टीम एबीएन, रांची। आज 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाईएमसीए वोकेशनल ट्रेनिंग कम प्रोग्राम सेंटर धुर्वा और हेड हेल्ड हाइ के स्टूडेंट्स व पदाधिकारियों ने वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, धुर्वा के परिसर में वृक्षारोपण और मौजूदा पेड़ पौधों को पानी दिया। जिसमें 20 छात्रों के साथ-साथ वाई एम सी ए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
टीम एबीएन, रांची। लोकसभा से जेल के अंदर चुनाव लड़कर शानदार उपस्थिति दर्ज करने वाले जेबीकेएसएस के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो मतगणना के पश्चात प्रेस संबोधन के दौरान तन-मन-धन से समर्पित भावना से समर्थन देने वाले रांची लोकसभा के जनता को आभार व्यक्त करते हुए जिस विधान सभा से जितना वोट उतना पेड़ लगाने का घोषणा की थी।
घोषणा के अनुसार पेड़ लगाने का कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण दिवस पर डीएसपीएम यूनिवर्सिटी रांची प्रशासनिक बिल्डिंग कैंपस और रांची विश्वविद्यालय क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग कैंपस से किया।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि प्राकृतिक का छेड़छाड़ से मानव सभ्यता तहस नहस हो गया, क्लाइमेट चेंजिंग का समस्या आसमान पर है, अत्यधिक तापमान बढ़ना का समाधान पंखा, एयर कंडीशन का आविष्कार करके कमरा के अंदर बंद होना नहीं है।
बल्कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करके मानव सभ्यता को संरक्षण करना है। जिस विधान सभा में जितना वोट उतना पेड़ एक लाख बत्तीस हजार छह सौ सैंतालीस पेड़ लगाने का लक्ष्य को इसी वर्ष पूरा करेंगे।
मौके पर विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी शशि असिस्टेंट प्रोफेसर निरंजन महतो, राजेश मुंडा, दिनेश उरांव ,सुभाष, चंदन दास, प्रदीप, गणेश, जयप्रकाश, हरेन, लकी रामू, योगेश भारती, के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने संजय सेठ के लोकसभा चुनाव मे रांची संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार विजयी होकर सांसद बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
तीसरी बार एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने पर बधाई देते हुए पूर्ण विश्वास जताया है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जो कि भारत की एक नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अर्धांगिनी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है, उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा के 26,483 वोटों से हराया है। यह उपचुनाव ऐसा था जिसपर कई लोगों की आंखें टिकी हुई थी और बता दें कि ये सीट इसलिए भी खास थी क्योंकि इस से कल्पना सोरेन ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।
कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए दिन रात एक कर दिया था और वह जमकर प्रचार में शामिल हुई थी। बता दें कि वोटों की गिनती जब शुरू हुई थी तो पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा आगे थे लेकिन कुछ ही देर के बाद कल्पना सोरेन इस दौड़ में आगे आ गयी। कुल 24 राउंड की गिनती हुई जिसमें कल्पना सोरेन ने शानदार तरीके से जीत का परचम लहराया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना केंद्र के भीतर गये एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
वहीं कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी।
पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं इवीएम के मतों की गिनती 1429 टेबुलों पर होगी। उन्होंने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मामला जिले के अड़की थाना क्षेत्र के गम्हरिया मार्ग नरदा नदी के पास का है। बताया जा रहा है कि आटो में सवार होकर लोग अपने घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं।
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बोदी मुंडा के रूप में की गयी है जो साहू मारंगबेड़ा गांव का रहने वाला था। वहीं, पुलिस टेंपो चालक की तलाश में जुटी हुई है।
टीम एबीएन, रांची। रांची अलकापुरी गायत्री शक्तिपीठ में वरिष्ठ भाई नीरज कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार साधकों की एक विशेष गोष्ठी हुई। इसमें शांतिकुञ्ज द्वारा निर्धारित सप्त सूत्रीय कार्यक्रम अभियान को सैद्धांतिक मार्गदर्शन के अनुसार नयी सृजनशैली, नवगठन में सर्वसम्मति से नवचयनित रांची जिला समन्वयन समिति टीम सदस्यों को नीरज कुमार ने शांतिकुञ्ज से अनुमोदित मान्यता प्राप्त पत्र को उन्होंने पढ़कर सुनाये।
रांची से जय नारायण प्रसाद को रांची जिला समन्वयक व अनिल कुमार शर्मा (टाटी सिलवे) को उप जिला समन्वयक तथा सातों प्रकोष्ठ के चयनित समन्वयकों और उप समन्वयकों को परिचय कराया। अन्य प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक एवं उप समन्वयक के रूप में वीणा शर्मा, अमिता सिन्हा, मनोज सोनी राजू कुमार, दीपक दयाल प्रसाद, उत्तम दास तुंजु (बुंडु), शशिकिरण दीदी, अनिता श्रीवास्तव, मणिमाला दीदी, रूनी झा, नीरज कुमार, राजपति शर्मा, सुलोचना शाहदेव अरसंडे (कांके प्रखंड) और श्रेया राय सहित प्रभारियों के सातों प्रकोष्ठ के कार्य क्षेत्र के कर्तव्य व उत्तरदायित्व को बताया गया। गोष्ठी में निर्धारित मुद्दों पर तथा शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में गत मई माह में कार्यक्रमों पर समीक्षात्मक विचार-विमर्श हुए।
साथ ही इस जून माह के निर्धारित कार्यक्रम पर निर्णय लिये गये। 23 मई को गृहे गृहे यज्ञीय कार्यक्रम की पुष्टि और सदस्यता फार्म पत्रक की उपलब्धि का दृढ़ीकरण हुआ। जून में 05, 09, 16, 21, 23 और 30 जून व रविवारीय भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा की तैयारी, प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति का नवगठन संबंधित विचार-विमर्श और 23 जून के टाटानगर शक्तिपीठ की प्रांतीय गोष्ठी में रांची जिला समन्वयक की भागीदारी होना, रांची जिला के पीठों से संपर्क करना, मंडलों की स्थिति जानना, पीठों का कार्य प्रणाली सदस्यों से विचार-विमर्श, समस्या समाधान और समीक्षात्मक विश्लेषण, संगठनात्मक स्वरूप पर विचार-विमर्श तथा वंदनीया गुरुमाताजी के जन्म शताब्दी वर्ष सह अखंड ज्योति शताब्दी शक्ति कलश यात्रा का ग्रामे ग्रामे भ्रमण, दर्शन पर और भावी कार्यक्रम पर आकर्षण और निर्णय करना, भावी रथयात्रा में भागीदारी में रांची जिला से प्रशिक्षु का चयन व शांतिकुञ्ज प्रशिक्षण में जाने, रांची के स्थानीय मंडलों और जिला अंतर्गत अन्य इकाइयों की मंडल की स्थितियों की जानकारी प्राप्त करना जैसे विशेष विषयगत मुद्दों पर सभी भागीदार प्रतिनिधि ने अपने अपने विचार विश्लेषण व्यक्त किये।
आनलाइन स्वाध्याय मंडल, प्रज्ञा मंडल प्रतिनिधित्व में अलकापुरी व रांची शक्तिपीठ में अपरा एकादशी पर कल से आज सुबह 24 घंटे के आनलाइन जप-अनुष्ठान के समन्वयन में अनेक प्रांत के साधक-शिष्यों का जप-अनुष्ठान यज्ञीय अनुष्ठान के साथ पूर्ण हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। अधिवक्ता परिषद्, झारखंड की व्यवहार न्यायालय रांची इकाई की बैठक प्रदीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को रांची स्थित हेमसी हाईट्स में अपराह्न 12:30 बजे हुई, जिसमें अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता व डॉ भीम महतो, प्रांतीय संगठन आयाम टोली के सदस्य हराधन प्रमाणिक व लीना मुखर्जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री चौरसिया ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और विजय पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
कोषाध्यक्ष नंद किशोर महतो ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में परिषद् के कार्यकलापों पर वक्ताओं ने चर्चा करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल, सुलभ व सस्ता न्याय दिये जाने की बातें कहीं। परिषद् की सदस्यता की बातें भी बतायी गयी। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए न्याय प्रवाह की सदस्यता लेने व नि:शुल्क न्याय परामर्श केंद्र चलाने पर चर्चा की। सभा का संचालन विजय पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन श्यामा राम ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024-27 हेतु पुनर्गठित समिति की निम्नलिखित घोषणा की, जिसमें संरक्षक मंडल सदस्यगण कृष्ण कुमार, पंचदेव सिंह, श्यामा राम, सुशील कुमार, राजदेव दुबे, विनय प्रसाद, अशोक कुमार शुक्ल व किसन माहेश्वरी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक अमरदीप प्रजापति, उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक जगदीश चंद्र पांडेय उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक रविन्द्र कुमार, महामंत्री विजय पाण्डेय, मंत्री सह संगठन आयाम सह संयोजक सुमन कुमार साह, मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक ज्योति कच्छप, मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक आशुतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवशंकर साहू, न्याय प्रवाह प्रमुख गंगाधर नायक, सह प्रमुख ईशान वर्मा, न्याय केंद्र एवं स्वाध्याय मंडल प्रमुख सुरोजित कुमार राय, सह प्रमुख अभिषेक कुमार पॉल व राजेश कुमार सिंह, महिला प्रमुख दर्पणा तमांग, सह प्रमुख नेहा शर्मा, संगठन आयाम टोली सदस्यगण नंद किशोर महतो, परीक्षित महतो व अनामिका शर्मा, लिटिगेशन आयाम टोली सदस्यगण गणेश प्रसाद, राजीव रंजन ठाकुर व आरती ललन गुप्ता, आउटरीच आयाम टोली सदस्यगण अनुज कुमार महतो, सुमन पाठक, श्रवण कुमार व ज्योति आनंद, कार्यसमिति सदस्यगण ओमप्रकाश कश्यप, रामकृष्ण भगत, बबलू सिंह, बीरेंद्र प्रताप, पुष्पा कुमार कूजूर, लाल अंजय नाथ शाहदेव, शंकर टोप्पो, रूद्र कुमार मिश्र, मुकेश केसरी, इंद्रभूषण कुमार, पूर्णिमा तिर्की व रश्मि इंदवार, विशिष्ट आमंत्रित सदस्यगण कृष्ण गोपाल निताई, अखौरी अंजनी कुमार, अरविंद कुमार मित्रा, डॉ भीम महतो, प्रमोद गुप्ता, पवन कुमार मंडल व अशोक सिन्हा।
मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे, जिनमें शंकर लाल गोंझू, उदय चौरसिया, बार के उपाध्यक्ष बीके राय, संजय कुमार तिवारी, अनंतेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, श्याम सिंह, अजय पारीक, अशोक वर्मा, परसुराम प्रसाद, विनोद सिंह, राजू साही, किशोर कुणाल, आशुतोष दुबे व शैलेंद्र कुमार सिंह रहे। उक्त जानकारी अधवक्ता परिषद, झारखंड के प्रांत आयाम प्रमुख आर के मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse