एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पलामू की लाइफ लाइन सीसीएल का एक मात्र प्रतिष्ठान राजहरा में पिछले 15 वर्षों से छाई विरानी में पुरानी रौनक लौट गयी है।
परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार दीपक, माइंस मैनेजर एम एम चतुर्वेदी आरसीएमयु के क्षेत्रीय सचिव केएन पांडेय सहित अन्य लोगों ने धर्मकांटा का विधिवत पूजा अर्चना कर डिस्पैच की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार दीपक ने कहा कि राजहरा कोलियरी कोयला उत्पादन व डिस्पैच शुरू हो जाने से इलाके का सर्वांगीण विकास होगा।
कई रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि चुकी सीसीएल सिर्फ लाभ के लिए नहीं बल्कि इलाके के सतत विकास के लिए भी काम करतीं हैं। इसका लाभ अब लोगों को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजहरा कोलियरी में कोयला उत्पादन होने से राज्य सरकार को भी राजस्व मिलेगा जिससे राज्य का भी विकास होगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद, ग्रामीण, मजदूर यूनियन व कोल माइंस के सार्थक सहयोग का प्रतिफल है कि आज राजहरा से कोयला का डिस्पैच शुरू हो रहा है। माइंस मैनेजर एम एम चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ साथ राजहरा कोलियरी के माइनिंग टीम के निरंतर सक्रियता के साथ किए गए मेहनत का प्रतिफल है कि आज राजहरा कोलियरी का पुरानी रौनक लौट गयी।
इस मौके पर जन्मेजय पांडेय,मनु प्रसाद, उपेन्द्र मिश्रा, अनील मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, विजय मिश्रा, आरसीएमयू के सचिव विजय दुबे, अनिमेष पांडेय, बीरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, मंजीत कुमार, अजय चौहान,मनोज चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
आरसीएमयू के राजहरा क्षेत्र के सचिव केएन पांडेय ने कहा कि आज इस इलाके के लिए नये युग की शुरुआत हुई है। राजहरा कोलियरी में कोयले का उत्पादन नहीं होने से इलाके के लोग राजहरा कोलियरी में कोयले का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन सांसद, कोयला मंत्रालय, स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आज फिर से लगभग 15 वर्षों के बाद लोगों में नयी खुशहाली दिख रही है। उन्होंने कहा कि चुकी यह सीसीएल का प्रतिष्ठान है इस लिए कोयला उत्पादन शुरू होने से इलाके का सर्वांगीण विकास होने की उम्मीद है।
बात अगस्त 2024 की है जब राजहरा कोलियरी में परियोजना पदाधिकारी के पद पर विनोद कुमार दीपक योगदान दिए थे। उन्हें पहले से पता था कि राजहरा कोलियरी में कोयले का उत्पादन नहीं हो रहा है। योगदान देने के बाद यहां के तात्कालिक स्थिति देखने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं था कि राजहरा कोलियरी वे कोयला का उत्पादन शुरू करा पाएंगे।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर वरीय प्रबंधन व कोल मंत्रालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर तकनीकी अड़चन को दूर करते हुए व ग्रामीणों के साथ भी बेहतर संबंध स्थापित करते हुए ग्रामीणों को हर संभव मदद किया। उन्होंने आज भावुक होते हुए कहा कि राजहरा कोलियरी में कोयले का उत्पादन शुरू कर मैंने देश सेवा के साथ साथ स्थानीय लोगों के विकास का अवसर प्रदान करने पर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है।
उन्होंने सांसद, सीसीएल के जीएम, सीएमडी सहित कोयला मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वरीय प्रबंधन ने जिस उम्मीद से मुझे राजहरा भेजा था वह उम्मीद आज पूरा होता दिख मुझे काफी खुशी महसूस हो रहीं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग का ही परिणाम है कि आज राजहरा कोलियरी का पुरानी रौनक लौट आई है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने नकदी या सामान्य सामान नहीं, बल्कि महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में स्थित एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने पहले शटर काटा और फिर स्टॉक रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ महंगी ब्रांडेड शराब की पेटियां चुराईं और बाकी सामान को हाथ भी नहीं लगाया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 29 से 30 पेटी शराब चोरी की है, जिनमें सिग्नेचर और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे ब्रांड शामिल हैं। चोरी गई शराब की कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।
सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता चला कि कई पेटियां गायब हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस और उत्पाद विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, उत्पाद विभाग ने भी चोरी की पुष्टि करते हुए जांच जारी रखने की बात कही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में शुक्रवार को एक जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना आज सुबह घाघरा थाना क्षेत्र में आने वाली बेलागरहा पंचायत के बुरहू गांव के वन क्षेत्र में हुई।
जंगली हाथी के हमले में 1 व्यक्ति की मौत
घाघरा थाने के प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, मृतक की पहचान बुरहू निवासी अनुप कुमार पांडे के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वह हाथी को इलाके से भगा रहे स्थानीय लोगों में शामिल था और इसी दौरान हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।
सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजे के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष राशि कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार हाथी के हमले में हुई मृत्यु की स्थिति में चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करती है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य में बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के लिए नई कॉम्प्रिहेंसिव गाइडलाइन तैयार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक व्यापक गाइडलाइन बनाई जाए, जिसका पालन राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे पर्यावरण और जन-स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
बैठक में डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल एवं डॉ. रंजीत ने जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य में पांच कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी संचालित हैं, जहां बायो-मेडिकल कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अंतर्गत कचरे के उठाव से लेकर अंतिम निस्तारण तक बारकोडिंग और जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बिना उपचार वाले कचरे को 48 घंटे से अधिक समय तक संग्रहित करने पर रोक लगाई जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें पर्यावरण मुआवजा दंड लगाने के साथ-साथ संबंधित संस्थान का पंजीकरण रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल होगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बायो-मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए ‘डीप बरियल’ जैसे वैज्ञानिक तरीकों का मानकों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद राज्य में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की उम्मीद है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अभय सिंह की मां जगरानी देवी का आज आकस्मिक निधन रांची में हो गया।
वे पिछले लगभग 6 दिनों से रांची के एक अस्पताल में एडमिट थी। उनके निधन पर लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन शोक व्यक्त करती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार वाले को धैर्य प्रदान करें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। प्रखण्ड के झारखण्ड बिहार सीमा अंतर्गत दंगवार में विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 9 वा वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम वितरण का कार्यक्रम समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजद के प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव व पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, हुसैनाबाद शहर के पूर्व चेयरमैन शशि कुमार, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता आदि ने फीता काटकर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान स्कूल के नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक शुशील कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता प्रचार्या पूनम कुमारी ने किया।
रवि यादव ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी करना या पैसा कमाना नही हैं बल्कि समाज मे फैली गंदगी व बुराई को दूर करते हुए अंधेरा से बाहर निकलना है। शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों का दायित्व भी हैं कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति सचेत रहें। उन्होंने स्कूल के संचालक को भी धन्यवाद दिया कि एकदम सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं ।
चेयरमैन शशि ने कहा कि आज शिक्षा के बिना मानव जीवन पशु के समान हैं। शिक्षा से बेहतर चरित्र का निर्माण होता हैं। मौके पर अनामिका गुप्ता, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका मेहता, खुशबू ठाकुर, गुनगुन आदि पार्टीसीपेट बच्चों के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। प्रखण्ड के झारखण्ड बिहार सीमा अंतर्गत दंगवार में विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 9 वा वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम वितरण का कार्यक्रम समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजद के प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव व पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, हुसैनाबाद शहर के पूर्व चेयरमैन शशि कुमार, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता आदि ने फीता काटकर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान स्कूल के नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक शुशील कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता प्रचार्या पूनम कुमारी ने किया।
रवि यादव ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी करना या पैसा कमाना नही हैं बल्कि समाज मे फैली गंदगी व बुराई को दूर करते हुए अंधेरा से बाहर निकलना है। शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों का दायित्व भी हैं कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति सचेत रहें। उन्होंने स्कूल के संचालक को भी धन्यवाद दिया कि एकदम सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं ।
चेयरमैन शशि ने कहा कि आज शिक्षा के बिना मानव जीवन पशु के समान हैं। शिक्षा से बेहतर चरित्र का निर्माण होता हैं। मौके पर अनामिका गुप्ता, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका मेहता, खुशबू ठाकुर, गुनगुन आदि पार्टीसीपेट बच्चों के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री और आपदा प्रबंधन और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी गैस एजेंसियों को फटकार लगायी।
डॉ अंसारी स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) को तुरंत समाप्त किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में इतनी बड़ी संख्या में बैकलॉग क्यों है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 7 से 10 दिनों के भीतर पूरे राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य की जाए और सभी लंबित आॅडर्र का निपटारा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ अंसारी ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे जिलों में जहां सबसे अधिक बैकलॉग है, वहां प्राथमिकता के आधार पर लंबित डिलीवरी को तुरंत क्लियर किया जाए। साथ ही एलपीजी की उपलब्धता, मांग और लंबित डिलीवरी की लगातार समीक्षा की जाए ताकि आपूर्ति श्रृंखला सुचारू बनी रहे। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि धार्मिक अनुष्ठान एवं शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर गैस की कोई किल्लत न हो।
डॉ अंसारी ने सख्त चेतावनी दी कि यदि कहीं भी सड़क पर अवैध या अनियमित तरीके से सिलेंडर की डिलीवरी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई की जाएगी। इसके अलावा गैस की कालाबाजारी या अनावश्यक स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री डॉ अंसारी ने दोहराया कि 7 से 10 दिनों के भीतर पूरे राज्य में गैस की किल्लत पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। मंत्री डॉ अंसारी ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पैनिक न करें, सभी को समय पर डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
डॉ अंसारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाये तथा हर जिले में नियमित समीक्षा कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य में गैस की किल्लत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हर घर तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse