झारखंड

View All
Published / 2021-07-19 14:52:58
आम लदा पिकअप वैन की लूटकांड में चार गिरफ्तार, अब चार फरार

गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना पुलिस ने बीते 7 जुलाई को थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव से लूटे गए आम से लदे पिकअप वैन के लूटकांड की मामले में आठ अपराधियों में से चार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने पहले ही पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से बरामद कर चुकी है। मामले में काठीकुंड थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अतिन कुमार ने बताया कि बीते 7 जुलाई को गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव के पास से आम लदे पिकअप वैन की लूट में चार आरोपी पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा निवासी अजीर अंसारी, मोहम्मद राज, महेशपुर थाना क्षेत्र के लखीचंद मड़ैया और मुबारक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। अन्य फरार चार आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि 7 जुलाई को पश्चिम बंगाल के मालदा से आम लदा वैन बोकारो जा रहा था। उसी दौरान रात को करीब 1:30 बजे सभी आरोपी ने पिकअप वैन को लुट लिया। आम को लखीचंद मड़ैया के घर में उतार कर पिकअप वैन को बेचने के लिए बंगाल ले जा रहा था। जब बंगाल के राजग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचा तो रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी ने पुलिस के पीछे से आने की भय समझ कर पिकअप वैन को रेलवे गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में गोपीकांदर थाना पुलिस थाना प्रभारी बिलकन के नेतृत्व में सभी आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दिया। जिसमें चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जबकि चार आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Published / 2021-07-19 14:51:40
9 जुलाई से लापता किशोरी का शव बरामद, हत्या के आरोप में सहेली समेत तीन गिरफ्तार

दुमका। कई दिनों से लापता नाबालिग युवती का शव बरामद होने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के जमीन अंदर गाड़ा शव पुलिस बरामद की। साथ ही पुलिस तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफल रही। यहां बता दें कि जिला के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग किशोरी 9 जुलाई से लापता थी। सोमवार को उसका शव मुफस्सिल थाना के पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल से जमीन के अंदर से निकाला गया। दरअसल हंसडीहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 9 जुलाई को वह अपने परिजनों को घर आने की बात बताई थी। जब देर शाम घर नहीं पहुंची और मोबाइल बंद मिला तो परिजन खोनबीन कर थकहार कर इसकी लिखित जानकारी नगर थाना को दी। नगर थाना पुलिस अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। लेकिन कहीं उसका कुछ सुराग नहीं मिला। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कल शाम दो युवक को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हो गया। पुलिस किशोरी की एक सहेली को भी हिरासत में ली है। शव को जमीन से बाहर निकालने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। बतौर दंडाधिकारी सीओ यमुना रविदास की निगरानी में कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। हत्या का कारण मृतिका का अपनी सहेली के साथ किसी बात को लेकर तकरार बताया जा रहा है। 9 जुलाई को उसकी सहेली किसी बर्थडे पार्टी के नाम पर दूसरे लॉज लेकर गयी। जहां सहेली, सहेली का बॉयफ्रेंड और उसका एक मित्र ने मिलकर गला दबा हत्या की घटना को अंजाम देकर रात के अंधेरे में शव बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के नीचे दफना दिया गया। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहेली से अक्सर अनबन हुआ करता था। सहेली और उसके बॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। साक्ष्य छुपाने के नियत से जंगल में शव को दफना दिया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Published / 2021-07-19 14:43:08
कोडरमा : घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ खदान में कूदी महिला, मौत

कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के दरदाही स्थित पंदना मौजा के बाझीटांड़ में सोमवार की दोपहर एक अर्धनिर्मित पानी से भरे खदान में छलांग लगाकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान मरकच्चो नावाडीह के गरगडीहा निवासी गुड़िया देवी (30) पति उमेश यादव के रूप में की गई है। जबकि बच्चों की पहचान सूरज (8), शिबू (7), छोटू (3) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार चारवाहों ने खदान में महिला व एक बच्चे के शव को तैरता हुआ देखा। शव को देखने के बाद चारवाहों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद ग्रामीण खदान के पास इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पाकर मरकच्चो थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर ग्रामीणों की मदद से मां एवं एक बच्चे के शवों को निकाला। वहीं काफी मशक्कत करने के बाद 2 अन्य बच्चों के शवों को भी निकाला गया। वहीं दूसरी ओर मृतिका के पिता बिगन महतो ग्राम लोधीपुर अरखांगो राजधनवार निवासी ने अपने पुत्री की मौत का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इसके लिए कई बार पंचायत भी बैठी थी। मेरी बेटी के ससुराल वालों ने उसे खदान में डुबोकर मार डाला। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Published / 2021-07-19 13:34:15
19 माह बाद हुआ स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, स्कॉर्पियो सहित सात गिरफ्तार

साहेबगंज। जिरवाबाडी ओपी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी- साहेबगंज मुख्य सडक के अंम्बाडीहा गांव के समीप बिते 20 जनवरी 2020 को स्कॉर्पियो लूट मामले का 19 महीने बाद उद्भेदन करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जनकारी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया की बीते 20 जनवरी 2020 को स्कॉर्पियो (जेएच 1 वाय 5571) की लूट मामले में गुप्त सुचना मिली कि उक्त नंबर के स्कॉर्पियो बिहार में खड़ी सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमे पुलिस ने सात लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमें से छह लोग बिहार के निवासी है जो बिहार निवासी पवन कुमार, विनोद कुमार, विवेकानंद यादव, देवराज कुमार दास, अमन कुमार दास, मिथुन कुमार यादव व एक झारखंड के देवघर निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने स्कार्पियो की लूट की घटना को स्वीकार किया है साथ ही इन सभी ने निशानदेही पर लूटी हुई स्कॉर्पियो को देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आॅवर ब्रिज के बगल गांव के दिलीप पांडे के घर से बरामद किया गया है।

Published / 2021-07-19 13:25:05
निजी विद्यालय के शिक्षकों ने मांगी भीख, डीसी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के तत्वावधान में जिला इकाई पाकुड़ की ओर से सोमवार को उपायुक्त, पाकुड़ के जिलाध्यक्ष जय दत्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। उपाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ने कहा कि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संचालक, निदेशक, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों के सामने कोरोना महामारी के कारण गत 20 मार्च 2020 से आज तक विद्यालय बंद रहने के कारण भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जीविकोपार्जन की समस्या दिन-ब-दिन सुरसा की तरह मुंह बढ़ाते जा रही है। आज स्थिति यह है शिक्षकों और संचालकों को भिक्षाटन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं शिक्षक-शिक्षाक सहित शिक्षिकेत्तर कर्मचारी पाकुड़ कोर्ट परिसर में भिक्षाटन कर रोष प्रगट किया। जिलाध्यक्ष जय दत्ता ने कहा कि जिला के समस्त प्रखंडों में कोरोना कम हुई है, जिला ग्रीन जोन हो गये हैं। विद्यालय, छात्रावास एवं कोचिंग संस्थान खोल देने का आदेश-निर्देश निर्गत करने, जिला के समस्त निजी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों को आर्थिक पैकेज देने, यू डायस प्राप्त निजी विद्यालय को विद्यालय भवन किराया मार्च 2020 से आजतक, बिजली बिल, विद्यालय वाहन व्यवसायिक कर को तत्काल प्रभाव से माफ हो या सरकार के द्वारा भुक्तान, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में बिना स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के नामांकन न हो, जिला प्रशासन हर संभव निजी विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान के लिए सहयोग करने संबंधी पांच सूत्री मांग उपायुक्त एवं सरकार से की है। उक्त कार्यक्रम में जेपीएसए, रांची के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जे दत्ता, उपाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, सचिव राजकुमार भगत, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष फेकारुल शेख, पाकुड़िया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष धर्मनाथ भगत, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सेंन, मनीरुल इस्लाम, रफीकुल आलम, जुलियस सोरेन, अनिल हांसदा, स्टीफेन मुर्मू, महिला अध्यक्ष साधना ओझा, तेरेसा टूडू, ललिता मुर्मू ,सरिता मुर्मू, मेरिता मुर्मू लोइस मुर्मू सहित दर्जनों उपस्थित थे ।

Published / 2021-07-19 13:11:30
पिकअप वैन लूटकांड : छह आरोपी गिरफ्तार

धनबाद। धनबाद पुलिस ने पिकअप वैन लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। इस मामलें में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक नकली पिस्तौल बरामद हुई है जिसे घटना में प्रयुक्त किया गया था। एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया विगत दिनों पूर्व 13 जुलाई की रात्रि गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा शोरूम के पास से एक पिकअप वैन (जेएच 10 बी जेड 0241) की लूट हुई थी। अपराधी ड्राइवर को घायल कर वाहन लूटकर फरार हो गये थे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर रतनपुर स्थित खालसा होटल के पास से छापामारी दल ने रोहित कुम्हकार, राहुल कुम्हकार एवं राहुल कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में पिकअप वैन लूटकांड की घटना को अंजाम दिए जाने की बात आरोपियों ने स्वीकार की। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर शेष तीन आरोपी जितेंद्र रवानी, सिकंदर कुमार साव और संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों के पास से लूटे गये पिकअप वैन, चोरी की बाइक समेत घटना में प्रयुक्त एक नकली पिस्तौल, चाकू, 5 मोबाइल बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

Published / 2021-07-19 12:53:09
हजारीबाग : सदर विधायक की पहल के बाद ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच विवाद खत्म

हजारीबाग। हजारीबाग से बड़कागांव जाने वाली सड़क में खपरियावां और नवादा गांव के सघन आबादी के बीच पुलिस बल तैनात कर बिजली विभाग द्वारा 33 हजार वोल्ट का खंभा लगाए जाने को लेकर विवाद था। 17 जुलाई से कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पंचायत खपरियावां के ग्रामवासी और बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच हुए घंटों विवाद का सोमवार को समाधान हो गया। बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से विधायक समेत आठ सदस्यीय ग्रामीणों के एक दल ने मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। बता दें कि 17 जुलाई को जब विवाद हुआ तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी थी। जिसके बाद सदर विधायक ने ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच समझौता करा कर विवाद को शांत कराया। विधायक मनीष जायसवाल के साथ सोमवार को खपरियावां गांव के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची पहुंच कर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड के सीएमडी अविनाश कुमार सिंह से मुलाकात की। जहां उन्हें यहां से 33 हजार वोल्ट बिजली तार गुजरने से ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बनी होने की समस्या से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा और विधायक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में इस समस्या के निदान हेतु उनसे चर्चा की। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि इस मामले में ग्रामीण अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर जो विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। वह बिल्कुल जायज है। विधायक जायसवाल ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा इस मामले का निष्पादन हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र से या तो इस योजना का रूट बदला जाएगा या भूमिगत केबलिंग किया जाएगा। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में खपरियावां मुखिया मंजू मिश्रा, समाजसेवी रामकिशोर सावंत, भाजपा कटकमदाग महामंत्री वीरेंद्र कुमार, ग्रामीण जयपाल सिंह, विकास मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राजू कुमार राम और योगेंद्र राम शामिल थे।

Published / 2021-07-19 12:37:19
हजारीबाग : सदर विधायक की पहल के बाद ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच विवाद खत्म

हजारीबाग। हजारीबाग से बड़कागांव जाने वाली सड़क में खपरियावां और नवादा गांव के सघन आबादी के बीच पुलिस बल तैनात कर बिजली विभाग द्वारा 33 हजार वोल्ट का खंभा लगाए जाने को लेकर विवाद था। 17 जुलाई से कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पंचायत खपरियावां के ग्रामवासी और बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच हुए घंटों विवाद का सोमवार को समाधान हो गया। बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से विधायक समेत आठ सदस्यीय ग्रामीणों के एक दल ने मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। बता दें कि 17 जुलाई को जब विवाद हुआ तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी थी। जिसके बाद सदर विधायक ने ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच समझौता करा कर विवाद को शांत कराया। विधायक मनीष जायसवाल के साथ सोमवार को खपरियावां गांव के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची पहुंच कर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड के सीएमडी अविनाश कुमार सिंह से मुलाकात की। जहां उन्हें यहां से 33 हजार वोल्ट बिजली तार गुजरने से ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बनी होने की समस्या से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा और विधायक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में इस समस्या के निदान हेतु उनसे चर्चा की। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि इस मामले में ग्रामीण अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर जो विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। वह बिल्कुल जायज है। विधायक जायसवाल ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा इस मामले का निष्पादन हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र से या तो इस योजना का रूट बदला जाएगा या भूमिगत केबलिंग किया जाएगा। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में खपरियावां मुखिया मंजू मिश्रा, समाजसेवी रामकिशोर सावंत, भाजपा कटकमदाग महामंत्री वीरेंद्र कुमार, ग्रामीण जयपाल सिंह, विकास मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राजू कुमार राम और योगेंद्र राम शामिल थे।

Page 1534 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse