लोहरदगा। लोहरदगा की संजना कुमारी ने बहरीन में आयोजित पारा एशियन यूथ गेम में बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर लोहरदगा का नाम रोशन किया है। सेना के रिटायर्ड जवान लोहरदगा शास्त्री नगर, ढोड़हा टोली निवासी रतन कुमार और उषा कुमारी की बेटी संजना लोहरदगा के जीटीपीएस में साइंस छात्रा रही है। फिलहाल वह रांची वुमेंस कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। संजना दाएं हाथ और पैर से दिव्यांग है। वह लखनऊ के स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही थी। जहां से वह दो से छह दिसंबर तक पारा एशियन यूथ गेम में भाग लेने बहरीन गई थी। संजना का कहना है कि वह निरंतर अभ्यास करती रही जिसके कारण यह कामयाबी मिली।
रांची। देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। झारखंड में भी इसकी संभावना को लेकर सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं रांची के सदर अस्पताल में ओमीक्रोन को लेकर अलग वार्ड बनाया गया है। सदर अस्पताल के डॉ सब्यसाची मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 200 बेड तैयार कर लिए गए हैं। आईसीयू के अलग से 60 बेड हैं। डॉक्टरों और स्टाफ को ओमीक्रोन को लेकर ट्रेनिंग दी गई है। आॅक्सीजन का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। रांची के अस्पतालों में भी वार्ड तैयार करने के साथ-साथ दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त कोविड गाइडलाइन के तहत तैयारियां शुरू कर दी गई है।
नौडीहा बाजार (पलामू)। गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना सीमावर्ती क्षेत्र के चहलथान के माओवादी सदस्य नान्हु राम ऊर्फ पांचसऊवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि गूप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन के अरविंद मुखिया लेवी लेने हेतू सदस्य नान्हु राम एवं नारायण यादव को लेवी वसूली करने चहलथान बटाने नदी के पास रात्रि में भेजनेवाला है। जानकारी मिलने पर पुलिस जवान वहां गये। पुलिस को देखकर दोनों माओवादी सदस्य भागने लगे। पुलिस ने नान्हु राम को पकड़ लिया। वहीं नारायण यादव भागने मे ंसफल हो गया। गिरफ्तार नान्हू छतरपुर थाना क्षेत्र के सुंगरी का रहनेवाला है। पुलिस के पूछने पर माओवादी ने बताया कि माओवादी अरविंद मुखिया के कहने पर लेवी लेने आये थे। साथ ही लोगों के बीच माओवादियों के आने की अफवाह फैलाये थे। एक दिसंबर की रात माओवादी अरविंद मुखिया, मनोहर गंझू व नीतीश जी के कहने पर लकड़ाही व घुजुवा माइंस के स्टाफ को दोनों ने पिटाई की थी। साथ ही क्रशर माइंस को आग लगाने की धमकी देकर लेवी मांगे थे। लेवी लेन चहलथान बटाने नदी पुल के पास आये थे। छापेमारी में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सीताराम मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश पासवान सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।
रांची। भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब का 65वां महापरिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) इंदिरा कुमारी ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया। जहां लोगों ने उन्हें याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित शोषण विहीन सामाजिक व्यवस्था का निर्माण बाबा साहब का सपना था, जिसे उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से लागू किया।
गुमला। विशेष टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन प्रशासनिक पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में लगे टीकाकरण शिविरों का भ्रमण कर लोगों को कोरोना का टीके लेने हेतु प्रेरित किया। ग्रामीण जनता को कोरोना के टीके के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें टीका लेने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित भी किया गया। विशेष टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन गुमला जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन कर लाभुकों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम अथवा द्वितीय डोज लगाया गया। सदर प्रखंड के टोटो पंचायत, कतरी/ कोटाम पंचायत, अम्बोवा पंचायत के कोयनारा ग्राम, पुग्गु पंचायत के गणेशपुर डीपा, बसिया प्रखंड स्थित संत पॉल विद्यालय, किंदिरकेला, तुरबुंगा, कामडारा प्रखंड के पकरा पंचायत, कोनसा पंचायत के मुरूमकेला ग्राम, जारी प्रखंड के सिकरी पंचायत के रेंगनीटोली ग्राम, पाकरटोली ग्राम, सिसी करमटोली बित्री गाँव, टोंगो, हरार्टोली, गोविंदपुर पंचायत के गोविंदपुर ग्राम एवं रूद्रपुर ग्राम, मेराल पंटायत के मेराल ग्राम, डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत के दुर्गम क्षेत्र दवनापाठ, मझगाँव पंचायत के डहुकुल/कोठी ग्राम, भरनो प्रखंड के करंज पंचायत स्थित बटकूरी ग्राम, ओमेसेरा, दिपिंग लोंगा, मारालिसी पंचायत, मदनपुर एवं डोम्बा पंचायत, बिशुनपुर प्रखंड के बनारी साप्ताहिक बाजार, घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत स्थित गम्हरिया ग्राम, चुंदरी पंचायत स्थित महगांव, पालकोट प्रखंड के खिजुरटोली ग्राम, झिकिरमा डोंगापहाड़ ग्राम, पोजेंगा, बनईडेगा, चैनपुर प्रखंड के बारडीह पंचायत, बेंदोरा ग्राम, सिसई प्रखंड के रेड़वा पंचायत के लावागई ग्राम, छारदा पंचायत, बघनी पंचायत सहित अन्य पंचायतों में भी विशेष टीकाकरण शिविर के माध्यम से लाभुकों को कोरोना का टीका लगवाने के साथ ही उन्हें अपने परिवार के सदस्यों तथा आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। ज्ञातव्य है कि बसिया प्रखंड के संत पॉल कॉलेज में फादर के सहयोग से 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले 139 विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगवाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम कुजूर ने कामडारा प्रखंड के पकरा पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर लोगों को टीका लेने हेतु प्रोत्साहित किया। अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर प्रीतिलता किस्कू ने डुमरी प्रखंड के मझगाँव पंचायत स्थित डहुकुल तथा कोठी ग्राम में लगे शिविरों का निरीक्षण लोगों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। डहुकुल ग्राम में 72 तथा कोठी ग्राम में 34 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप ने पालकोट प्रखंड के खिजुरटोली ग्राम पहुंचकर ग्रामीण जनता को कोरोना के टीके के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रथम एवं द्वितीय डोज लेने हेतु प्रेरित किया। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग ने भरनो प्रखंड के मारासिली, मदनपुर, डोम्बा पंचायतों में लगे शिविर का निरीक्षण कर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने बसिया प्रखंड के किंदिरकेला ग्राम में आयोजित शिविर में पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्रामवासियों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बसिया प्रखंड के ही तुरबुंगा ग्राम में लगे शिविर में लोगों को टीके के प्रति उत्प्रेरित एवं जागरूक कर कोरोना का टीका लगवाया। सहायक निदेशक खुशेंद्र सोन केशरी द्वारा जारी प्रखंड के सिकरी पंचायत स्थित रेंगनीटोली ग्राम में आयोजित टीकाकरण शिविर में अपने गाँव को बचाना है तो टीका जरूर लगवाना है के स्लोगन के माध्यम से अधिक से अदिक लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया गया। कामडारा परखंड के कोनसा पंचायत स्थित मुरूमकेला ग्राम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता प्रियंका एक्का तथा पीडीएस डीलर के सहयोग से 110 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया। पालकोट प्रखंड के झिकिरमा डोंगापहाड़ में प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट विजय मिश्रा ने ग्रामीण जनता को जागरूक करते हुए शिविर में 130 लोगों को टीका लगवाया। जारी प्रखंड के मेराल पंचायत स्थित मेराल ग्राम में लगे टीकाकरण शिविर में 103 लोगों को टीका लगाया गया। जारी प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में लगे शिविर में 130 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर डॉ.शिशिर कुमार सिंह ने चैनपुर प्रखंड के दूरस्थ पंचायत जनावल के बेसनापाठ एवं राजाडेरा में आयोजित टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण कर बेसनापाठ ग्राम में रहने वाले आदम जनजातीय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला विजय सिंह बिरूवा की अगुवाई में परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा बसिया अनुमंडल थाना के सामने मोटर साइकिल, पिकअप, कंटेनर, ट्रैक्टर, ट्रक एवं वाहनों का परमिट, फिटनेस, लाइसेंस एवं अन्य कागजात का जांच किया गया। इस क्रम में वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर 03 वाहनों को जप्त किया गया। साथ ही 25 वाहनों द्वारा वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर कुल 75,000 रुपये दंड वसूला गया। यह जांच अभियान सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे तक चलाया गया। जांच के दौरान सड़क सुरक्षा के कुमार प्रभास, प्रणय कांशी, मंटू रवानी, अश्विनी कुमार एवं अन्य शामिल थे। सड़क सुरक्षा के मंटू रवानी ने बसिया थाना के अवध बिहारी सिंह, मंटू कुमार एवं मनाली हेमरोम को विस्तृत रूप से मोबी टैब भरना एवं आॅफलाइन एक्सीडेंट रिकॉर्डिंग फॉरमैट भरने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान टैब के माध्यम से दुर्घटना होने पर किस प्रकार का एफआइआर के साथ संलग्न 14 बिंदु की फॉर्म को भरने तथा एक्सीडेंट प्रोन जॉन ब्लैक स्पॉट किस प्रकार चिन्हित करें, के बारे में विस्तृत रूप से टैब द्वारा भरने की प्रक्रिया बताया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा के मंटू रवानी व अन्य शामिल थे।
गुमला। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को दृष्टिपथ करते हुए गुमला जिलांतर्गत 18 प्लस विद्यार्थियों के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें कोरोना के दोनों डोज लगाए जाने के मद्देनजर उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन आईटीडीए भवन के सभागार में किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों/ प्राचार्य/ प्रभारी प्रधानाध्यपकों को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के निमित्त जिले के 48 प्लस टू उच्च विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत 18 प्लस विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 के दोनों डोज दिलाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने विद्यालयवार अध्ययनरत 18 प्लस विद्यार्थियों की संख्या, प्रथम अथवा दोनों डोज से टीकाकृत विद्यार्थियों की संख्या तथा जिन्होंने अबतक कोविड-19 का एक भी डोज नहीं लगवाया है, उनकी जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यपकों/ प्राचार्य/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों से आज शाम तक अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत 18 प्लस विद्यार्थियों की संख्?ा सहित प्रथम अथवा दोनों डोज पा चुके विद्यार्थियों तथा बचे हुए विद्यार्थियों के आंकड़े प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। 18 प्लस के विद्यार्थियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के आयोजन के संबंध में उपायुक्त ने आंकड़े प्रतिवेदित करने के साथ ही शिविर आयोजन करने की तिथि तथा टीकाकरण स्थल की जानकारी भी प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के बीच कोविड-19 के दोनों डोज लगवाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय परसिर सहित कक्षाओं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने तथा हाथ धुलाई के आदत को अपनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में असेम्बली के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 संबंधी प्रतिज्ञा का पाठ पढ़वाने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यपकों/ प्राचार्य/ प्रभारी प्रधानाध्यपकों को बताया कि कोविड-19 के दोनों डोज सुरक्षित है। टीके से शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। टीका लगवाने के पश्चात् हल्का बुखार होना, शरीर में हल्का दर्द होना आदि इस बात की ओर इंगित करता है कि टीका शरीर पर प्रभावी है। अत: टोके को लेकर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिक से अधिक 18 प्लस विद्यार्थियों को टीका लगवाएं। बैठक में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार से विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आवासीय विद्यालयों में आईसोलेशन केंद्र की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उनका आॅन द स्पॉट कोविड जाँच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने 19 प्लस के विद्यार्थियों को कोविड-19 का टीका लगवाने में शिक्षा विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत 18 प्लस विद्यार्थियों को कोविड-19 का टीका लगवाने हेतु समझाने के साथ-साथ उन्हें उचित परामर्श भी प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी कोविड-19 के दोनों डोज लगवाने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, एडीपीओ पीयुष गुप्ता, डीपीसी यूनिसेफ अपूर्वा सेन सहित जिले के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यपक/ प्राचार्य/ प्रभारी प्रधानाध्यपक व अन्य उपस्थित थे।
कोडरमा। संविधान रचयिता और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 65वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न जगहों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने भाग लिया। कोडरमा समाहरणालय के निकट डॉक्टर आंबेडकर पार्क में सोमवार सुबह जाकर उन्होंने डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता असीम सरकार, बालेश्वर राम, दिनेश रविदास, अजीत वर्णवाल, सरजू दास, संजय कुमार, सुशील अग्रवाल, संजीव समीर, सहदेव दास, दुर्गा पासवान, शंकरलाल राणा, मनीष कुमार, प्रियंका, सुनीता, विजय पासवान, कैलाश दास के साथ अन्य लोग मौजूद थे। वहीं झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक पर पहुंच कर उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के जरिए देश के आम लोगों को शक्ति दी। वे दलितों शोषितों की आवाज थे। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। उन्होंने दबे, कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाई, जिसका परिणाम है कि आज सभी समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके हैं। मौके पर दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव राम, प्रकाश अम्बेडकर, दुर्गा राम, विजय रजक, मनोज रजक, चरणजीत सिंह, धीरज यादव, बासदेव धोबी, अरशद खान, रामबालक चौधरी, नागेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रकाश पासवान के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और प्रीति सहाय भी मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse