झारखंड

View All
Published / 2023-01-12 18:33:05
सेवा भारती का किसान मेला, दौड़ सह स्वास्थ्य शिविर 29 को

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची के एक दिन तीन कार्यक्रम के तहत अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा स्थित ग्राम गुड़ीडीह, सेवा धाम में आगामी 29 जनवरी को किसान मेला, स्वास्थ्य शिविर, सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सेवा धाम, जोन्हा में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 

स्वास्थ्य शिविर के बारे में आरोग्य सेवा केन्द्र प्रभारी जीपी पाण्डेय ने बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे और उचित दवाइयां उपलब्ध करायेंगे। साथ ही रांची के मोदी सेवा सदन के सहयोग से मोतियाबिंद आपरेशन के लिए उक्त शिविर में मरीजों की जांच की व्यवस्था रहेगी।  

सेवा भारती, रांची, भाग-5 के सचिव संतोष वर्मा ने बताया कि निर्णायक दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रखंड के 33 गांवों में दौड़ प्रतियोगिता हो रही है। गांव-गांव में किसान मेला के लिए कृषकों से संपर्क किया जा रहा है। किसान मेला में कृषक विभिन्न उत्पादों के स्टाल एवं कृषि संस्थानों के कृषि यंत्र व खाद-बीज के स्टॉल लगायेंंगे। 

उत्कृष्ट फसल वाले किसानों को संस्था पुरस्कृत करेगी। साथ ही कार्यक्रम में किसान गोष्ठी होगी, जहां बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु बैठक में जितेन्द्र कुमार, लखन मिश्र, दीनेश कुमार, सोनाराम मुंडा, जीपी पाण्डेय, जीतु मुंडा, विनय महतो, जयमाला देवी, गोडलीप सोनकर, दीनबंधु साहू आदि उपस्थित रहे।

Published / 2023-01-12 17:27:01
रांची : युवा दिवस पर रांची के युवाओं ने लगायी दौड़

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवम युवा स्वाभिमान संघ ने युवा दिवस पर रन फॉर रांची और यूथ आइकॉन अवार्ड का आयोजन बापू वाटिका, मोराबादी में आयोजित की गयी। मुख्य अथितियों में रांची विधायक सीपी सिंह, रांची मेयर आशा लकड़ा, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, रांची एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, युवा स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष निशांत यादव, जिला एथलेटिक्स सचिव प्रभाकर वर्मा, संयोजक प्रह्लाद ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात झंडा दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया।

2.5 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर राजन कुमार, द्वितीय स्थान पर पंकज राय और तृतीय स्थान पर प्रदीप कुमार रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर संघमित्रा, द्वितीया में सुशांती कुमारी और तृतीय स्थान पर सबिता टोप्पो रही। 

रांची जिला एथलेटिक्स संघ एवम युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कृषि, समाजसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा प्रशिक्षक आदि के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को यूथ आइकॉन अवार्ड सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

प्रियंका केरकेट्टा, डॉ अर्चना कुमारी, संजय कुमार महतो, बिट्टू कुमार, प्रशांत सिंह, अजय विश्वकर्मा, शिफू बिश्वजीत कर्मकार, शर्मिष्ठा राय, डॉ बलराम सिंह, रफिया नाज, डॉ पूजा सिन्हा, रोहित साहू, रोशन कुमार, आनंद गोप सहित 25 युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

विधायक सीपी सिंह और मेयर आशा लकड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलना और उनके आदर्शों, मूल्यों एवम सपनों को पूरा कर ही हमारा देश विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सकता है। 

आज के आयोजन में मुनचुन राय, निशांत यादव, सुजीत सिंह, जग्गू सिंह, प्रभाकर वर्मा, रामप्रसाद, प्रह्लाद जी, राहुल शर्मा, राकेश कुमार, अमित अग्रवाल, मनीष केसरी,  बिट्टू दिव्य परमार, प्रेम सिंह, कौशल चौधरी, सुनील वर्णवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, सुभांशु दुबे, पूजा सिंह, राहुल रंजन सहित सैंकड़ों युवाओं की प्रमुख भूमिका रही।

Published / 2023-01-11 23:08:13
चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान धमाका, 6 जवान घायल

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने के दौरान बड़ा धमाका हो गया है। धमाके में 6 जवान जबकि 2 हवलदार घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची रिम्स में लाया जा रहा है।

नक्सलियों के विस्फोट में 6 जवान और 2 हवलदार घायल
मामला जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका का है। जानकारी के मुताबिक इन दिनों इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई और नक्सलियों द्वारा विस्फोट में 6 जवान और 2 हवलदार के घायल होने की खबर आ रही है। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची रिम्स में लाया जा रहा है।

सुरक्षा बल ने पूरे इलाके की कर दी है नाकेबंदी 
धमाके के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस अब भी सर्च अभियान चला रही है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है हालांकि नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर जंगल में प्रवेश कर गये हैं। सुरक्षा बल ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है।

Published / 2023-01-11 22:53:01
हजारीबाग : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करेगा जागरूकता रथ

  • उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीम एबीएन, हजारीबाग। उपायुक्त नैंसी सहाय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह- 2023 अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आमजनों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी, बाइक रैली, प्रभात फेरी, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सेमिनार तथा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बड़े वाहनों के चालकों के आंख एवं स्वास्थ्य की जांच इत्यादि आयोजित किया जायेगा।

इस दौरान सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता रैली भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी/जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करने का सन्देश दिया गया।

Published / 2023-01-11 22:50:18
12 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर दौड़ लगायेंगे राजधानी के युवा

टीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मोराबादी मैदान में दौड़ का आयोजन किया है जिसमें 16 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले धावकों को नगद पुरस्कार राशि दी जायेगी। 12 जनवरी को  लगभग 500 युवा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। दौड़ सुबह 8 बजे गांधी वाटिका मोराबादी से प्रारंभ होकर 2.5 किलोमीटर तक होगी।

युवा स्वाभिमान एथलेटिक्स एसोसिएशन और युवा स्वाभिमान संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के वैसे युवा जिन्होंने किसी खेल के क्षेत्र में जिन्होंने समाज में सेवा भावना से कार्य किया है। उन्हें सुबह 9 बजे गांधी वाटिका के पास प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी मुनचुन राय, निशांत यादव, प्रभाकर वर्मा और प्रह्लाद जी ने दी।

Published / 2023-01-11 21:40:39
इचाक : केंद्रीय टीम ने की इचाक के बोंगा और गोबरबंदा पंचायत में सुखाड़ की जांच पड़ताल

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक के बोंगा  और गोबर बंदा पंचायत में सुखाड़ की जांच पड़ताल केंद्रीय टीम द्वारा किया गया। इसमें केंद्र से आए हुए टीम के सदस्यों के द्वारा उपस्थित किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ खेतों में जाकर मुआयना किया गया। खरीफ मौसम से लेकर आज तक जो फसल उत्पादन हुआ या नहीं इस पर गहन जांच पड़ताल की गई। जिसमें इचाक प्रखंड के दोनों पंचायतों के गांव में सुखाड़ पूर्ण रूप से हो पाया।इस संबंध में किसानों से गहन पूछताछ भी किया गया। जैसे कि  खेतों में धान की बुवाई किए थे। किसानों के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि धान की बुवाई नहीं हो पाया। 

वर्षा समय पर नहीं होने के कारण धान की बुवाई नहीं हो पाया। कहीं-कहीं बारिश नहीं होने के कारण पानी बताकर अर्थात कुआं से सिंचाई कर, नल से सिंचाई कर के कुछ जगहों पर कुछ खेतों में खेती किया गया था परंतु वह भी सूख गया। साथ में जांचकतार्ओं के द्वारा पूछा गया कि 1 एकड़ में कितना नुकसान हुआ है किसानों को। किसानों के द्वारा बताया गया कि 20 से ?25000 तक नुकसान हुआ है। या उससे  अधिक नुकसान हुआ है। 

पुरा इचाक प्रखंड पूर्ण रूप से कृषि पर ही निर्भर हैं क्योंकि यहां कोई उद्योग धंधा नहीं है। इसलिए कर्ज लेकर तथा अन्य माध्यमों से खेती बारी करते हैं परंतु सुखाड़ के कारण स्थिति  दयनीय हो गया है।  कई लोग पलायन की स्थिति में है। दिल्ली मुंबई गुजरात इत्यादि यहां से प्लान कर रहे हैं। सिंचाई का साधन नाम मात्र है जहां नदी है वहीं से किसी तरह से सिंचाई अल्प मात्रा में हो पाती है। केंद्रीय टीम के जांचकतार्ओं के द्वारा कई तरह की प्रश्न किए गए जिसका किसानों ने जवाब देकर पूर्ण रूप से जांचकर्ता को संतुष्ट कीए। 

सुखाड़ की स्थिति पाई गई इस जांचकर्ता टीम में केंद्र से आए पदाधिकारी डॉक्टर मान सिंह रावत विकास निदेशालय पटना, एस सिंह मीणा अनुसंधान अधिकारी नीति आयोग, करण चौधरी उपनिदेशक कृषि और किसान कल्याण विभाग, रांची से आए पदाधिकारी गण मुकेश कुमार सिन्हा उपनिदेशक सामान्य कृषि निदेशालय रांची, आशुतोष कुमार सहायक कृषि निदेशक कृषि निदेशालय रांची, हजारीबाग से आए पदाधिकारी गण राजीव कुमार मिश्रा जिला कृषि पदाधिकारी, विल्सन हुजूर जिला कृषि अभियंता पदाधिकारी, राहुल राज जिला योजना मूल्यांकन पदाधिकारी। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला परिषद सदस्य पूर्वी इचाक रेनू देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता, बोंगा पंचायत के मुखिया उमेश मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर रविदास, मुखिया गोबर बंदा पंचायत के रंजीत कुमार मेहता, डुमरौन पंचायत मुखिया चौहान महतो, पंचायत समिति सदस्य सतेंद्र  मेहता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि, राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार जनसेवक माहे लक्का, इंदु शेखा, बीटीएम पुष्पा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-11 21:39:35
इचाक में खाद बीज दुकान का उद्घाटन

टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड के बुढिया माता मंदिर के समीप कुरहा गांव में इचाक महिला फार्मर्स  प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का आफिस एवम इनपुट शॉप का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करनी होगी तभी कम पूंजी में अधिक लाभ होगा। कहा कि नारी शक्ति जहां खड़ी होती है तो हर कार्य संभव हो जाता है। 

इचाक का धनियां विदेशों में बेचा जाता है यह किसानों के मेहनत का फल है। उन्होंने एफपीओ के माध्यम से देश के किसानों के बीच उत्पादित सामानों को बेचने की सलाह दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री मंडुआ, मकई, बाजरा, गोंदली जैसा मोटा खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने वाले हैं। शिखर सम्मेलन में 20 देशों से आने वाले मेहमानों को मोटा अनाज का भोजन देने की बात कही है । मौके पर समुनति कंपनी की ओर महिला समूह को दुकान का संचालन के लिए 5 लाख का चेक दिया गया । जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की महिलाएं खेती कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकती है। 

जी टी भारत के अश्वनी कुमार ने फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। संचालिका अंजु देवी ने कहा की किसानों को सरकारी दर पर खाद, बीज एवम कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराया जाएगा। मंच संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, शिव प्रसाद उर्फ सुनील मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, बटेश्वर मेहता, अशोक कपरदार, अर्जुन साव, मुखिया संगीता देवी, पूर्व मुखिया सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह,  मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, जोधन मेहता, चंदन मेहता, पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता, रामलखन मेहता नवलेश कुमार, निर्मल कुमार के अलावा समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं शामिल थी। 

Published / 2023-01-11 21:38:57
इचाक : पंचायत समिति सदस्यों की एक दिवसीय बैठक संपन्न

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्य की एक दिवसीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमूख पार्वती देवी ने की जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। बैठक में उप प्रमुख सतेंद्र कुमार ने प्रखंड के सारे पदाधिकारियों से क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान को लेकर सजग रहने की अपील किए। बैठक में कई तरह की बात पर चर्चा की गयी। सीडीपीओ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रखंड वासियों से कन्यादान योजना स्वीकृत योजना की सूची मांगी गई। सावित्री बाई फुले योजना के लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को फॉर्म भरने की अपील किया गया। इचाक थाना को दारु, शराब, जुवा, आदी अनेकों तरह की अवैध तरीके से संचालित कामों को तुरंत रोक लगाने की निर्देष दिया गया। 

साथ ही साथ इचाक बाजार में आय दिन भीड़ को हटाने की निर्देष दिया गया।प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग को पी एम जे के वाई के माध्यम से दिसंबर माह के अनाज  गरीब परिवारों को नही मिल सका है, एमओ के कथन अनुसार 50 डीलर को राशन दिया गया बाकि डीलर  का राशन नही मिला जिसे एमओ ने कहा कि जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा। चिकित्सा विभाग ने प्रखंड वासियों से अपील किया की  कोरोना को देखते हुऐ बूस्टर डोज लगाये। शिक्षा विभाग को पुरे प्रखंड की बच्चों और टीचर की सूची मांगी गई और शिक्षा पर जोर देने की बात कही गईं। 

बीइओ बंशीधर से अनुरोध किया गया  कि हदारी पंचायत के धरमू गांव में स्कूल का शौचालय बंद रहता है और वहां की टीचर अपने घर से बायोमेट्रिक फिंगर लगाकर हाजरी बनाती है। इस मामले को देखते हुऐ करवाई का अपील किया गया। 15 वी वित्त में स्वच्छता और पेयजल सहित कई तरह के योजनाओं का कार्य चालू करवाने की बात कही गई। देवकुली पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का चयन करने का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि एग्रीकल्चर में मात्र 4 घंटा से कम बिजली उपलब्ध हो रही है इसे अधिक बिजली उपलब्ध करवाने की अपील किया गया। ताकि किसानों को राहत मिल सके। सुखाड़ को देखते हुऐ मनरेगा योजना से अधिक से अधिक कूप निर्माण की स्वीकृत करने की मांग किया गया कृषि छेत्र पंचायत में। 

ग्राम सायल खुर्द में सीताराम मेहता के घर के सटे हुए 11000 तार को अति शीघ्र सुधार करने की मांग किया गया ताकि किन्ही को जानमाल की छती न हो। इस पंचायत समिति सदस्य की बैठक में शामिल हुए पुराना इचाक पंचायत समिति सरस्वती देवी, डूमरौन  पंचायत समिति संतोष कुमार मेहता, बरका खुर्द पंचायत समिति प्रदीप मेहता अलौंजा खुर्द महेन्द्र पाणडेय, कुरहा पंचायत समिति केदार मेहता, बरीयठ पंचायत समिति उर्मिला देवी, आसिया पंचायत समिति  कौशल्या देवी, देव कुली पंचायत समिति मनोहर कुशवाहा, हदारी पंचायत समिति रेनू देवी, दरिया पंचायत समिति सारो देवी ,बरका कला से रिंकी देवी, देवकली मुखिया मंजू देवी, डाढा पंचायत मुखिया सुनीता देवी, बीपीओ राजीव आनंद, बीईओ बंशी धर राम, इचाक थाना से  राधेश्याम, आवास विभाग से मुकेश कुमार, पेयजल विभाग से अनुपम राय, आदि अनेक डिपार्टमेंट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Page 943 of 1591

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse