एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। संयुक्त बिहार झारखण्ड के हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह ने अपने आवासीय मकान जो अमन चैन मुहल्ला स्थित हैं।
उसका पूर्ण होल्डिंग टैक्स के साथ साथ 50 हजार अग्रिम राशि का चेक नगर पंचायत को दिया ताकि नगर के साफ सफाई व अन्य मद में पैसों का उपयोग हो सके इस कार्य से जहां एक ओर शहर की आम अवाम जनता में एक बेहतर पहल की प्रेरणा मिली है।
वहीं दूसरे तरफ नगर पंचायत को आर्थिक सहायता मिली हैं जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व नगर कर्मियों में हर्ष हैं तथा उनके प्रति सभी लोगो ने आभार व्यक्त हैं।
अजय भारती ने कहा कि जब समाज के जनप्रतिनिधियों की मदद मिलती हैं तो निश्चित रूप से यह सराहनीय योगदान हैं जो हर जनप्रतिनिधियों को इसी भावना से मिल जुल कर विकास की कार्यो में करना चाहिए ताकि आपका शहर आपकी जनता स्वास्थ्य व स्वक्छ वातावरण में संचालित हो। हम सब माननीय के प्रति आभार व्यक्त करते है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर बहरागोड़ा थाना पुलिस तत्काल हरकत में आयी और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरे में ले लिया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बरामद वस्तु वास्तव में कोई बम है या सिर्फ एक धातु सामग्री।
यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में संदिग्ध विस्फोटक मिला हो। बहरागोड़ा का यह इलाका पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 17 मार्च को पानीपाड़ा गांव के पास नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था।
24 मार्च को इसी क्षेत्र से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक शक्तिशाली अमेरिकी बम मिला था, जिसे सेना और पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया था। लगातार मिल रहे इन विस्फोटकों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोगों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी है।
टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर, उप-महापौर और सभी निर्वाचित 52 वार्ड पार्षदों से मुलाकात की।
सभी को अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा लिखित झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं की पुस्तक भेंट की।
सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो।
रांची नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर तथा उप-महापौर की पहली निगम बोर्ड मीटिंग के अवसर पर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची के महापौर रोशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार एवं शेष सभी 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर उनको बधाई देते हुए सभी को रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की और सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो, टाउन वेंडिंग कमेटी को सशक्त किया जाय, सभी वार्ड में वार्ड समिति का गठन करवाते हुए वहां वार्ड सभा का आयोजन करवाया जाये, ताकि जनता की योजना जनता के द्वारा जनता के बीच से ही चुनकर रांची नगर निगम में आये तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय और क्रॉउन पब्लिकेशन के राजेंद्र आर्या जी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 अप्रैल को शहीद चौक रांची पर केंद्रीय कर्मचारी महासंघ, एनसीसीपीए और एआईपीआरपीए के राष्ट्रीय आह्वान के तहत रांची सहित देश भर में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की एक किस्त जो 1जनवरी से देय है, उसे अविलंब जारी करने को लेकर धरना- प्रदर्शन का आयोजित किया गया।
केंद्र सरकार के द्वारा मार्च में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की घोषणा की जाती है परंतु अभी तक घोषणा नहीं गयी जिसके कारण कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में आक्रोश है। केंद्र सरकार इससे पूर्व कोविड काल के 18 महीने का मंहगाई भत्ता/मंहगाई राहत रोके हुई है।
धरना प्रदर्शन में के डी राय व्यथित, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, नूर अलम, मधेश्वर, गोराई आदि उपस्थित थे। उक्त जानकराी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गुरुवार से शुरू हो गई। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर इस अभियान के तहत चिह्नित 254 दुकानदारों में से अधिकतर ने प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही अपनी-अपनी दुकानें स्वत: खाली करनी शुरू कर दी हैं।
मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर 7 जेसीबी मशीन लेकर मंदिर परिसर पहुंचा है। सुबह होते ही मंदिर परिसर का नजारा बदला-बदला दिखा।
जहां कभी दुकानें सजी रहती थीं, वहां अब लोग अपने सामान समेटते दिखे। रातभर कई दुकानदार छोटे-बड़े वाहनों से अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आये, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बीच उनके चेहरों पर मायूसी और भविष्य की चिंता साफ झलक रही थी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में गुरुवार को एक ट्रक और दो मालवाहक वाहनों के बीच टक्कर से लगी आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वारिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना डुमरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक टोल नाके के पास सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब ट्रक सड़क के किनारे खड़े दो वाणिज्यिक वाहनों से टकरा गया और आग लग गयी।
डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक ट्रक चालक तथा सहायक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार को पलामू जिले में भी एक दोपहिया तथा एक तिपहिया वाहन में टक्कर से हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी। यह घटना सदर पुलिस थाने कर अंतर्गत आने वाले जोरकट क्षेत्र में हुई थी।
अधिकारी के मुताबिक मृतकों के पहचान प्रदीप कुमार (26) तथा संतोष सिंह (52) के रूप में की गयी। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि यह टक्कर जोरकट के पास हुई, जब एक दोपहिया, जिससे दो लोग मेदिनीनगर जा रहे और सतबरवा से शहर जा रहे यात्रियों से भरे तिपहिया वाहन में टक्कर हो गयी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेदिनीराय कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहो चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को राजधानी रांची समेत 13 जिलों में लू चलने की आशंका जतायी गयी है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू सहित कुछ जिलों में लू चल सकती है। राजधानी में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखेगा।
हालांकि 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन रांची सहित अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में आंशिक बादल के साथ कहीं-कहीं गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है।
संथाल परगना के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप और लू से बचने के लिए सतर्क रहने, घर से निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को सूचित करते हुए पत्र लिखकर कहा कि सिजुआ क्षेत्र के कनकनी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर कंपनी पर प्रदूषण फैलाने, सुरक्षा की अनदेखी करने और नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाये गये हैं।
ओबी डंपिंग के दौरान अत्यधिक धूलकण उड़ रहे हैं, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है आरोप है कि कंपनी द्वारा डीजीएमएस के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और कार्य मनमानी तरीके से किया जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता हाई डंपिंग को लेकर जताई जा रही है।
अत्यधिक ऊंचाई पर डंपिंग किए जाने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं मजदूरों का आरोप है कि उन्हें हाई कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा है और अब तक पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनी द्वारा मजदूरों को किट भी नहीं दिया गया है जैसे कि हेलमेट, जूते और अन्य जरूरी सेफ्टी किट नहीं दिये गये हैं, साथ ही उन्हें वीटीसी सेंटर का प्रशिक्षण भी नहीं कराया गया है।
लोयाबाद 5 नंबर क्षेत्र में रोड क्रॉसिंग के दौरान डंपिंग किए जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां सड़क पर रात के समय लाईटें की व्यवस्था नहीं है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पूर्व में वन विभाग द्वारा लगाये गये पेड़ों को गर्म ओबी गिराकर नष्ट किया जा रहा है।
रत्नेश कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने ये भी कहा है कि धनबाद मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह को भी राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के ये सारे मुद्दे को जल्दी अवगत करायेंगे ओर कंपनी पर कार्रवाई की भी मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse