झारखंड

View All
Published / 2024-05-25 10:18:05
9 बजे तक सबसे कम मतदान जमशेदपुर में, गिरिडीह में सबसे ज्यादा 12.91% वोट, रांची में 12.19%, धनबाद में 11.75% वोट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर शुरुआती 2 घंटे में 10 से 13 फीसदी तक मतदान हुआ है। मतदान के मामले में जमशेदपुर सबसे पीछे है, तो गिरिडीह के मतदाता सबसे आगे रहे। गिरिडीह में 9 बजे तक 12.91 फीसदी लोगों ने वोट डाले, जबकि रांची लोकसभा के 12.19 फीसदी लोगों ने सुबह-सुबह मतदान कर लिया। धनबाद में 11.75 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जमशेदपुर में सिर्फ 10.05 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं।

Published / 2024-05-24 21:24:12
रांची : लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर जगुआर

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रांची पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। शनिवार को रांची लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। रांची में कोबरा ,जगुआर के साथ-साथ पुलिस की स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी ) को भी एक्टिव कर दिया गया है। 

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। जिसमें सीआरपीएफ, जैप, रैफ, कोबरा, जगुआर और रांची जिला बल के जवान शामिल हैं। रांची डीआईजी ने बताया कि पिछले दो महीने से मतदान को लेकर विशेष तैयारी की जा रही थी। रांची लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा हैं। 

बूथों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। रांची में नक्सल, क्रिटिकल और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील और सामान्य बूथ हैं। सभी मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में अर्ध सैनिक बल मौजूद है। रांची के कुछ क्षेत्रों में नक्सल प्रभावित बूथ भी हैं। ये बूथ रांची के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और अनगड़ा में हैं। ऐसे सभी नक्सल प्रभावित बूथ पर एक सेक्शन अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। 

कोबरा जवान चलाएंगे अभियान 

रांची रेंज के डीआईजी ने बताया कि कोबरा बटालियन की टीम भी रांची को मिली है। साथ ही झारखंड जगुआर की स्पेशल टीम आॅपरेशन के लिए मिली है। इसके साथ ही जोनल आफिसर और सब जोनल आॅफिसर्स बनाए गए हैं। बूथ पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। 

वहीं किसी बूथ पर समस्या होने पर क्यूआरटी टीम मूवमेंट करेगी। इसको लेकर 40 से अधिक संख्या में बाइक दस्ते की क्यूआरटी बनाई गई है। एक क्यूआरटी में लगभग 5-6 बाइक और 10 से 12 जवान शामिल रहेंगे। यह क्यूआरटी सभी थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर और डीएसपी को दी गई है। 

सभी प्रखंडों में बनाया गया है कंट्रोल रूम 

रांची लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रखंड मुख्यालयों में पुलिस और प्रशासन का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। सूचनाओं पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को अलर्ट किया जाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कांके, नामकुम, नगड़ी, रातू, ओरमांझी, अनगड़ा, सिल्ली, बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा छह जोन में बांटकर मिनी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

Published / 2024-05-24 21:19:13
पलटने के बाद झोंपड़ी में घुस गयी तेज रफ्तार कार

टीम एबीएन, रांची। खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिंडरकोम में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी और सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा दुकान में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना में किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। 

बताया जाता है कि कार कुटीयातू से खरसीदाग की ओर जा रही थी। हालांकि हादसे में जबकि झोपड़ी एवं ठेला समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये। दुकान संचालक बुजुर्ग महिला ने बताया दुकान ही उसके जीविका का एकमात्र साधन था। उसने मुआवजा की मांग की है।

Published / 2024-05-24 21:17:46
तोरपा : देर रात सड़क दुर्घटना में दो की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, तोरपा/रांची। थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर कोरला मोड़ के पास बुधवार की रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों में अजीत तोपनो (22) व अनुज तोपनो (18) शामिल हैं। अजीत गेरेंडा बरटोली का तथा अनुज रिडूम गांव का रहनेवाला था। दोनों दोस्त थे। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात दोनों एक केटीएम बाइक से डोड़मा में मंडा पूजा देखने जा रहे थे। वहां छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था। रास्ते में कोरला मोड़ के आगे काका ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन को उन्होंने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। 

अजीत की मौत अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। परंतु रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी। गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपा दिया गया। दोनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

Published / 2024-05-24 21:15:46
तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

बच्चों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ खूब की मस्ती

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन हुआ, तीसरे दिन 85 छात्राओं ने भाग लिया। तीन दिनों समर कैंप में 200 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में के अंतर्गत बच्चों को योगा, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। 

समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे एवं बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। समापन समारोह में डॉ अर्चना अग्रवाल के द्वारा लड़कियों को मासिक धर्म के समय किन-किन स्वास्थ्य संबंधी बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चियों  के बीच सैनिटरी पैड्स वितरित किये गये। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

उन्होंने कहा समर कैंप के आयोजन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और हम किसी भी विषम परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय और उपहार दिये गये, विद्यालय की कर्मचारियों को छाता, साड़ी और रुपये का लिफाफा दिया गया। प्रभाकर अग्रवाल और रूपा अग्रवाल के मार्गदर्शन में मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा 11वें समर कैंप का समापन प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी ने किया। 

मौके पर गीता डालमिया, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, कोषाध्यक्ष शशि डागा, निवर्तमान अध्यक्ष नैना मोर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया और सरिता अग्रवाल, रीता केडिया, अरुण गुप्ता, सीमा टांटिया, ललिता नारसरिया, सुनीता सरावगी, पुष्पा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, स्वर्णा लता जैन, शोभा हेतमसरिया प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, छाया अग्रवाल, सुनैना लॉयलका, प्रीति फोगला, मंजू तुलस्यान, सरिता अग्रवाल उपस्थित थीं। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने तीन दिवसीय समर कैंप की सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-05-23 23:24:26
लोहरदगा : कुआं धंसने से चार लोगों की मौत

  • मिट्टी धंसने से चार मजदूरों की मौत, कुआं निर्माण के दौरान हुआ हादसा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरी अंबा टोली में सिंचाई के लिए निर्माण हो रहे कुआं का मिट्टी धंसने से उसमें काम कर रहे चार मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत गयी। वहीं चारों मजदूरों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। 

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चितरी अंबा टोली गांव में मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण कार्य चल रहा था।

इस दौरान मनरेगा से सिंचाई कूप की खुदाई का काम खत्म होने के बाद ईंट जोड़ने का काम चल रहा था। तभी कुआं की मिट्टी अचानक धंस गयी। जिसके चलते इसमें काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी में दब गये। जिसके बाद मौके पर तीन चार जेसीबी मशीन द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा था। फिर भी मजदूरों को बचाने में सफलता नहीं मिली।

वहीं घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर पुलिस दल बल के साथ पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पाकर जिले के एसडीओ अमित कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत सहित जिले के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों की मौत मिट्टी धंसने से हुई है उसमें अमन अंसारी, शबनम खातून, राजमिस्त्री बबलू अंसारी उर्फ रमजान अंसारी और जोगेंद्र उरांव शामिल है। 

प्रभावित सभी परिवार के सदस्य अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में मौके पर ग्रामीण घटनास्थल पर हैं। घटनास्थल पर नेता और अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया।

Published / 2024-05-23 20:27:19
रांची : लेक एवेन्यू में मतदान जागरूकता पर जोरदार चर्चा

टीम एबीएन, रांची। आज लेक एवेन्यू कांके रोड नंदन कानन अपार्टमेंट में लगभग डेढ़ सौ लोगों की उपस्थिति में मतदान जागरूकता पर चर्चा की गयी। सबने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाने का वादा किया तथा मतदान के प्रतिशत बढ़ाने पर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। 

मौके पर सांसद संजय सेठ, अजय मारू, चंद्रकांत रायपत्त, मुकेश काबरा, किशोर मंत्री, कमल गोयनका, विकास सिंह, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, महेश बजाज, रविंद्र मोदी अशोक नारसरिया, जयंत नाथ शाहदेव, विवेक गर्ग, रूपेश भला, अंचल किंगर, भगवती भुवालका, दिलीप साबू, राम शर्मा, मनोज सिंघानिया, अमरजीत गिरधर, कैलाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आज की वैचारिक गोष्ठी मे संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करना न सिर्फ आपका अधिकार एवं कर्तव्य ही नहीं बल्कि एक जिम्मेवारी भी है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है तथा सामाजिक और राजनीतिक समानता को बढ़ावा देता है। 

उन्होंने राष्ट्रीय हित मे चुनाव के दिन शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। गोष्ठी में संजय सेठ के उद्बोधन से एक समय पूरा माहौल भावना से भर गया तथा संजय सेठ की आंखें भी नम हो गयी जब उन्होंने अपनों के प्यार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उक्त जानकारी मुकेश काबरा और संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-05-23 20:24:25
झारखंड : चार सीटों पर थमा भोंपू का शोर, अब प्रत्याशी डोर टू डोर

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल डोर-टु-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे प्रत्याशी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के तीसरे चरण (देश में छठा चरण) में होने वाले मतदान के प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम चुका है। कल यानी शुक्रवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे। 23 मई की शाम के बाद इन क्षेत्रों में न तो कोई चुनाव सभा होगी और न ही किसी प्रत्याशी के पक्ष में कोई लाउडस्पीकर से प्रचार किया जायेगा। 

शुक्रवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगे। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के मतदान में अधिक संख्या में शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे सपरिवार मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालें।

बता दें कि मतदान को लेकर गुरुवार को ड्राई रन आयोजित किया जायेगा। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के अनुसार, वोटिंग के दिन सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जायेगी।

बूथों पर अंदर और बाहर की ओर 2 कैमरे लगाये जायेंगे। व्यवस्था को फुल प्रूफ करने के लिए 23 मई को ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है। वहीं, राज्य की 4 लोकसभा सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होने हैं।

Page 586 of 1700

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse