झारखंड

View All
Published / 2026-04-12 21:04:34
रुक्मणी मंगल और गोपी संवाद ने बांधा भक्ति का समां

श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस 

एबीएन सोशल डेस्क। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन न्यास मंडल एवं रघुनंदन टिबरेवाल, ऋषि टिबरेवाल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पोद्दार धर्मशाला, चुटिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां पूज्या माँ चैतन्य मीरा जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। छठे दिन की कथा का प्रमुख आकर्षण गोपी संवाद, महारास और रुक्मणी मंगल (विवाह उत्सव) रहा। 

कथा की शुरुआत करते हुए मां चैतन्य मीरा जी ने गोपी संवाद और महारास के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ को अत्यंत सरल एवं मार्मिक शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि गोपियों का प्रेम सांसारिक वासना से परे, पूर्ण समर्पण और निष्काम भक्ति का प्रतीक था। महारास को उन्होंने जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य रूप बताया। जब मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर पूर्ण रूप से ईश्वर में लीन हो जाता है, तभी उसे उस अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है जिसे रास कहा जाता है। कथा के दौरान सबसे भावुक और आनंदमयी प्रसंग रुक्मणी मंगल रहा।

मां मीरा जी ने बताया कि किस प्रकार देवी रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर अपने हृदय की भावनाओं को व्यक्त किया और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके प्रेम और विश्वास को स्वीकार करते हुए उन्हें अपनी पटरानी बनाया। जैसे ही कथा में विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल उत्सव में परिवर्तित हो गया। 

आकर्षक झांकियों के साथ रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते नजर आये, जिससे पूरा माहौल गोकुलधाम जैसा प्रतीत होने लगा। मां चैतन्य मीरा जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति मार्ग में तर्क से अधिक भाव और विश्वास का महत्व होता है। सच्चे मन से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का सरल माध्यम है

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य रूप से वार्ड 14 की पार्षद अंजू देवी एवं उनके भाई उदय कुमार, श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, मनीष सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

मौके पर न्यास मंडल के फतेहचंद अग्रवाल, ओम प्रकाश मोदी, पुलकित अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, दीपक अग्रवाल, भरत अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्यामलाल साबू, सांवरमल अग्रवाल, कैलाश केसरी, अनमोल सिंघानिया, पंकज सिंघानिया, कमल कुमार अग्रवाल, विनोद बगवानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजन की संयोजिका रेखा अग्रवाल की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। आयोजकों ने जानकारी दी कि कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र और भगवान श्रीकृष्ण के स्वधाम गमन के प्रसंग के साथ कथा को विश्राम दिया जायेगा। अंतिम दिवस की कथा प्रात: 9:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य कथा का लाभ उठाने की अपील की है।

Published / 2026-04-12 18:16:19
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो जेएसएससी कार्यालय पहुंचे

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले पर सीबीआई जांच हो : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक का मामला सामने आया है। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो मामले को लेकर जेएसएससी कार्यालय पहुंचा। 

मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 विज्ञापन संख्या 06/2023 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 11 अप्रैल 2026 की रात को ही विभिन्न सोशल मीडिया, ह्वाट्सऐप ग्रुप और विभिन्न न्यूज चैनल पर प्रश्न पत्र लीक होने की भारी शिकायतें हैं। 

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कई होटलों में हजारों अभ्यर्थियों को ठहराने का चर्चा जोरों पर है, तमाड़  थाना में 160 लोगों को हिरासत में लेने का खबर आया है। उक्त घटना से उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता, और ईमानदारी पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गयी है। बारंबार पेपर लीक घटना से झारखंड के मेहनती मेधावी छात्रों का झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से विश्वास टूट रही है। 

साथ ही उन्होंने आयोग से झारखंड के मेहनतकश मेधावी छात्रों के हित में निम्न मांग की है : 

  1. उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 परीक्षा से एक दिन पूर्व पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करायी जाये। 
  2. उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 परीक्षा को तत्काल रद कर अतिशीघ्र निष्पक्ष और पारदर्शिता से पुन: परीक्षा का आयोजन किया जाये। 
  3. पेपर तैयार करने वाले बोर्ड/ फर्म / कंपनी/ एजेंसी के सभी सदस्यों प्रश्न पत्र प्रिंट, प्रश्न भंडारण, ट्रांसपोर्ट और वितरण के दौरान शामिल अधिकारी, कर्मचारियों का जांच की जाये। 

साथ ही उन्होंने उपरोक्त मांगों पर त्वरित करवाई नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो, रविन्द्र नाथ महतो, योगेश चंद्र भारती, अजीत कुमार, राजेश कुमार उपस्थित थे।

Published / 2026-04-12 18:07:02
लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले : अविनाश कौर

एबीएन न्यूज नेटवक, लोहरदगा। नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद श्रीमती अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि जिस तरह कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत पहुंचायी गयी हैं। उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में कमी करते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया जाये।

जैसा कि विदित है कोडरमा, झुमरीतिलैया व डोमचांच नगर निकायों मे नागरिकों के लिए बेतहाशा बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स दर में विभाग द्वारा अब कमी की गयी है। इससे तीनों शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इस मामले को लेकर नव गठित बोर्ड ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी़ साथ ही डीसी को पत्र सौंपकर टैक्स दर कम करने का अनुरोध किया गया था। 

सर्किल रेट के बाद अब होल्डिंग टैक्स कम हुआ है तो लोगों को राहत मिलेगी। बताते हैं कि सर्किल रेट के बाद होल्डिंग टैक्स का जो नया दर लागू होगा उसमें लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कॉमर्शियल जगह के लिए जो टैक्स पहले देना पड़ता था उसमें अब करीब 35 से 40 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा, जबकि घरेलू टैक्स जो पहले देना पड़ता था उसमें अब 25 से 30 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा। हालांकि, यह भुगतान दर नए वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगा।

जानकारों के मुताबिक झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में यदि पूर्व में 1000 वर्ग फिट के मकान के लिए करीब 1740 रुपये होल्डिंग टैक्स लगता था तो अब इतने ही वर्गफीट मकान के लिए लगभग 1264 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में भी सभी पार्षदों से निवेदन हैं कि इसी तरह का प्रस्ताव लोहरदगा नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में में लाया जाये और नगर विकास विभाग को भेजा जाये ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Published / 2026-04-12 17:44:27
लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले : अविनाश कौर

एबीएन न्यूज नेटवक, लोहरदगा। नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद श्रीमती अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि जिस तरह कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत पहुंचायी गयी हैं। उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में कमी करते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया जाये।

जैसा कि विदित है कोडरमा, झुमरीतिलैया व डोमचांच नगर निकायों मे नागरिकों के लिए बेतहाशा बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स दर में विभाग द्वारा अब कमी की गयी है। इससे तीनों शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इस मामले को लेकर नव गठित बोर्ड ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी़ साथ ही डीसी को पत्र सौंपकर टैक्स दर कम करने का अनुरोध किया गया था। 

सर्किल रेट के बाद अब होल्डिंग टैक्स कम हुआ है तो लोगों को राहत मिलेगी। बताते हैं कि सर्किल रेट के बाद होल्डिंग टैक्स का जो नया दर लागू होगा उसमें लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कॉमर्शियल जगह के लिए जो टैक्स पहले देना पड़ता था उसमें अब करीब 35 से 40 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा, जबकि घरेलू टैक्स जो पहले देना पड़ता था उसमें अब 25 से 30 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा। हालांकि, यह भुगतान दर नए वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगा।

जानकारों के मुताबिक झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में यदि पूर्व में 1000 वर्ग फिट के मकान के लिए करीब 1740 रुपये होल्डिंग टैक्स लगता था तो अब इतने ही वर्गफीट मकान के लिए लगभग 1264 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में भी सभी पार्षदों से निवेदन हैं कि इसी तरह का प्रस्ताव लोहरदगा नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में में लाया जाये और नगर विकास विभाग को भेजा जाये ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Published / 2026-04-12 16:43:03
आशा भोंसले का निधन भारतीय संगीत की अपूरणीय क्षति : धीरज साहू

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सुर सम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी। 

आशा भोंसले जी की मधुर, सुरीली और भावपूर्ण आवाज ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया। उनके द्वारा गाये गये गीत आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। 

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोंसले जी केवल एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की जीवंत पहचान थीं। उन्होंने अपने अनूठे अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा से हर प्रकार के गीतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

श्री साहू ने कहा कि उनकी आवाज में ऐसा जादू था, जो हर उम्र के लोगों को भाव-विभोर कर देता था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। 

Published / 2026-04-12 16:42:19
लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति का सम्मान समारोह सह उद्घाटन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

टीम एबीएन, रांची। रांची कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 150 लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का आगमन हुआ। 

समिति ने सभी अतिथियों का पौधा एवं अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने मोहल्ला समिति द्वारा किए जा रहे सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और नागरिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

साथ ही उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाया गया। विशेष रूप से सड़क के कालीकरण एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अतिथियों के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में यातायात पुलिस के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई, जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। 

बैठक में मोहल्ले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सुंदरीकरण अभियान, प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का महापाठ एवं भोग वितरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही, मजार से संबंधित समस्या एवं उसके संभावित दुष्परिणामों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर समाधान हेतु सहयोग देने का संकल्प लिया।यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री संजय सेठ द्वारा स्वप्रेरणा से सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। 

इसके बाद मोहल्ला समिति ने स्वयं के संसाधनों एवं आपसी सहयोग से सुंदरीकरण, अतिक्रमण हटाने, पौधारोपण सहित कई विकास कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं, जो क्षेत्रीय एकता एवं जागरूकता का प्रतीक है। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के सचिव मुकेश काबरा ने किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया एवं हनुमान मंदिर में आयोजित सामूहिक पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास सिंह, रविंद्र मोदी, रूपेश भला, आनंद जलान, राहुल साहू, रोहित कटारुका, विवेक सिंघानिया, अशोक नारसरिया, रामप्रसाद जालान, संजय सर्राफ, अतुल मारू, जयंत नाथ शाहदेव, कैलाश सिंघानिया, सिद्धार्थ सिंघानिया, धर्मेंद्र कुमार, गौरव काबरा, प्रवीण राजगढ़िया, मेधावी लोहिया, उषा जालान, संगीता मोदी, शरद मोदी, कु. आयुषी काबरा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मोहल्ला समिति ने सभी निवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल हो सका। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Published / 2026-04-12 15:05:44
बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा : आदिवासी बस्ती में धड़ल्ले से जारी है अवैध कोयला कारोबार

  • बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बस्ती में धड़ल्ले से जारी है अवैध कोयला कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नदी के पास अवैध कोयला खनन पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कोयला माफिया बाज नहीं आ रहे हैं।

जहां एक ओर नदी किनारे चल रहे अवैध मुहानों को बंद कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर आदिवासी बस्ती के समीप अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है।

जमुनिया नदी के महज कुछ दूरी पर आदिवासी बस्ती के पास खुलेआम बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार जारी है। दिन-रात ट्रकों और छोटे वाहनों के जरिए कोयला की तस्करी की जा रही है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर झारखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस, विधायक रागिनी सिंह एवं सीआईएसएफ को ट्वीट करते हुए जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि कोयला माफिया ईमानदार थाना प्रभारी की आंखों में धूल झोंककर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, जिससे थाना प्रभारी की छवि धूमिल हो रही है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद के एसएसपी लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद कोयला तस्कर बेखौफ होकर अवैध कोयला कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

Published / 2026-04-12 12:34:36
निलंबन पर उठे सवाल, पूर्व वियाडा अध्यक्ष ने जतायी आपत्ति

  • निलंबन पर उठे सवाल, पूर्व वियाडा अध्यक्ष ने जतायी आपत्ति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। डीएवी +2 उच्च विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के निलंबन को लेकर विवाद और गहरा गया है। इस मामले पर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपना मानदेय मांगना कोई गुनाह नहीं है। उनके अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ की गई यह कार्रवाई अनुचित है और इसके पीछे निजी स्वार्थ छिपा हुआ है।

विजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि यह कदम कुछ लोगों द्वारा अपना “साम्राज्य” चलाने की मंशा से उठाया गया है, जिससे न केवल शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो ऐसे में प्रबंधन समिति द्वारा निलंबन की कार्रवाई किस कानूनी आधार पर की गई है।

Page 11 of 1606

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse