झारखंड

View All
Published / 2024-05-07 18:12:49
20 को ईवीएम में बंद हो जायेगी 54 प्रत्याशियों की किस्मत

20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में 54 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में 54 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, तीन निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद 54 प्रत्याशी शेष बचे हैं। 

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को शुरू हुई थी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख छह मई थी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चतरा से सबसे अधिक 22 उम्मीदवार हैं। हजारीबाग से कुल 17 उम्मीदवार और कोडरमा से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

उन्होंने बताया कि तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिनमें चतरा से एक और कोडरमा से दो प्रत्याशी शामिल हैं। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित कुल 11 उम्मीदवार गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे, जिसके लिए मतदान 20 मई को होगा। 

इस बीच, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गयी, जिसमें 118 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा। कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में 74 करोड़ रुपये से अधिक का सामान और नकदी जब्त की गयी है।

Published / 2024-05-07 18:09:54
चौतरफा दल-दल में फंस गया है झामुमो : भाजपा

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार चौतरफा भ्रष्टाचार और लूट के दलदल में फंस गयी प्रतुल शाहदेव का हमला

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के हाल के निर्णय के आलोक में राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए जो याचिका दाखिल की थी उसे उच्च न्यायालय ने न सिर्फ खारिज किया बल्कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक बदले का जो आरोप लगाया था, उसे एक हारे हुए मुवक्किल की आखिरी कोशिश की संज्ञा दे दी। 

उच्च न्यायालय ने अपनी तलख टिप्पणी में यह भी कहा कि ईडी ने अब तक जितने साक्ष्य जुटाया है प्रथम दृष्टया उसमें हेमंत सोरेन की इस घोटाले में संलिप्तता उजागर होती है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास में ईडी की छापेमारी में 36 लाख की रुपये की रिकवरी पर भी बड़ा प्रश्न खड़ा किया। 

उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन के द्वारा इसे अपने माता-पिता के इलाज के लिए जमा किए गए पैसे रखने की दलील को अनटेनेबल यानी असमर्थनीय माना। इसी तरीके से राज्य सरकार ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ के अवैध खनन मामले में सीबीआई की जांच के आदेश को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जानना था कि राज्य सरकार इस जांच को रोकने के लिए क्यों इतनी उत्सुक है? अंतत राज्य सरकार की याचिका खारिज हो गई और सीबीआई जांच जारी रहेगी। 

स्पष्ट है कि जो हेमंत सोरेन के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ था, अब उस घोटाले पर न्यायिक दृष्टिकोण भी सख्त होता जा रहा है और न्यायालय पैनी नजर रख रही है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सदर थाने में जमीन घोटाले के संबंधित जो एफआईआर हुआ था, उसमें षड्यंत्र की धारा को जोड़ा गया था, लेकिन इस षड्यंत्र की धारा (120 बी) को पेन से काट के मिटाने की घटना को भी उच्च न्यायालय ने बहुत गंभीरता से लिया है और कहा कि उस समय हेमंत सोरेन की सरकार का कार्यकाल था। 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार चौतरफा भ्रष्टाचार और लूट के दलदल में फंस गई है। झामुमो की मान्यता अब जनता ही समाप्त कर देगी। प्रतुल ने कहा कि जिस पार्टी ने सिर्फ तुष्टिकरण के सहारे साढ़े 4 वर्षों तक राजनीति की। उनके ही कार्यकाल में हिंदू फल दुकान लिखने पर जेल, सामान्य विद्यालयों को उर्दू विद्यालय बना दिया गया।

एक आईएएस अफसर खुद को मुस्लिम अधिकारी बताते रहे, विधानसभा में बिना मांग के नमाज स्थल बना दिया, लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी। अब वह भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। प्रतुल ने कहा वैसे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के बाद अपना राजनीतिक रूप से अस्तित्व खोने जा रही है। इसलिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाकर नया नॉरेटिव सेट करने की कोशिश हो रही है।

Published / 2024-05-07 12:22:26
झारखंड : पांचवें चरण में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

  • झारखंड में पांचवें चरण में 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पांचवें चरण के लिए नामांकन वापसी के बाद 54 प्रत्याशी मैदान में है। चतरा, हजारीबाग, कोडरमा के सीटों के लिए 20 मई को चुनाव होने वाले हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने दी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है। चतरा लोस से अब कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं कोडरमा से जानकारी देते हुए कहा कि यहां से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। 

कोडरमा लोस से अब 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। हजारीबाग लोकसभा सीट पर जवाब देते हुए बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। हजारीबाग लोस से कुल 17 प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होगा।

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छठे चरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उसमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, रांची से 33,धनबाद से 28 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।

झारखंड में आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 74 करोड़ 38 लाख से अधिक के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है। 

व्यवस्था ऐसी की गयी है कि एक जिला में जिस वाहन को लेने के लिए चिह्नित किया गया है, उसे दूसरे जिले में चिह्नित नहीं किया जायेगा। गाड़ी मालिकों को गाड़ी का भाड़ा भी समय से मिले इसके लिए डिजिटल व्यवस्था की गयी है जिससे कि उनके खाते में पैसे पहुंच जाये।

Published / 2024-05-06 20:55:32
यशस्विनी का स्वागत किया जाना चाहिए...

मुरलीधर 

टीम एबीएन, रांची। रांची लोक सभा से कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार सुश्री यशस्विनी सहाय चुनाव मैदान में हैं। वैसे तो झारखंड की राजधानी रांची एक संवेदनशील लोकसभा सीट रहा है। सांप्रदायिक धु्रवीकरण के कारण यह सीट लगातार भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा रहा है। 

लेकिन इसी सीट से तीन बार कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोधकांत सहाय ने भाजपा को हराया ही नहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी बनाया। जब वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री के स्वतंत्र प्रभार में रहे। रांची सीट से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार हैं। 

यशस्विनी को टिकट दिये जाने से कई प्रकार के लोग नाराज हैं। कुछ इसे परिवारवाद का वीभत्स चेहरा बताकर भाजपा स्टाईल में गाली दे रहे हैं, तो कुछ इसे सीट गंवाना भी कह रहे हैं। लेकिन भारतीय राजनीति में जयप्रकाश नारायण ने कहा था कि अगर संभ्रांत वर्ग राजनीति से दूर रहा, तो राजनीति को अपराधी और भ्रष्टाचार से बचाना कठिन होगा। 

आज अगर ईमानदार और सुलझे चश्मे से देखें तो राजनीति को दलदल मानकर एक बड़ा वर्ग जो मुश्किल से वोट डाल आता है, सिर्फ भाषण देता है कि ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए। लेकिन इस बात की प्रसंशा होनी चाहिए कि यशस्विनी ने अपने पिता के आग्रह को स्वीकार कर अपने बेहतरीन और व्यवस्थित करियर को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। 

यह सच है कि उसे व्यक्तिगत तौर पर राजनीति का कोई ककहरा मालूम नहीं है, लेकिन बचपन से उसे एक राजनीतिक माहौल अवश्य मिला है। आज के युवा जिस प्रकार राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और आइटी, वित्त, वाणिज्य, प्रशासनिक, जहाजरानी सहित अन्य नौकरियों की मोटी सैलरी विदेश जाकर जॉब के प्रति सक्रिय होते हैं, उससे उलट अगर कोई राजनीति में आता है तो दिल से उसका स्वागत करना चाहिए। 

वह युवा अगर देश की बेटी है, तो उसकी आलोचना सिर्फ उसके पिता के राजनेता होने के कारण नहीं की जा सकती है। इस बात का कोई काट है कि विगत 50 वर्षों में रांची के इतिहास में इतनी उच्च शिक्षा प्राप्त कोई राजनेता सामने आया हो। झारखंड की राजनीति में ऐसे युवाओं का आना सुखद संकेत है। आज जिस परिवारवाद की आलोचना हो रही है उसे पारिवारिक संस्कार माना जाना चाहिए। 

देश की लोकतांत्रिक ढांचा में इस प्रकार के उच्च शिक्षा प्राप्त सांसद का होना गर्व की बात है। अहम सवाल है कि भारतीय राजनीति में ही परिवारवाद को ढाल बनाकर प्रतिभाओं को रोका भी नहीं जाना चाहिए। मुझे याद आ रहा है कि एक बार एक बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद ने साक्षात्कार में कहा था कि परिवारवाद की सीमा है। 

मेरा बेटा क्रिकेटर है, अगर बेहतर खेल नहीं खेलेगा, तो क्या सिर्फ मेरा बेटा होने के कारण सफल हो जायेगा? आज का दौर एक योग्य, प्रतिभावान और जुझारू युवाओं का दौर है और यशस्विनी का एक राष्‍ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ना उसके राजनीतिक जीवन की शुरुआत है। देशभर में इस प्रकार के पढ़े-लिखे सुलझे युवाओं का राजनीति में स्वागत किया जाना चाहिए। उनके माता-पिता और परिजनों को भी इस लोकतंत्र के प्रति आस्था के लिए बधाई और शुभकामना देना चाहिए। 

व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर देश को अच्छे युवा लीडर्स की आवश्यकता है और पूरे देश में इस प्रकार के पढ़े-लिखे और जुझारू जन प्रतिनिधियों को बगैर दल और उनके परिवार को देखे लोकतंत्र के हित में समर्थन करना चाहिए। महिलाओं के लिए संसद में 33 फीसदी आरक्षण और परिसीमन के बाद की राजनीतिक जमीन पर युवाओं का स्वागत करे देश। (लेखक एबीएन के प्रधान संपादक हैं।)

Published / 2024-05-06 18:33:53
पुष्पवर्षा के बीच यशस्विनी सहाय ने भरा नामांकन पर्चा

नामांकन के लिए निकली यशस्विनी सहाय पर की गयी फूलों की वर्षा

टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अश्विनी सहाय नामांकन के पूर्व धुर्वा स्थित दुर्गा मंदिर, हिनू चौक स्थित महावीर मंदिर और शनि मंदिर, हरमू रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, अरगोड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार पर चादर चढ़ा कर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित सुरेंद्र सिंह और विनय सिन्हा दीपू उपस्थित थे। 

पूजा अर्चना के बाद नामांकन के लिए जुलूस यात्रा निकाला गया। इस क्रम में कडरू और हरमू सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय पर फूलों की वर्षा की। 

कई स्थानों पर यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय वाहन से उतरकर समर्थकों से मिले। जुलूस यात्रा के दौरान बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुश्री सहाय ने श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर जुलूस यात्रा में ढोल-नगाड़े और गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार और सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन में सवार कार्यकर्ता झंडा लिए नारेबाजी करते चल रहे थे।

Published / 2024-05-06 18:32:29
पुष्पवर्षा के बीच यशस्विनी सहाय ने भरा नामांकन पर्चा

नामांकन के लिए निकली यशस्विनी सहाय पर की गयी फूलों की वर्षा

टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अश्विनी सहाय नामांकन के पूर्व धुर्वा स्थित दुर्गा मंदिर, हिनू चौक स्थित महावीर मंदिर और शनि मंदिर, हरमू रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, अरगोड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार पर चादर चढ़ा कर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित सुरेंद्र सिंह और विनय सिन्हा दीपू उपस्थित थे। 

पूजा अर्चना के बाद नामांकन के लिए जुलूस यात्रा निकाला गया। इस क्रम में कडरू और हरमू सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय पर फूलों की वर्षा की। 

कई स्थानों पर यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय वाहन से उतरकर समर्थकों से मिले। जुलूस यात्रा के दौरान बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुश्री सहाय ने श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर जुलूस यात्रा में ढोल-नगाड़े और गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार और सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन में सवार कार्यकर्ता झंडा लिए नारेबाजी करते चल रहे थे।

Published / 2024-05-06 18:31:34
बीआइटी मेसरा में मां रक्षा काली पूजा कल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बगल स्थित बीआइटी के मेसरा गांव में हर साल की भांति इस वर्ष भी मां रक्षा काली की पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी। इसे लेकर पूरे गांव सहित पास पड़ोस में इसकी तैयारी जोरों पर जारी है। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान शेखर ने बताया कि 7 मई को मां रक्षा काली की पूजा होगी, जिसे लेकर मंदिर को बेहतर ढंग से रंग-रोगन कर सजाया गया है। बताते चलें कि पूजा रात 12 बजे शुरू होगी।

अगले दिन मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने मां काली के सभी भक्तों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Published / 2024-05-06 18:30:54
सतबरवा की माता बहनों ने गले लगाकर अपना बनाया : अरुणा शंकर

सतबरवा में हुआ प्रथम महापौर का जोरदार स्वागत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। आज प्रथम महापौर अरुणा शंकर भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के लिए वोट मांगने सैकड़ों समर्थकों के साथ सतबरवा पहुंची, जहां आशीष सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पोची ग्राम में भव्य स्वागत किया।

उसके बाद मंडल अध्यक्ष  विजय पाठक, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सतबरवा भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूरे सतबरवा बाजार में गाजे-बाजे के साथ रोड शो की।

घर-घर जाकर माता-बहनें, महिला, पुरुष, वृद्ध, युवा एवं व्यवसाईयों से आशीर्वाद लिया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को अपना कीमती वोट देकर अपार मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर प्रथम महापौर ने कहा कि सतबरवा से जो कल मुझे प्यार मिला, उसे भूल नहीं पाऊंगी। 

खासकर मां-बहनों ने मुझे गले लगा कर अपना बना लिया। मैं हमेशा उनके बीच रहना चाहूंगी। प्रथम महापौर ने कहा कि इस बार हर जगह महिलाएं, लाभुक, युवा और प्रथम बार वोट देने वाले फर्स्ट वोटर  प्रधानमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साही हैं। 

बस प्रचंड गर्मी को देखते हुए हम भाजपा के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र पर वोटर को सुविधा देने की आवश्यकता है। मैं अपने भाजपा के भाइयों से अनुरोध करूंगी कि पहले अपने एवं अगल-बगल के घरों की महिलाओं को वोट देने का अवसर दें। फिर अपना मतदान करें। 

प्रथम महापौर ने कहा कि जो गांव-गांव से प्यार मिल रहा है हमारे सांसद पिछली बार से अधिक मतों से विजयी होंगे और मंत्री बनेंगे। जिससे हमारे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। 

मौके पर डाल्टेनगंज शहर के व्यवसाईयों के साथ-साथ सतबरवा से मोहन जोशी, बृजेश प्रसाद, प्रीति गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, आनंद कुमार, संतान जायसवाल, संजय कुमार, मनोज कुमार, परमेंद्र प्रसाद एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Page 594 of 1700

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse