रांची। जज उत्तम आनंद की कथित मौत की सीबीआई जांच के बिंदु पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश किया गया। अदालत को जानकारी दी गई कि नार्को टेस्ट का सैंपल दूसरे राज्यों में भेजा गया है, शीघ्र ही रिपोर्ट आ जाएगी। अदालत ने नार्को टेस्ट रिपोर्ट पूरी सावधानी से कड़ी सुरक्षा में मंगाने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी। इस बीच में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में जज मौत की सीबीआई जांच के बिंदु पर सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जांच पदाधिकारी की ओर से अद्यतन जांच रिपोर्ट पेश किया गया। अदालत को अधिवक्ता के माध्यम से जानकारी दी गई कि मामले के दो आरोपी जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनका नार्को टेस्ट सैंपल दूसरे राज्य में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अदालत को इससे अवगत कराया जाएगा।अदालत ने उन्हें नार्को टेस्ट रिपोर्ट को कड़ी सुरक्षा में लाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर उपलब्ध हो तो हवाई मार्ग से रिपोर्ट मंगवाई जाए। ट्रेन से मंगाए जाने पर रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ हो सकता है। इसलिए कड़ी सुरक्षा में वह रिपोर्ट मंगाई जाए। अदालत में प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है, ताकि इस केस की जांच निष्पक्ष रूप से पूरी तरह हो सके। बता दें कि धनबाद के एडीजी उत्तम आनंद की मॉर्निंग वाक के दौरान सुबह में ऑटो से धक्का लगने की वजह से मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के उपरांत ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें जानबूझकर धक्का मारा गया है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका को बदलकर सुनवाई की। मामले की सीबीआई जांच चल रही है। हाई कोर्ट की तरफ से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उसी मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से अद्यतन जांच रिपोर्ट पेश किया गया। अदालत ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए अद्यतन जांच रिपोर्ट फिर से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
चक्रधरपुर। झारखंड के चक्रधरपुर में बुधवार को दिल दहला देनेवाला हादसा सामने आया। घटना लगभग दोपहर साढ़े तीन बजे की है। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बिंजय पुलिया के समीप राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आकर 4 लोगों की घटनास्थल पर ही कटकर मौत हो गई। इनमें एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान सोमा पुरती (71 वर्ष), अमर पुरती (21 वर्ष), पत्नी बाह पुरती और अमर की बहन जेमा पुरती (18) के रूप में हुई। सभी अपने मामा घर जा रहे थे। सभी विंजय रेलवे पुल में दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सभी के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। शरीर के टुकड़े रेल पटरी पर बिखर गए। घटना स्थल से एक बैग और मोबाइल सिम मिला है। बैग में चक्रधरपुर इलाहाबाद बैंक शाखा की पासबुक और आधार कार्ड मिले है। उससे पता चला की वह चारों बड़ाबाबों के तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बल प्रयोग कर वहां से लोगों को हटाना पड़ा।
रांची। ट्राइबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रांची द्वारा संचालित मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु, रांची के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल कमिशन आॅफ होम्योपैथी, भारत सरकार के निर्देशानुसार नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत भवन में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक विज्ञान सभा की गयी। जिसमें लगभग 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर सभी को नि:शुल्क दवा भी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाली पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह मुंडा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची के सचिव सह वाइबीएन विश्वविद्यालय राजाउलातु, नामकुम, रांची के कुलाधिपति बैद्यनाथ यादव, चेयरमेन रामजी यादव, मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के प्राचार्य डॉ अजित कुमार महतो, मुखिया रामचंद्र सिंह मुंडा एवं उपमुखिया संजीत तिर्की ने संयुक्त रूप से होम्योपैथी के जनक डॉ सामुएल हेनीमन के चित्र पर माल्यार्पण किये तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वाइबीएन विश्वद्यालय राजाउलातु, नामकुम, रांची के चेयरमैन रामजी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था के द्वारा बिरसा आयुष ग्राम कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत गांवों में बिरसा आयुष क्लीनिक की स्थापना की जायेगी। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ (चिकित्सक) के द्वारा रोगों की पहचान कर उनके निदान, उपाय तथा दवा आदि की व्यवस्था भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष परिस्थिती में मरीज को मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु, में नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि बिरसा आयुष ग्राम गठन के पांच लक्ष्य हैं जैसे आयुष क्लीनिक की स्थापना, बिरसा आयुष योग केन्द्र की स्थापना, बिरसा औषधिय एवं वनौषधि उत्पादन केन्द्र, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, आयुष मित्र का चयन आदि हैं। मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ अजित कुमार महतो ने कहा कि यह सम: समम् शमयति या समरूपता दवा सिद्धांत पर आधारित एक चिकित्सीय प्रणाली है। यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किसा जाता है, जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। कार्यक्रम में ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची डॉ वीपी पांडेय, संजय तिवारी, मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के डॉ कालीचरन चौधरी, डॉ अनिल चंद्र महतो, डॉ दीनबंधु महतो, डॉ साजिद, डॉ सुनिता, डॉ एसके सिंह, डॉ विनोद कुमार, श्रवण कुमार, रामप्रकाश यादव, विजय कुमार मांझी, शिल्पा प्रधान, शिखा कुमारी, विजय यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया रामचंद्र मुंडा, उपमुखिया संजीत तिर्की, वार्ड सदस्य रोशन तिग्गा, वार्ड सदस्य महेश्वर महतो, बुधराम मुंडा, पुरंदर मुंडा, जयराम महतो, पंचायत स्वंय सेवक जयपाल होरो, वार्ड सदस्य जेरो मुंडा, उप ग्राम प्रधान रमेश ठाकुर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी वाइबीएन विवि के चेयरमैन रामजी यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद किए हैं। एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में झारखंड पुलिस और जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की ट्रेनिंग कैंप के साथ मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त कर दिया है। जहां से एक सेमी ऑटोमेटिक मैगजीन लगी राइफल, एक देशी भराठी बंदूक, एक टूटी भराठी बंदूक, 12 एमएम का सीलिंग लगी देसी बंदूक, वायरलेस सेट, एक अर्धनिर्मित कट्टा, WCC 43 लिखा 109 चक्र जिंदा गोली, EC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, PC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, RC 43 लिखा 10 चक्र जिंदा गोली, 13 चक्र जिंदा कारतूस, 27 पीस गोली का खोखा, 1 सोलर प्लेट, 2 हथौड़ा, 2 टेंसा आरी, 2 सडसी, 1 लोहारी भांति, 1 हैंड ड्रिल, 3 भाइस, 1 चूड़ी काटने वाला डाई, 1 बरमा ड्रिल, 4 मैगजीन पाउच, 1 देशी पिस्टल का बैरक, काला रंग का मैगजीन पाउच, 2 एल्युमिनियम डेग, 3 जोड़ी जुत्ता, हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न औजार रखा 15 किलो का झोला मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलने पर संगठन के आक्रमण गंझू उर्फ आक्रमण जी और उसका दस्ता भागने में सफल हो गया, लेकिन छापेमारी में टीएसपीसी की मिनी गन फैक्ट्री और ट्रेनिंग कैंप का खुलासा हुआ। इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर हथियार बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। इस कार्रवाई से टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
टंडवा(चतरा)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने तीन हजार रुपये घूस लेते एएसआई केशव कुमार शर्मा को रंगे हाथ थाना परिसर से किया गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आवेदक राजेश कुमार पिता लुकन राणा ग्राम मिश्रौल थाना टंडवा के द्वारा आवेदन दिया गया कि मेरे चाचा धुरण राणा के द्वारा टंडवा थाना में आवेदन देकर महजूर उरांव पिता नान्हू उरांव एवं मेरे पिता लुकन राणा पिता राजू राणा के विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 104/21 दिनांक 19 जुलाई को दर्ज करवाया गया था। उक्त कांड संख्या के अनुसंधानकर्ता एएसआई केशव कुमार शर्मा टंडवा थाना है, जो मुझसे मिले और बोले कि तुम्हारे पिता का नाम से केस हुवा है एवं केस डायरी लिखने तथा जमानत में मदद करने के लिए ₹5000 की मांग किए, यह घूस यानी रिश्वत आवेदक देना नहीं चाहते थे। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापन करता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन प्रतिवेदन में रिश्वत मांगने की बात सत्य होना पाया गया। वादी के आवेदक एवं सत्यापन करता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या 4/2021 दिनांक 31 अगस्त पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के टीम के द्वारा बुधवार को एएसआई केशव कुमार शर्मा पिता रामाकांत शर्मा सा सहार बिहरा जिला पलामू संप्रति स.अ. नी. टंडवा थाना जिला चतरा को ₹3000 रिश्वत लेते रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
चतरा। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके चोरों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में सक्रिय चोर गिरोह का सदर थाना पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। गिरोह के चार शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान देर शाम शहर से सटे डाढ़ा इलाके से दो चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने गिरोह में शामिल अन्य साथियों के नाम का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओं में अपने गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की थी। साथ ही चोरी किए गए सामान को चौपारण में बेचने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर गिरोह में शामिल एक अन्य चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास से एक कीपैड मोबाईल, चार्जर, ब्लूटूथ, सैमसंग का टैबलेट, टीवी, इनवर्टर, मॉनिटर व पानी मोटर समेत अन्य सामान जप्त किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम को यह सफलता हाँथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य चोरों की शिनाख्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी को ले निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि शहर के आसपास घटित चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सामान की बरामदगी भी की जा सके।
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मुहोल्ला में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही चोर का विरोध कर रही एक महिला की चोर से झड़प हो गई। इस दौरान चोर ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चोरी की घटना की सूचना पाते ही शहर थाना पुलिस ने पहले सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों ने शहर थाना में आवेदन दिया। पीड़ित नौशाद खान ने कहा कि मेरे घर बुधवार रात करीब 2 बजे चोर घुसे थे। जब मै पानी पीने के लिए जगा तो देखा कि कोई अनजान व्यक्ति घर में है जैसे ही पूछा कि कौन हो तो वह वहां से भाग गया। जब मैंने अपने घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसके दो मोबाइल फोन गायब है। कुछ देर बाद पता चला कि पास के ही आफताब आलम के घर में भी चोरी की गई है। तब मैं अपने घर को पूरी तरह से देखा तो चोरों ने घर में रखा अटैची तोड़ 25000 कैश की चोरी कर ली है। वही बगल गीरदुनू खान के घर उसकी पत्नी गुलशन प्रवीण से चोरो की झड़प हो गई। जिसमें चोरों ने गुलशन प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके गर्दन के ऊपर काफी टांके लगे हैं। चोरों ने उसे जान से मारने की नियत से ही चाकू चलाया था। लेकिन महिला ने अपने आप को संभाल ली। और चाकू उसके मुंह पर होते हुए गर्दन के समीप कट गया ।और चोरो ने चाकू व एक चोरी की गई मोबाइल को वहीं छोड़ कर भाग गए। गुलशन प्रवीण को घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की तहकीकात टीओपी एक के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखने से ऐसा लगता है कि आस पास के व्यक्ति का ही हाथ है तभी घटना को अंजाम दिया गया है। तहकीकात की जा रही है जल्दी चोर पकड़ा जायेगा।
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मुहोल्ला में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही चोर का विरोध कर रही एक महिला की चोर से झड़प हो गई। इस दौरान चोर ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चोरी की घटना की सूचना पाते ही शहर थाना पुलिस ने पहले सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों ने शहर थाना में आवेदन दिया। पीड़ित नौशाद खान ने कहा कि मेरे घर बुधवार रात करीब 2 बजे चोर घुसे थे। जब मै पानी पीने के लिए जगा तो देखा कि कोई अनजान व्यक्ति घर में है जैसे ही पूछा कि कौन हो तो वह वहां से भाग गया। जब मैंने अपने घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसके दो मोबाइल फोन गायब है। कुछ देर बाद पता चला कि पास के ही आफताब आलम के घर में भी चोरी की गई है। तब मैं अपने घर को पूरी तरह से देखा तो चोरों ने घर में रखा अटैची तोड़ 25000 कैश की चोरी कर ली है। वही बगल गीरदुनू खान के घर उसकी पत्नी गुलशन प्रवीण से चोरो की झड़प हो गई। जिसमें चोरों ने गुलशन प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके गर्दन के ऊपर काफी टांके लगे हैं। चोरों ने उसे जान से मारने की नियत से ही चाकू चलाया था। लेकिन महिला ने अपने आप को संभाल ली। और चाकू उसके मुंह पर होते हुए गर्दन के समीप कट गया ।और चोरो ने चाकू व एक चोरी की गई मोबाइल को वहीं छोड़ कर भाग गए। गुलशन प्रवीण को घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की तहकीकात टीओपी एक के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखने से ऐसा लगता है कि आस पास के व्यक्ति का ही हाथ है तभी घटना को अंजाम दिया गया है। तहकीकात की जा रही है जल्दी चोर पकड़ा जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse