टीम एबीएन, रांची। झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने अपने सांसद निधि से रांची शहरी क्षेत्र अंतर्गत सरई टांड़ हातमा में मिर्धा समाज का मसना, प्लाजा स्थित लोहरा कोचा एवं महिंद्रा कॉलेज में दो बोरिंग, चार पानी टंकी का उद्घाटन की।
वहीं वार्ड 11 अंतर्गत कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला में आल इंडिया जमीयतुल कुरैश द्वारा संचालित जमीयतुल कुरैश पंचायत अंतर्गत अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल जो जर्जर स्थिति में है, जिस कारण से छात्र छात्राएं डरी सहमी रहती है और ड्राउप आउट होने का भी डर बना रहता है।
इन सबको देखते हुए डॉ महुआ माजी ने जर्जर हालत वाली अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल का रेनोवेशन के लिए इसी मुहल्ला में पीसी सड़क फारुख के घर से साजिद के घर तक और कांटाटोली स्थित केजीएन कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण कार्य का सभी का शिलान्यास एक ही दिन रविवार दस मार्च 2024 को नारियल फोड़कर कर विधिवत तरीके से किया। मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए जो कार्य होगा मैं उसे पूरा करुंगी। स्कूल शिक्षा का मंदिर है ऐसे जर्जर स्थिति जहां बच्चे खतरे में पढ़ रहे हैं मेरा कर्तव्य बनता है कि इस स्कूल को बेहतर बनाने की कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा।
वहीं 2021 में झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के इसी मुहल्ला से सटे इदरीश कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में मैं और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल थे। जहां हेमंत सोरेन ने स्कूल का शिलान्यास किये थे, वह किसी कारणवश रुका हुआ है, मैं उस स्कूल का भी निर्माण कार्य शुरू कराउंगी। इसके अलावा समीम कुरैशी के द्वारा दिखाई गई कच्चा सड़क के प्रति अश्वसत करते हुए कहा कि इसे भी बनावा दिया जायेगा।
मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, उप महापौर उम्मीदवार सोमवेत माजी, झारखंड प्रदेशजमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस पप्पू, महासचिव परवेज कुरैशी, अफरोज, मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद, स्कूल की प्रिंसिपल अमीना कच्छी, अनम, तन्वी, साबिहा, नगमा, रुकसाना, सुल्ताना,सांड्रा खातून सहित समीम कुरैशी, अवेश कुरैशी मुन्ना, हाजी मिन्हाज, फिरोज खान, नौशाद खान, सकील, हाजी अजीम कुरैशी,आजाद कुरैशी, सरवर कुरैशी, जाफर कुरैशी, मोइनुद्दीन कुरैशी, बबलू, बारीक, आमिल कुरैशी, मुर्शीद, जुबेर, बशीर कुरैशी, सदाम कुरैशी (मिट्ठू), दानिश, कौशर कुरैशी, मुनाज, अफजल, रहीस, राजा, हसीब, साजिद, मुस्तफा, असलम, समीम सहित विभिन्न मुहल्लों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाटन पलामू। क्षेत्र भ्रमण पर निकले नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे ने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत कमार्ही, होमिया गांव में वहां के ग्रामीणों के साथ बैठकर संवाद किया।
लोगों को चुनाव में वोट देने के लिए जागरूक भी किया। एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाटन पलामू। क्षेत्र भ्रमण पर निकले नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे ने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत कमार्ही, होमिया गांव में वहां के ग्रामीणों के साथ बैठकर संवाद किया।
लोगों को चुनाव में वोट देने के लिए जागरूक भी किया। एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू। थाना क्षेत्र के सूमो गांव में बीती रात्रि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, मृतक का नाम कतिया उरांव (45) था। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव का ही रहने वाला था। घटना रात्रि लगभग 12 बजे आसपास की बतायी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। परिजनों के अनुसार हेलमेट पहने 3 अपराधियों ने दस्तक देकर घर में घुसे और बिस्तर में सो रहे कतिया उरांव को माथे में गोली मारकर चलते बने।
घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मृतक की पत्नी के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिस का मामला बताया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। हम सभी कृष्णा नगर कॉलोनी, लालगुटवा फोरेस्ट रिसर्च सेंटर रोड के निवासी हैं जो पुंदाग टीओपी (रांची अरगोड़ा कटहल मोड़) और गुमला रोड को जोड़ती है। यह सड़क सालों से काफी जर्जर अवस्था में है। बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण हमेशा दुर्घटना होती रहती है।
छोटी गाड़ियों के अलावा बड़े-बड़े ट्रक और हाईवा भी इस सड़क पर चलते रहते हैं। बरसात में तो नारकीय स्थिति हो जाती है और हम सबों का आवागमन करना दूभर हो जाता है। दु:ख की बात है कि सारे प्रयासों के बावजूद न ही सरकार की तरफ से कोई पहल की जा रही है और न ही सरकार के प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर है।
इस संबंध में मुहल्लावासियों ने बताया कि सांसद ने 30 सितंबर 2023 को गणेश अपार्टमेंट फॉरेस्ट रोड के पास शिलान्यास भी किया। लेकिन अब तक छह महीने बीत चुके हैं परंतु सड़क निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
सड़क की इस बदहाली और सरकार की ओर से कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में मोहल्लावासी अब आंदोलन के लिए बाध्य किए जा रहे हैं। सबने यह निर्णय लिया है कि 10 मार्च 2024 सुबह 10 से चार बजे तक सड़क जाम किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। शहरवासियों की वर्षों पुरानी खूंटी बाईपास सड़क की मांग पूरी होगी। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटीवासियों को 10 मार्च को 3 सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी करर बेड़ो टू लेन सड़क का आनलाइन शिलान्यास करेंगे।
इस अवसर पर मुंडा खूंटी में उपस्थित रहेंगे। रांची खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एन एच 20, पुराना 75श्व) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आये दिन सड़क दुर्घटना से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा में भी समय कम लगेगा।
मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़े अवसर सृजित होंगे। भगवान बिरसा मृग विहार, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे स्थानीय पर्यटन स्थलों कि जरूरतों को भी पूरा करेगी। आसपास के स्थानों में स्थित कई खनन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।
मुंडा ने बताया कि खूंटी करर बेड़ो रोड भी महत्वपूर्ण है। यह रोड खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले को जोड़ेगा। लगभग 138 किलोमीटर इस रोड के बन जाने से भविष्य में प्रस्तावित संबलपुर रांची एक्सप्रेसवे आर्थिक कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा।
साथ ही रांची गुमला (एन एच 23), खूंटी तोरपा कोलेबिरा (एन एच 143 डी), गुमला सिमडेगा राउरकेला (एन एच 143) और रांची चाईबासा (एन एच 20) से लोगों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस रोड के बनने से क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सोनमेर मंदिर, महामाया मंदिर, साईं मंदिर, लतरातू डैम, घघारी धाम, नेतरहाट और बेतला जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच पथ बन जायेगा और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगा।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्मा ने 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव 21 मार्च को होगा। झारखंड से राज्यसभा के दो सदस्य भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के प्रसाद साहू तीन मई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जिससे इन पदों को भरने के लिए दोबारा चुनाव कराना जरूरी हो गया है।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि चार मार्च से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की गयी। 11 मार्च इसकी आखिरी तारीख है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 14 मार्च है।
उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा परिसर में 21 मार्च की सुबहर नौ बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस की विशेष शाखा में शुक्रवार को राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान झारखंड के विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के आसन्न खतरे की समीक्षा की गयी। समीक्षा के बाद जेड प्लस, जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स कटैगरी में सुरक्षा में सभी लोगों को रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और राजनीति में कदम रख चुकी कल्पना सोरेन को भी अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। राज्य पुलिस ने कुल 119 लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse