टीम एबीएन, रांची। रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से शारदा ग्लोबल स्कूल कांके में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्यारह स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तथा एक कांस्य पदक सहित कुल 15 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष की ओर से मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।
विद्यालय की खिलाड़ी जैना फारुकी, सिमरन रानी, आराधना, साक्षी कुमारी, सुभाश्री धोर्य, दीक्षांत खलखो, रुद्र देव, आयुष तिर्की, सूरज भगत, आर्यन मुंडा शौर्य कुमार ने स्वर्ण पदक साथ ही वैष्णवी कुमारी, लक्षिका राज, रितेश महली ने रजत पदक तथा आयुर्धा बनर्जी, ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं।वर्तमान समय में इसका महत्त्व दिन - प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है तथा खेल - कूद के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की भी संभावनाएं हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगे चल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने सभी खिलाड़ियों उनके अभिभावकों सहित खेल शिक्षक राजेश प्रसाद सिन्हा एवम् आशीष जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरही। सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14/05/2026 को समय 10 बजे से स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत के लिए बरही विद्युत कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है।
अतः आप सभी से आग्रह है कि अपने समस्याओं के समाधान हेतु अवश्य पधारें जिसके लिए अपना कंज्यूमर नंबर अवश्य लेकर आएं धन्यवाद। उक्त जानकारी बरही चौपारण के सहायक विद्युत अभियंता ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरही। सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14/05/2026 को समय 10 बजे से स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत के लिए बरही विद्युत कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है।
अतः आप सभी से आग्रह है कि अपने समस्याओं के समाधान हेतु अवश्य पधारें जिसके लिए अपना कंज्यूमर नंबर अवश्य लेकर आएं धन्यवाद। उक्त जानकारी बरही चौपारण के सहायक विद्युत अभियंता ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची के लोवाडीह नाले से शव जैसा संदिग्ध अवशेष मिलने के बाद मंगलवार को सनसनी फैल गयी। लोग के बीच तरह के चर्चा होने लगी, कोई 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय का शव बता रहा तो कोई कुछ और बोल रहा था।
हर कोई यही जानने की कोशिश में था कि आखिर नाले में मिला यह अवशेष किसका है। इस बीच, इलाके में यह चर्चा भी तेज हो गई कि कहीं यह अवशेष कोकर से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति का तो नहीं। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोआडीह इलाके के बहते नाले में कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर लोगों को शक हुआ। पहले आसपास के लोगों ने खुद देखने की कोशिश की, लेकिन मामला गंभीर लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी कोशिश यही है कि यह साफ किया जाए कि मिला अवशेष किसी इंसान का है या किसी जानवर का। इसके लिए अवशेष को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि वैज्ञानिक तरीके से इसकी पहचान हो सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती नजर में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के बाद मौके पर जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगीं। कोई इसे लापता बच्ची से जोड़ रहा था, तो कोई दूसरी कहानी बता रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बेचैनी साफ दिख रही थी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और अफवाहें फैलाने से बचें। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवशेष वहां कैसे पहुंचा और इसकी असली पहचान क्या है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पायेगी।
गौरतलब है कि कोकर के खोरा टोली में बीते 9 मई को 18 महीने की मासूम बच्ची लापता है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच अदिति के परिजनों को कई बार फ्रॉड कॉल के माध्यम से रुपये का डिमांड भी किया गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल आज लोहरदगा हेसल साइडिंग पहुंचा। वहां पहुंच कर साइडिंग इंचार्ज प्रदीप सिंह जी से मुलाकात की एवं हेसल साईडिंग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि हेसल साइडिंग में जगह नहीं है और ट्रक अभी शुरू होने की कोई भी स्थिति नहीं दिखती है। इसलिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कल एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी से मुलाकात की जायेगी।
उसके पश्चात कंपनी के साथ बैठक की जाएगी और हेसल में गाड़ी का परिचालन होने की स्थिति नहीं है। एसोसिएशन का मानना है कि कंपनी लोहरदगा साइडिंग में ट्रकों का परिचालन शुरू करें और हेसल में अभी परिचालन बंद रखे,माननीय संरक्षक और कंपनी से मिलने के बाद आगे की रणनीति तय करते हुए घोषणा की जायेगी।
आज के इस दौरे में लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तारकेश्वर महतो, मोहम्मद गुड्डू, सहसचिव सुमित विश्वकर्मा, रहमत अंसारी, महताब आलम, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद इनामुल अंसारी, संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी तारीक खान, दीपू सिंह, बिट्टू विश्वकर्मा, रफीक अंसारी, विनय सिंह, अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद जिला अंतर्गत कतरास स्थित ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खुलेआम अवैध कोयला कारोबार संचालित किया जा रहा है जानकारी के अनुसार ईस्ट बसुरिया चेक पोस्ट के पीछे स्थित एक बड़े ग्राउंड के समीप, जो मुख्य सड़क से लगभग 500 गज की दूरी पर है, दिन-दहाड़े अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर चल रहे अवैध कोयला कारोबार रोक लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि ईस्ट बसुरिया चेक पोस्ट के पीछे स्थित एक बड़े ग्राउंड के समीप बड़े-बड़े पर्दों से घेरकर अवैध कारोबार को चलाया जा रहा है।
जिस ग्राउंड के आसपास यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है, वहां प्रतिदिन सुबह और शाम बच्चे खेलकूद करने पहुंचते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है तथा पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
वहीं धनबाद के ईमानदार एसएसपी द्वारा लगातार अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई एवं विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में खुलेआम अवैध कारोबार जारी रहना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर इन कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं।
इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है, वहीं प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। रत्नेश कुमार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अवैध कोयला कारोबार पर रोक लग सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने वर्ष 2026 में आयोजित एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल नेशनल चैंपियनशिप एवं एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे झारखंड में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड के खिलाड़ी विकाश कुमार गोप एवं कुमारी ऋष्टि राज ने एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल कपल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तकनीक एवं प्रस्तुति का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इसी प्रतियोगिता में मोनिका धनवार एवं अलेक्जेंडर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं झारखंड गर्ल्स ग्रुप टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : चंदा कुमारी, कुमारी ऋष्टि राज, सपना कुमारी, दशमी कुमारी, करिश्मा कुमारी, मोनिका धनवार, लतिका चंद्रा नायक, मुस्कान गुप्ता, मुस्कान रजक, रिया कुमारी। इन सभी खिलाड़ियों का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए किया गया, जो झारखंड के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 11 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी विकाश कुमार गोप एवं कुमारी ऋष्टि राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका यह प्रदर्शन भारत एवं झारखंड के लिए गौरव का विषय है।
इसके साथ ही, विकाश कुमार गोप एवं कुमारी ऋष्टि राज का चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है। यह उपलब्धि झारखंड में एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल खेल के निरंतर विकास एवं खिलाड़ियों की कठिन मेहनत का प्रमाण है।
झारखंड के लिए यह अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा का क्षण है कि पहली बार राज्य के खिलाड़ियों ने एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खिलाड़ियों की इस सफलता से आने वाली पीढ़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेन्द्र दूबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, महासचिव तुलिका श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साहु,पुष्पा हेस्सा, जितेंद्र कुमार, हनी सिन्हा, सुहिरता रॉय, गोविंद झा, रविन्द्र कुमार, पारुल सिंह, दीप कुमारी मांझी एवं हेमा कुमारी ने टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, कोच एवं प्रबंधन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक 13 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रांची पहुंचा। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में मोराबादी बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा किया, शहीद चौक पहुंचते ही पुलिस प्रशासन पदयात्रा को रोक दिया और जिला स्कूल मैदान पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद सभी प्रदर्शनकारी प्रशिक्षक फिर से अल्बर्ट एक्का चौक के लिए निकल गये।
तभी देवेन्द्र नाथ महतो और पुलिस प्रसाशन के बीच खूब बहस हुई, उसके पश्चात् माहौल गर्म हुआ भारी बारिश में भींगते हुए अल्बर्ट एक्का चौक में घंटों प्रदर्शन किया, जेईपीसी और हेमंत सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी की गयी।
मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमारा आंदोलन को कुचलना है लेकिन हमलोग कभी भी हक की लड़ाई में झुकना नहीं सीखा है तथा अन्याय के आगे रुकना नहीं सीखा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दे रहे हैं। बावजूद इसके, पिछले 13 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होना बेहद चिंताजनक है। इससे प्रशिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस मामले में तुरंत पहल करनी चाहिए।
झारखंड राज्य वित्तपोषित व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश, उपाध्यक्ष प्राण सौरभ, सचिव मनोज कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसलिए भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse