झारखंड

View All
Published / 2024-05-11 18:42:21
खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज थम गया चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2024

टीम एबीएन, रांची। देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में शनिवार को प्रचार बंद हो गया। संंबंधित क्षेत्रों में शाम पांच बजे से सभा, रैली, बैठक या लाउस्पीकर के जरिये प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, प्रत्याशियों डोर-टू-डोर प्रचार जारी रख सकेंगे। 

13 मई की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान कार्य के लिए बूथों पर पर्याप्त संख्या में इवीएम उपलब्ध करा दिये गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिमरिया पहुंचेंगे। वह सिमरिया के मुरवे फुटबॉल मैदान में चतरा से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे से आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी नेता मौजूद रहेंगे।

इधर, असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंता विश्व शर्मा तमाड़ के रायडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह खूंटी से पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मौके पर प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

देश के सातवें और राज्य के चौथे चरण के चुनाव में दुमका, राजमहल व गोड्डा से अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के चौथे दिन तक दुमका से तीन, राजमहल से पांच और गोड्डा संसदीय क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।

11 मई को माह का तीसरा शनिवार होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। जबकि, 12 मई रविवार को भी अवकाश के कारण नामांकन का कार्य बंद रहेगा। इन सीटों पर 14 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 15 मई को स्क्रूटनी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गयी है। इस चरण के लिए एक जून को मतदान होगा।

Published / 2024-05-11 18:37:08
झारखंड की जनता पीएम मोदी को 13 फूल और एक फल गिफ्ट करेगी : बाबूलाल मरांडी

  • भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ वोट के लिए देश की जनता संकल्पित : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रामगढ़ के जुझारू नेता धनंजय कुमार पुटुस एवं संदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में संदीप साहू, त्रिपुरारी मिश्रा, संदीप अग्रवाल, सुनील साहू, विकास कुमार पंकज सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल विश्वकर्मा, बबलू अंसारी, गौतम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भोला महतो, अमन आदित्य, नीरज कुमार, रमेश कुमार, राजीव रंजन भारत कुमार सुनील कुमार, राजीव दास कैलाश महतो, सुरेंद्र राम, रघुचरण स्वामी, श्रीधर सिंह, सिकंदर सोनी, अजय राम, अमर बोदरा शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वहीं इस अवसर पर बोलते हुए मरांडी ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है। लगातार समर्थन बढ़ रहा। इसी क्रम में धनंजय कुमार पुटुस, संदीप साहू सहित सैकड़ों युवा भाजपा से जुड़ रहे। 

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को तेज करने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भाजपा के विकसित भारत अभियान को पूरा करवाने में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता 14 लोकसभा सीट एनडीए के खाते में देगी। 13 कमल फूल और एक केला फल के रूप में 4 जून को झारखंड की जनता भारत माता के चरणो में अर्पित करेगी।

Published / 2024-05-11 18:31:05
झारखंड : भाजपा के तीन और झामुमो के दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन प्रत्याशियों- सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो उम्मीदवारों नलिन सोरेन और विजय हांसदा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया।

जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट, दुबे ने गोड्डा लोकसभा सीट और ताला मरांडी ने राजमहल लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र जमा किया। 

तीनों भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने का विश्वास व्यक्त किया। दुबे ने दावा किया- इस बार, मैं रिकार्ड अंतर से गोड्डा सीट जीतूंगा। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए दुबे ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है जबकि मोदी सबका साथ, सबका विकास पर निर्भर है।

इस बीच, शिकारीपारा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से तथा निवर्तमान सांसद विजय हांसदा ने राजमहल लोकसभा सीट से अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया। राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।

Published / 2024-05-11 18:21:19
रांची : नहाने के दौरान धुर्वा डैम में डूबे दो बच्चे

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा डैम नहाने के क्रम में दो स्कूली छात्र डूब गये हैं। जानकारी मिलने के बाद स्थनीय गोताखोर दोनों छात्रों को डैम से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों छात्र डैम में बने खतरे के निशान को पार गये, इसी दौरान दोनों छात्र डूब गयर। दोनों ही बच्चे धुर्वा के प्रभात धारा स्कूल के छात्र थे।

नहाने के क्रम में डूबे

रांची प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय आर्य शर्मा और 17 वर्षीय आलोक शर्मा की धुर्वा डैम में डूबने की वजह से मौत हो गयी। आर्य शर्मा के पिता सुदीप शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे घर से कब धुर्वा डैम चले गये उन्हें पता ही नहीं चला। अचानक पुलिस के द्वारा फोन करें जानकारी दी गयी कि उनका बेटा और भतीजा दुर्गा डैम में डूब गये हैं। जानकारी मिलने के बाद वे भागे भागे धुर्वा डैम पहुंचे।

गहरे पानी मे डूबे

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे डैम में नहा रहे थे इसी दौरान अपने नहाते नहाते खतरे के निशान को पार कर गये और डूबने लगे। जिस समय दोनों बच्चे डूब रहे थे उस समय मौके पर कोई गोताखोर मौजूद नहीं था इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शव की खोज जारी

नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है। पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया था लेकिन वे बच्चे को निकाल नही पाये हैं।

Published / 2024-05-10 23:16:43
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में लागातार हो रहे दोपहिया वाहन की चोरी को लेकर प्रशासन को सूचना मिल रही थी।उसी दरम्यान पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तिलैया थाना काण्ड संख्या-102/2024, दिनांक 04.05.2024 धारा-379 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त विशाल कुमार राम, पे०-संतोष राम, पता-लेंगरापीपर, थाना-डोमचांच, जिला-कोडरमा के घर पर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेह पर तिलैया एवं अन्य थाना के मोटरसाईकिल चोरी से संबंधित कई काण्डों का उद्भेदन हो पाया। छापामारी के क्रम में डोमचांच जंगल एवं गझंडी जंगल से चोरी के 05 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया एवं मोटरसाईकिल चोरी के विभिन्न काण्डों के 04 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई की गई । गिरफ्तार अभियुक्त में विशाल कुमार राम, पे०-संतोष राम, पता लेंगरापीपर, थाना-डोमचांच, जिला-कोडरमा,सुमित कुमार, पिता-दीपक राम, पता लेंगरापीपर, थाना-डोमचांच, जिला-कोडरमा, विक्की कुमार, पिता-रघु राम, पता लेंगरापीपर, थाना-डोमचांच, जिला -कोडरमा,अमित कुमार, पिता -लालो साव, सा०-गझंडी, थाना- डोमचांच, जिला-कोडरमा, प्रेम चंद, पिता-प्रकाश चौधरी, सिकोडीह, थाना-मुफ्‌फसिल, जिला-गिरिडीह है। जब्त समाग्री में काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का जिसका इंजन नम्बर -AE8NP2114087, चेचिस नम्बर- MD634BE832N14301, काला रंग का हिरो स्पलेण्डर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का जिसका इंजन नम्बर- HAIIEYMHF87766, चेचिस नम्बर- MBLHAW128MHFB2615, सिल्वर रंग का रॉयल इनफिल्ड मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का जिसका इंजन नम्बर U3S5CIJA273945, चेचिस नम्बर- ME3U355C1JA604884, काला रंग का बुलेट बिना नम्बर प्लेट का जिसका इंजन नम्बर -U3S5CIHF085, चेचिस नम्बर ME3U3S5C1HF921542 ,नेवी ब्लू एवं काला रंग का बुलेट बिना नम्बर प्लेट का जिसका इंजन नम्बर-U3S5CIHD 514336, चेचिस नम्बर ME3U3S5C 1HD862899, छापेमारी दल में शामिल अधिकारी पु०उपा० जीतवाहन उराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा पु०नि० विनय कुमार, पु०नि०-सह थाना प्रभारी, तिलैया पु०अ०नि० प्रेम कुमार, थाना प्रभारी, डोमचांच पु०अ०नि० अब्दुल्लाह खान, तकनिकी शाखा, कोडरमा पु०अ०नि० बब्लु कुमार, तिलैया थाना तकनिकी शाखा के कर्मी एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Published / 2024-05-10 21:05:07
रांची : 27 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न

टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन की तारीख खत्म हो गयी है। राजधानी में कुल 33 अभ्यर्थी ने नामांकन के पर्चे भरे है। 27 अभ्यर्थियों के नामांकन के पत्र स्वीकृत हुए हैं। कमल और पंजे के साथ सेब, टोकरी, हांडी, अलमारी सहित तमाम चिह्न के साथ मतदान होंगे। 

निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की कार्यवाही पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 8 रांची संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। 

समीक्षा में 06 अभ्यर्थियों का नामांकन त्रुटि होने के कारण अस्वीकृत किया गया। नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। जिसके बाद 27 उम्मीदवारों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए चुनाव चिह्न आवंटित किये गये। 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2443 नये बैलेट यूनिट का पूरक रेंडमाइजेशन भी उम्मीदवारों की उपस्थिति में संपादित करा लिया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि चौथे चरण के मतदान में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 12 मई 2024 को किया जायेगा।

Published / 2024-05-10 21:00:42
हमारी जीत सुनिश्चित है : सीता सोरेन

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। दुमका लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने 2 सेट में अपना नामांकन पत्र दिया। 

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। साथ ही सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद सीता सोरेन काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है। दुमका की जनता उनका साथ देगी। भारी मतों से उन्हें जितायेगी। 

बता दें कि सीता सोरेन के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही है। दुमका लोकसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन चुनाव लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही वो जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं, जिसके बाद भाजपा ने वर्तमान सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

Published / 2024-05-10 20:55:03
घुसपैठी कांगेस के वोट बैंक : अमित शाह

खूंटी में गरजे अमित शाह, कहा- राम मंदिर मुद्दे को 70 वर्षों से भटकाया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। अमित शाह ने खूंटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने झारखंड को बनाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया और झारखंड को सवारने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद खत्म किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जन जातीय गौरव दिवास मनाने का निर्णय लिया। भाजपा की सरकार में आदिवासी मंत्रालय की शुरुआत हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने सभा में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वालों ने राम मंदिर के मुद्दे के भटाकया। राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया, लेकिन वे नहीं आये। कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अनुछेद 370 को खत्म कर दिया। 

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासियों के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सराकर ने आदिवासी मंत्रालय बनाया। कांग्रेस की सरकार पर घुसपैठियों का साथ देने का भी आरोप लगया और कहा कि ये घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं। घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से धोखे से शादी कर उनकी जमीन हड़पते हैं।

Page 592 of 1700

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse