झारखंड

View All
Published / 2024-04-02 23:48:38
जाली मोहर और हस्ताक्षर से हो रही पैसे की फर्जी निकासी

  • एक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर से जुड़ा है मामला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले के सरकारी स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉल करने के बाद एक्सट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा जाली मोहर और प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से पैसे की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की पुष्टि विभागीय सूत्र भी कर रहे हैं। 

नाम न छापने की शर्त पर विभागीय सूत्र ने बताया कि स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉलेशन रिपोर्ट की हाड कॉपी स्कूल के हेडमास्टर को नहीं दी जाती है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा स्कूलों का नियमित से निरीक्षण भी नहीं किया जाता है। फर्जी तरीके से तिमाही रिपोर्ट बनाकर स्कूलों के जाली मोहर और प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर जिला के समग्र शिक्षा विभाग में जमा किया जाता है। 

राजू मंडल के मित्र ने भी कई कागजों पर फर्जी सिग्नेचर करने की बात स्वीकारी है। यहां कुछ दिनों तक टहलाने के बाद बिना उस्तावेजों के भौतिक सत्यापन किये बिल पास कर दिये जाने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कोर्डिनेटर राजू मंडल झुमरी तिलैया में संचालित सीडी इंटर गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि जब वे यहां आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं तो बाकी स्कूलों का निरीक्षण कब और कैसे करते होंगे। सूत्र बताते हैं कि राजू मंडल के पास जिले के 70 आईसीटी युक्त स्कूलों की जिम्मेवारी है। अगर मामले की सही से जांच हो जाए तो एक बडे़ फजीर्वाड़े का खुलासा हो सकता है।

क्या कहते हैं कोर्डिनेटर

एक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सवालों से वे तिलमिला उठे और कहा कि आप पत्रकार की तरह बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने नियमित रूप से स्कूलों की विजिट किये जाने की बात कही।

Published / 2024-04-02 11:03:29
सेवानिवृत्त विवि शिक्षकों का सम्मेलन 14 अप्रैल को

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन ऑफ रिटायर यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन, झारखंड की बैठक सोमवार को रांची विवि मुख्यालय में हुई डॉ बब्बन चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से 14 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कार्यकारिणी की नयी समिति का गठन किया जायेगा सम्मेलन के आयोजन के लिए आठ समिति का गठन किया गया है

 इनमें केंद्रीय आयोजन समिति, स्वागत समिति, निबंधन समिति, निर्वाचन समिति, स्टेशनरी व प्रिंटिंग समिति, मीडिया प्रभारी समिति, स्वयंसेवक व्यवस्था, भोजन एवं आवास व्यवस्था आदि शामिल हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रति शिक्षक शुल्क 500 रुपये लिये जायेंगे. बैठक में डॉ बब्बन चौबे के अलावा डॉ हरिओम पांडेय, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ फिरोज अहमद, डॉ केएन प्रसाद, डॉ जेएन प्रसाद, डॉ जेके प्रसाद, डॉ केपी मिश्रा, डॉ जितेंद्र सिन्हा, डॉ वासुदेव सिंह, डॉ राजकुमारी सिन्हा, डॉ टुलू सरकार, डॉ अमल चौधरी, डॉ ओंकारनाथ श्रीवास्तव, डॉ राम इकबाल तिवारी, डॉ एस पांडेय, डॉ एसएन पाल, डॉ एसके सिंह और डॉ बीएन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे

Published / 2024-04-01 23:05:39
रांची लौटे कल्पना और चंपई सोरेन

  • दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद रांची पहुंचे सीएम चंपई और कल्पना सोरेन

टीम एबीएन, रांची। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि रामलीला मैदान में मैं कभी नहीं गयी थी।

कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानूंगी, झारखंड की तरफ से चंपई सोरेन के साथ अपनी बातों को रखने का और हमारे इंडिया गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। कल्पना सोरेन ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने 4 साल तक काम किया, किस तरह से चुनाव से पहले गिरफ्तारी की गयी। इस पर महिलाओं आदिवासी को बातें रखने का मुझे मौका मिला।

बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली में कल्पना सोरेन बीजेपी पर जमकर बरसीं। कल्पना सोरेन ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जितनी गारंटियां है उसे ठऊअ सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा। 

कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आयें।

Published / 2024-04-01 10:57:00
कुंआ से मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

टीम एबीएन, रांची।  गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के राजाहाता के समीप स्थित कुंआ से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी मृतका की पहचान राजाहाता निवासी स्व. बसंत साहू की 24 वर्षीय पुत्री सिया कुमारी के रूप में की गयी 

     शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है, वंही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच - पड़ताल में जुट गई

Published / 2024-03-31 22:31:21
बजरंग वर्मा अध्यक्ष और अभय सिंह बने मुख्य संरक्षक

श्री महावीर मंडल लालपुर का गठन

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल राजस्थान में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नहीं सत्र के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को अध्यक्ष और अभय कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में मंडल के  संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य, दिनेश साहू, बसंत दास, रमेश सिंह, सूर्यभान सिंह, अजय गुप्ता, सुनील साहू, उमेश रंजन साहू, अजय राय, श्रीराम शर्मा, प्रशांत राजा और के के सिंह बनाए गए। 

मंडल के महामंत्री के रूप में दिनेश सिंह, सुमित सिंह, जयंत कर, रणधीर सिंह, राजेश कुमार एवं मनोज शर्मा का चयन किया गया। वरीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, कुणाल राय, सोनू वर्मा और अजीत दास बनाए गए। मंत्री के रूप में बाबू घनश्याम सिंह, दीपक वर्मा, पप्पू वर्मा, विकास वर्मा तथा शुकरा लोहार का चुनाव किया गया। प्रचार मंत्री विनय कुमार बीनू, कोषाध्यक्ष हरीश मंदानी  और अंकेक्षक राकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा ने दी।

Published / 2024-03-31 22:15:34
आर्मी के फर्स्ट बिहार दो अप्रैल को लोहरदगा में लगायेगा सैनिक कैंटीन

  • भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन प्रखंड परिसर में आ रही है सैनिक सीएसडी कैंटीन
  • लोहरदगा और आसपास के सैनिकों पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
  • दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारी जायेगी

टीम एबीएन, लोहरदगा। दो अप्रैल को फर्स्ट बिहार बटालियन के द्वारा लोहरदगा में सैनिक कैंटीन का आना सुनिश्चित किया गया है। आप सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके डिपेंडेंट सदस्यगण समय से आकर अपनी आर्मी कैंटीन का लाभ उठाएं। यह जानकारी फर्स्ट बिहार बटालियन के अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा के अध्यक्ष धर्मराज  महतो ने दी।

उन्होंने ने बताया कि कैंटीन खोलने का समय अपराह्न 10 बजे रखा गया है। साथ ही फर्स्ट बिहार रेजीमेंट और गुमला सोल्जर बोर्ड के अफसर समेत स्टाफ आर्मी दस्तावेज संबंधी समस्याओं के सुधारने के लिए लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन में पधार रहे हैं। जिन भाइयों- बहनों को किसी भी तरह की कागजी समस्या हो तो ट्रस्ट भवन में आकर अपना समस्या को बताते हुए कंप्यूटर में चढ़ावाना सुनिश्चित करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने तमाम सैनिक परिवार से अपील की है की इस कैंप का लाभ उठाएं।

Published / 2024-03-31 22:12:08
कोडरमा लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया

  • साहू धर्मशाला में आयोजित हुआ यंग इंडिया डायलॉग
  • नौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं :- विनोद सिंह

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। कॉमरेड चंदू की शहादत दिवस के मौके पर साहू धर्मशाला में यंग इंडिया डायलॉग का आयोजन इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, आरवाईए महासचिव नीरज कुमार और कोडरमा से इंडिया गठबंधन, भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह शामिल हुए। 

यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए कॉमरेड नीरज ने कहा कि आज चंदू का शहादत दिवस है। कॉमरेड चंदू से जब किसी ने पूछा की आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा क्या है? तो उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसी जिंदगी और चेग्वेरा जैसी मौत। कॉमरेड चंदू देश भर के नौजवानों के लिए, नौजवान आंदोलनों के लिए हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 

आज जब देश में नौजवानों की आवाज को कुंदा जा रहा है। रोजगार, शिक्षा के सवालों को गौण कर एक व्यक्ति के नाम की गारंटी का हल्ला मचाया जा रहा है। जिसने 2 करोड़ रोजगारों के वादे को, काला धन विदेशों से वापस लाने के वादे को, महंगाई कम करने के वादे को जुमला बता दिया। वो गारंटी दे रहे हैं? उनकी गारंटी सिर्फ महिला हिंसा की गारंटी है, कठुआ से लेकर गुजरात बिल्किस बानो के साथ, मणिपुर की महिलाओं के साथ महिला पहलवानों के साथ अन्याय की गारंटी।

एलक्टोरल बॉन्ड, ईडी, सीबीआई, ईवीएम, विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के जरिए चुनावों को खत्म कर तानाशाही परमानेंट कर देना चाहते हैं। इस तानाशाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है, हमें बाबासाहेब, भगत सिंह, चंद्रशेखर के सपनों के भारत को बनाने का संघर्ष को तेज करने के साथ लोकतंत्र बचाने के लिए इस चुनाव में उतरना होगा। इंडिया गठबंधन को जिताने की गारंटी करनी होगी।

यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड विनोद सिंह ने कहा कि नौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं। कोडरमा क्षेत्र में ढिबरा को व्यवसाय बनाने का सवाल हो, क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज चलाने का सवाल हो, आपने देखा है इन सवालों पर कोई बात नही होती है। यहां से नौजवान बाहर पलायन करने को विवश हैं, और उनके साथ भी देश विदेश में जब कोई घटना हो जाती है, तो उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा भी नही मिलती है।

कोडरमा क्षेत्र के नौजवानों के इन सवालों को मुद्दा बनाने के लिए आइसा आरवाईए के साथियों को धन्यवाद दिया। यंग इंडिया डायलॉग का संचालन आरवाईए राज्य सचिव अविनाश रंजन ने किया। आरवाईए राज्य अध्यक्ष संदीप जयसवाल, गिरिडीह जिला अध्यक्ष सोनू पांडे, गिरिडीह के पूर्व जिला सचिव विनय संथालिया, कोडरमा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, सलीम, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी कुमार ने यंग इंडिया डायलॉग को मुख्य रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र नौजवान शामिल थे।

Published / 2024-03-31 12:30:35
हीट स्ट्रोक का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग जागरूक

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है वहीं, हीट स्ट्रोक (लू) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एडवाइजरी जारी कर चुका है इसके मद्देनजर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में भी तैयारी कर ली गयी है. अस्पतालों में ओआरएस और जीवन रक्षक दवाओं का प्रर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है

वहीं, जिन अस्पतालों में दवाओं की कमी है, वे स्थानीय स्तर पर इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं इधर, रिम्स प्रबंधनने आइसोलेशन वार्ड में अलग से बेड भी आरक्षित कर लिया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जायेगा. फिलहाल यहां अन्य बीमारी के मरीजों का इलाज चल रहा है. हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर उनको वहां रखा जायेगा. सदर अस्पताल रांची में भी बेड और प्रर्याप्त दवाओं के इंतजाम कर लिये गये हैं विभाग ने अस्पताल में सामान्य मरीजों को भी हीट स्ट्रोक के लिए जागरूक करने को कहा है

Page 612 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse