झारखंड

View All
Published / 2026-03-23 21:20:41
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

  • श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता का महोत्सव नयनाभिराम एवं अलौकिक श्रृंगार श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत वातावरण के बीच संपन्न हुआ। 

इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की देवी ज्योत के आवाहन के साथ हुआ, जिसके पश्चात महामंगल महिमा पाठ का आयोजन किया गया। कथा वाचिका मधु केडिया ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में माता के महिमा का गुणगान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। 

उनके द्वारा प्रस्तुत कथा एवं चुनरी-गजरा उत्सव ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु माता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट करते नजर आये। इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें अरुण केडिया एवं मनीष सोनी ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गये। पूरे कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल शास्त्री द्वारा विधि- विधानपूर्वक पूजन कराया गया, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों की गरिमा और भी बढ़ गयी। 

इसके साथ ही मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव एवं गजरा उत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण छप्पन भोग एवं महाप्रसाद रहा, जिसे श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा पूर्वक वितरित किया गया। भोग की विविधता और प्रसाद की पवित्रता ने सभी के मन को तृप्त कर दिया। 

इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन विद्या देवी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया, जिनके समर्पण और आयोजन कौशल की सभी ने सराहना की। संपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने माता के दरबार में अपनी आस्था अर्पित कर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी प्रदान करता नजर आया।

 उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने देते हुए कहा कि इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, अरुण केडिया, गोविंद अग्रवाल, अंजनि अग्रवाल, अमीत पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, दीपक चौधरी, नंद किशोर चौधरी, निर्मल जालान, निर्मल छावनीका, दीपेश निराला, पुरणमल सर्राफ, मधु जाजोदिया, बैकेट गाड़ोदिया, विशाल जालान, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, श्याम सुंदर गोयल, सुशील नारसरिया, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बिद्या देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, मीनु पाड़िया, उषा मोदी, कविता गाड़ोदिया, बिमला जालान, रमा डोकनिया, ललिता पोद्दार, शोभा जालान, शकुंतला केजरीवाल, सुमन चौधरी, सुधा सुल्तानिया, सीमा बाजोरिया, आशा बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Published / 2026-03-22 21:50:42
झारखंड में शासन तंत्र कमजोर, अफसरशाही हावी : सरयू राय

  • झारखंड में शासन तंत्र कमजोर, अफसरशाही हावी : सरयू राय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को बाघमारा दौरे के दौरान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में शासन तंत्र कमजोर पड़ गया है और अफसरशाही पूरी तरह हावी हो गई है, जिसके कारण योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। विधायक श्री राय कतरास तिलाटांड़ स्थित दीपक केसरी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। 

इसके बाद वे लेढ़ीडूमर स्थित आशु सिंह के आवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। घोषणाएं बड़ी-बड़ी होती हैं, लेकिन उनका धरातल पर कोई असर नहीं दिखता उन्होंने कहा।

उन्होंने राज्य की विधि-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो चुकी है और प्रशासनिक तंत्र प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहा है। सरकार को केवल घोषणा नहीं, बल्कि परिणाम भी दिखाना चाहिए। युवा मुख्यमंत्री से जनता को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन उन पर खरा उतरना जरूरी है उन्होंने जोड़ा।
विधानसभा के प्रश्नकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने से बचती है।

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लेढ़ीडूमर में बाउंड्री वॉल से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है। दो बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल तोड़ने का आदेश बाघमारा अंचल अधिकारी द्वारा दिया गया था, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाईकोर्ट में मामला ले जाने के कारण यह मामला लंबित हो गया। 

इस प्रकरण को लेकर उन्होंने धनबाद उपायुक्त पर अवमानना का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया है, जो फिलहाल विचाराधीन है। इसके अलावा उन्होंने झारखंड की नदियों के संरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन के कारण जमुनिया नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

Published / 2026-03-22 19:27:31
सरहुल पर राहुल गांधी का संदेश, आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के रिश्ते को किया नमन

  • सरहुल पर राहुल गांधी का संदेश, आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के रिश्ते को किया नमन
  • झारखंड की संस्कृति में बोलना ही संगीत और चलना ही नृत्य है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रकृति के पावन पर्व सरहुल के अवसर पर राहुल गांधी ने देशभर के आदिवासी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर संदेश साझा करते हुए जल, जंगल और जमीन से आदिवासी समाज के अटूट संबंध को सम्मान दिया। अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, सम्मान और संतुलित जीवन शैली का प्रतीक है।

उन्होंने लिखा कि यह पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाता है। उन्होंने अपने पोस्ट में आदिवासी भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। साथ ही जय जोहार कहकर उन्होंने आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सम्मान पूर्वक नमन किया। गौरतलब है कि सरहुल पर्व विशेष रूप से झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आदिवासी इलाकों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जहां लोग प्रकृति की पूजा कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना करते हैं।

लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत संसद सत्र चलने एवं असम विधानसभा चुनाव के कारण वे सरहुल में लोहरदगा नहीं आ पाए, उन्होंने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि झारखंडी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के बीच गहरे रिश्ता का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संदेश देता है। श्री भगत ने कहा कि झारखंड की संस्कृति में बोलना ही संगीत और चलना ही नृत्य है। उन्होंने लोहरदगा लोकसभा के साथ-साथ झारखंड की जनता को प्रकृति पर्व सरहुल की अनेक शुभकामनाएं दी।

Published / 2026-03-22 19:20:55
रक्त​​​दान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

  • रक्त​​​दान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो
  • सोनाहातु बाजारटांड़ में रक्तदान शिविर 56 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर आज सोनाहातु के बाजारटांड़ में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएलकेएम और सामाजिक कार्यकर्ता बबड़ी संख्या में भाग लिया।  रक्तदाताओं ने उत्साह एवं जागरूकता के साथ भाग लिया।

यह रक्तदान शिविर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। 

समाज में रक्तदान के प्रति सही जानकारी और जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है। 18 - 60 वर्ष के हर स्वास्थ्य व्यक्ति को रेगुलर रक्तदान करना चाहिए, रेगुलर रक्तदान सेवा दूसरों के जीवन बचाने के अलावा अपना शरीर को स्वास्थ्य रखने का कार्य भी है।

शिविर में उपस्थित लैब टेकनिशियन रवि महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर को सोंपा गया। जहां से जरूरतमंदों को उनके रक्त ग्रुप के अनुसार रक्त प्रदान किया जाएगा।

रक्तदान शिविर में धनेश कुशवाहा 42वां बार, सुरेंद्र महतो 22वां बार, रूपेश कुशवाहा 15वां बार, हरेश महतो 25वां बार रक्तदान किया इसके अलावा अजित महतो,  सुभाष महतो,  राजीव महतो, गणेश महतो, पंकज महतो, जय महतो, रवीन्द्र महतो, बुद्धेश्वर महतो, योगेश दास, दिनेश ठाकुर, प्रकाश, बासुदेव, रामपद, रोहित, जितेंद्र के अलावा अन्य 56 लोगों ने रक्तदान किया।

Published / 2026-03-22 18:51:11
मारवाड़ी समाज अब राजनीति में जाग चुका है एक शक्ति के रूप में उभरेगा : बन्ना गुप्ता

  • नगर निकाय प्रतिनिधियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज को एकजुट रहने का संदेश
  • मारवाड़ी समाज अब राजनीति में जाग चुका है एक शक्ति के रूप में उभरेगा : बन्ना गुप्ता

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आतिथ्य में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी भवन, रांची के बहुउद्देशीय सभागार में भव्य नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों तथा यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभा को सम्मानित कर समाज के गौरव को बढ़ाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर नगर निकाय चुनाव में विजयी होने वाले एक मेयर, दो अध्यक्ष,तीन उपाध्यक्ष, एवं 18 वार्ड पार्षदों,मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,राजधनवार के अध्यक्ष विनय सिंथोलिया, मधुपुर के उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, चाईबासा के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, सिमडेगा के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, झरिया की पार्षद सुमन अग्रवाल, फुसरो के पार्षद कुमार विनायक, जुगसलाई के पार्षद सत्यानारायण अग्रवाल, जुगसलाई के पार्षद सुरेश शर्मा (लिपु), जुगसलाई के पार्षद अनिल मोदी, जुगसलाई की पार्षद शिला तापड़िया चितलांगिया, साहिबगंज की पार्षद रश्मि चौधरी, साहिबगंज के पार्षद सुशील जी भरतिया, दुमका के पार्षद विकास ठाकुर, दुमका के पार्षद राज कुमार मोदी, देवघर के पार्षद विशाल सर्राफ, कोडरमा की पार्षद पिंकी जैन, कोडरमा की पार्षद चंदा शर्मा, सिमडेगा के पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल, मधुपुर की पार्षद बीना देवी बथवाल, चाकुलिया की पार्षद इंदु देवी शर्मा, रांची के पार्षद प्रदीप कुमार अग्रवाल, बरहरवा, साहिबगंज के पार्षद अमित कुमार भारती और यूपीएससी की सफल अभ्यर्थी ईशा जैन को अंगवस्त्र, मोमेंटो, पौधे, पुष्प गुच्छ एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाज के उभरते नेतृत्व और युवाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा। 

मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज का मनोबल ऊंचा होता है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने, मुख्यधारा से जुड़े रहने तथा सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा से मुक्ति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज राजनीतिक में भी जाग चुका है और अब एक शक्ति के रूप में उभरेगा। 

विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पार्षद का चुनाव अत्यंत कठिन होता है और इसमें जीत हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित और मजबूत होगा, तभी उसका प्रभाव भी व्यापक होगा। उन्होंने सभी को समाज के मनोबल को बढ़ाने और एकजुटता को बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में जुगसलाई से नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता सहित कई पार्षद, प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सुभाष पटवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने दिया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।यह समारोह न केवल जनप्रतिनिधियों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और प्रेरणा का संदेश भी देकर गया। 

उक्त जानकारी देते हुए मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर-ओम प्रकाश अग्रवाल, पवन पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय,कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, अनिल अग्रवाल, अशोक नारसरिया,प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, रमन बोडा, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत, चंडी प्रसाद डालमिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, किशन साबू, शिव शंकर साबू, रवि शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश मित्तल, गोविंद मेवाड़, विनोद महलका, शिवकुमार सर्राफ, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमोद छावछरिया, सुमेर सेठी, नरेश बंका, प्रदीप मिश्रा, अशोक डालमिया, मुकेश काबरा, सुरेश जैन, नेहा पटवारी, अनु पोद्दार, उषा सिंघानिया, कमल शर्मा, विजय खोवाल, सुनील पोद्दार सज्जन सर्राफ,अजय डीडवानिया, सुमित महलका, रोहित पोद्दार, रिंकू अग्रवाल, अरुण जोशी, किशन शर्मा, राजेश कौशिक, विवेक चौधरी, कृष्ण अग्रवाल, आर के चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, विजय सरायका, अजय खेतान सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-03-22 18:46:07
प्रसिद्ध जैन संत का झारखण्ड की धरती पर भव्य अगुवानी एवं स्वागत

  • प्रसिद्ध जैन संत का झारखण्ड की धरती पर भव्य अगुवानी एवं स्वागत

टीम एबीएन, रांची । जैन संत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का झारखंड की पावन धरा पर आगमन हो चुका है। झारखंड सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया है, जो जैन समाज और राज्य के लिए गौरव का विषय है। मुनि श्री ससंघ छत्तीसगढ़ से होते हुए 22 मार्च 2026 को झारखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। झारखंड शासन द्वारा मुनि श्री को राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। 

इस सम्मान के लिए जैन समाज ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुनि श्री की यह पदयात्रा झारखंड के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल गिरिडीह (शिखरजी) की ओर अग्रसर है। राँची वासियों का प्रबल सौभाग्य है कि उन्हें आगामी 30 मार्च को महावीर जयंती एवं मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस राँची में मनाने का अवसर मिला है। 

आगामी 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक राँची में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में ही सम्पन्न होंगे। प्रवेश के समय यह संयोग मिला कि उनकी गुरु शिष्या परम पूज्य माताजी 105 ऋजुमती माताजी ससंघ का जशपुर बिहार के दौरान सीमा पर मिलन हुआ, ज्ञात हो दोनों संघ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से ही दीक्षित है। 

झारखंड की सीमा पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने जयकारों और मंगल आरती के साथ गुरुदेव की अगवानी की। मुनि श्री के झारखंड प्रवास के दौरान नियमित रूप से शंका समाधान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। मुनि श्री ने राजकीय अतिथि का दर्जा मिलने पर कहा कि यह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी जैन श्रमण संस्कृति और परंपरा का सम्मान है। 

मुनि श्री प्रमाण सागर जी का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के हजारीबाग में ही हुई थी, इसलिए इस क्षेत्र के अनुयायियों में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह है। अगुवानी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राँची, हजारीबाग, गोमिया, पारसनाथ, गुणायतन से लगभग 450 से 500 भक्त शामिल हुए।

राँची के पूरणमल सेठी, नरेन्द्र पांड्या, संजय पांड्या, अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल मंत्री जीतेन्द्र छाबड़ा सह मंत्री मनोज काला कोषाध्यक्ष प्रमोद झाँझरी चेतन पाटनी, संजय छाबड़ा,राजेश पाटोदी, संदीप दगड़ा, आदि ने विशेष भूमिका निभाई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

Published / 2026-03-22 18:38:44
मारवाड़ी युवा मंच रांची की नयी कमेटी ने संभाला पदभार

  • मारवाड़ी युवा मंच रांची की नयी कमेटी ने संभाला पदभार
  • मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की सत्र 2026-27 की नई कमिटी ने संभाला पदभार

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सत्र 2026-27 के लिए अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगठित टीम ने मंच के उद्देश्यों, संस्था के सिद्धांतों एवं सामाजिक उत्थान के लक्ष्यों को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।समारोह में पूर्व अध्यक्ष  ने विकास अग्रवाल (इवेंट) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 100 से अधिक युवा सदस्य उपस्थित रहे। 

नव-निर्वाचित अध्यक्ष विकास अग्रवाल इवेंट ने अपने संबोधन में कहा कि वे निवर्तमान अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे अपनी पूरी टीम के साथ तन-मन-धन से निभाएंगे और रांची शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि उनकी कमिटी का प्रत्येक सदस्य नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करेगा और सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नई कमिटी का गठन इस प्रकार किया गया:

  • अध्यक्ष: विकास अग्रवाल
  • सचिव: मुकेश शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: अनीश सरावगी
  • उपाध्यक्ष: सौरव बजाज, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल
  • संयुक्त सचिव: श्रेय जालान, प्रवीण अग्रवाल
  • सदस्यता प्रभारी: अंकित चौधरी, सीए शुभम मोदी
  • जनसंपर्क अधिकारी (PRO): अमित शर्मा

विभिन्न सेवाओं के प्रभारी

  • एम्बुलेंस सेवा: चंद्र प्रकाश रूइया, शुभम लोहिया
  • गौ सेवा: अंकित पोद्दार, मनीष बगड़िया
  • चिकित्सा सेवा: तरुण अग्रवाल, शैंकी रायका
  • रक्त सेवा: विष्णु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल
  • खेल प्रभारी: अरुण पोद्दार, कुशल टेकरीवाल
  • अमृत धारा: गौतम अग्रवाल, संकेत सरावगी
  • MYM व्यापार: विकास गोयल, उज्ज्वल मुरारका, योगेश्वर अग्रवाल
  • अन्नपूर्णा सेवा: शुभम रूंगटा, कौशल अग्रवाल, यश सुरेका, विशाल महलका, मोनू जैन

गठित कमिटी ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव पदाधिकारी सुभाष पटवारी एवं आशीष अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी।

इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल, अशोक लाठ, प्रवीण जैन छाबड़ा, मुकेश जालान, विष्णु कुमार, अर्जुन सिंघानिया, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, दीपक गोयंका, विकास अग्रवाल, अमित चौधरी, आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Published / 2026-03-22 15:37:45
लोहरदगा : पेशरार निवासी पति- पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर, पिता की मौत, सहयोग की अपील

  • लोहरदगा : पेशरार निवासी पति- पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर, पिता की मौत, सहयोग की अपील

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पेशरार निवासी मतेश्वर बृजिया का पिछले दिनों झमटबार के समीप मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया था, उसमें उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है।

कल ही इनके पिताजी का भी निधन हो गया है, इनका भी पैर का बड़ा ऑपरेशन होना है।  यह काफी गरीब है और इलाज में लगभग एक लाख का खर्च आएगा और इनको सहयोग की आवश्यकता है, यह अभी न्यू संजीवनी अस्पताल ,पावरगंज में एडमिट है।

आप सभी सज्जनों से निवेदन है कि जो भी हो सके आप इनका सहयोग करें, स्कैनर एवं गूगल, फोन पे नंबर जारी किया गया है, जो कि सलोक कुमार सिंह के नाम से है। आप इस नंबर पर सहयोग कर सकते हैं। गूगल या फोन पे नंबर- 7992487653

Page 73 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse