टीम एबीएन, रांची। लिटिल विंग्स स्कूल ने शनिवार को रांची प्रेस क्लब के सभागार में भारतीय अंतर 16 के नव चयनित फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा और उसके माता और प्रशिक्षक अनवारुल हक जी का सम्मान और आर्थिक सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रंजन कुमार थे।
लिटिल विंग्स स्कूल के निदेशक रमेन्द्र कुमार ने फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया और हर 3 सालों तक आर्थिक सहायता करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने सुश्री लिंडा को सम्मानित करते हुए कहा कि गाांव से निकलकर देश और विदेश तक झारखंड की और अपने गांव के नाम रौशन करने पर उससे बधाई देते हुए मोमेंटो प्रदान किया और भविष्य में किसी भी सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक और खेलों को प्रोत्साहित करने वाले श्री जगदीश सिंह जग्गू ने बताया की लिटील विंग्स स्कूल के निदेशक का आभार रहेगा जिन्होंने इस गरीब और लाचार खिलाड़ी को आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आने का कार्य किया है उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता समेन्द्र लाल जी के द्वारा सम्मानित करने और उनको साइकिल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी नकुल तिर्की ने कहा की अब समय आ गया हैं जब पैसे से अधिक मेहनत और परिश्रम को सम्मान मिलने लगा है। मौके पर बिरसा कश्यप और समेन्द्र लाल ने दिव्यानी लिंडा को साइकिल भेंट की।
आज के सभागार में सुश्री लिंडा के प्रशिक्षित करने वाले एनरूल हक को भी मुख्य अतिथि रंजन कुमार, रमेन्द्र कुमार जगदीश सिंह, राणा मिश्रा, नकुल तिर्की ने सम्मानित किया। अपने शुरुआती दिनों के बातों को बोलते हुए सुश्री लिंडा ने नेपाल के बाद मलेशिया पर इस कार्यक्रम से मुझे बल और ऊर्जा मिलेगी इसके लिए उन्होंने स्कूल के निदेशक और सामाजिक कार्यकर्ता का आभार जताया।
टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 13 अप्रैल 24 को लिटिल विंग्स विद्यालय के तत्वावधान में रांची प्रेस क्लब के सभागार में प्रातः 10 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय महिला फुटबॉल टीम की नव चयनित सदस्य दिव्यानी लिंडा एवं उनके कोच अनवर उल हक को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही विद्यालय के द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की जायेगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता समेंदर लाल एवं बिरसा कछाप द्वारा भी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि दिव्यानी लिंडा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सैफ टूर्नामेंट नेपाल से खेल कर अभी थोड़े दिन पहले लौटी है। दिव्यानी लिंडा अत्यंत निर्धन पर आदिवासी परिवार से है उनकी माता प्रतिदिन मजदूरी कर घर चलाती है, इनका एक भाई दिव्यांग है जो चल नहीं पाता है और इलाजरत है।
रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में शामिल होगी तृणमूल टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शामिल होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को कुछ दिन पहले फोन कर रैली के लिए आमंत्रित किया था। चुनाव प्रचार में व्यस्तता के कारण ममता के रैली में उपस्थित होने की संभावना नहीं है। हालांकि पार्टी अपने प्रतिनिधियों को भेजेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान (क्रांति) महारैली कर रहा है, जिसमें विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल भाग लेंगे।
कोई एक करोड़ का इनामी, कोई नाबालिग… झारखंड में 15 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल हुई। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को वांछित मिसिर बेसरा के दस्ते से जुड़े एक नाबालिग और दो महिलाओं के साथ 15 माओवादियों ने अपने हथियार डाल दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। नक्सली दक्षिणी झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में एशिया के सबसे घने जंगल सारंडा में ये ग्रुप सक्रिय था। यहां सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वो सारंडा में सक्रिय थे और भाकपा (माओवादी) पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्य थे, जिसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम है। पश्चिमी सिंहभूम को देश के सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक माना जाता है। पिछले साल यहां 46 माओवादी घटनाएं हुईं, जिनमें 22 लोगों की मौत हुई थी। पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया की यह एक बड़ी उपलब्धि है और सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्र में बिना किसी डर के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में ये घटना एक महत्वपूर्ण योगदान देगी। पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है की संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से माओवादियों के ईआरबी (पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो) कमान को निशाना बनाया और हमारे निरंतर अभियानों के बाद कोल्हान क्षेत्र से उनके ईआरबी मुख्यालय को नष्ट कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया है कि यह बात काफी महत्वपूर्ण है कि ये सभी लोग पश्चिमी सिंहभूम जिले के निवासी हैं और माओवादी नेताओं की करतूतों से असंतुष्ट हैं। जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले कुछ माओवादी सात-आठ सालों से सक्रिय थे। झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट के माओवादी गढ़ के कई अंदरूनी इलाकों में 13 मई को पहली बार या दशकों के लंबे अंतराल के बाद मतदान होगा। सारंडा में रहने वाले लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए मतदान कर्मियों और सामग्रियों को हेलीकॉप्टरों से पहुंचाया जाहैगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, तमाड़ (रांची)। झारखंड के रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनोगोरा-अकारकोला मार्ग पर एक पुलिया से पुलिस ने आइइडी बम बरामद किया है। पुलिस सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी क्रम में आठ किलोग्राम का आइइडी बम बरामद किया गया है।
बम को प्रेशर कुकर में बंद कर पुलिया के नीचे रखा गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आइइडी बम को पुलिया के नीचे रखा गया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया।
टीम एबीएन, रांची। आल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आल मीडिया काउंसिल फाउंडेशन के डायरेक्टर कमारी हिन्दी दैनिक अखबार तथा मैग्जीन के संपादक ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा के आदेशानुसार श्रीमती इंद्रा कुमारी को आल मीडिया काउंसिल का झारखंड/ बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) बनाया गया है। श्रीमती कुमारी आल मीडिया काउंसिल की महिला विंग की टीम को झारखंड प्रदेश/ बिहार प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।
बताते चलें कि इंद्रा कुमारी सक्रिय समाजसेविका हैं और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं। यही कारण है कि इससे पहले भी उन्हें दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पशु क्रूरता रोकथाम संगठन की राष्ट्रीय संयोजक (झारखंड-बिहार) की जवाबदेही सौंपी जा चुकी है, जिसे वह बेहतर तरीके से निभा रही हैं।
टीम एबीएन, रांची। बड़गाई क्षेत्र के 8.60 एकड़ जमीन घोटाले में ईडी के आरोपी हिलेरियस कच्छप की बीमारी से मौत हो गयी। ईडी ने जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हिलेरियस कच्छप को भी आरोपी बनाया था।
हिलेरियस कच्छप बरियातू इलाके में रहते थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हिलेरियस लंबे समय से बीमार थे और डायलिसिस पर थे। मंगलवार देर रात बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। हिलेरियस के परिवार वालों ने इस मामले में किसी से बात नहीं की, हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि हिलेरियस लंबे समय से बीमार थे। उनकी किडनी फेल हो गयी थी। वहीं हिलेरियस कच्छप के बेटे एलेस्टर कच्छप ने भी बताया कि उनके पिता लीवर और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका निधन हो गया। रांची के भरमटोली चर्च में अंतिम प्रार्थना के बाद उन्हें दफनाया जायेगा।
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को ईडी ने रांची के बड़गाई इलाके के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में जांच पूरी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बड़गाई क्षेत्र के निलंबित अधिकारियों के अलावा राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी दोस्त आर्किटेक्ट विनोद सिंह और जमीन कारोबारी हिलेरियस कच्छप और जमीन मालिक बरियातू इलाके में रहने वाले राज कुमार पाहन शामिल हैं।
ईडी ने सभी को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी पाया है। ईडी ने 31 जनवरी की देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। उन्हें 1 फरवरी को जेल भेजा गया था, तब से वह जेल में ही हैं। गिरफ्तारी के 60वें दिन मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इससे पहले ईडी ने 3 अगस्त 2023 को सदर थाने में दर्ज केस के आधार पर ही भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की थी। बाद में इसी मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन करने के बाद रोड शो करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
अर्जुन मुंडा जिस दिन नामांकन दाखिल करेंगे, उस दिन एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। खूंटी लोकसभा के अंतर्गत आने वाले तमाम विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता उनके नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि खरसावां विधानसभा से भी सैकड़ों कार्यकर्ता अर्जुन मुंडा के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले नामांकन में शामिल होने के लिए खूंटी जाएंगे। ये लोग अर्जुन मुंडा के रोड शो और जनसभा दोनों का हिस्सा बनेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse