गम्हरिया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शुक्रवार को भाजपा के दिवंगत विधायक साधु चरण महतो के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक सभा में मौजूद परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें एक भाई को खोने का दु:ख है। साथ ही उन्होंने दिवंगत साधु के काम की सराहना करते हुए कहा कि साधु आज हमारे बीच नहीं हैं। किंतु इसकी कमी पूरे इलाके की जनता को होगी और इनकी कमी को पूरा करना भी मुमकिन प्रतीत नहीं हो रहा है। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रकाश राजू, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, अमन प्रसाद, मोतीलाल गौड़, चरणपाल सिंह, चंदन मिश्रा, धर्मराज सिंह, रितेश पासवान आदि भी मौजूद थे।
कोडरमा। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को होली फैमिली सभागार में जिले के 20 दिव्यांग बच्चों के बीच वॉकर, स्टैडिंग फ्रेम, अडेदार वैदेज, स्पेशल कुर्सी, कोर्नर सीट एवं पोर्न बोर्ड पीओडी स्टीक का वितरण शुक्रवार को होली फैमिली हॉस्पीटल सेवा सदन ने केएफसीएसके अंतर्गत किया। मौके पर डोमचांच, कोडरमा के बच्चों ने यह साबित कर दिखाया गया दिव्यांगता कोइ्र अभिशाप नहीं बल्कि उपरे वाले का वरदान है। दिव्यांग बच्चा सुबोध कुमार पंडित ने भगवान मेरी सुनले विनीत सुन ले... गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं प्रियांशु कुमारी सजना राज, आसना खातुन ने इन्हीं पक्षियों को देखकर जागे है यह आरंवा धरती हमें चलती है पर छु लेंगे हम आसवां पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कई बच्चों ने शिक्षा का निकला है सुरज... गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के बीच सतरंगी छटा बिखेरने का कार्य किया। कार्यक्रम का उदघाटन विधायक डॉ नीरा यादव, जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता, डीसी आदित्य रंजन सीएस डी सी सक्सेना, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी अर्चना जवाला, सिस्टर रोशमी, सिस्टर सुषमा सिस्टर पुष्पम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक नीरा यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने और उनकी उर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए सरकार कई कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि सेवा सदन होली फैमिली के द्वारा किये जा रहा कार्य मिल का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होने कहा कि ़ऋषि अष्टवक्र भी तो दिव्यांग थे पर उनकी प्रतिभा से कौन नहीं परिचित है। सूरदास ने अपनी रंचनाओं से कृष्ण लीलाओं का उद्भुत वर्णन किया। जिला परिषद की प्रधान शालिनी गुप्ता ने दिव्यांगता को भूलकर आगे बढने का जज्बा ही आपको समाज में अलग खड़ा करता है। जब तक आपकी सोच और विचार नहीं बदलेंगे तब तक आप दिव्यांगता की भंवर से निकल नहीं सकते। ऐसे में सार्थक पहल ही आपको वह सब कुछ देता है जिसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है...इन पंक्तियों को जीवन में भुलाया नहीं जा सकता। उन्होनें वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की 1992 में हुई आम बैठक में तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। होली फैमिली के द्वारा किये जा रहे प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन विकयंगता दिवस पर जिले के विभिन्न इलाकों मे सप्ताह के एक दिन फिजीयोथ्रीपी की व्यवस्था एक सप्ताह में शुरू कर देगी। वहीं जिले के दो स्थल पर चल रहे कंप्यूटर क्लाश में दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। मौके पर सीएचडी के सक्सेना, बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना जवाला ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और कोरोना महामारी के बावजूद देश के पेराओलांपिक खिलाडियों ने टोक्यों में शानदार प्रदर्शन किया और 19 मेडल भारत को दिलाये। इस अवसर पर सिस्टर रोशमी, सुषमा, एवं पुष्पम ने कहा कि जिला में पुनर्वास केन्द्र डीडीआर सी को चालु कराया जाए। जिला विधिक प्राधिकरण विभाग को दिव्यांगजन को उपयोगिता को सुलभ किया जाय। दियांगजन से जुड़े कानून का गाइड लाइन को जिला अनुमंडल प्रखंड थाना, और ग्राम स्तर पर सचिवालयों में उपलब्ध करायी जाय। मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया। मौके पर सिस्टर लीला जोश, जयमंगल शाही, सुनील कुमार दास, दिलीप कुमार पांडेय, सिस्टर जोशिता मिश्रा कुसुम खेश, अनीश एवं सिस्टर जन, सुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
कोडरमा। आर्थिक मंदी एवं कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने झुमरी तिलैया झंडा चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस से इतनी डर गई है कि अब कांग्रेस को आंदोलन करने के लिए भी जगह नहीं दे रही। जिलाध्यक्ष सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। जबकि दिल्ली सरकार से अनुमति नहीं मिलने पर राजस्थान में आगामी 12 दिसंबर को पूरे देश के कांग्रेसजन प्रदर्शन कर मोदी सरकार के विरोध में जनता को जगायेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जेपी सिंह, सचिव सहूद खान, सचिव सुबोध कुमार, सचिव सुरेश मोदी, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, भोलाराम, सुरेंद्र कुमार सहित कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर भाजपा के मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किये और उपायुक्त महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान सभी थाना क्षेत्र में चलाने का निर्देश सड़क सुरक्षा दल को दिया गया। उपायुक्त महोदय द्वारा ब्लैक स्पॉट की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी चिन्हित ब्लैक स्टॉप पर दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर पीड़ित व्यक्ति का चित्र, फ्लैक्स, बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सदर अस्पताल एवं महावीर मंदिर के पास थार्मोस्टेटीक पेंट के द्वारा रम्बल स्ट्रीप निर्माण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निरुपहाड़ी, महेशपुर चौक व बागीटांड चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए जुमार्ना लगाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त महोदय ने सभी व्यवसायिक वाहन के चालक एवं उप चालक का ड्रेस कोड एवं आईडी कार्ड की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना ड्रेस कोड व आईडी के चालकों एवं उपचालकों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ड्राविंग लाइसेंस बनाने हेतु कैंप लगाया जा रहा है, जिनके पास ड्राविंग लाइसेंस नहीं है, वे कैंप के माध्यम से ड्राविंग लाइसेंस बना लें। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी वाहनों के ड्राविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन जांच करना सुनिश्चित करेंगे। झुमरी तिलैया ओवरब्रिज के नीचे वनवे किया गया है, बावजूद लोगों के द्वारा आवागमन किया जा रहा है, इस संबंध में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। कोडरमा बाजार के सभी दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के समीप अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसे चिन्हित करते हुए नगर प्रशासक कोडरमा को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। गांधी चौक कोडरमा से वन प्रमंडल कार्यालय तक साइलेंस जोन घोषित किया गया एवं जगह-जगह पर साइसेंस जोन का बोर्ड का लगाने का निर्देश प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा को दिया गया। कोडरमा जिला के विभिन्न चौक चौराहों को चिन्हित करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। कोडरमा शहर का सौंदर्यकरण को लेकर प्रशासक नगर परिषद् झुमरी तिलैया को निर्देशित करते हुए कहा कि झंडा चौक से रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में डिवाइडर का रंग-रोगन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लावारिस पशुओं के सिंग में लाल रंग का रेडियम स्टीकर लगाने की बात कही। बागीटांड चेकपोस्ट के समीप अतिक्रमित किये गये जगहों को सर्वे कर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया। कोडरमा जिला के अंतर्गत विभिन्न ब्लॉक परिसर में पार्किग स्थल चिन्हित करते हुए बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप परिसर में नो पार्किंग, नो हेलमेट नो पेट्रोल इत्यादि का साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को लेकर उपायुक्त ने कहा कि स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा जागरुकता का पाठ पढ़ाये ताकि बच्चों में जागरुकता फैले। हिट एंड रन से हुए सड़क दुर्घटना से संबंधित आश्रित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, अधीक्षक उत्पाद प्रदीप, थाना प्रभारी एवं विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
कोडरमा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उपाध्यक्ष सारिका सिन्हा के आदर्श कॉलोनी स्थित आवास में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महासभा की जिला अध्यक्ष प्रीति सहाय एवं अन्य सदस्यों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की फोटो पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। जयंती कार्यक्रम में महासभा के द्वारा माता पिता का साया उठ चुके दो अनाथ बच्चियों जो चंदवारा प्रखंड के रामपुर गांव के निवासी कंचन कुमारी एवं तिलैया बस्ती निवासी सिमरन कुमारी को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया। अध्यक्ष प्रीति सहाय ने कहा कि आज देश को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हम समाज में रह रहे गरीबों और वंचितों को मदद कर देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले वीर शहीदों की आत्मा को असली श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समाज में रह रहे वैसे बच्चे जिनके ऊपर से माता पिता का साया छूट चुका हो वैसे बच्चे एक संपन्न समाज में कभी अनाथ नहीं हो सकते। हम सभी का सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है कि उन बच्चों को हौसला अफजाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मदद दे। आज दो असहाय बच्चियों को महासभा आर्थिक मदद करते हुए काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है। कार्यक्रम में सचिव शशि सिन्हा, रानी श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, सुनैना सिन्हा, ज्योति सिन्हा, मानसी श्रीवास्तव, दिव्या सिन्हा, कृष्णा कुमार, अमित कुमार, विक्की कुमार आदि उपस्थित हुए।
गुमला। शुक्रवार को आक्सफैम इंडिया संस्था के बैनर तले स्थानीय कार्तिक उरांव महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता अभियान सह सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर संस्था के जिला संयोजक राजश्री दास के नेतृत्व में कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के छात्राओं के बीच महिला सशक्तिकरण तथा उनके अधिकार और हितों की जानकारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि आज के दौर में हमारे देश की महिलाएं भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। किंतु इसके बावजूद देश की महिलाएं और लड़कियों के बीच विभिन्न प्रकार की योजनाएं और अन्य जानकारियों का अभाव होता है, जिसकी वजह से वह स्वयं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने से वंचित रह जाते हैं। मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं को यह बताया गया कि वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा एक बिल प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत देश में लड़कियों की विवाह हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित करने की बात कही गई है। हमें निश्चित रूप से ऐसे ही योजनाओं का जो सरकार महिला स्वाबलंबी और सशक्तिकरण को लेकर लाती है, उसका स्वागत करना चाहिए। निश्चित रूप से लड़कियां जब 18 वर्ष की होती है, वह शारीरिक और मानसिक रूप से विवाह के योग्य नहीं ठहराई जा सकती। क्योंकि उनका यह समय उनके जीवन को संवारने का और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का साथ ही साथ स्वयं को रोजगार से जोड़ने का एक समय होता है। अत: हमारी संस्था 21 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा का निर्धारण करने को लेकर इस योजना स्वागत करता है। उपस्थित छात्र छात्राओं ने सभी वक्ताओं के द्वारा कही गई बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात यह संकल्प लिया कि वह आने वाले दिनों में स्वयं को स्वावलंबी और सशक्त बनाकर हमारे देश के वैभव को बढ़ाने का कार्य नित्य नए दिन करते रहेंगे। मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने श्वेत पट्टिका पर हस्ताक्षर करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस तरह के कार्यक्रम गुमला और सिसई प्रखंड में भी की जा रही है। ये तीन दिवसीय कार्यक्रम है जिसमे कॉलेज के छात्र, तेजस्विनी ग्रुप, समुदाय के लोगो के साथ किया जायेगा। मौके पर कॉलेज के लगभग 250 छात्र और छात्राएं, संस्था के रोहित कुमार साह,ू खुशमंती देवी, हीरामणि देवी, असिस्टेंट प्रोफेसर अजित कुमार हंसदा और प्रोफेसर डॉ संजय इत्यादि उपस्थित थे।
गुमला। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के बाहर स्थित परमवीर के प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन ने शहादत दिवस का आयोजन किया। शहादत दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रानाथ भादुड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने लांस नायक को स्मरण करते हुए कहा कि सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। दुश्मन से हुई भिड़न्त में गोलियां खाने के बावजूद वे युद्ध भूमि पर डंटे रहे और दुश्मनों का खात्मा कर वे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उनके अदम्य साहस को याद कर हम जिलावासियों को अपने दिलों में आज राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। शहादत दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.एहतेशाम वकारिब ने वीर सपूत लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का को नमन करते हुए कहा कि 1971 में भारत-पाकिस्तान की युद्ध के दौरान अलबर्ट एक्का और उनकी बटालियन के साथियों ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए 65 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। आज हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डॉ.एहतेशाम वकारिब, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रानाथ भादुड़ी, सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।
कोडरमा। आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवनों, नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच में शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में आमजनों की भीड़ उमड़ रही है। सतगावां प्रखंड के खुट्टा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ वैद्यनाथ उरांव ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सरकार आपकी हर समस्या से रूबरू होने आपके द्वार पहुंची है। सरकार की मंशा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का आॅन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन आॅन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा। समस्याओं का निष्पादन ससमय हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए जिला स्तर से आयोजित सभी आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के शिविरों की नियमित मानीटरिंग हो रही है। जिला प्रशासन योजना की आहर्ता रखने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध है। आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सतगावां प्रखंड के खुट्टा पंचायत, डोमचांच प्रखंड के कुंडीधनवार पंचायत, चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत व जयनगर प्रखंड के खरियोडीह पंचायत के साथ-साथ नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच के वार्ड संख्या-13 में किया गया। आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जायेंगे। 4 दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत, मरकच्चो प्रखंड को चोपनाडीह पंचायत, सतगावां प्रखंड के समलडीह पंचायत, डोमचांच प्रखंड के धरगांव पंचायत, नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच के वार्ड संख्या-14 में किया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse