टीम एबीएन, विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, विद्यालय अध्यक्षा सुनैना दुबे,राजेश कुमार दुबे, विद्यालय निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।
वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नए विचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चुंबकीय शक्ति, स्मार्ट बिष्णुगढ़, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, रूम हीटर, हाउस वॉटरफॉल, जल संरक्षण, सौर्य परिवार, वर्षा जल संचयन, आधुनिक कृषि पद्धति आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, सोलर फैन, जल चक्र, सोलर कूलर, श्वसन तंत्र प्रणाली, स्मार्ट सिटी, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में कक्षा सेवन के छात्र अमन कुमार गुप्ता और ऋषि कुमार के द्वारा बनाए गए हाइड्रोलिक डंपर एंड गैरेज, कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया स्मार्ट विष्णुगढ़, कक्षा तीन से लव मिश्रा के द्वारा बनाया गया पवन चक्की का चयन कर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक रोहित कुमार वर्मा, सुशांत कुमार पाठक, रुपाली देवी, आकाश कुमार, राजेश कुमार रजक,शशि सुमन, नितिन कुमार, सुष्मिता प्रिया, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, निशा कुमारी, समेत सैकड़ो विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।
टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगुरा स्कूल में 67 लाख की लागत से बनाई जा रही स्कूल में भारी अनियमितता बरती जा रही है। लगातार सूचना मिलने उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार ने औचक निरीक्षण किया। कार्य स्थल मंगूरा स्कूल पहुंचकर हो रहे अनियमितता को बारीकी से देखे।
उप प्रमुख सतेन्द्र कुमार ने बताया की जब स्कूल बनाने की बारी आती है तो सालों तक आंदोलन करना होता है तब जाकर स्कूल बनाया जाता है लेकिन ठेकेदार और जे ई के मिलीभगत से पैसों की बंदरबांट और कमीशन खोरी के चक्कर में स्कूल मे भारी अनियमितता देखा जा रहा है। इस प्रकार से सरकार के बदनामी भी किया जाता है। 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने बताया ठेकेदार की अकड़ की वजह से ग्रामीणों में दहशत के माहौल है। सही काम नहीं होने की वजह से अगर आवाज उठाते कोई व्यक्ती उठाते हैं तो उन लोगों के ऊपर रंगदारी केस में फंसा देने की धमकी दिया जाता है।
ठेकेदार अनिकेत कुमार से फोन कर मामला को अवगत कराया और इस्टीमिट की मांग किया। प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार रविदास ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा मिट्टी युक्त बालू , मिट्टी युक्त छरी,3 नम्बर की इट की प्रयोग हो रहा है। स्कूल की कार्य की देखरेख कर रहे विकाश कुमार से पूछे जानें पर सब माल मेटेरियल को सही और एक नम्बर का बताया गया लेकिन निरीक्षण करने पर जे ई चंदन कुमार से बात की गई। और उपयोग हो रहे बालू, इट, छरी की नरम क्वालिटी को बताया गया,वह भी स्वीकार कीए की बालू और छरी में मिट्टी का अंश है। ठेकेदार द्वारा यह कह कर पल्ला झाड़ ली है कि बालू, इट, छरी अपना घर से नहीं देते हैं। बालू इट छरी जो मिलता है वहीं दे रहें हैं। ठेकेदार ने साफ-साफ कह दिया कि जो करना है कीजिए।
मिट्टी वाली बालू छरी की क्वालिटी से संबंधित जानकारी लेने की प्रयास किया गया लेकिन जेई बिना जवाब दिए साइड पर से भाग निकले। 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर रविदास ने अनियमितता को देखते हुए काम को रोक देने की बात कही और अच्छी क्वालिटी की माल मटेरियल देकर काम करवाने का आदेश दर्जनों लोग मौजूद थे।
टीम अभियान रांची। रांची के महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) स्थित जीईएल चर्च कंपलेक्स के तीसरे तले में भीषण आग लग जाने से शहर में सनसनी मच गई है। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। ज्ञात हो कि कावेरी रेस्टोरेंट के ठीक ऊपर आग की लपटें दिख रही है। जिससे मेन रोड में जाम की स्थिति बनी हुई है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के व्यवसायियों ने केन्द्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। एक फरवरी को आ रहे केन्द्रीय बजट में इसे शामिल करने की मांग करते हुए झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने केन्द्र सरकार को चिठ्ठी लिखी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजी गयी बजटीय सलाह में विस्तार से व्यापारियों ने मांगे रखी है।
केन्द्रीय वित्त मंत्री को भेजे गये चिठ्ठी में व्यवसायियों ने झारखंड में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन होते हुए भी आर्थिक रूप से पिछड़ापन होना बड़ी वजह बताया है। झारखंड को विशेष पैकेज देने की मांग करते हुए इसे स्पेशल इकोनामिक जोन, एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और औद्योगिक कोरिडोर में शामिल करने की मांग की है। झारखंड की ओर से व्यवसायियों ने सात बिंदुओं पर केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर इसबार के बजट में इसे भी शामिल करने का अनुरोध किया है।
झारखंड के व्यवसायियों ने केन्द्र के समक्ष रखी मांग : वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्र के समक्ष कई मांग रखी है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने केंद्र सरकार से की गई मांग को लेकर भेजे गये पत्र के बारे में बात करते हुए कहा की कोरोना के समय बुजुर्गों को पहले से मिल रही रियायती टिकट की सुविधा ट्रेनों में समाप्त कर दी गयी थी। केंद्र सरकार इसे फिर से बहाल करे जिससे बुजुर्गों को खासकर मध्यमवर्गीय बुजुर्गों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
इसके अलावे झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक राजस्व रेलवे को प्राप्त होता है मगर आज भी कई राज्यों और शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार झारखंड में रेल सेवा को विस्तार देने के लिए न केवल कार्गो टर्मिनल स्थापित करें बल्कि रांची से विभिन्न शहरों के लिए सीधी ट्रेन देने की सुविधा उपलब्ध कराये।
चेंबर ने जिन शहरों के लिए ट्रेन की मांग की है उसमें रांची से अजमेर, रांची से अहमदाबाद, रांची से देहरादून, गिरिडीह से मुंबई, गिरिडीह से बेंगलुरु, गिरिडीह से पुणे, धनबाद से दिल्ली, धनबाद से पूरी, गिरिडीह से कोलकाता, रांची से कोटा के अलावे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा की मांग की है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन को विकसित करने के अलावे रांची में रेलवे जोन और रेल कोच फैक्ट्री चक्रधरपुर में स्थापित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा से पूर्व रांची में भव्य आर्ट एवं पेंटिंग एग्जाम वॉरियर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रांची के सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रांची के 45 छोटे बड़े स्कूलों से जुड़े 1509 से अधिक बच्चों ने सहभागिता निभाई। एक घंटे के इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का जबरदस्त प्रदर्शन किया और परीक्षा पे चर्चा से संबंधित कई कलाकृतियां बनाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य व इस आयोजन के राज्य प्रभारी मनोज कुमार सिंह, गुरु नानक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलतार सिंह होड़ा और कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद सेठ ने कहा कि यह प्रतियोगिता कोई प्रतियोगिता नहीं है। यह आपके लिए उत्सव है, जिसमें आप अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस देश के हर वर्ग से संवाद किया है। इसी क्रम में वे बच्चों से संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री स्पष्ट कहते हैं कि यह परीक्षा जीवन की परीक्षा नहीं है। इसलिए परिणाम की चिंता किए बगैर आप बेहतर नागरिक बनने के लिए काम करें।
सांसद श्री सेठ ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा आप बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम होता है, जो आपको जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए 27 जनवरी को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हम सब को अवश्य सुनना चाहिए।
सेठ ने बच्चों से आग्रह किया कि आप बिना किसी दबाव के इस उत्सव में भाग लें और अपनी रचनात्मकता को सामने लाएं ताकि आप हल्के माहौल में अपनी परीक्षाएं लिख सकें। आपका परीक्षा का परिणाम आपके जीवन का परिणाम नहीं होता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के परिणाम से घबराना नहीं चाहिए। हमें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने जीवन में बेहतर काम करें। इस अवसर पर मौजूद अन्य अतिथियों ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी और इस आयोजन के लिए सांसद सेठ की प्रशंसा की।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निलंबित कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। विधायक के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले इसी मामले में जांच के दायरे में खिजरी सीट से कांग्रेस के एक अन्य निलंबित विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार को पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था।
जब ईडी ने 13 जनवरी को जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को पूछताछ के लिए बुलाया था, तो वह भी केंद्रीय एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे और चिकित्सा आधार का हवाला देते हुए कुछ और समय की गुहार लगाई थी। अंसारी को पार्टी ने सस्पेंड भी कर दिया था।
विधायक कोंगारी ने कही यह बात
कोलेबिरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक कोंगारी ने कहा कि मैंने प्रवर्तन निदेशालय से दो सप्ताह का समय मांगा है। शनिवार को समन प्राप्त हुआ था और ईडी ने बैंक विवरण और अन्य जानकारी मांगी थी, जिसे जल्दी से व्यवस्थित नहीं किया जा सका। कोंगारी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ईमेल को कैसे ऑपरेट करना है, हालांकि मेरे पास एक ईमेल आईडी है।
वकील ने किया यह दावा : उनके वकील चंद्र भानु सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कोंगारी का सेल फोन पश्चिम बंगाल पुलिस ने जब्त कर लिया था और उनके पास ईमेल तक पहुंच नहीं थी। तीनों विधायकों का मामला देख रहे सिंह ने मंगलवार को ईडी कार्यालय का दौरा किया और कुछ और समय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दो सप्ताह का समय देने का फैसला केवल वरिष्ठ अधिकारी ही ले सकते हैं।
वकील ने कहा कि हमने ईडी अधिकारियों को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कोंगारी को एजेंसी ने एक कार से नकदी बरामदगी के सिलसिले में तलब किया था, जिसमें वह पार्टी विधायकों, इरफान अंसारी और राजेश कच्छप के साथ यात्रा कर रहे थे। तीन विधायकों को पिछले साल जुलाई में हावड़ा जिले में उनके वाहन से 49 लाख रुपये नकद बरामद करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह से हुई थी पूछताछ : ईडी ने 24 दिसंबर को इस मामले में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाली हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए तीन विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की थी। सिंह ने दावा किया था कि उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर समन किया गया था। ईडी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रही है।
टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो में मंगलवार को एफ आरएचएस संस्था के द्वारा बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास की कुल 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। संस्था से जुड़ी सदस्य सोनी कुशवाहा ने बताया कि उनकी संस्था पेटो स्वास्थ्य उपकेंद्र में हर मंगलवार को शिविर का आयोजन कर रहा है।
आज पंद्रह से अधिक महिलाएं ऑपरेशन कराने को पहुंची थी पर जांच के बाद दस महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चौबीस घंटे तक नर्स की निगनारी में रखा जाता है और उसके बाद उन्हें छुटी दे दी जाती है। सोनी ने बताया कि यहां हर मंगलवार को बंध्याकरण शिविर लगाया जायेगा। ऑपरेशन के लिए संस्था के पास अपना मेडिकल वैन के साथ प्रशिक्षित नर्स, डॉक्टर और पूर्ण दवाई और औजार उपलब्ध है।
टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत भवन में जीपीडीपी कार्य योजना को लेकर बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने किया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि बहेरा पंचायत में महिला उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मंत्री सशक्तिकरण के लिए केंद्र होना चाहिए।
लड़कियों के लिए अलग से शौचालय हो। महिलाओं के लिए रोजगार हेतु प्रशिक्षण होना चाहिए। लड़कियों के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलना चाहिए।महिलाओं के लिए सिलाई-कढाई के लिए मशीन एवम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हो। मौके पर उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, वार्ड सदस्य आशामुनि मुर्मू, प्रियंका मुर्मू, पंसस शक्ति देवी, समाजसेवी शंकर सिंह भोगता, मुंताजिर अंसारी, श्याम मरांडी, जेएसपीएलएस के गीता देवी, रौशनी देवी, कलावती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse