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा l

Published / 2021-06-28 17:06:24
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, 10 केजी का आईडी बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जंगल में लगातार अभियान चला रही है। आज इसी क्रम में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद किया है। एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़- खुखरा जाने वाली पक्की सड़क पर सराय टोला में मिला है। आईडी मिलने के बाद उसे जंगल में विस्फोट कर नष्ट किया गया। गिरिडीह एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मार्ग पर सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बम प्लांट किया था। लेकिन उनके मंसूबे फेल कर दिया। गिरिडीह के एएसपी अभियान गुलशन तिर्की और सीआरपीएफ कमांडेंट राजवर्धन राठौर के नेतृत्व में आज नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिया के नीचे से आईईडी बरामद किया गया।

Published / 2021-06-28 13:24:38
कृषि भूमि पर भू-माफियाओं की नजर... फार्म हाउस की जमीन को कई लोगों ने कब्जाया

चरही। चरही में कई दशकों से सरकारी कृषि फार्म हाउस स्थापित है। वह आज बंजर है। अब इस भूमि पर कई जमीन माफियाओं की नजर है। कृषि फार्म हाउस की जमीन को कई लोगों ने कब्जा लिया है। जानकारी के बाद भी सरकारी तंत्र चुप्पी साधे हुए है। इस कृषि फार्म हाउस की अपनी 24 एकड़ 99 डिसमिल भूमि है। भूमि को सिंचित करने के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं। इस फार्म हाउस के अंदर कुआं, तालाब, पॉली हाउस, गोदाम और पदाधिकारी को रहने के लिए लाखों रुपये खर्च कर भवन का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन रहता कोई नहीं है। जिस कारण रख-रखाव विहीन हो गया है। इसके चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। हाउस के कृषि लायक सभी भूमि प्रति पड़ी हुई है। यह मवेशियों का चारागाह बनकर रह गया है। इतना ही नहीं शराबियों, गंजेडियों और जुआडियों का अड्डा बनकर रह गया है। इन लोगों का अड्डा सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक लगा रहता है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। फार्म हाउस को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कृषि फार्म में एक पदाधिकारी और एक गार्ड रहता था। जिसका देखभाल अच्छे ढंग से किया जाता था। अब कृषि भूमि जमीन पर माफियाओं की कुदृष्टि पड़ गयी है। इस भूमि को एक बार पुन: मापी कराने की जरूरत है।

Published / 2021-06-28 13:22:51
हजारीबाग : प्रतिभा को अवसर की तलाश... यू-ट्यूब के सहारे मंजिल तलाश रहा अनिल

हजारीबाग। प्रखंड के नगवा गांव के एक अत्यंत गरीब मजदूर स्व. दशरथ राम और मालती देवी का बेटा अनिल कुमार अपनी नृत्य प्रतिभा से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के पगडंडियों, खेत खलिहानों व नाले पोखर के निकट जब वह पुराने हिन्दी गानों पर डांस करता है, तो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। इतना ही नहीं यूट्यूब पर उसकी नृत्य कौशल, बेहतरीन कोरियोग्राफी, एडिटिंग और मिक्सिंग के लाखों दिवाने हैं। ओमश्री मेहता ने बताया कि अनिल कुमार अपनी दो बहनों अंजलि और लक्ष्मी के साथ पुराने गानों पर ग्रुप डांस भी करता है। वह अपने मोबाइल के सहारे ही एड्टिंग और मिक्सिंग कर अपने खुद के बनाए यूट्यूब चैनल ओल्ड इज गोल्ड झारखंड में अपलोड कर लोगों तक पहुंचाता है। डांस शूटिंग की कोरियोग्राफी भी वह खुद करता है। महज तीन महीने में ही यूट्युब पर अनिल कुमार के 7100 से अधिक सब्सक्राईबर और लाखों फॉलोअर हैं। 21 वर्षीय अनिल कुमार हजारीबाग के प्रतिष्ठित संत कोलंबा कॉलेज में स्नातक (विज्ञान) में पांचवें सेमेस्टर का विद्यार्थी है। उसने बताया कि पिता मजदूर थे, जिनका कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया। आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी कर घर चलाता है और पढाई भी करता है। समय निकालकर अपने सपनो को उडान देने की कोशिश में लगा है। एक्टर बनने की तमन्ना है। बताया कि डांस, कोरियोग्राफी, एडिटिंग व मिक्सिंग का सारा फॉमूर्ला यू-ट्यूब में देखकर सीखा हूं।

Published / 2021-06-28 12:51:46
रांची : मॉर्निंग वाक बना मौत का कारण... बुजुर्ग पर पलटा अवैध बालू लदा हाइवा

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक पर सोमवार की सुबह अवैध रूप से बालू लदा हाइवा पलट गया, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हम्बू कुजूर उर्फ हंबू उरांव (पिता लेदवा उरांव) लोवाडीह निवासी के रूप में हुई है। मृतक रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है एवं हाइवा को थाना ले आई। हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में बालू के खनन एवं डंप पर रोक है। इसके बावजूद बालू तस्कर नदी से बालू निकालकर चोरी छिपे ऊंचे दामों पर बालू सप्लाई करते हैं। रात के अंधेरे में बालू माफिया बालू का काला कारोबार करते हैं। ज्यादा ट्रीप लगाने के चक्कर में बालू ट्रक चालक अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं। तेज रफ्तार एवं घुमावदार सड़क होने की वजह से चालक का नियंत्रण नहीं रहा, जिससे हाइवा पलट गया। जिसमें मॉर्निंग वॉक करने निकले हम्बू एवं एक अन्य दब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झामुमो नेता पप्पू सिंह एवं स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया । वहीं क्रेन की सहायता से हाइवा को हटाकर हम्बू के शव को बाहर निकाला। हाइवा के नीचे दबने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है एवं हाइवा को थाना ले आई। हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बालू माफियाओं ने हाइवा का नंबर मिटा दिया ताकि नंबर पता ना चले। हाइवा का मालिक बुंडू का बताया जा रहा है।

Published / 2021-06-28 12:16:36
सीडब्ल्यूसी ने की अनुशंसा : भालू के हमले से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा लाभ

गढ़वा। जिले के बड़गड़ में तीन दिन पूर्व हिंसक आदमखोर भालू के हमले में तीन मृतकों व घायलों के अनाथ बच्चों के पालन पोषण, देखरेख एवं संरक्षण के लिए न्याय पीठ बाल कल्याण समिति गढ़वा ने प्रभावित परिवारों की बच्चों प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) के तहत चयन करते हुए सरकारी सहायता दिलाने की अनुशंसा की है। प्रत्येक परिवार से तीन बच्चों को चयन किया गया है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उपेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि समिति द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सामाजिक जांच प्रतिवेदन जिला समन्वयक-डीसीपीओ अशोक नायक एवं उपायुक्त सह अध्यक्ष डीसीपीयू सदस्य डीजेजे कमेटी राजेश कुमार पाठक को समर्पित किया गया है। जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि तीन मृतकों के परिवार की स्थिति दयनीय है। अनाथ बच्चों की निर्भरता एक मात्र विधवा माता पर हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति जर्जर है। परिवार को तत्काल राहत के लिए मुआवजा एवं सहायता की जरूरत है। समिति द्वारा प्रभावित परिवार के प्रति चिंता प्रकट करते हुए तीन बच्चों को प्रति परिवार से प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) के लिए चयन करने, बालिकाओं को तत्काल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा बच्चों को आवासीय विद्यालय में नामांकन कराते हुए पुनर्वासन कराने तथा विधवाओं को मुख्यमंत्री सम्मान विधवा पेंशन योजना से तत्काल जोड़ते हुए पारिवारिक लाभ, आपदा प्रभावितों के लिए देय मुआवजा एवं बालिकाओं को सुकन्या योजना का लाभ दिलाने की अनुशंसा की गई है। जांच प्रतिवेदन की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी जिला परिषद, सचिव डीएलएसए, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी, लीगल एड क्लीनिक भंडरिया, चाइल्डलाइन एसएस रंका को देकर अपने-अपने स्तर से प्रभावित परिवारों को सहायता दिलाने का आग्रह किया गया है।

Published / 2021-06-28 12:04:06
मनरेगा में अनियमित्तता व भ्रष्टाचार को लेकर विधायक कमलेश सिंह सख्त

हुसैनाबाद पलामू। मनरेगा के तहत कूप निर्माण में अनियमित्तता व भ्रष्टाचार के खिलाफ हुसैनाबाद प्रखंड के ग्रामीणों ने विधायक कमलेश कुमार सिंह से लिखित शिकायत की थी। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल उप विकास आयुक्त पलामू को पत्र लिखकर सिंचाई कूप मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विधायक के पत्र के आलोक में पलामू डीडीसी ने पत्र माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद से छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें किस परिस्थिति में बारिश के मौसम में भी कूप की पुरानी लंबित योजना रहने के बावजूद नई योजनाएं चालू कर दी गई, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हुसैनाबाद द्वारा बारिश के आगमन पर भी नई सिंचाई कूप की योजना कैसे चालू की गई व पूर्ण कूप की भौतिक स्थिति वर्तमान में क्या है। इस कृत्य के लिए चालू योजनाओं की समीक्षा कर बीडीओ के द्वारा क्या कार्रवाई की गई। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि सिंचाई कूप निर्माण योजना में भ्रष्टाचार की प्राप्त शिकायत से प्रतित होता है कि मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा बीडीओ नहीं करते हैं। इस कारण बीपीओ, पंचायत सचिव व मुखिया द्वारा मनमानी कर बारिश के आगमन पर भी नई योजनाएं चालु कर दी जा रही है। जिससे कूप धंसने व श्रमिकों के हताहत होने की संभावना बनी रहती है। पथरा पंचायत में बरती गई अनियमित्तता के मामले में निर्गत आदेश में बीडीओ द्वारा कृत कार्रवाई यथावत है। पंचायत डंडीला एवं झरगड़ा में सामाजिक अंकेक्षण में उभरे अनियमित्तता के मामले में भी बीडीओ द्वारा किसी प्रकार की विधि सम्मत कार्रवाई नहीं किया जाना लापरवाही का परिचायक है। उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना को भी दशार्ता है। डीडीसी ने पत्र में लिखा है कि हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह के पत्र के आलोक में दोषी कर्मी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर जिला को भेजें। उक्त कार्रवाई नहीं करने के आरोप में बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार को भेजी जायेगी।

Page 1537 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse