रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज धनबाद पहुंचने पर बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र के कोयला खदानों मे व्यू पॉइंट से कोयला खनन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही खनन कार्यों मे प्रयुक्त होने वाली तीन भारी वाहनों का उद्घाटन भी किया। मौके पर राज्यपाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विदेशों में भी अंडरग्राउंड माइनिंग देखी है। काफी दिनों से ओपन कास्ट माइनिंग देखने की इच्छा थी। आज धनबाद पहुंचने पर ओपन कास्ट माइनिंग में कोयला खनन कार्यों के साथ-साथ यहां की व्यवस्था एवं प्रबंधन इत्यादि का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी सहित जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व धनबाद परिसदन पहुंचने पर उपायुक्त सिंह एवं एसएसपी कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। धनबाद परिसदन में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
रांची। झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने आज रेल मंत्री को चिट्ठी लिखकर हटिया से पुणे के हडपसर बीच एक अतिरिक्त रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। ज्ञात हो कि हटिया से पुणे के बीच एक द्विसाप्ताहिक रेल सेवा पहले से मौजूद है जो अपनी पूरी क्षमता से परिचालित होती है। आईआरटीटीसी 2020 की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है कि हडपसर से हटिया के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन हो। पोद्दार ने रेल मंत्री से इस बात का उल्लेख किया है कि पुणे जानेवाले यात्रियों की संख्या झारखण्ड में बहुत है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से इन दोनों शहरों के बीच द्दढ़ वाणिज्यिक सम्पर्क स्थापित होंगे एवं रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री काली महिला मंडल का 32वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय सवा 24 घंटे का संगीतमय भजनों का कार्यक्रम झुमरी तिलैया के सामंतो काली मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुआ। मौके पर मंदिर परिसर में विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया एवं मंदिर के गुम्मद से लेकर प्रवेश द्वार तक भव्य लाइटिंग से मंदिर परिसर से जगमग हो रहा है। काली मंदिर में प्रतिमा स्थल एवं भव्य दरबार में सवा 24 घंटे का अखंड ज्योत आलौकिक शृंगार भी किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योत पुनम वर्णवाल एवं सुमन पांडेय ने प्रज्ज्वलित की। पूजा अर्चना पंडित अरविंदम बनर्जी एवं केदार पांडेय ने करायी। वहीं आमवस्या को लेकर शनिवार को 56 भोग नौ कन्याओं का पूजन भव्य गजरा अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं हवन कार्यक्रम भी किया जायेगा। समिति की अध्यक्ष सरोजनी देवी सचिव आशा वर्णवाल ने बताया कि 32वर्षों से काली महिला मंडल भक्ति का अलख जगा रही है। प्रत्येक गुरूवार को मंदिर परिसर एवं चेत्र और शरदीय नवरात्रा में घर-घर भक्ति का अलख जगाया जाता है। इधर कार्यक्रम मं बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किड्स जी की नर्देशक ब्यूटी सिंह एवं पतांजलि योग समिति एवं महिला संयोजिका सुषमा सुमन ने माता रानी के दरबार में माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि काली महिला मंडल भक्ति का अलख जगा रही है और भक्ति में ही शक्ति समाहित है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देवी देवताओं के नाम का स्मर्णण तो होता है साथ ही गायकों के द्वारा प्रस्तुत भजन से घंटो तनाव से मुकित मिलती है। उन्होनें कहा कि मॉ काली मॉ दुर्गा मॉ सरस्वती व अन्य देवी देवताओं को साक्षी मानते हुए यह प्रण लेना चाहिए कि बेटी बचाओ और बेटी पढाओें के साथ-साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेंं महति भूमिका निभाये। कार्यक्रम में पूनम सेठ ने ज्योत मईया हमने जलाई है, आशा वर्णवाल आज मेरी मईया का दरबार बडा प्यारा लागे, मीणा पांडेय मानो मनभावन, माला सेठ देना है तो दीलिए, सुनीता लाल मईया सजी है मईया सजी है, मुकेश सिंह कीर्तन की है रात, जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झुमते नजर आये। मौके पर इंदु यादव, मंजु सिंह, प्रतिमा सिंह, इंदु जायसवाल, सुनीता वर्णवाल, डॉ बी रानी, सोनी जायसवाल, जसवीर कालरा, आशा मोदी, किरण देवी, मंजु देवी, सुनीता सिंह, गीता सिंह, संजु सिंह, उषा देवी, मन्नु साव, गजाधर पासवान, प्रभु विश्वकर्मा, प्रो बिरेन्द्र सिंह, सुशील अग्रवाल, लखन यादव के अलावा कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
लोहरदगा। लोहरदगा भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित अभ्यास वर्ग का शुभारंभ राज्य के पहले मुख्यमंत्री सह वर्तमान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, मनोज सिंह भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ने की। मौके पर मनोज मिश्रा जिला संगठन प्रभारी, ओमप्रकाश सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय व भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम गीत के साथ की। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से व्यक्ति को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारण करने विचार को गढ़ती है। समाज और देश के प्रति जिम्मेवारी को एहसास करता है। अनुशासन मुख्य उद्देश्य होते हैं अभ्यास शिक्षण के माध्यम भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व को सरल व अनुशासित बनाते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का पालन आवश्य करनी चाहिए। संगठन के सुचारू रूप से संचालन में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका एक समान होती है। अभ्यास वर्ग का प्रस्ताव प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने रखा। कहा कि अभ्यास वर्ग व्यक्तित्व विकास करने का सफल माध्यम है। अभ्यास हमारे जीवन के महत्व एवं कार्य देश के प्रति हमारे योगदान की जानकारी प्राप्त होती है। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रमेश उरांव पूर्व विधायक, श्रीचंद प्रजापति पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष, राजकिशोर महतो, राजमोहन राम, नवीन कुमार नलिन, सामेला भगत, हर्षनाथ महतो, नीरज नलिन, सूरज मोहन साहू, सरोज प्रजापति, अनिल उरांव, भारती सिन्हा, मीना बाखला, जगनंदन पौराणिक, अजातशत्रु, पशुपति नाथ पारस, सुरेश बैठा, सजल कुमार, लाल नवलनाथ शाहदेव, अजय पंकज, उमेश कास्यकार, धनंजय तिवारी, ओम गुप्ता, राजेंद्र महतो, सुधीर प्रसाद, गोसाईं भगत, अखज प्रजापति, परमेश्वर साहू, अजय मित्तल, फारूक कैशर, नाजीर आलम खां, संगीता देवी, राजकिशोर साहू, त्रिवेणी दास, विशेश्वर प्रसाद दिन, मोहन साहू, निधि प्रसाद, राजू रजक, राजेश प्रसाद, भूषण साहू, मुनीलाल उरांव, कैलाश साहू, भरत साहू, सुदामा प्रसाद, नवीन साहू, लखन उरांव, सूरज दसौंधी, अमरेश भारती, विश्वजीत शाहदेव, कलावती देवी, मनीष शिखर, प्रकाश नायक, संजय चौधरी, जितेंद्र महतो, भीखाराम भगत, नासीर हुसैन, अमर भगत, मुरारी महतो, कमलेश कुशवाहा, बजरंग करूवा, रनजेश सिंह, जगन्नाथ मुंडा, यदुनंदन तिवारी, विवेक चौहान, दुबराज वर्मा, बजरंग ठाकुर, दिनेश साहू, किरण भगत, रीना देवी, उमा देवी, अशोक साहू, शंकर प्रजापति, अमित लोहरा, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। उक्त जानकारी लोहरदगा भाजपा मीडिया प्रभारी पशुपति नाथ पारस ने दी।
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यसमिति की बैठक सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा के सभागार कक्ष में जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में हुई। जिसकी शुरुआत महापुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा लोहरदगा जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, रमेश उरांव पूर्व विधायक, श्रीचंद प्रजापति पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, चंद्रशेखर अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि, राज किशोर महतो, राजमोहन राम उपस्थित रहे। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास के अपने मूल मंत्र के साथ अंत्योदय के विकास के लिए निरंतर कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। राष्ट्र को विश्व के उच्चतर शिखर पर स्थापित कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता गर्व की अनुभूति करते हैं। इसका अनुभव करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। अमृत महोत्सव के वर्ष में अपनी संस्कृति को प्राचीन काल से अक्षुण्ण रखने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वनवासी एवं जनजाति समाज को गौरवान्वित करते हुए 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस से अलंकृत करने का कार्य किया है। वहीं झारखंड सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार में ढकेल दिया है। राज्य सरकार आमजन की बात सुनने के बजाय कान में तेल डाल चैन की नींद सो रहे हैं। पंचायत चुनाव सरकार जानबूझकर टाला जा रहा है। मनोज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। लगातार खाद्यान्न घोटाला, जेपीएससी घोटाला, बगैर व्यवस्था मुहैया कराये नगर निकाय में टैक्स के नाम पर वसूली किये जा रहे हैं। सभी समाज वर्ग आज निराश है। मनीर उरांव ने कहा कि भाजपा के चार एवं कार्यकर्ता अनुशासन को सदैव प्राथमिकता में रखते हैं। जन कल्याणकारी लक्ष्य होता है। रमेश उरांव ने कहा कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मंत्री विधायक अवैध तरीके से नियमों का उल्लंघन कर अपने कार्यकर्ताओं को सबल बनाने का प्रयास किया जा रहा है और जनजाति समाज को गुमराह कर रहे हैं। बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी जिला उपाध्यक्ष नीरज नलिन ने पारित किया। प्रस्ताव में स्थानीय समस्याओं को लिया गया। साथ ही जिले में पूर्व के कार्यक्रमों समीक्षा एवं आगामी योजना बनाई गई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, सूरजमोहन साहू, श्रीचंद प्रजापति ने भी संबोधन की गई। संचालन बालकृष्णा सिंह एवं राजकुमार वर्मा ने की। बैठक में उपस्थित नवीन कुमार नलिन, सामेला भगत, हर्षनाथ महतो, नीरज नलिन, सूरज मोहन साहू, सरोज प्रजापति, अनिल उरांव, भारती सिन्हा, मीना बाखला, जगनंदन पौराणिक, अजातशत्रु, पशुपति नाथ पारस, सुरेश बैठा, सजल कुमार, लाल नवलनाथ शाहदेव, अजय पंकज, उमेश कास्यकार, धनंजय तिवारी, ओम गुप्ता, राजेंद्र महतो, सुधीर प्रसाद, गोसाईं भगत, अखज प्रजापति, परमेश्वर साहू, अजय मित्तल, फारूक कैशर, नाजीर आलम खां, संगीता देवी, राजकिशोर साहू, त्रिवेणी दास, विशेश्वर प्रसाद दिन, मोहन साहू, निधि प्रसाद, राजू रजक, राजेश प्रसाद, भूषण साहू, मुनीलाल उरांव, कैलाश साहू, भरत साहू, सुदामा प्रसाद, नवीन साहू, लखन उरांव, सूरज दसौंधी, अमरेश भारती, विश्वजीत शाहदेव, कलावती देवी, मनीष शिखर, प्रकाश नायक, संजय चौधरी, जितेंद्र महतो, भीखाराम भगत, नासीर हुसैन, अमर भगत, मुरारी महतो, कमलेश कुशवाहा, बजरंग करूवा, रनजेश सिंह, जगन्नाथ मुंडा, यदुनंदन तिवारी, विवेक चौहान, दुबराज वर्मा, बजरंग ठाकुर, दिनेश साहू, किरण भगत, रीना देवी, उमा देवी, अशोक साहू, शंकर प्रजापति, अमित लोहरा, प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी लोहरदगा के जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पशुपति नाथ पारस ने दी।
कोडरमा। सिविल सर्जन सभागार कोडरमा में सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना की अध्यक्षता एवं जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार की उपस्थिति में वेक्टर जनित रोग से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी एमपीडब्ल्यू बीटीटी एवं लैब टेक्नीशियन को वेक्टर जनित रोग के नियंत्रण तथा इससे बचाव हेतु प्रशिक्षक सुनील कुमार पंडित एवं विवेकानंद शर्मा ने सामूहिक रूप से विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि वेक्टर जनित रोग से आम जनों के बचाव हेतु जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर से जो भी निर्देश दिया जाता है, उसका शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। जिले के सभी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। वहीं डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में मलेरिया की जांच लक्ष्य से काफी कम है। इसलिए क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति बुखार पीड़ित पाया जाता है, तो तुरंत उसकी जांच कर उपचार किया जाना आवश्यक है। इस हेतु 5 से 20 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार फीवर सर्वे कर जांच किया जाना है तथा पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उपचार भी किया जाना है। वहीं फाइलेरिया विलोपन के लिए जिले के सभी रोगियों का जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त ऑपरेशन किया जा रहा है। जो व्यक्ति निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराना चाहते हैं तो वहां भी आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त में ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। इसलिए सभी हाइड्रोसील रोगियों से अपील है कि वह अपना ऑपरेशन कराएं। मौके पर डीपीएम महेश कुमार, डॉ विकास चौधरी, शंभू कुमार, ललन कुमार राणा, मुकेश राणा, अविनाश आनन्द, ओदोर सुरीन, प्रदीप कुमार, सिद्धान्त ओहदार, बिट्टू कुमार, जगदीश शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
एबीएन डेस्क। बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान "जवाद" में तब्दील हो गया है। इसके शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पांच दिसंबर को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के चलते शुक्रवार शाम से आसपास के इलाके में भारी बारिश होगी। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। शनिवार और रविवार को इसके चलते झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी, मध्य भाग और इसके समीप के इलाके में हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थान पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही स्तर पर हवा का बहाव संभव है। चक्रवात के असर से शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी भाग में दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। मौसम केंद्र के मुताबिक देर रात तक बादल और घने हो जाएंगे।
धनबाद। कोयलांचल के जीटी रोड इलाके में शुक्रवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिला के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए. विभिन्न अस्पतालों में सबका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना पाकर राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। राजगंज थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि भीषण सड़क हादसे और घायलों की संख्या को देखते हुए 5 से 6 एंबुलेंस को इस कार्य में लगाया गया था। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीटी रोड इलाके में रात में रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता रहता है। बीते दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत पूल के नीचे गिरने से हो गई थी। आए दिन इस प्रकार का भीषण सड़क हादसा जीटी रोड पर देखने को मिलता है। शुक्रवार की देर रात्रि तकरीबन 2 बजे फिर से एक बार राजगंज इलाके में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां पर बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत किया बात यह रही कि इतनी भीषण सड़क दुर्घटना होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse