झारखंड

View All
Published / 2021-11-16 10:45:59
कोडरमा : तिलैया पुलिस ने ग्यारह जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब के समीप एक पक्के मकान में जुआ संचालन की सूचना पर सोमवार की रात तिलैया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह तिलैया थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तलाब रोड स्थित सौरभ कुमार के घर पर रात करीब 12:30 बजे घेराबंदी कर छापेमारी की गई। जहां एक कमरे के भीतर से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार के घर को अवैध तरीके से राहुल सिंह के द्वारा जुआ अड्डा के संचालन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल सिंह, संजीव कुमार, शशांक सिंह, प्रभु वर्मा, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, गुरमीत सिंह, अमरनाथ कुमार, लक्ष्मीकांत मेहता, सूरज कुमार एवं पप्पू मेहता को गिरफ्तार किया गया है। तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से 4 लाख 10 हज़ार एक सौ रुपये बरामद किया गया। इस दौरान जुआ अड्डा पर कई गाड़ियों को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। जब्त गाड़ियों में एक बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार, पल्सर मोटरसाइकिल, टीवीएस कंपनी की स्कूटी शामिल है। तिलैया थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी एक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश कुमार सिन्हा, आनंद मोहन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विकेश कुमार, हवलदार अगनु साहू, अशोक पंडित, पैंथर जवान उमेश कुमार, उदय कुमार, अनिल कुमार यादव शामिल थे।

Published / 2021-11-15 17:20:06
झारखण्ड : सात दिसंबर से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा

रांची। राज्य में मैट्रिक के पहले टर्म की परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू हो सकेगी, जबकि इंटरमीडिएट के पहले टर्म की परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू हो सकेगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल इसकी तैयारी कर रहा है। अगले सप्ताह तक परीक्षा की तारीख की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो टर्म में होनी है। पहले टर्म की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर सूची मांगी गई है। इसी आधार पर बच्चों को स्कूलों के नजदीक के परीक्षा केंद्र में ही भेजा जाएगा, ताकि उन्हें परीक्षा के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़े। वर्तमान में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। 13 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक आवेदन लिये जाएंगे। इसके बाद जैक परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 2 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 3 दिन समय दिया जा सकता है। ऐसे में 7 और 8 दिसंबर को मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि 9 से 11 दिसंबर को इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी।

Published / 2021-11-15 17:18:05
झारखंड : विश्व व्यापार मेला दिल्ली में झारखंड का जलवा, जानें, क्या है मेले में राज्य का आकर्षण

रांची। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंटरनैशनल ट्रेड फेयर में झारखंड राज्य का जलवा दिख रहा है। रविवार को झारखंड पवेलियन का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण विश्व और भारत का सबसे बड़ा मेला इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर नहीं आयोजित हो सका। झारखंड फोकस स्टेट की श्रेणी में इस वर्ष मेले का आयोजन इसके प्रारूप के अनुसार किया जा रहा है, जिसमें झारखंड फोकस स्टेट की श्रेणी में अपने प्रदेश के उत्पादों और विभागों की प्रदर्शनी कर रहा है। विश्व व्यापार मेले का शुभारम्भ केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। इसी क्रम में झारखंड पवेलियन का शुभारम्भ झारखंड उद्योग निदेशक जीतेन्द्र कुमार सिंह ने किया। व्यापार मेले में इस वर्ष सहभागी प्रदेश झारखंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर 5बी के सामने बनाया गया है। मेले के उद्घाटन समारोह में झारखंड के उद्योग निदेशक जीतेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर झारखंड पवेलियन का शुभारम्भ किया और मुआयना भी। झारखंड पवेलियन के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि व्यापार मेले में इस वर्ष भी हमारी सहभागिता पर प्रदेश को गर्व है। झारखंड पवेलियन में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखेगी।

Published / 2021-11-15 17:16:22
भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच के टिकटों की बिक्री शुरू

रांची। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम(JSCA International Cricket Stadium in Ranchi) में 19 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री आज (15 नवंबर) से शुरू हो गई। टिकट की बिक्री शुरू होते ही भारी संख्या में खेल प्रेमी काउंटर पर पहुंचकर टिकट खरीदने के लिए लाइन में लग गए। इस दौरान लोगों में कोरोना को लेकर कोई खौफ नहीं दिखा। लोग खुले आम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते रहे। हालांकि, जेएससीए प्रबंधन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद टिकट बिक्री के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मैच के टिकटों की बिक्री के लिए 15, 16 और 17 नवंबर की तिथि निर्धारित किया गया है। स्टेडियम की क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को ही मैच देखने की अनुमति दी गई है। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से 1 बजे और दूसरा शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। इसके साथ ही एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही खरीद सकेंगे।

Published / 2021-11-15 15:13:32
पलामू : धरती आबा के जन्मदिन पर इंदिराणी ब्रजदेव सहाय उवि का उद्घाटन

तरहसी पलामू। इंदिराणी ब्रजदेव सहाय उवि का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोरी सिन्हा, सुनील कुमार सहाय, पीके वर्मा, रत्नाकर सिन्हा, अंकित सहाय, दिलीप मंगराज, बागेश्वर पांडेय, मदन गोपाल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का बूके देकर स्वागत किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य वशिष्ठनारायण तिवारी ने मुख्य अतिथि किशोरी सिन्हा, पूर्व प्राचार्य बसंत दूबे, सेवानिवृत शिक्षक बागेंद्र पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, निरंजन प्रसाद, पूर्व फोरेस्टर सह समाजसेवी बागेश्वर पांडेय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षिका काजल कुमारी, मोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, डोली कुमारी, नेहा कुमारी समेत कई लोग शामिल थे। मौके पर मुख्य अतिथि किशोरी सिन्हा ने कहा कि विद्यालय खुलने से स्थानीय लोगों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। शिक्षक बच्चों के भविष्य निमार्ता होते हैं। स्कूल में ही बच्चों के शिक्षण व चरित्र बेहतर बनता है। उन्होंने शिक्षक अपने जिम्मेवारी को समझें। प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जायेगी। स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों के लिए लाभाकारी होगा। मौके पर सुनील कुमार सहाय ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बेहतर शिक्षा मिलने से बच्चों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास होगा। मौके पर पूर्व पांकी विधानसभा प्रत्यासी सह कांग्रेस प्रदेश कोआॅर्डिनेटर रुद्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-11-15 14:11:58
पलामू : 4.5 किलो अफीम बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

मेदिनीनगर। शहर थाना पुलिस को भारी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ पांकी रोड के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाा। छापेमारी में पेशेवर तस्कर तरहसी के गोइंदी निवासी दिलीप प्रजापति व उसके साला सदर थाना क्षेत्र के जमूने निवासी सुरेंद्र प्रजापति अफीम लेकर मोटरसाइकिल से आ रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को 4.5 किलो अफीम के साथ धर दबोचा। दोनों के निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास से करीब 400 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस को तस्करों के पास से 7370 रूपये, छह मोबाइल, एक कार व एक मोटरसाइकिल भी मिला है। उक्त दोनों के अलावे गिरफ्तार तस्करों में लेस्लीगंज के कमलकेड़िया निवासी प्रदीप शुक्ला, लेस्लीगंज के राजपुर निवासी कामेश्वर राम, सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द निवासी जीतेंद्र शुक्ला व धर्मेंद्र कुमार चौधरी का नाम शामिल है। छापेमारी अभियान में सअनि रामजीत सिंह, रेवा शंकर राणा, पुलिस राकेश सिंह, सरिक इरसार, संतन मेहता, मुकेश सिंह, मो आरीफ आलम, जावेद अंसारी, रजनीश प्रसाद, अनिल कुमार यादव, सूर्यनाथ सिंह, रोहित कुमार व चालक संजीव साव का नाम शामिल है।

Published / 2021-11-15 14:09:31
कोडरमा : लखीबागी में 97 लाख की लागत से बनेगा पार्क

कोडरमा। जिला मुख्यालय से सटे लखीबागी में भी जल्द लोगों और बच्चों को पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी। सोमवार को जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने 97 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिला परिषद डाक बंगला भूमि के एक बड़े भाग में इस पार्क का निर्माण कराया जाना है जिसके बनने से कोडरमा नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ होगा। पार्क में वाटर फाउंटेन के साथ ही बच्चों के लिए झूला की भी व्यवस्था रहेगी। जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है और जल्द ही इस जगह पर मार्केट कॉम्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। पार्क और मार्केट के बनने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। इस शिलान्यास कार्यक्रम में डीडीसी लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, डीपीआरओ पारस यादव, जिला अभियंता रामजी प्रसाद, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, अजीत वर्णवाल, सुंदर सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2021-11-15 14:08:18
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल परिवार में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार, प्राचार्य नवीन कुमार और कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह एवं शिक्षकों ने बारी-बारी से भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने भगवान बिरसा को धरती का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों और जमींदारी प्रथा का विरोध किया। उन्होंने समाज को एक नई दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समय की सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों को एकता और प्रेम का सूत्र में बांधने की कोशिश की। मौके पर शिक्षकों में शुभय कुमार, प्रवीण कुमार, स्वीटी सिन्हा, निर्मल अरोड़ा, शालू अरोड़ा अभिभावकों में प्रियंका वर्णवाल, बच्चों में अर्पिता मिश्रा, अनुपमा कुमारी, जूही कुमारी, गोल्डी श्रीवास्तव, अनुषा ज्योति, साक्षी कुमारी, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Page 1503 of 1569

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse