झारखंड

View All
Published / 2021-07-20 14:47:50
संस्कृत विद्यालय चालू कराने के लिए सांसद को सौंपा मांग पत्र

गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल एवं जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को मांग पत्र सौंपकर प्रमोद संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय को पुन: चालू कराने की मांग की है। सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि जिला मुख्यालय स्थित भारतीय संस्कृति की शैक्षिक धरोहर संस्कृत विद्यालय पूरी तरह से उपेक्षित पड़ा हुआ है। यह प्रमोद संस्कृत प्राथमिक-सह-मध्य विद्यालय सन् 1915 से स्थापित और संचालित है। विद्यालय के सारे शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विद्यालय मात्र एक जिस शिक्षक के भरोसे संचालित था उनका गत जून माह में निधन हो गया। इस कारण शिक्षक के अभाव में विद्यालय बंद हो गया है। शिक्षक की नियुक्ति का अधिकार विद्यालय प्रबंध समिति को होता है। जिसका गठन नहीं हो पाने से विद्यालय बंद पड़ा है। सांसद ने यथाशीघ्र विद्यालय खोलवाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

Published / 2021-07-20 14:47:15
...खत्म हुआ इंतजार, अब मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों ने दिया आवेदन

भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के झगराखांड गांव के एक दर्जन मजदूरों ने भवनाथपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के नाम से श्रम विभाग के एसएम नागेंद्र शर्मा को लिखित आवेदन देकर मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है। मजदूरों ने आवेदन में कहा है कि गांव के ही ठेकेदार शिवकुमार उरांव उन लोग को उतराखंड के हरिद्वार में मजदूरी के लिए ले गया था। जिसका मजदूरी भुगतान छह महीने का नहीं दिया। आवेदन देने वाले में आशीष पासवान, शीतल भुइयां, किरण देवी, मुंद्रिका भुइयां, विशु उरांव, दीपक भुइया, सोनी देवी, गुड्डू उरांव, तिलाकी भुइयां, दशरथ भुइयां, संदीप उरांव, प्रदीप उरांव का नाम शामिल है। इस संबंध में जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। मामले में कार्यवाई के लिए झारखंड सरकार के श्रम मंत्री को पत्र लिखेंगे। एसएम नागेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन मजदूरों द्वारा मिला है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पदाधिकारी से बात कर उनके निर्देश पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार शिव कुमार उरांव से सम्पर्क करने पर उसका मोबाइल बंद बताया।

Published / 2021-07-20 14:46:33
आमसभा फर्जी और पीएम आवास में गड़बड़ी, तो पिटा गये मुखिया जी...

हरिहरगंज पलामू। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में घोर अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रखंड क्षेत्र के सिमरवार पंचायत अंतर्गत पीएम आवास प्लस योजना का आवंटन सारे सरकारी नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। पूर्व में पक्का मकान होने के बावजूद भी संपन्न और अयोग्य लाभुकों को स्वयंसेवकों द्वारा भारी पैमाने पर पैसा लेकर आवास प्लस का जिओ टैगिंग किया गया। जबकि कई अति निर्धन, लाचार और दिव्यांग जरुरतमंद लोगों का नाम आवास प्लस की सूची से बाहर है। वहीं कई लाभुकों ने पूर्व में आवंटित आवास के दूसरे किश्त की राशि निर्गत करने के ऐवज में 20-20 हजार रुपये नाजायज मांग किया गया यह मामला भी उजागर किया। किंतु उनके मन मुताबिक पैसा नहीं देने के कारण आवास पूर्ण होने के बाबजूद भी जियो टैग नहीं किया गया। इस वजह से अंतिम किश्त की राशि नहीं मिल सकी। इस दौरान ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आमसभा में भारी आक्रोश जताया। वहीं मौजूद मुखिया को करीब घंटे भर बंधक बनाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया को घुस्सों से पिटाई करते हुए धक्का-मुक्की की। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया सुनील राम व स्वयंसेवक दीपक कुमार सोनी, मुकेश पासवान और बलराम राम पर सभी ग्रामीणों ने अवैध रूप से राशि उगाही करने के साथ ही अपने चहेते को गलत तरीके से योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया है।इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर बीडीओ जयप्रकाश नारायण ने बताया कि इस बाबत अभी तक कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। किंतु जैसे ही ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायती अभ्यावेदन मिलेगी। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Published / 2021-07-20 14:45:30
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

सतबरवा पलामू। प्रखंड क्षेत्र के रेवारातू पंचायत के रोजगार सेवक जगदीप कुजूर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सतबरवा मेला टांड़ काली मंदिर के पास 5 हजार रुपए घूस लेते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रोजगार सेवक कूप निर्माण के दौरान लाभूक से पैसे भुगतान कराने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लाभूक अजमेर आलम ने पूर्व में डीडीसी पलामू को आवेदन दे कर पैसे भुगतान कराने की मांग की थी। आवेदन में रेवारातू गांव निवासी अजमेर आलम ने कहा है कि 2020-21 में मनरेगा योजना से सिंचाई कूप बनाने का काम मिला था। जिसकी प्राकलन राशि 3 लाख 78 हजार रुपए है। कूप निर्माण कार्य शुरू किया गया बीच में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को 89 हजार मजदूरी भुगतान किया गया। काम के दौरान ही लगातार पदाधिकारियों का चक्कर लगाते रहा, पर राशि का भुगतान नहीं किया गया। कर्ज लेकर जैसे-तैसे कूप निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया। इसके बाद रुपए भुगतान के लिए रोजगार सेवक, बीपीओ और अन्य पदाधिकारियों से लगातार अनुरोध किया। पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रुपए भुगतान करने को लेकर रोजगार सेवक द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। इसके बाद अजमेर आलम ने इसकी शिकायत एसीबी से की।

Published / 2021-07-20 14:44:39
अपनी कार्यशैली सुधारें कर्मी, नहीं तो होगी कार्रवाई : डॉ शशिभूषण

सतबरवा पलामू। पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने मंगलवार को विकास कार्यों का जायजा लेने अचानक प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान डॉ मेहता ने सरकार के आदेश के अनुसार प्रखंड कार्यालय भवन में विधायक कक्ष देखने की इच्छा जाहिर की। इसी बीच प्रखंड कर्मी कमरा दिखाने में काफी विलंब कर दिये जिसके कारण विधायक ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर आग बबूला होते हुए परिसर के अंदर सभी कमरों को देखने की इच्छा जाहिर कर दी। कर्मियों के द्वारा कमरा दिखाने में विलंब होने पर काफी नाराजगी व्यक्त किया तथा कार्यशैली में सुधार लाने का सलाह दिया ताकि प्रखंड क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान विधायक डॉक्टर मेहता ने भवन के कमरा नंबर 42 के अंदर प्रखंड कार्यालय के नाजिर राजेश्वर यादव की मोटरसाइकिल कमरे के अंदर बंद पाया जिसे तुरंत कमरे से बाहर निकलवाया। और उन्होंने ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने करोड़ों की लागत से भवन का निर्माण करवाया है ताकि प्रखंड क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को निदान हो सके। इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी। इस दौरान अंचल कार्यालय भवन में फैली गंदगी को देख कर भी नाराजगी व्यक्त किया। विधायक ने सभी अंचल सह प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड के विकास में अपनी सहभागिता निभाने का निर्देश दिया ताकि प्रखंड के आम आवाम को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान कई ग्रामीणों ने प्रखंड कर्मियों तथा अंचल कर्मियों के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जिस पर विधायक श्री मेहता ने कहा कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं होती है तो पुन: मंगलवार को सतबरवा आएंगे ताकि प्रखंड सह अंचल कर्मियों की गतिविधियों का पता चल सके। मौके पर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद, अंचलाधिकारी युगेश्वर सिंह, प्रखंड कर्मी तथा अंचल कर्मी के आलावे भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, राणा प्रताप कुशवाहा, महेश यादव, मुमताज आलम, अशोक यादव, अजय उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।

Published / 2021-07-20 14:43:50
भाजपा जासूसी की सरकार, फोन टेप करवाना लोकतांत्रिक नींव पर हमला : बिट्टू पाठक

मेदिनीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैस रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। फोन टैपिंग कराने के मामले में कांग्रेस जनों ने हाथ में तखती लेकर जमकर नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारेबाजी किया गया। कार्यक्रम के नेतृत्व पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने करते हुए लोगों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में अब लोगों के फोन भी टेप किया जा रहा है 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ऐसे कार्य करवा के नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह ने नीचता का परिचय दिया है। राहुल गांधी पर निगरानी करने की योजना ऐसे समय पर बनाना, जब वे विपक्षी कांग्रेस के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2019 के आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर झारखंड में भाजपा के नेता लोग पाप का घड़ा पटक रहे हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी , मिथिलेश सिंह, शमीम अहमद राइन, जितेंद्र कमलापुरी, राजेंद्र अग्रवाल, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, नसीम खान, नफीस खान, ईश्वरी सिंह, अरविंद पासवान, जतरू उरांव, विद्या सिंह चेरो, सूर्यांश प्रताप सिंह, रूद्र शुक्ला, रामानंद पाठक, सागर दास, मणिकांत सिंह, सौरभ पांडे, देवांग शुक्ला, विनोद पाठक, मुकेश सिंह, शशांक सुमन, हर्ष साहनी, अमित कुमार पांडेय, संजय कुमार यादव, साकेत सिंह शामिल थे।

Published / 2021-07-20 14:43:06
अब हुसैनाबाद के हर घर को पाइपलाइन से मिलेगा पानी

हुसैनाबाद पलामू। शहर के हर घर को पाइप लाईन से पानी उपलब्ध कराने के लिए योजना स्वीकृत हो गई है। वर्ष 2022 तक षहर के एक एक घर को पाइपलाईन से पानी की आपूर्ति की जायेगी। इस संबंध में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हुसैनाबाद षहर में जलापूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था कराने की मांग मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही पाइपलाईन से हर घर को पानी उपलब्ध कराने की योजना पर हुसैनाबाद शहर को शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना का विकास कर हुसैनाबाद को जलसंकट से मुक्ति दिलाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज की एक एक समस्या पर उनकी नजर है। वह समय-समय पर समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद शहर को साफ सुंदर बनाने की दिषा में भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 की वजह से कार्यों के क्रियान्वयन में देरी हुई है। मगर एक एक कर सभी कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विस क्षेत्र को सजाने सवारने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Published / 2021-07-20 12:47:41
...खोजने आयी फरेबी पति को, तो यहां भी मिल गयी सौतन

गढ़वा। जिले में एक महिला ने अपने कथित डॉक्टर पति की पोल खोल दी। प्रेमजाल में फंसाकर शादी रचाने एवं बच्चा पैदा कर फरार पति को ढूंढ़ने महिला जिस शहर में पहुंची, वहीं उसे एक सौतन मिली। यूपी से गढ़वा अपने पति को ढूंढ़ने आयी साधना को यहां भी एक नई नवेली सौतन मिल गयी। पता चला उसका पति अभी-अभी ही उससे शादी रचाई है। साधना के अनुसार उसका पति लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ करता है और फिर फरार हो जाता है। उसने अब तक तीन शादियां की हैं। हालांकि महिला ने अपने कथित डॉक्टर पति के खिलाफ गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि यूपी के गाजीपुर की रहने वाली साधना तिवारी बनारस में पार्लर चलाती थी। उसके पार्लर के सामने यूपी के फैजाबाद का लक्ष्मीनारायण मिश्र हॉस्पिटल चलाता था। एक बार साधना बीमार हुई और सामने वाले हॉस्पिटल में इलाज कराने गयी। वहां डॉ लक्ष्मीनारायण से उसकी दोस्ती हो गई। डॉक्टर ने अपनी पत्नी की मौत हो जाने की झूठी बात कही। साधना के अनुसार वह डॉक्टर से प्यार करने लगी। उसे यह पता नहीं चल सका कि डॉक्टर उसके साथ प्यार का नाटक कर रहा है। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद साधना प्रेग्नेंट हुई तो डॉक्टर उसे तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। इसी बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया। साधना को धीरे-धीरे अपने पति की सच्चाई का पता चलने लगा था, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसे पता चला कि उसके पति की पहली पत्नी जिंदा है। इसी बीच डॉक्टर उसे बनारस में छोड़ भाग गया। कई शहरों में साधना अपने पति को ढूंढ़ती रही। एक-दो बार दोनों आमने सामने भी हुए लेकिन डॉक्टर ने साधना के बच्चे को बाप का नाम देने से इनकार कर दिया। साधना ने फैजाबाद थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस तरह छह वर्ष गुजर गये। इसी बीच पता चला कि उसका पति गढ़वा में है। साधना ने कहा कि वह जब गढ़वा पहुंची तो पता चला कि उसका पति गढ़देवी नर्सिंग होम में काम करता है। वह सीधे वहां पहुंची। वहां पता चला कि उसने तीन-चार दिन पूर्व एक और शादी कर ली है। वह अपने पति के गढ़वा स्थित आवास पर पहुंच गयी। वहां उसे घर के अंदर घुसने से रोक दिया गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और घर खोलवाकर डॉक्टर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। घर में उसकी नई पत्नी थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। बाद में साधना ने भी उसे डॉक्टर की सच्चाई बताकर सतर्क रहने की नसीहत दी। साधना ने यह भी कहा कि उसके पति ने तीन-तीन शादियां की है। कई लड़कियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ भी किया है। वहीं पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि घर में डॉक्टर की खोजबीन की गई। लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित महिला को महिला थाना में शिकायत करने की सलाह दी गयी है। साधना ने महिला थाना गढ़वा में भी इसकी शिकायत की है।

Page 1533 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse