टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर का महत्वपूर्ण स्टेशन कोडरमा एवं धनबाद रेलमंडल में धनबाद के बाद दूसरे स्थान पर राजस्व देने वाला कोडरमा में वित्तीय वर्ष 2023-24 को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक कई उपलब्धियां हासिल की। इसमे कोडरमा के रास्ते दो बंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।
इसमें जुन माह में पटना से रांची वाया कोडरमा हजारीबाग टाउन बडकाकाना के अलावा अप्रैल माह में रॉची से बोकारो गोमो कोडरमा के रास्ते वाराणसी वन्दे भारत का परिचालन शुरू हुआ। वहीं 2024 में ट्रेन संख्या 12259/60 सियालदाह विवेकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 12379/80 कोलकता अमृतसर जालियांवाला बाग एक्प्रेस तथा आसनसोल गिरिडीह कोवाड होते हुए कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते ट्रेन संख्या 13513/14 आसनसोल रॉची एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ।
वहीं करीब 32 करोड के लागत से अमृत भारत स्टेशन के तहत प्रधानमंत्री ने शिल्यानास किया। जो इस वित्तीय वर्ष में बनकर तैयार होगा। वहीं दो माह से तिलैया डैम से कोडरमा स्टेशन के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाकर पानी की आपृति का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए 50-50 लीटर के दो पानी टंकी का निर्माण हो चुका है।
गर्मी के समय पर कोडरमा स्टेशन पर स्टेंशन व कॉलोनी में घोर किक्कलत होती है और रेलवे गझंडी से ट्रेन के जरिये पानी स्टेशन मांगता है तो यात्रियों को पानी उपलब्ध हो पाता है। रेल प्रशासन से 18 करोड के लागत से पाइप लाइन टंकी का निर्माण कराया है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में कोडरमा तिलैया राजगीर रेल लाइन शुरू होने के साथ-साथ कोडरमा स्टेशन पर बने 4 मंजिला इमारत में रिटायरिंग रूम में आईआरसीटी के द्वारा संचालत होटल एवं विभिन्न कार्यालय संचालित होने लगेगा।
इसके साथ 4 मंजिला इमारत से फुट ओवर बिज का निर्माण हो रहा है। इसमें 2 मंजिला तक वाहन ले जा सकते हैं। इसी के ठीक बगल में स्केलीटर का निर्माण भी होगा। नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्सन के 117 वर्ष पुराने इस स्टेशन के रास्ते 160 किमी प्रतिघंटा के रफतार से ट्रेन का परिचालन होना है। इसके लिए दोनों ओर दिवार भी लगा दिया गया है।
वहीं दानकुनी से कोलकता तक दो अलग लाइन मालगाडियों के लिए बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें बिहार के गया तक एवं धनबाद के आगे रेल ट्रेन बिछकर तैयार है। झारखंड के इलाकों में कार्य पूरा होने के बाद कोडरमा देश के मानचित्र में दुसरा स्टेशन होगा जहॉ कि 5 स्थलों के लिए ट्रेन मिल सकेगी। इधन 2022-23 में 19 लाख 80 हजार 967 यात्रियों में जनरल व रिजर्वेशन टिकट की खरीदागरी की।
इसमें 30 करोड़ 9 लाख 82 हजार 646 रुपए की राजस्व मिला। इसमें जनरल टिकट 1782357 राशि 19 करोड 3 लाख 56 हजार 532 रुपए की टिकट बिक्री हुई। वहीं रिजवेशन पीआरएस 198616 टिकट की बिक्री से 11 करोड 6 लाख 26 हजार 114 रुपए प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार पूरे एक वर्ष 32 हजार 28 बेटिकट यात्रियों से 2 करोड 16 लाख 27 हजार 175 रुपए तथा पार्सल में 2350 क्विंटल माल से 5 लाख 65 हजार 188 रुपए प्राप्त हुआ। वहीं प्रतिमाह कोडरमा स्टेशन 10 किमी दूर से केटीपीएस को हर माह लगभग 90 रैक कोयला की आपूर्ति हो रही है। इसमें भी रेलवे को कोडरमा रुपये का राजस्व मिल रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी। जिसमें दो युवकों के शव लेकर परिजन भाग गये और उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पहली घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना पलामू के रेहला थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर है।
पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे में नेशनल हाइवे 75 पर बाइक दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीण दो युवकों को इलाज के लिए पलामू ले गये।
उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का शव लेकर भाग गये। अस्पताल में दोनों की पहचान उजागर नहीं की गयी।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक युवक पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा युवक पलामू सदर थाना क्षेत्र के चियांकी इलाके का रहने वाला था। परिजनों ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार भी कर दिया।
एबीएन सोशल डेस्क। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के द्वारा बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए रांची के विभिन्न स्थानों जैसे अपर बाजार में चार जगह कचहरी रोड, लालपुर रोड, पिस्का मोड़, काट सराय रोड एवं सदर अस्पताल में आठ घड़ों के साथ अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था की गई, इस प्याऊ की विधिवत उद्घाटन सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर विमलेश सिंह (ड्यूटी सुपरिटेंडेंट) और उनके असिस्टेंट कुंदन झा ने प्याऊ का उद्घाटन किया।
डॉ विमलेश सिंह ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में इनका बहुत ही सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा की जल ही जीवन है, तथा प्यासे को पानी पिलाने से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है,
मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए सड़क के किनारे नाद की व्यवस्था की गयी जिससे गर्मियों के दिन में राह चलते पशु पानी पी सके समिति की बहनों के द्वारा पक्षियों के लिए अपने अपने घरों की छतों में पानी के कुंङे और दाना की व्यवस्था की गयी। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची की पूर्व अध्यक्ष बिना मोदी, मंजू केडिया, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, प्रीति बंका, सरिता अग्रवाल, सीमा पोद्दार, प्रीति पोद्दार, सीमा अग्रवाल, शोभा हेतमसरिया, रीना सुरेखा, मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, छाया अग्रवाल, तथा अन्य सदस्यों का भरपूर योगदान रहा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची जिला मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किये जा रहे हैं। जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों की भूरी- भूरी प्रशंसा की है।
टीम एबीएन, रांची। सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 20 मई को कोडरमा लोकसभा के साथ गांडेय विधानसभा का मतदान होना है। ऐसे में इस सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उम्मीदवार होंगी। कल्पना इस सीट के लिए 29 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगी। इसकी घोषणा पार्टी नेता राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की है।
29 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करने के निर्णय के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में इसे लेकर बैठक भी की गयी है। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में यह तय हुआ कि नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन होगा जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों का जुटान करना है। इसे लेकर समर्पित कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।
यहां बता दें कि गाड़ेय सीट से सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि यहां से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के जेल जाने के बाद इस आशंका को बल मिला। इस बीच चुनाव की तारीख घोषित हुई तो क्षेत्र में कल्पना का दौरा भी बढ़ने लगा। सांसद सरफराज, विधायक सुदिव्य के साथ वे लगातार गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरा पर रही। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वोटरों से भी मिलती रही। वहीं गांडेय के 66 पंचायत के कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक भी की थी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के बरवाअड्डा निजी विवाह भवन में बीते मंगलवार को भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। साथ ही भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो, राज सिन्हा, अपर्णा सेन गुप्ता, विरंची नारायण शर्मा, सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, लोकसभा प्रभारी सुरेश साव सहित अन्य शामिल हुए।
सम्मेलन में बैंक मोड़, पुराना बाजार, जिला चेम्बर आफ कॉमर्स अध्यक्ष, समाजसेवी, व्यव्सायी अन्य उपस्थित हुए। सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्ध लोगों ने अपनी समस्याएं, मांग रखी। खास कर धनबाद में एयरपोर्ट, एम्स, रोजगार के साधन आदि की मांग रखी।
वहीं मंच में उपस्थित भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो व विधायकों ने सभी मांगों को चुनाव जीतने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने संबोधन में कहा कि 4 साल के कार्यकाल में झारखंड सरकार विधि व्यवस्था, खनिज संपदा की लूट होने की बात कही। साथ ही धनबाद चुनाव जीतने सभी व्यवसायियों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में व्यवसायी वर्ग के द्वारा रखी गई सभी मांग चुनाव जीतने के बाद धरातल में उतरेगी। वहीं इंडी गठबंधन की आयोजित हुई उलगुलान रैली पर उन्होंने कहा कि देश, झारखंड, विकास विरोधी लोगों का एक जमावड़ा था। ये सभी परिवार और पैसा कमाने के लिए राजनीति कर रहे है। इसलिय सभी एक मंच में आये है।
श्री मरांडी ने कहा कि पहले जब देश में आतंकी बम विस्फोट करते थे तो ये सभी विपक्ष के लोग आतंकवादियों को जी लगा कर संबोधित करते थे जबकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुश्मनों के घर मे जाकर जवाब दिया गया है। इसमें भी ये लोग सबूत मांगते हैं।
शहर से लेकर गांव तक विकास कांग्रेस के कार्यकाल में रुका था जबकि आज शहर से गांव तक विकास हुआ है। वही हेमंत सोरेन के जेल जाने पर मरांडी ने कहा कि जो सेना की जमीन बेचेगा, वह जेल जायेगा। ईडी ने 191 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दिया है। झारखंड सरकार में खनिज संपदा की लूट हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। व्यवसायी वर्ग से रंगदारी मांगी जा रही है।
,एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विष्णुदयाल राम और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार ममता भुइयां बुधवार को पलामू लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम की सभा शिवाजी मैदान में, जबकि राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी ममता भुइयां की सभा हाउसिंग कॉलोनी मैदान में निर्धारित की गयी है। नामांकन की भीड़ को देखते हुए पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में यातायात व्यवस्था भी बदल गयी है। मेदिनीनगर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पड़वा मोड से मेदिनीनगर जाने वाली सड़क पर बिस्फुटा, शाहपुर से मेदिनीनगर जाने वाली सड़क पर मंगरदाहा, पांकी से मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज, रांची से मेदिनीनगर जाने वाली सड़क पर चियांकी चेक प्वाइंट के पास वाहनों को रोक दिया जायेगा।
गर्मी के करण छत पर सो रहे थे सब एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के राजमहल थाना अंतर्गत आज तड़के 3 बजे एक बड़ी घटना घटी। शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के समीप अर्ध निर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहे एक परिवार पर एसिड फेक कर हमला किया गया। इस हमले में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में अहले सुबह करीब 3 बजे घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए लोगों में फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35), आलम शेख (25) व शबनम बानो (15) अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवारों का लिखित बयान भी दर्ज किया है। पूछताछ के क्रम में पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर हमले का शक जताया है। हालांकि थाना में आवेदन दिये जाने के बाद ही घटना में संलिप्त लोगों की पुष्टि होगी। एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंचकर घटना से जुड़ी कई साक्ष्यों की जांच की। राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने कहा कि एसिड अटैक की घटना की जांच थाना पुलिस एवं प्रशासन गंभीरतापूर्वक कर रही है। घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम एवं सीसीटीवी फुटेज का भी जांच में सहयोग प्राप्त होगा।
टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विहिप और अन्य हिंदु परिवार की द्वारा पूरे प्रांत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने कहां कि हम सभी के लिए यह अति आनंद का विषय है कि इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्री रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हुआ है। श्री राम काज में उनके भक्त हनुमान की भूमिका से हम सभी परिचित हैं। रामभक्त हनुमान बल, बुद्धि और विवेक के साक्षात देवता हैं। वह रोग ,दुख और भय का हरण करने वाले हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले इन सभी से मुक्त हो जाते हैं। प्रांत मन्दिर मिथलेश्व मिश्र ने कहां की इस बार मंगलवार के दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव का दिन होने से उनकी आराधना अति मंगलदायक है। श्री हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक आयोजन के माध्यम से हनुमत आराधना कर धर्म, समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित हेतु हम प्रांत, जिला के प्रखंड और गांव में इस वर्ष उत्सव दिखने को मिला। इस मौके पर प्रांत संघठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, रंगनाथ महतो जी, प्रांत संयोजक बजरंग दल दीपक ठाकुर जी, विशेष संपर्क सह प्रमुख प्रिंस आजमानी, समाजिक समरसता किशुन कुमार झा, मातृ शक्ति दीपा रानी कुंज, रांची जिला कैलाश केसरी,अरविंद मिश्रा, कुमार गौरव, छोटू वर्मा, शशि जी,दामोदर जी, बीना जी एवं अन्य प्रांत जिला,प्रखंड के विहिप एवं अन्य हिंदू संगठन के लोग इसे सामूहिक हनुमान चालीसा में शामिल हुए।उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (मो.न.--9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse