टीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर के बगल मॉडल पब्लिक स्कूल के कैपम्स में गुरुवार की देर शाम आग लग गयी। अगलगी में दर्जनों हरे पेड़ पौधे जल कर झुलस गये।
वहीं आग लगे देख ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षक को दी। जिसके बाद स्थानीय मुखिया बेदू साव, शिक्षक विजय कुमार यादव, रवि कुमार, ब्रज बिहारी यादव, जुबेर आलम, प्रकाश कोटवार व नकुल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही आग लगे का पता नहीं चल पाया।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा बीईईओ जग्ग्नाथ प्रसाद ने कोडरमा बीआरसी अंतर्गत पांच स्कूलों को 3 मई को शो कॉज लेटर भेजा है। स्कूलों में विशुनपुर रोड में संचालित किड्जी स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, पाइनियर स्कूल नवादा बस्ती, मोहन आधारशीला विद्यापीठ आरपी एजुकेशन एकेडमी तिलैया बस्ती के नाम शामिल हैं।
जारी शो कॉज लेटर में बीईईओ जग्गनाथ प्रसाद ने कहा है कि सरकार के प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के ज्ञापांक 58, दिनांक 29 अप्रैल 2024 के आलोक में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर में संचालित सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा केजी से अठवीं तक को बंद करने का निर्देश दिया गया था। इसी पत्र के आलोक में कोडरमा डीइओ के द्वारा भी स्कूल में संचालित आठवीं तक के कक्षाओं को बंद करने का निर्देश जारी किया गया था।
किंतु इस आदेश की अवहेलना करते हुए किड्जी स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, पाइनियर स्कूल नवादा बस्ती, मोहन आधारशीला विद्यापीठ आरपी एजुकेशन एकेडमी तिलैया बस्ती के द्वारा जुनियर बच्चों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा था। 3 मई को रेड में स्कूल खुला पाया गया। बीइइओ ने कहा कि क्यों ने सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में आपके स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया जाये।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में इर्जनों कई ऐसे स्कूल हैं बंद के आदेश के बाद भी संचालित हो रहा है। बता दे कि झुमरी तिलैया का तापमान इन दिनों झुमरी तिलैया में अधिकतम 41-42 और न्यूनतम 37-38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी है।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा द्वारा अमृत धारा (प्याऊ) का शुभारंभ श्री अग्रसेन भवन में किया गया। अमृतधारा के अस्थायी कार्यक्रम के तहत दुकानदारों एवं राहगीरों को बहुत फायदा मिलेगा, उन्हें चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री अग्रसेन भवन में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय स्वास्थ्य फोरम के सदस्य हिमांशु केड़िया एवं प्रेरणा शाखा की पूर्व अध्यक्ष प्रीति केड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के मंडल 1 सहायक मंत्री श्रेया केड़िया भी उपस्थित थी।कार्यक्रम में उपस्थित दोनों अतिथियों का प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने पौधा देखकर सम्मानित किया।
मौके पर मायुमं फोरम के सदस्य हिमांशु केडिया ने कहा कि राष्ट्र की अमूल सेवा मारवाड़ी युवा मंच करता है। सेवा कार्य से ही मंच को और इनकी इकाइयों को राष्ट्र पहचान मिली है। मेरा मंच मेरी शान मेरा मंच मेरी पहचान के तहत युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति की सेवा भावना प्रबल होती जा रही है।। ऐसे पुण्य का कार्य प्रेरणा शाखा करती रहेगी।
मंडल 1 की सहायक मंत्री श्रेया केड़िया ने कहा कि समिति दायित्व को बखूबी निभाने का कार्य मंच और उनकी इकाइयां प्रेरणा शाखा, सुरभि शाखा, समर्पण शाखा, जागृति शाखा, उड़ान शाखा के तहत महिलाएं भी सामाजिक गतिविधियों में अपने दायित्व को पूरा करने में लगी है।
प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पनशाला, पाठशाला और धर्मशाला के माध्यम से सामाजिक दायित्व को पूरा करने में लगी है। प्रेरणा शाखा समय-समय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, गौ सेवा, गर्मी एवं ठंड में पेयजल, कंबल वितरण बरसात में छाता वितरण कर समाज सेवा में जुड़ी रहती है।
मंच का उद्देश्य किसी कि मुस्कुराहट पर हो निसार... किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार... को सार्थक करने में आधी आबादी भी लगी हुई है और जल ही जीवन है, जल है तो कल है के तहत शहर के 11 स्थलों पर इन अस्थाई घड़ों को लगाया जा रहा है। जहां की सुबह से देर शाम तक राहगीरों को पेयजल उपलब्ध हो सके।
मौके पर परियोजना निदेशक ज्योति अग्रवाल, मीना हिसारिया ने कहा कि जल हमारे लिए बहुत आवश्यक है और इसके बिना हमारे जीवन का अस्तित्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रेरणा शाखा द्वारा 3 स्थाई वाटर कूलर संचालित किया जा रहे हैं। जिसमे कोडरमा स्टेशन पर 1,शिव तारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 1, व्यवहार न्यायालय में 1 संचालित हो रहा है।
निकट भविष्य में 2 और वाटर कूलर लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया ने किया। इस अवसर पर सह सचिव मिनी हिसारिया, प्रिया अग्रवाल, दीपा गुप्ता आदि उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू के चियांकि हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम को लेकर 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
एसपीजी और एनएसजी की टीम पलामू पहुंच चुकी है। शुक्रवार की शाम एसपीजी, एनएसजी और पुलिस के आलाधिकारी जवानों के साथ सिक्युरिटी ब्रीफ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी हैं। कार्यक्रम में दो लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घर-घर निमंत्रण बांटा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सुबह नौ बजे चियांकि हवाई अड्डा के मैदान में सभा शुरू होगा। 9:30 बजे के आसपास प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पलामू लोक सभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदयाल राम, चतरा लोक सभा सीट से प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पलामू के सभी बीजेपी विधायक समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में भारतीय डाक-तार विभाग के तत्वावधान में फिलाटेली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्लभ डाक टिकटों को प्रदर्शित करते हुए उनसे जुड़ी जानकारियां दी गयीं।
डाक टिकट भारत की समृद्ध विरासत को समाहित किये हुए थे, जिनका परिप्रेक्ष्य व्यापक था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विविध गतिविधियों, भारत के विविध महापुरुषों, व्रत-त्योहार, सांस्कृतिक गतिविधियां, सांस्कृतिक विरासत की झांकियां डाक टिकटों के माध्यम से प्रदर्शित की गयी थीं।
शिक्षिका स्मृति सिंह तथा शिक्षक कुंतल मित्रा के मार्गदर्शन में फिलाटेली क्लब का उद्घाटन प्राचार्य एसके मिश्र ने किया। उक्त क्लब के सदस्य डाक टिकट संग्रह करने का काम करेंगे। ध्यातव्य है कि डाक टिकटों का संग्रह करना अनेक मायनों में लाभप्रद है।
यह ज्ञान का संचित कोष तथा भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार करवाते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह लाभ पहुंचाने वाला है। डाक टिकट जितने पुराने होते चले जाते हैं, उनकी कीमत उतनी ही बढ़ती चली जाती है। सभी कक्षा के विद्यार्थी प्रदर्शनी को देखते हुए उत्साहित दिखाई दिये।
प्राचार्य एसके मिश्र ने जीपीओ रांची के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय डाक - तार विभाग का यह कदम निसंदेह सराहनीय है जो विद्यार्थियों में अपने राष्ट्र तथा संस्कृति के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना को बल प्रदान करेगा। उनमें देश के प्रति अभिमान जगायेगा।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत सत्संग विभाग की बैठक विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, किशोरगंज रांची स्थित शक्ति आश्रम में हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के सत्संग प्रमुख उपस्थित हुए।
मौके पर विहिप के केंद्रीय सत्संग प्रमुख माननीय बसंत रथ ने कहा सत्संग विश्व हिंदू परिषद के 19 आयामों में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से हिंदू समाज के बीच संस्कार एवं देशभक्ति उत्पन्न करने का कार्य किया जाता है।
यह धार्मिक हिंदू को सामाजिक हिंदू बनाने का कार्य है जिसमें व्यक्ति केवल अपना नहीं धर्म के साथ-साथ देश का चिंतन करता है। जहां सत्संग चलता है वहां सदगुण का विकास होता है, समरसता बढ़ती है। बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का संदेश सत्संग से ही प्रसारित होता है।
प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया वर्तमान में परिषद के द्वारा 1231 सत्संग केंद्र चल रहे हैं जिसे षष्ठीपूर्ति वर्ष में 2100 करने का लक्ष्य है।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सहमंत्री रंगनाथ महतो, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सुभाष चटर्जी, संतोष सिंह, गुलाब सिंह, अमूल्य मिश्रा, कार्तिक विश्वकर्मा, योगेश खंडेलवाल, सोनाराम महतो, विकास कुमार, उमेश मांझी, देवीलाल मुर्मू, अतुल दत्ता, सरोज टुडू, प्रकाश दास गोस्वामी उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र और प्रचार- प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची क्लब रांची में आयोजित झारखंड रत्न सम्मान समारोह में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सह अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष व्यवसायी सह समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए झारखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। श्री अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता व अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने ओमप्रकाश अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा है कि श्री अग्रवाल को झारखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाना मारवाड़ी समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। उनके समाज सेवा में निरंतर कुशल एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां को देखते हुए झारखंड रत्न अवार्ड मिला है, जिससे पूरा समाज उत्साहित है। यह एक सुखद सकारात्मक परिवर्तन है।
उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश अग्रवाल कई सामाजिक, व्यवसायी एवं धार्मिक संस्थाओं मे विभिन्न सम्मानित पदों में रहकर सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2023 मे अग्रवाल समाज का सर्वोच्च सम्मान अग्रेसन सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
बधाई देने वालों में-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन पोद्दार, कमल कुमार केडिया, सज्जन पाड़िया, प्रमोद अग्रवाल, पवन शर्मा, अशोक नारसरिया, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, अजय डीडवानिया, राजेंद्र केडिया, कमल कुमार जैन, किशन पोद्दार, विजय खोवाल, कमलेश संचेती, बबलू हारित, मनीष लोधा, नरेश बंका, रमन वोडा, प्रमोद सारस्वत, आनंद जालान, रतन मोर, अजय खेतान, राजेश भरतिया, निर्मल बुधिया, अंजय सरावगी,शिव कुमार भावसिंहका, मनोज रूईया, विनोद टिंबडेवाल, राजकुमार मित्तल, सौरभ बजाज, सुनील पोद्दार, अमित चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, दीपेश निराला, विकास अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, जितेश अग्रवाल, द्वारका अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आदि शामिल है।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रेल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देख कोडरमा के रास्ते भारतीय रेलवे की ओर से गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए एक मई से आधा दर्जन ट्रेनें चलाई जा रही है। कुछ ट्रेने इस सप्ताह भी शुरू होगी। विशेष गाड़ियों की सीटें अभी खाली हैं। यदि आप गर्मी छुट्टी में धूमने का प्लान बना रहे हें तो नियमित गाड़ियों के अलावा समर स्पेशल के लिए जून के अंतिम सप्ताह तक टिकट बुक करा सकते हैं।
बताते चलें कि झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, मुरी, जमशेदपुर, गोमो जंक्शन, पारसनाथ और कोडरमा में अलग-अलग ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में बुकिंग भी शुरू हो गयी है। 2 मई से रांची से आरा के लिए खुलनेवाली गाड़ी में एक स्लीपल क्लास का कोच भी बढ़ाया गया है। मई और जून में अत्यधिक शादियां होती थी लेकिन इस बार लगन नहीं होने की वजह से घूमने-फिरनेवाले लोगों को राहत मिलेगी।
डीडीयू, गया, कोडरमा, धनबाद, के रास्ते गाड़ी संख्या 09619 उदयपूर सिटी कोलकाता समर स्पेशल 5 मई से 30 जुलाई तक सप्ताह में प्रत्येक रविवार को उदयपुर सिटी से 14:5 मिनट पर खुलेगी जो कि सोमवार को संध्या 6 बजे पहुंचेगी। जबकि कोलकाता सुबह 4 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09620 कोलकाता-उदयपुर सिटी 7 मई से 2 जुजाई तक सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को 3:30 बजे खुलेगा और कोडरमा12:30 बजे, उदयपुर सिटी दूसरे दिन 23:15 मिनट पर बुधवार को पहुंचेगी। इस स्पेशल टे्रन द्वितीय वातानूकूलित का 1कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी के 5, शयन श्रेणी के 8 एवं साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार 04311 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस 3 मई से 28 जून तक चलेगी। यह हावड़ा से शाम को 6 बजे खुलकर कोडरमा 12:45 बजे पहुंचेगी। देहरादून दूसरे दिन 1:30 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04312 देहरादून- हावड़ा प्रत्येक गुरुवार को 2 मई से 27 जून ते चलेगा। देहरादून से दिन 11 बजे खुलकर कोडरमा अगले दिन 9:35 बजे पहुंचेगा।
जबकि हावड़ा 3:13 बजे पहुंचेगा। तथा ट्रेन संख्या 04681 कोलकाता-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सपे्रस प्रत्येक गुरुवार को 2 मई से 27 जून तक चलेगा। कोलकाता से 23:45 बजे खुलकर कोडरमा सुबह 7 बजे पहुंचेगा। अगले दिन जम्मूतवी 12:30 बजे पहुंचेगा। तथा 04682 प्रत्येक मंगलवार को 7 मई से 25 जून तक चलेगा। जम्मूतवी से 23:20 मिनट पर खुलकर अगली रात में 3:40 बजे पहुंचेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse