झारखंड

View All
Published / 2024-04-27 18:16:55
भाकपा माले को खटक रहा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिल रहा आरक्षण : रमेश सिंह

टीम एबीएन, कोडरमा। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि भाकपा माले को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिल रहा 10 प्रतिशत आरक्षण खटक रहा है। 

भाकपा माले अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी यह दावा कर रही है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को मिल रहा 10 प्रतिशत आरक्षण समाप्त किया जाएगो भाकपा माले के इस रूख से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और विशेषकर गरीब सवर्णों में जबरदस्त आक्रोश है और माले को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की पहल पर आजादी के बाद पहली बार अबतक किसी भी प्रकार के आरक्षण या संरक्षण से वंचित गरीब सवर्णों सहित आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हुआ। 

इस प्रावधान के बाद ही गरीब सवर्णों के बच्चों को अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश मिल सका, सरकारी नौकरियों में भी इस प्रावधान का लाभ मिला। लेकिन भाकपा माले को यह पसंद नहीं आ रहा कि कुछ खास जातियों के गरीब अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ें या उन्हें नौकरी मिले। 

उन्होंने कहा कि भाकपा माले का गरीब विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। झारखंड की सामाजिक पृष्ठभूमि से परिचित लोगों को अच्छी तरह पता है कि यहां के ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार, कायस्थ आदि सवर्ण जातियों में भी गरीबों की अच्छी खासी तादाद है। 

उन्हें भी संरक्षण और आरक्षण की जरुरत है ताकि वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। लेकिन भाकपा माले को यह मंजूर नहीं क्योंकि माले को सड़कों पर हाथ में लाल झंडा लेकर अराजकता फैलानेवाले युवाओं की जमात चाहिए और अगर आर्थिक रूप से कमजोर इन वर्गों को पढ़ाई की सहूलियतें और नौकरी मिल गयी तो उनका झंडा ढोनेवाले कंधे कम पद जायेंगे। 

रमेश सिंह ने कहा कि भाकपा माले एक तरफ वर्ग संघर्ष की बात करती है लेकिन ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर उसके स्टैंड ने साबित कर दिया कि वह भी जातिगत राजनीति के दलदल में गर्दन तक डूबी हुई है। भाकपा माले भी कांग्रेस की तरह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। 

तभी तो कर्णाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंधमारी कर मुसलामानों को धार्मिक आधार पर दिया गया आरक्षण तो इन्हें स्वीकार है लेकिन देश में आर्थिक आधार पर दिए जा रहे आरक्षण से इनके पेट में दर्द होने लगता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलनेवाली पार्टी है। हमारा लक्ष्य पूरे देश को साथ लेकर मां भारती के परम वैभव को प्राप्त करना है। जनता हमारे साथ है और भाकपा माले और उसके सहयोगियों के कुटिल इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।

Published / 2024-04-27 18:09:21
कोडरमा : उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश

  • उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश 

टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनन टास्क फोर्स समिति कोडरमा मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पत्थर एवं बालू खनिज के अवैध खनन/ परिवहन/ भंडारण की रोकथाम, वन क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम व भंडारण पर विस्तृत चर्चा किया गया। 

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को पत्थर व बालू खनन का अवैध रूप से खनन/ परिवहन/ भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही वन क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ब्लू स्टोन का अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करें। सभी ही जिला खनन पदाधिकारी को बालू घाट को लेकर ग्राम सभा करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

Published / 2024-04-27 18:07:52
कोडरमा : कल इंडिया गठबंधन का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शिव वाटिका में

  • माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक अंबा प्रसाद, मंत्री सत्यानंद भोक्ता कार्यकर्ताओ में भरेंगे ऊर्जा 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में इंडिया गठबंधन का लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन 28 अप्रैल को शिव वाटिका, झुमरीतिलैया में आयोजित होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में कोडरमा जिले के हर बूथ से कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, जेएमएम, आम आदमी पार्टी, सीपीआई-सीपीएम और प्रगतिशील संगठनों के कार्यकर्ता के अलावे भाकपा माले के कैडर और नेता शिरकत करेंगे। 

झुमरीतिलैया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर इंडिया गठबंधन जोर शोर से जुटी हुई है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर डोमचांच नगर पंचायत में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, मनोज रजक, प्रखंड अध्यक्ष असलम जी, नगर अध्यक्ष परवेज खान, संजय दास, सुजीत डोम, मोहन साव, संतोष चंद्रवंशी, दीपक जोरों से तैयारी में जुटे हैं।

Published / 2024-04-27 18:06:30
प्रेरणा उत्सव : पीएम की जन्मस्थली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे कोडरमा के 30 प्रतिभागी

  • जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में 30 प्रतिभागियों किया गया चयन प्रधानमंत्री के जन्मस्थली वेडनगर में दिखायेंगे अपनी प्रतिभा का जौहर 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव  का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), पुतो  में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की उपलब्धियों और प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया। 
उत्सव की शुरूआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। जिसका शुभारंभ जेएनवी के प्राचार्य किशोर कुमार ने किया। और कहा कि बच्चों कि प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए किया गया है। 

इसमें 30 छात्रों का चयन जिला स्तर से किया गया है जिसे प्रेरणा उत्सव के पोर्टल पर डाल दिया गया है और इसमें दो छात्र आगामी दोनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वेडनगर मैं आयोजित कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में छात्रों की शैक्षणिक और कलात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया, उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को उजागर किया गया। 

उत्सव के दौरान निबंध लेखन, कविता लेखन, कला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। 44 विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से 69 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें केवीएस, डीएवी, कस्तूरबा गांधी स्कूल और अन्य राज्य सरकारी स्कूलों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

प्रतियोगिताओं का निर्णय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा उनके संबंधित क्षेत्रों के सभी छात्रों का साक्षात्कार लेकर किया गया। सभी छात्रों के बीच 15 लड़कों और 15 लड़कियों को अगले दौर के लिए चुना गया है। उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों के साथ प्रेरक वार्ता और इंटरैक्टिव संदेह निवारण सत्र भी शामिल थे।

जो छात्रों को बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपने जीवन के सभी पहलुओं में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। 

जेएनवी कोडरमा में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव एक शानदार सफलता कि छाप छोड़ गया है।जिसने छात्रों को अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया और उन्हें अपनी शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 मौके पर प्राचार्य यामिनी अकिंचन के अलावा शिक्षक अमिताभ भास्कर, नंदकिशोर प्रसाद, संगीता कुमारी, विभा रानी, अनामिका तिवारी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Published / 2024-04-26 20:52:09
डॉ सीमा चौधरी ने मारवाड़ी महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में दिया योगदान

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ सीमा चौधरी ने गुरुवार को हिन्दी विभाग के नये विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार व विभाग के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने डॉ सीमा का स्वागत किया। 

आपकों बता दें कि डॉ सीमा वर्ष 2018 बैच की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वहीं फरवरी 2022 में जेपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में उनकी नियुक्ति मारवाड़ी महाविद्यालय में हुई थी। 

जबकि उनके विभाग अध्यक्ष बनने पर पूरे महाविद्यालय परिवार के साथ ही साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ मिथिलेश कुमार सिंह तथा महाविद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Published / 2024-04-26 20:51:33
कोडरमा लोस चुनाव के लिए तीन एवं गांडेय उपचुनाव के लिए चार ने खरीदा नामांकन पर्चा

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा लोकसभा चुनाव के लिये शनिवार को अधिसूचना जारी हो गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिसूचना जारी की। वहीं अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन के पहले एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। 

जिले के बिरनी निवासी आशीष कुमार ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा को अपना नाम निर्देशन का प्रपत्र सौंपा। 

तीन अभ्यर्थियों ने खरीदा नाम निर्देशन प्रपत्र 

वहीं नामांकण की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन शनिवार को तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र की खरीदादारी किया। नामांकन प्रपत्र की खरीदादारी करने वालों में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, भाकपा माले के बिनोद कुमार सिंह एवं निर्दलीय आशीष कुमार शामिल हैं।

Published / 2024-04-26 20:50:45
कोडरमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया सतगावां प्रखंड का दौरा

  • प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों व क्लस्टरों का किया निरीक्षण 
  • दर्शननाला व भदाली चेकनाका का निरीक्षण कर हर छोटी-बड़ी वाहनों का जांच करने का निर्देश 
  • सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व बीएलओ के साथ की बैठक, दिये जरूरी दिशा-निर्देश 
  • चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की अहम भूमिका: जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज 

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा द्वारा प्रखंडवार मतदान केंद्रों, क्लस्टर प्वाइंट व इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम पर मूलभूत सुविधाएं, रूट चार्ट, विधि व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सतगावां प्रखंड का दौरा किया गया। 

इस क्रम में उनके द्वारा प्रखंड कार्यालय सभागार में सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से क्लस्टर और इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रवार मूलभूत सुविधाएं, विधि व्यवस्था से संबंधित व अन्य बिंदुओं पर पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि क्लस्टर प्वाइंट और मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

सभी मतदान कर्मी अपने अपने मतदान केंद्रों पर समय पर पहुंचे, सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मॉक पोल की प्रक्रिया सभी सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने निगरानी में करेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करेंगे। सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण करने को कहा गया। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष कराने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष कराने में सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अहम है। मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। मतदान कर्मियों के लिए वाहन की व्यवस्था हेतु वाहनों का आकलन करने का निर्देश दिया गया।  

दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के होम वोटिंग की जानकारी ली

दिव्यांग मतदाताओं और? 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को होम वोटिंग करने से संबंधित आकलन की जानकारी ली। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।  मतदान केंद्रों पर सारी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिये कि सतगावां प्रखंड बनाये गये नये मतदान केंद्रों की जानकारी मतदाताओं को दें ताकि मतदान दिवस के दिन मतदान करने में मतदाताओं को दिक्कत नहीं हो। 

बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सभी बीएलओ मतदाताओं के बीच जाकर शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की 20 मई 2024 मतदान दिवस के दिन मताधिकार का प्रयोग कर अवश्य मतदान करें।   

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों व क्लस्टर का निरीक्षण किया, दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा जिले के सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों व क्लस्टर प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, शौचालय, पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिये। साथ ही मतदाताओं को मतदान केंद्रों लाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने को कहा। मतदान केंद्र पर आने वाली सड़क को ठीक करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।  

दर्शननाला व भदाली चेकनाका का निरीक्षण कर हर छोटी-बड़ी वाहनों का जांच करने का निर्देश 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मेघा भारद्वाज द्वारा दर्शननाला व भदाली चेकनाका का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिये कि हर छोटी-बड़ी वाहनों का जांच करने करें। 

ये रहे उपस्थित 

बैठक में मुख्य से अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गिरिजा, उप निर्वाचन पदाधिकारी  प्रिंस कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी सतगावां, सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं बीएलओ समेत अन्य मौजूद रहे।

Published / 2024-04-26 20:47:59
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मतदान पदाधिकारी प्रथम को मिला प्रशिक्षण

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के आलोक में मतदान केंद्रों पर पीठासीन एवं मतदान पदाधिकारियों के रूप में कार्य करने वाले कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन अभियंत्रण महाविद्यालय, बागीटांड़, कोडरमा भवन में मतदान पदाधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। 

उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से कहा कि। मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रशिक्षण अतिमहत्वपूर्ण होता है, अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। 

मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, उमेश सिन्हा, सत्यजीत ने मतदान पदाधिकारी द्वितीय को मतदान के एक दिन पूर्व, मतदान के दिन का कार्य, वास्तविक मतदान के पूर्व का कार्य, वास्तविक मतदान की प्रक्रिया, सीलिंग का प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट की जानकारी समेत अन्य बिंदुओं पर पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया। आज 500 मतदान पदाधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया।

Page 601 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse