झारखंड

View All
Published / 2026-04-14 21:08:48
राहे में 135 वीं जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित

यह केवल पत्थर की मूर्ति नहीं बल्कि शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष के संकल्प की मूर्ति है : देवेन्द्र नाथ महतो 

बाबा साहेब अंबेडकर जी की विचारधारा ही सच्ची शक्ति है : देवेन्द्र नाथ महतो 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे/ रांची। आज संपूर्ण देश भर में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पूरे धूम धाम से मनायी गयी। मौके पर राहे चौक में अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण की गयी। इससे पूर्व गोमदा मोड़ में शहीद भगत सिंह और कॉमरेड खुदीराम मुंडा जी को माल्यार्पण कर संविधान प्रस्तावना पढ़ी गयी तथा सद्भावना गीत प्रस्तुत कर राहे चौक तक शोभा यात्रा निकाली गयी। 

राहे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा के समक्ष बाबा साहेब अंबेडकर जी का प्रतिमा स्थापित किया गया।  मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा जी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर दबे-कुचले, शोषित, वंचितों के आवाज थे, बाबा साहेब अंबेकर जी के समतामूलक समाज के विचार को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। 

मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो जी ने कहा कि आज राहे के इतिहास में बार बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। यह केवल पत्थर की मूर्ति नहीं नहीं बल्कि शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के संकल्प की मूर्ति और मजबूत विचारधारा का प्रतीक है।  

मौके पर डॉ प्रमेश्वर लाल, डॉ रतन लाल सिंह मुंडा, डॉ सुभाष मुंडा, उपप्रमुख उमेश महतो, हुमटा मुखिया द्रोपदी मुंडा, अधिवक्ता रंजित महतो, अनिल महतो, मतवार स्वांसी, लालमोहन महतो, सुफल महतो के अलावा अन्य  गणमान्य लोग अपना अपना विचार व्यक्त किया।  

कार्यक्रम का संचालन कालीचंद चंद्र भोक्ता और होटलो मुखिया संतोष मुंडा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमजद अली, उमेश महतो, दामोदर प्रजापति, गणेश मिर्धा, सनातन, शुभम, महेश के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।

Published / 2026-04-14 21:02:01
सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए संजय सर्राफ सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी भवन के सभागार में आयोजित एक गरिमामय सेमिनार कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, मारवाड़ महोत्सव के सफल आयोजन तथा मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संजय हरलालका (कोलकाता) एवं पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से संजय सर्राफ को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

संजय सर्राफ पिछले लगभग 20 वर्षों से रांची की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निरंतर जनसेवा में समर्पित हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता, सेवा एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा दिया है, जिससे झारखंड में उन्होंने एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। 

वर्तमान में वे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं पवित्रम सेवा परिवार में प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति सहित अनेक संस्थाओं में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। 

इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, महामंत्री निर्मल बुधिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के उपाध्यक्ष कौशल राजगढ़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, सम्मान और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा, जिसने समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

Published / 2026-04-14 21:01:11
लोहरदगा : विद्या विकास उवि में मनी अंबेडकर जयंती

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज विद्या विकास उच्च विद्यालय नवारी पड़ा लोहरदगा में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती विद्यालय के प्रांगण में मनायी गयी। जिसमें अंबेडर जी की सरल एवं सादगी जीवन शैली और देश के लिए संविधान के प्रति कार्यशैली और संविधान निर्माण की प्रारूप रेखा जो तैयार किये उस के बारे छात्रों के बताया गया। 

डॉ साहब जीवन भर सामाजिक एकरुपता के लिए अपना सिद्धांत लोगों को बताये और भी उस समय जब छुआछूत, जाति, धर्म का भेद भाव का जब बोल बल था। ऐसे महान विचार धारा देश के लिए रखने वाले  महान व्यक्ति को छात्रों के समक्ष रखना और आगे बढ़ाना हम लोगों के लिए गौरव की बात है। जिन्होंने कई देश के संविधान को जाकर अध्ययन कर अपने देश  में संविधान का प्रारूप तैयार कर अपनी अध्यक्षता में देश का संविधान तैयार किये।

हम सब देशवासी को गर्भ है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राम विलास सिंह, शिक्षक विनय कुमार पाठक, सूरज तिवारी, खुशी कुमारी, राजवीर सिंह, सुहास कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Published / 2026-04-14 11:50:45
लोहरदगा : डॉ अम्बेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत द्वारा स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर (लोहरदगा समाहरणालय मैदान के समीप) के प्रतिमा में आजसू पार्टी के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ओमभारती केंद्रीय सचिव सुरज अग्रवाल, अंजू देवी, विश्वनाथ उरांव, महेंद्र महतो, बबलू महतो, राजेंद्र लोहरा, सरस्वती देवी राजन मेहता, विकी कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Published / 2026-04-14 11:45:38
धनबाद : बीसीसीएल ABOCP माइंस के पास अवैध कोयला उत्खनन और डिपो का संचालन

  • बीसीसीएल ABOCP माइंस के पास अवैध कोयला उत्खनन और डिपो का संचालन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से x पर झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, विधायक रागिनी सिंह, धनबाद पुलिस को ट्वीट पर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने लिखा कि बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक-2 केसरगढ़ में एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से जारी। बीसीसीएल के ABOCP माइंस के समीप खुलेआम अवैध मुहाने खोलकर कोयले की कटाई की जा रही है, जिससे इलाके में फिर से बड़े हादसे की आशंका गहरा गई है।

माइंस के ऊपर ही अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है। बाहरी मजदूरों को बुलाकर दिन-रात कोयले की कटाई और ढुलाई कराई जा रही है। इसके बाद कोयले को इकट्ठा कर रात्रि के समय ट्रकों में लोड कर अवैध भट्टों तक पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व में केसरगढ़ में अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिसके वजह से चाल धंसने की दर्दनाक घटना में कई मजदूरों की जान जा चुकी है फिर भी खुलेआम अवैध कोयला कारोबार जारी है ओर इसके बावजूद भी अवैध कारोबार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।

जिससे फिर से कभी भी बड़ा घटना घट सकता है ओर इसका जिम्मेवार बीसीसीएल प्रबन्धक ओर सीआईएसफ की होगी कि इस अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Published / 2026-04-14 10:31:35
पार्टी के पिज्जा में नशा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी दानिश गिरफ्तार

  • पार्टी के दौरान पिज्जा में नशा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी दानिश को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में दोस्त की बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में रांची पुलिस नेटवर्क कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जांच जारी है. पीड़िता तिशा सिंह (25) (बदला हुआ नाम), जो जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर एमडीएस की तैयारी कर रही है, ने पुलिस को दिए फर्दबयान में आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, 9 अप्रैल को वह अपने दोस्त ओली विश्वकर्मा के बुलावे पर गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। उसे बताया गया था कि पार्टी में कई लड़कियां भी आएंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ युवक पहले से मौजूद थे। उसने असहजता जताई, लेकिन भरोसा दिलाने पर वहीं रुक गई। रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान दानिश नामक युवक ने उसे पिज्जा दिया, जिसे खाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। वह किसी तरह कमरे में आराम करने गई, जहां दानिश ने दरवाजा अंदर से बंद कर उसकी हालत का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर युवती ने खुद को खून से लथपथ पाया और गंभीर हालत में थी।

उसने घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी, जिसने उसे हॉस्टल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सहेली के कहने पर पुलिस को सूचना दी गई। लालपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया है।

Published / 2026-04-13 21:08:58
धनबाद : जनता श्रमिक संघ ने चार सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

टीम एबीएन, धनबाद। जनता श्रमिक संघ के बैनर तले केंद्रीय संगठन सचिव शुभम कुमार ने एकीकृत ब्लॉक 4 कोलियरी के अंतर्गत चल रहे विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग के समीप 4 सूत्री मांगों को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना पर बैठ गये। 

ब्लॉक 4 के परियोजना पदाधिकारी एसके शरण धरना स्थल पर पहुंचकर शुभम कुमार से वार्ता की। किंतु समाचार लिखे जाने तक वार्ता विफल रही। चार सूत्री मांगों में पहली मांग बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, दूसरी मांग जाली लगाकर ब्लास्टिंग करना, तीसरी मांग प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करना एवं चौथी मांग आसपास के ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था करवाना है।

परियोजना पदाधिकारी एसके शरण ने इनकी मांगों को सही बताया है। मौके पर रवि राय, दिलीप यादव, विजय कुमार, मुकेश कुमार, मनोज दास इत्यादि मौजूद थे।

Published / 2026-04-13 21:07:18
राहे में कल स्थापित होगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा, कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण

टीम एबीएन, राहे/ रांची। कल 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राहे चौक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर आज आर्किड इंटरनेशनल स्कूल राहे में एक डॉ परमेश्वर लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक से कार्यक्रम का रूपरेखा तय की गयी। 

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिन 12 बजे गोमदा चौक से राहे चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, तत्पश्चात प्रतिमा अनावरण कर सांस्कृतिक और संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दी। यह कार्यक्रम अंबेडकर विचार मंच राहे के तत्वावधान में किया जायेगा, जिसमें राहे क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। 

बैठक के मौके पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो, डॉ परमेश्वर लाल, अमजद अली, उमेश महतो, दामोदर प्रजापति, कलाचंद भोक्ता, पंचानन मुंडा, शुभम, सनातन, जितेन्द्र के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित हुए।

Page 9 of 1606

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse