झारखंड

View All
Published / 2024-06-16 21:22:04
रामगढ़ : ट्रक-बाइक की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच-23 पर ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गयी और मृतक महिला का दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रजरप्पा कडराडी से चुरचू जुमरी बेलगड्डा बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी और सास जा रहे थे। इसी दौरान छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच-23 धर्मकांटा के पास ट्रक ने बाइक सवार तीनों को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सास मूर्ति टुडू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी सूरजमुनि सोरेन दामाद सोनाराम मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये। 

स्थानीय लोग और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गये, जहां इलाज के दौरान बेटी सूरजमनि सोरेन की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल सोनाराम मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। 

मौके पर पेट्रोलिंग पुलिस को भेजा गया था। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर हटाया। घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है।

Published / 2024-06-15 23:26:48
सांसद संजय सेठ के हाथों ग्लोबल विलेज परिवार ने बांटे पौधे

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15 जून को सामाजिक संगठन ग्लोबल विलेज परिवार के सतीश मिश्रा, रमेन्द्र कुमार, रंजन कुमार, जगदीश सिंह जग्गु, राणा मिश्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण सह वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी के हाथों वृक्ष वितरण कर किया गया।

ग्लोबल विलेज के 18 हज़ार सदस्यों के यह संगठन पूरे क्षेत्रों में पेड़ लगाने और पेड़ को सरक्षण देने का महाअभियान जो 11 हजार की संख्या तय है उससे लगाने का संकल्प लिया है, जो नामकुम, अनगड़ा, ओरमांझी रातु, से लेकर हजारीबाग तक के सदस्यों के द्वारा लगाया जायेगा।

आज के इस कार्यक्रम में सतीस मिश्र रमेन्द्र कुमार जगदीश जग्गु डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनोज कुमार किकर, रंजीत महतो, अम्बरीष सिंह, नकुल तिर्की प्रदीप टोप्पो सत्य गोपाल राय सपन चक्रवर्ती, धनंजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Published / 2024-06-15 23:22:52
बिजली संकट : भाजयुमो ने फूंका सीएम चंपई का पुतला

  • रांची में बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम चंपई का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी में राजधानी रांची में बिजली की आंख मिचोली से जहां आम जनता परेशान है वहीं दूसरी और राजधानी में बिजली, पानी संकट को लेकर बीते शुक्रवार को भारतीय युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका।

भारतीय युवा मोर्चा ने सीएम चंपई का पुतला दहन करने के साथ ही जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के महानगर अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोगो को बिजली चाहिये पर राजधानी में बिजली का गंभीर संकट है। कुछ क्षेत्रों में तो बिजली की आपूर्ति 3-4 घंटे ही हो रही।

शशांक राज ने कहा कि ऐसे में हम आगाह करते हैं कि आने वाले 1 सप्ताह में अगर ये संकट फर नहीं हुआ तो भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ता बिजली ऑफिस में ताला बंद करने का काम करेंगे।

Published / 2024-06-15 23:20:30
महिला अत्याचार पर रोक लगाये झारखंड सरकार : अन्नपूर्णा देवी

  • झारखंड सरकार से आग्रह करेंगे कि वह महिलाओं के साथ अत्याचार होने पर त्वरित कार्रवाई करें : अन्नपूर्णा देवी

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी रांची पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे जनसहभागिता के साथ भारत सरकार के द्वारा जो कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। 

महिला बाल विकास से संबंधित उसे जनसहभागिता के साथ करेंगे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार से भी अपेक्षा रखते हैं कि जो कार्यक्रम है महिला बाल विकास मंत्रालय का उसे राज्य के माध्यम से ही नीचे तक ले जा सकते हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम राज्य सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वो बिना किसी भेदभाव के नीचे तक पहुंचायें। ताकि इसका लाभ झारखंड में रहने वाले महिलाएं, बच्चे या फिर किशोरी बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। वहीं प्रदेश में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है इसे किस प्रकार देखती हैं पर पूछे गये सवाल पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सुरक्षा अगर देखे तो वह राज्य का विषय है। 

आज जो राज्य सरकार की स्थिति है उसे हम लोग पहले से वाकिफ है कि आज राज्य के अंदर लोग सुरक्षित नहीं है तो निश्चित रूप से हम भेड़िया के माध्यम से राज्य सरकार से आग्रह करेंगे कि वह प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के साथ जो अत्याचार होता रहा है जिससे राज्य की बदनामी होती रही है। उस पर त्वरित कार्रवाई करें, ताकि अपराधियों के मन में कानून का भय हो।

Published / 2024-06-15 23:17:09
सिमडेगा : ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत, एक गंभीर

  • सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हो गया। घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एनएच 143 पर स्थित मां गायत्री फ्यूल सेंटर के पास की है। जहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 

जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वे एक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवा टोली में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में वे मां गायत्री फ्यूल सेंटर पर पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके थोड़ी देर बार ही उक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है, लेकिन पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है।

Published / 2024-06-15 21:16:51
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर होगा चरणबद्ध आंदोलन : भरत महतो

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की बैठक 

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ राज्य में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर काफी गंभीर है और राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन का मूड बना रहा है। आज रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रथम तल पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की हुई एक बैठक में आंदोलन की की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। 

मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग काफी अरसे से की जा रही है लेकिन झारखंड सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। श्री महतो ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ राज्य सरकार को ज्ञापन सौंप कर झारखंड में भी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करेगी, इसके बाद भी यदि राज्य सरकार इस मामले पर कोई पहल नहीं करती है तो अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन शुरू करेगी।

इसके साथ ही श्री महतो ने अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से मुक्त रखने, अधिवक्ताओं को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ने और सभी अधिवक्ताओं का राज्य सरकार की ओर से पांच पांच लाख रुपये का सामूहिक बीमा करने की भी मांग की। बैठक में संघ की  उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, अजहर अहमद खान, आशीर्वाद बेदिया, निरंजन राम, मृत्युंजय प्रसाद, शिव कुमार यादव, सतेंद्र सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार नाग, मेघा नैया, अर्चना वर्मा, बिपिन बिहारी देवरत्न, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Published / 2024-06-15 21:04:09
46 को महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मानित होंगे सांसद सह केंद्रीयी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी

टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया है कि 16 जून को अपराह्न 12:15 बजे से 1:15 तक महाराजा अग्रसेन भवन रांची में नई दिशा के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारे श्री सेठ का एक ही स्थान पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें 55 से भी अधिक संस्थाओं तथा प्रबुद्धजनों द्वारा रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन कर सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में समय पर पधारें। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियों में नई दिशा के मुकेश काबरा, मनीष लोधा, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, सनी टिबडेवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यस सुरेखा, ललित ओझा, श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार एवं संजय सर्राफ अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Published / 2024-06-14 21:11:03
लातेहार : ट्रेन दुर्घटना में तीन की मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

  • झारखंड के लातेहार में बड़ी ट्रेन दुर्घटना
  • तीन लोगों के मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।

लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गयी है।

अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है। मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, कई लोग घायल हो गये हैं। धनबाद रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है विस्तृत जानकारी लेने के बाद इसे साझा किया जायेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। दुर्घटना में जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। मौके पर भगदड़ मची हुई है और लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही है।

Page 574 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse