टीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पांडे के पिछले 10 दिनों से लापता रहने की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।
आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मां अंकिता पांडे एवं पिता मनीष पांडे का दु:ख साझा किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि एक मासूम बच्ची का इतने दिनों तक लापता रहना कानून-व्यवस्था एवं जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही है, लेकिन समाज और प्रशासन को मिलकर अदिति की सकुशल वापसी के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय निगरानी में तेजी से जांच कर मासूम अदिति पांडे की अविलंब सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाये तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
इसी मांग को लेकर 20 मई 2026, समय - 3 बजे अपराह्न, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इसमें आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से शामिल होकर एक मासूम की आवाज बनने की अपील की गयी है। अंत में श्री महतो ने कहा कि मासूम अदिति की सकुशल वापसी केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
टीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पांडे के पिछले 10 दिनों से लापता रहने की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मां अंकिता पांडे एवं पिता मनीष पांडे का दु:ख साझा किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि एक मासूम बच्ची का इतने दिनों तक लापता रहना कानून-व्यवस्था एवं जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही है, लेकिन समाज और प्रशासन को मिलकर अदिति की सकुशल वापसी के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय निगरानी में तेजी से जांच कर मासूम अदिति पांडे की अविलंब सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाये तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
इसी मांग को लेकर 20 मई 2026, समय - 3:00 बजे अपराह्न, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इसमें आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से शामिल होकर एक मासूम की आवाज बनने की अपील की गयी है। अंत में श्री महतो ने कहा कि मासूम अदिति की सकुशल वापसी केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
टीम एबीएन, रांची। आज जतरा टांड़ स्पोर्ट्स क्लब और विकास समिति के संयुक्त रूप में दिनांक 12 मई को कांके रोड मिसिर गोंदा निवासी और गंभीर रूप से लकवाग्रस्त मुन्ना गाडी को उनके आवास जाकर आर्थिक सहायता अध्यक्ष देव नारायण उरांव सदस्यों के द्वारा एकत्रित धन राशि उनके परिवार को दिया गया और भविष्य के जरूरत को समय पर पूर्ण करने और आवास को योजना के माध्यम से या मुहल्ला के निवासियों ने मरम्मत करवाने का भरोसा दिया। बता दें कि मुन्ना गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं।
इस सहयोग के लिए जतरा टांड़ विकास समिति के सदस्यों ने निजी रूप से धन एकत्रित कर सहायता की हैं आज रत्नेश कुमार, विवेक उरांव, गोल्डी शर्मा, उज्ज्वल, गणेश तिवारी, अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, रामनारायण खलखो, राणा मिश्रा, प्रदीप लकड़ा उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के मनरेगा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों, खासकर ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर पिछले 68 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
इस हड़ताल का असर अब गांवों में चल रही विकास योजनाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे मनरेगा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि 12 मार्च 2026 से पूरे राज्य के मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से मनरेगा कर्मी सिर्फ मनरेगा ही नहीं, बल्कि कई कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती गयी है।
उन्होंने दावा किया कि अब तक 155 मनरेगा कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फिर भी अब तक उनके आश्रितों को न तो नौकरी दी गयी और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। ऐसे परिवारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय ले, ताकि वे काम पर लौट सकें और ग्रामीण विकास की योजनाएं फिर से गति पकड़ सके। बता दें कि धनबाद जिला में कुल 304 मनरेगा कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि पूरे झारखंड में इनकी संख्या करीब 5,000 है। सभी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।
हड़ताल के कारण मनरेगा के तहत चलने वाली कुआं, तालाब, डोभा निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई विकास कार्य प्रभावित हो गये हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है और अनेक योजनाएं अधूरी पड़ी हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला बदला रहने वाला है। रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 मई को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड के इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं।
मौसम केंद्र ने खूंटी और गुमला समेत दक्षिणी झारखंड के इलाकों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वही धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा समेत निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में भी गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।
हालांकि हजारीबाग और कोडरमा समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम अपोकृत शुष्क रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
19 मई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 20 मई को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की संभावना है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सम्मेलन सह मेला का भव्य शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, संगीत एवं खान-पान की अद्भुत झलक देखने को मिली।महोत्सव के पहले ही दिन हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में रांची से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ, रांची प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, परामर्शदात्री सदस्य अशोक नारसरिया, मुकेश अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने की।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने में भी ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है।राजस्थान महोत्सव के प्रथम दिन प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ ने अपने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
वहीं रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकों में सजे कलाकारों ने घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोड़ी एवं कठपुतली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर राजस्थान की जीवंत लोक संस्कृति को मंच पर साकार कर दिया।महोत्सव का मुख्य आकर्षण चोखी ढाणी एवं अपणो जैसलमेर की जीवंत थीम रही, जिसने लोगों को राजस्थान की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति का वास्तविक अनुभव कराया। यहां पारंपरिक साज-सज्जा, लोक वेशभूषा एवं ग्रामीण परिवेश ने सभी का मन मोह लिया।
हजारों लोगों ने चोखी ढाणी में राजस्थानी व्यंजनों का आनंद उठाया तथा मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया।पूरा गोपाल मैदान राजस्थानी संस्कृति, लोककला एवं पारंपरिक उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। यह महोत्सव सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं पारिवारिक एकता का अद्भुत संगम बनकर उभरा। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को बेड़ो प्रखंड सभागार में आयोजित हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की मैराथन समीक्षा की।
शॉर्ट नोटिस पर बुलाई गई इस बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण, सड़क, पेयजल समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान कई विभागीय कमियां और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई।
सांसद ने कहा कि कुछ योजनाओं में केंद्र एवं राज्य स्तर पर फंड आवंटन की समस्याएं भी सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। ऑन-कैमरा बयान में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बैठक में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों और शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एयर-कंडीशन कार्यालयों से निकलकर गांवों में जाएं और धरातल पर काम करें, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यालय पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोगों एवं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
सांसद ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक को सकारात्मक और परिणामदायी बताते हुए सांसद ने कहा कि इस तरह की समीक्षात्मक बैठकों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
मौके पर मांडर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, बेडो सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सत्यजीत सिंह, अनवर अंसारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20,21 मई दो दिन के झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचने वाले हैं। 20 मई को विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक, रांची में प्रांत मातृशक्ति टोली तथा सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन संध्या 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया अपने प्रवास के दौरान वे रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्य करने वाले समाज के अन्य लोगों से भी मिलेंगे। श्री विनायक के साथ पटना क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे जी भी पूरे समय उपस्थित रहने वाले है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse