टीम एबीएन, कोडरमा। नगर के धार्मिक संगठन श्याम शरण में आजा रे के तत्वाधान में नंदी बाबा चौके के समीप रवि कपिसमें रणधीर कपसिमें के निवास स्थल पर भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार विपुल चौधरी के नेतृत्व में हुआ। विभिन्न देवी-देवताओं दरबार आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहा एवं ज्योेत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूजा अर्चना रणधीर कपसिमें व बबीता कपसिमें यजमान के रूप में शामिल हुए जबकि पूजा अर्चना पंडित गौतम पांडेय ने करायी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना राकेश राजपुत ने की। कार्यक्रम में रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, किडजी की निर्देशक ब्यूटी सिंह, प्रो राखी भदानी शामिल हुई। वहीं बतौर अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि कुुरूक्षेत्र में रण से पहले भीम पौत्र वीर बरबरिक के द्वारा शीश का दान के बाद भगवान कृष्ण के द्वारा दिये गये अपने श्याम नाम से कलयुग में खुब पूजे जाने एवं हारे का सहारा का वरदान मिला।
कलयुग बढ़ने के साथ मनोकामना पूर्ण होने पर बाबा श्याम के भक्तों की संख्या सैकडों के वजह लाखों में पहुंच गयी है और झुमरी तिलैया में श्याम शरण में आजा रे घर-घर और गली-गली में श्याम के गुणगान को लेकर मासिक अरदास कार्यक्रम के जरिये गायकों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है।
उन्होेंने इस अवसर पर अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरम् नारायणं जानकी बल्लभम, कौन कहते हैं भगवान खाते नहीं बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं ....की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज लडढा एवं संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भजन गायक रवि दाहिमा ने श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है... नवीन पांडेया अगर तुने दया का हाथ न धरा होता... नंद किशोर शर्मा लडडू गोपाल मेरा लडडु गोपाल... पंकज केशरी बोलो जय श्री श्याम... नवीन सिन्हा ओ बाबा इतनी कृपा बरसाये रखना मैं गाता रहूं... गिरधारी सोमानी गरीबों के दाता तुम हो मुरारी... आनन्द जैन सुवटा रे सुवटा बाबा नगरी के जा बाबा जी जाकर म्हारो सदेशा ले जा... प्रदीप कंदोई ने जीत गया मैं श्याम... आनन्द सिंह मेरे सिर पर रख दो अपने दोनों हाथ देना है तो दीजिए जनम जनम के साथ... राकेश कपसिमे श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी.... जैसे भजनों पर भक्तजनों को घंटों झूमते रहे।
कार्यक्रम के दौरान बाबा का खजाना के तहत हाजरी लगाने वाले श्रद्धालु भक्त माहुरी समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, अंश कुमार गया को बाबा का खजाना के रूप में तीन बाण की तस्वीर दी गयी। वहीं अगला मासिक अरदास कीर्तन का ड्रा विशाल कपसिमे का निकला।
भजन के मौके पर पप्पु सिंह, आनन्द कुमार, विपुल चौधरी, संजय शारदा, अरविन्द चौधरी, संतोष लडढा, यश दाहिमा, विशाल कपसिमे, जय दाहिमा, उमंग कंदोई विवेक सहल, दिपेश जेठवा, विवेक सहल महावीर खेतान, संजु पिलानियां, विष्णु चौधरी, संजय नरेडी, पंकज तरवे, संजय भोजनवाला, मिलन शाहवादी, अभिनाष कपसिमे, भोलु तरवे, मनोज चौधरी, विमल पचीसिया, राजेश भदानी, विभुतिकांत सिंह कौतये, विशाल भदानी आर्यन हर्ष राज, विशाल सिंह, कृत्रिका मोदी, नीशा अग्रवाल, जुली दाहिमा, नीतु जोशी, कुमकुम भदानी, संगीता जेठवा, सुनीता सलुजा, सीमा सहल, आशा देवी, रेखा भदानी, मनोरमा भदानी, सरिता कपसिमे, मंजु देवी, मधु सिंह, कुसुम चौधरी, पुनम भदानी सहित कई श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम का समापन आरती एवं श्याम स्तुति के साथ हुई।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में सेक्रेड हार्ट स्कूल और मेरिडियन एकेडमी के बीच मैच खेला गया। सेक्रेड हार्ट स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 264 रन बनाये, जिसमें आशीष ने 83 रन, सागर ने 50 रन और प्रियेश ने 29 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए मेरिडियन एकेडमी की ओर से सतीश ने दो और प्रिंस ने दो विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मेरिडियन एकेडमी की टीम 13.1 ओवर में 173 रन ही बना सकी। मेरिडियन एकेडमी की ओर से अंशु ने 54 रन और शक्ति ने 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए सैक्रेड हार्ट स्कूल की ओर से सागर ने चार विकेट, अमन ने 3 विकेट और विपिन ने 1 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच सैक्रेड हार्ट स्कूल के सागर कुमार को पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत साव ने दिया।
मैच में अंपायर आभास मुखर्जी और आशीष यादव और स्कोरर रवि यादव थे। मौके पर केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडे, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत साव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार रवि, मंत्री रामजी यादव, सेक्रेड हार्ट स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, सुमन कुमार, स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, कुंदन राणा, रवि यादव, टाटा टिस्कन के विशाल यादव, टाटा मोटर्स के अविनाश कुमार, घड़ी डिटर्जेंट के मोहम्मद इदरीश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
टीम एबीएन, देवघर/ रांची। आज दिनांक-16.01.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से #TalkToDC ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया। आगे कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 166 से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों ने ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ऑन द स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
इसके अलावे #TalkToDC कार्यक्रम के दौरान पालोजोरी प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि पीडब्ल्युडी के जमीन का अतिक्रमण कर लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसपर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि उक्त जमीन का नापी कराते हुए नियमानुसार अवैध निर्माण को हटायें। आगे पालोजोरी प्रखण्ड के बगदाहा पंचायत के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि उनका केसीसी स्वीकृत दो बार हो गया है, जिस वजह से खाते को होल्ड कर दिया गया है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए केसीसी स्वीकृति से जुड़े मामलों की जांच करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि दो बार केसीसी स्वीकृत हो जाने की वजह से होल्ड लगा दिया गया है, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मारगोमुण्डा प्रखण्ड के पिपरा पंचायत के वृद्ध महिला द्वारा जानकारी दी गयी कि पूर्व में उनका पेंशन मिल रहा था, मगर अभी पेंशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में मामले की जांच करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि किसी कारणवश आपका नाम पेंशन सूची से हटा दिया गया था, परन्तु पुनः जोड़ दिया गया है। जनवरी माह से दोबारा पेंशन की राशि आपके खाते में जानी शुरू हो जायेगी।
साथ ही उपायुक्त ने सभी दसों प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में एक बार पेंशन से जुड़े लाभुकों का सत्यापन करा लें, ताकि सही व सुचारू तरीके से पेंशन योजना के लाभुकों को पेंशन की राशि ससमय मिलती रहे।
आगे विभिन्न प्रखण्डों के किसानों द्वारा जानकारी दी गयी कि अबतक सुखाड़ का पैसा नहीं मिल पाया है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि भूमिहीन एवं कैटेगरी बी के कृषकों का सत्यापन कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करते हुए बैंकों को भेजा जायेगा, जिसके पश्चात कृषकों को सुखाड़ राहत योजना की राशि भेजी जायेगी। वर्तमान में कैटेगरी ए के कृषकों का सत्यापन हुआ है एवं सुखाड़ राहत योजना की राशि उन्हें भेजी जा रही है।
साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने प्रखण्डों में लाभुकों की सूची सत्यापित कराते हुए जल्द से जल्द समर्पित करें, ताकि लाभुकों के खाते में किस्त की राशि भेजी जा सके। आगे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत के लाभुकों द्वारा किस्त की राशि न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत देवघर जिले के कृषकों को डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ दिया गया है।
साथ ही शेष बचे लाभुकों को जल्द ही किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दिया जायेगा। आगे कार्यक्रम के दौरान सारठ प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि कृषि ऋण माफी योजना स्वीकृत हुई है। मगर टोकन कटाने में समस्या उत्पन्न हो रही है, क्योंकि राशन कार्ड नंबर पूर्व में ही मेरा किसी के द्वारा उपयोग कर लिया गया है, जिसपर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के द्वारा कारणपृच्छा करते हुए आवश्यक जांच प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया गया।
साथ ही #TalkToDC कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों के लाभुकों के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना का एक किस्त लाभ मिलने के बाद न मिलने की शिकायत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि लाभुकों का फिर से सत्यापन जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा, जिसके पश्चात किस्त की राशि सभी लाभुकों को भेजी जायेगी। साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने प्रखण्डों में लाभुकों की सूची सत्यापित कराते हुए जल्द से जल्द समर्पित करें, ताकि लाभुकों के खाते में किस्त की राशि भेजी जा सके।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सारठ व जसीडीह सिमरिया के लाभुक द्वारा वज्रपात से मृत्यु हो जाने के बाद अब तक मुआवजे की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में प्राथमिकताओं के आधार पर ऐसे मामलों का त्वरित निराकरण करें। साथ ही उक्त मामले के निराकरण करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने दिया। आगे कार्यक्रम के दौरान देवीपुर प्रखण्ड के बारवां ग्राम के ग्रामिणों द्वारा जानकारी दी गयी कि बिजली का पोल व ग्यारह हजार लाईन हमारे घरों के बीच से गुजरा है, जिससे घर बनाने में समस्या व जानमाल के क्षति का डर बना रहता है।
ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही देवीपुर प्रखण्ड के लाभुक द्वारा जानकारी दी गयी कि पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलने के पश्चात आवास का काम शुरू कर दिया गया था। वहीं दूसरी किस्त की राशि पचहतर हजार रूपये आने के पश्चात घर बनवा देने की बात कह कर पचहतर हजार की राशि गांव के व्यक्ति द्वारा ले ली गयी है और न ही घर बनवा दे रहा है और नही पैसे दे रहा है।
ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पारदर्शी तरीके से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निदेश दिया। आगे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जाति, जन्म प्रमाण पत्र न बनाये जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कड़े शब्दों में कार्यशैली सुधारने और पारदर्शी तरीके से कर्तव्यों का पालन करने का निदेश दिया।
साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जनता की सेवा सुनिश्चित कराने के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। ऐसे में जिले के सभी अंचलाधिकारी व उन्हें अधीनस्थ कर्मचारियों अपनी कार्यशैली को बेहतर करते हुए कार्य करे, ताकि आम जनमानस को कार्यालय का चक्कर या समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे में जिले के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें अन्यथा तो आवश्यक कार्रवाई के अलावा जुर्माना वसूली का आदेश भी जारी किया जायेगा।
साथ ही समय पर सेवा उपलब्ध न करवाने वाले विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को संतुष्ट करने के साथ हर विभाग को रद्द किये जाने वाले आवेदनों की संख्या घटाने की आवश्यकता है। साथ ही विभिन्न प्रखण्डों से पेंशन से जुड़े मामलों में उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को आवेदकों से जुड़े आवेदनों को ई-मेल करने का निदेश दिया, ताकि ससमय आवेदनों का निष्पादन किया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री उदय कुमार रजक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, प्रसाखा पदाधिकारी श्री सुबोध राजहंस, डीपीएम जेएसएलपीएस, सीएससी मैनेजर सत्यम कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जिला समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, आपूर्ति, मनरेगा, कृषि, पीएम आवास, बैंक, थाना व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को जिला परिवहन विभाग व आर इंटरप्राइजेज यामाहा के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। कोडरमा बाजार झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालको से 25 हजार का चालान काटा गया।
वही चालान काटे गए दोपहिया वाहन चालकों के बीच कुमार इंटरप्राइजेज की ओर से मुफ्त में लगभग 40 हेलमेट बांटे गये। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने कहा कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा आये दिन जागरूकता की कमी के कारण सड़क दुर्घटना से कई लोग काल के गाल में समा गए हैं।
वही एआर इंटरप्राइजेज यामाहा शोरूम के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ए आर इंटरप्राइजेज यामहा बराबर अभियान चलाता रहता है। उन्होंने सड़क पर चला रहे हो वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सावन खगड़िया, तिलैया थाना के एसआई आनंद मोहन, डीटीओ कार्यलय के कर्मी हिमांशु कुमार, अभिषेक मरांडी, यामाहा शोरूम के मैनेजर दिनेश यादव, सकील अहमद, अभिषेक राणा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। डीवीसी मजदूर संघ, हजारीबाग के यूनियन कार्यालय में डी वी सी मजदूर संघ के सभी सदस्यों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डी वी सी मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री आर्गो बसु एवं महामंत्री तपन कुमार दास, विशिष्ट अतिथि में प्रदीप पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश एवं हजारीबाग जिला के भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य बातें डीवीसी कर्मचारियों की समस्या को सुना गया तथा डीवीसी मैनेजमेंट में हो रही विसंगतियां पर चर्चा की गयी तथा नये सदस्यों की सदस्यता लिया गया, नये सदस्य के रूप में श्री कृष्ण नंदन सिंह, श्री गुरोपदो राय, विनोद प्रसाद, मनोहर पांडे, मुन्नी देवी, गंगाधर महतो, बैजनाथ राम, सुखेंदर यादव, एन के पटेल आदि ने स्वेच्छा से डी वी सी मजदूर संघ में अपनी सदेस्यत्ता ली आने वाले कल में और भी सदस्य बनेंगे। मंच का संचालन श्री कंचन कुमार सिंह, अध्यक्ष डीवीसी मजदूर संघ तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री मदन कुमार, सचिव डीवीसी मजदूर संघ हजारीबाग ने किया।
सभा में विनय श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, एचके कर्मकार, दिलीप दास, वीरू बहादुर अरुण कुमार सिन्हा, कृपाशंकर सिन्हा, प्रदीप बारी, दशरथ राम आदि उपस्थित थे। अंत में सभी सदस्यों के बीच चूड़ादही, तिलकुट का भोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
टीम एबीएन, रांची। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें सम्मानित किया गया। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें रविदास आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठोर (पूर्व विधायक ज्वालापुर), दुष्यंत कुमार गौतम (हरियाणा से राज्यसभा सांसद), पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया एवं सभी राज्यों से आये राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बताते चलें कि फरवरी में होने वाले संत श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर चर्चा हुई। श्री गुरु रविदास की तरफ से सभी उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया गया। नवचयनित इंद्रा कुमारी ने इसके लिए सबों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महापीठ की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करूंगी।
टीम एबीएन, हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। नव-प्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापकों ने किया। महाविद्यालय सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं का परिचय प्राप्त किया। साथ ही महाविद्यालय के व्याख्याताओं से प्रशिक्षुओं को भी परिचित कराया।
मौके पर प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बिना अनुशासित हुए योग्य नहीं बना जा सकता। उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण से ही चरित्र का निर्माण होता है। कहा कि महाविद्यालय में नियमित उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन में रहते हुए निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी। प्राचार्य ने बताया कि बीएड के सभी प्राध्यापक योग्य एवं अनुभवी हैं। जो शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति कटिबद्ध हैं।
प्राचार्य ने कहा कि बीएड शिक्षा की गुणवत्ता को सरल, स्पष्ट, रूचिकर व सार्थक बनाती है। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजली ने किया। मौके पर व्याख्याता डॉ पुष्पा सिंह, पुष्पा कुमारी, अनिल कुमार, दशरथ प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, बरकट्ठा। प्रखंड के पंचायत भवन कपका में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कमलेश कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि बदलते समय में हर व्यक्ति बीमारी से ग्रसित हो रहे है। समय पर लोगों का इलाज डॉक्टर के अभाव में देरी हो जाती है वैसे महिलाएं जो मेडिसिन सीखना चाहते तो इस प्रशिक्षण केंद्र में आ कर जरूर सीखना चाहिए। ताकि प्रारंभिक ईलाज कर सके।
वहीं प्रशिक्षण प्रभारी भोला बाबा ने बताया की यह कार्यक्रम 30 दिनों तक स्वास्थ्य के रूप में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उसके बाद परीक्षा देने के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा। टीवी, हैजा, निमोनिया, बीबी नापने का उपयोग के बारे में बताया जायेगा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य डालेश्वर पंडित, रंजित पासवान, किशोर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, सीतराम प्रसाद, तारकेश्वर ठाकुर, विजय पासवान, रघु भुइयां, बीडीओ ठाकुर, सह प्रशिक्षण कर्मी सुनिधि राज, रिंकी देवी के अलावे कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse