झारखंड

View All
Published / 2024-06-22 21:29:03
लातेहार : गंदा पानी पीकर 20 स्कूली विद्यार्थी बीमार

झारखंड : स्कूल की टंकी का पानी पीने से 20 छात्र पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में शनिवार को एक विद्यालय में टंकी का पानी पीने से कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दुरू के एक प्राइमरी विद्यालय की है। 

स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चे विद्यालय में बनी टंकी का पानी पीने चले गये। कुछ देर बाद कई छात्रों को उल्टी होने लगी और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। कुछ छात्रों ने बताया कि पानी से काफी दुर्गंध आ रही थी। छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी जांच की गई। 

चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया।

Published / 2024-06-22 21:28:07
गढ़वा और विश्रामपुर विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी आजाद समाज पार्टी : काशिफ रजा

टीम एबीएन, रांची। गढ़वा जिला के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (का०) का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी (का०) के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा उपस्थित हुए।  जिसमें गढ़वा जिला की समस्त जनता ने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बातों को सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा और इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के नेतृत्व में गढवा जिला के प्रसिद्ध समाजसेवी लव कुमार सिंह खरवार और सैकड़ों तादाद में उनके समर्थकों ने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम का संचालन अनिल राम ने और धन्यवाद ज्ञापन भीम आर्मी के जिला अध्य्क्ष ललित राम ने किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि काशिफ रजा जी ने कहा कि गढ़वा और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, जिसमें साफ सुथरा छवि के प्रत्याशी को टिकट दे कर अपने बहुजन समाज की सेवा करने के लिए विधानसभा भेजेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जिस समाज की जनसंख्या न्यूनतम है वो मंत्री बनकर बैठे हैं और जिस समाज की जनसंख्या अधिकतम है उन्हें शिक्षा ,रोजगार ,चिकित्सा और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है,अब मान्यवर कांशीराम साहब की बातों को याद करते हुवे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चंद्रशेखर आजाद जी के निदेर्शानुसार जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के तर्ज पर टिकट का बंटवारा करके विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जेएमएम की सरकार पिछले 5 साल से है लेकिन आज तक सरकार ने मुस्लिम/आदिवासी और दलित समाज पर हो रहे मोब्लिंचिंग पर कानून नही बन पाया है जो सोचनीय विषय है। जब झारखंड की जनता आजाद समाज पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विधायक बनाकार विधानसभा में भेजेगी तो विधानसभा जाते ही सबसे पहले हमारी पहली प्राथमिकता होगी दलित/ आदिवासी/ पिछड़े/ अल्पसंख्यक की सुरक्षा, समस्या और मूल रूप से उनकी शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य के लिऐ विधानसभा में आवाज उठाएंगे। ।यही हमारी पार्टी की शुरू से ही सोच है। 

लव कुमार सिंह खरवार ने पार्टी का दामन थामते ही सत्ता में बैठी भ्रष्ट केंद्रीय सरकार और झारखंड में गठबंधन की सरकार पर जमकर सादा निशान कहा इन सभी पार्टियों ने झारखंड की जनता और देश की जनता को लूटने का काम किया है सिर्फ और सिर्फ वोट लेकर हमारे अधिकारों को छीनने का काम कर रही है।

केंद्र सरकार और गठबंधन सरकार ने दलित आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग सभी पर सरकार ने जुल्म किया है और हमारे अपने ही अधिकारों से वंचित रखा है अब वक्त आ गया है इतिहास बदलने का पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे सत्तादारी चोरों से आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा हैं और यह पार्टी सभी धर्मो का मान सम्मान करती है और पार्टी में छोटा बड़ा नही बल्कि सभी  वर्गों के लोगों को एक समान जगह दी जाती है। 

मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव ने कहा कि अब जनता जागरूक हो रहे हैं, और अब आदिवासी, दलित,पिछड़े और मुसलमान वोट को सही जगह करने का फैसला कर लिए हैं, अब जनता उन्हीं को वोट करेगी जो उनके बीच मे रहकर उनका सुख - दुख का सहभागी बनेंगे। वहीं प्रदेश संगठन सचिव नागमणी रजक ने भी कहा कि जिस समीकरण से नागिना लोकसभा जीते हैं उसी समीकरण से हम गढ़वा और विश्रामपुर विधानसभा भी जीतेंगे। 

कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (का०) के नेता नसीम साज, नईम खान, नागमणी रजक, रोहित भारती विशाल सिंह अदनान अंसारी जिब्रान आजाद,जिला अध्यक्ष ललित राम कृपा रजक विनोद प्रजापति विमलेश राम सहित भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला स्तरीय नेता प्रवीण कुमार, चंद्रभूषण कुमार, पंकज कुमार, जय राम सिंह प्रशांत चौधरी सनोज कुमार और कई अन्य लोग उपस्थित हुऐ।

Published / 2024-06-22 21:26:46
हमारे द्वारा ईश्वर अपना प्रेम दूसरों को दिखाता है : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

टीम एबीएन, रांची। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने रांची महाधर्मप्रांत के हरमु पल्ली में ब्रा अजीत तिर्की एम सी के 25 वर्ष के रजत जयंती के अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया एवं उनके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए विशेष प्रार्थना की, साथ ही उनके 25 वर्षों के समर्पित जीवन के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।  

आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद हरमू पल्ली के संत फ्रांसिस गिरजा में ब्रा अजीत कुमार तिर्की के रजत जयंती के अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु की कृपा से हमें सामर्थ्य प्राप्त होता है उसी की अशीष के कारण ही ब्रा अजीत कुमार तिर्की आज अपना रजत जयंती मना रहे हैं। ईश्वर ने ब्रा अजीत कुमार तिर्की के जीवन के माध्यम से लोगों को अपना प्रेम प्रदर्शित किया। 

महाधर्माध्याक्ष ने  हमारे जीवन को ईश्वर के हाथों में सौंपने का संदेश दिया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट ने ब्रदर के रजत जयंती के अवसर पर उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दीं। इस ब्रा अजीत कुमार तिर्की के रजत जयंती के अवसर पर  रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, एम सी धर्मसमाज के जेनरल सर्वेंट ब्रा रासेल, ब्रा प्रेम किशोर, फा जेरोम टी ओ आर, सि किरण एक्का, डॉ रेनू तिर्की, विभिन्न धर्मसमाज की धर्मबहनें एवं 500 से अधिक अथिति शामिल हुए।

Published / 2024-06-22 21:26:11
रातू रोड गुरुद्वारा में मना प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया 

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वाराश्री गुरुनानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड में आज 22 जून,शनिवार को छठे नानक धन धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सजाये गए विशेष दीवान की शुरूआत सुबह 8 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा श्री आसा दी वार के पाठ से हुई। 

तत्पश्चात गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जेवेंदर सिंह जी ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। साध संगत को बताया कि छठे गुरु श्री हरगोविंद साहिब जी का जन्म 1595 में हुआ।वे गुरु अर्जुन देव जी की इकलौती संतान थे। सिख समुदाय को एक सेना के रूप में संगठित करने का श्रेय इन्हें ही जाता है। इन्होंने सिख कौम को योद्धा-चरित्र प्रदान किया था। सन 1606 में 11 साल की उम्र में ही गुरु हरगोविंद साहिब जी ने अपने पिता से गुरु की उपाधि पा ली थी

इन्होंने शाति और ध्यान में लीन रहनेवाले सिख कौम को राजनीतिक और आध्यात्मिक दोनों तरीकों से चलाने का फैसला किया।गुरु हरगोविंद सिंह जी ने दो तलवारें पहननी शुरू की, एक आध्यात्मिक शक्ति के लिए (पीरी) और दूसरा सैन्य शक्ति के लिए (मीरी)। गुरु हरगोविंद साहिब जी ने ही अकाल तख्त का निर्माण भी कराया। इन्होंने अपने जीवनकाल में बुनियादी मानव अधिकारों के लिए कई लड़ाइया लड़ीं। 

हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने पंज प्याले पंज पीर छठम गुरु बैठा गुर भारी एवं श्री हरकिशन धिआइयै जिस डिठै सब दुख जाए तथा तेरा कीया मीठा लागै हर नाम पदारथ नानक मांगै जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने श्री गुरु हरगोबिंद जी की महिमा का गुणगान करते हुए समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और इसी तरह गुरुघर से जुड़े रहने को कहा। 

गुरुघर के सेवक मनीष मिढ़ा ने संगत को मिस्सी रोटी का इतिहास बताते हुए कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी के माता-पिता, गुरु अर्जन देव जी और माता गंगा जी को उनकी शादी के बाद लंबे समय तक कोई संतान नहीं हुई। एक दिन माता गंगा जी ने गुरु अर्जन देव जी से अनुरोध किया कि वे उन्हें एक बच्चे का उपहार दें क्योंकि गुरु जी संगत को उनकी जो भी इच्छा हो, उसे पूरा करते हैं।

गुरु अर्जन देव जी ने माता गंगा जी से एक बच्चे का आशीर्वाद पाने के लिए एक गुरसिख की सेवा (निस्वार्थ सेवा) करने के लिए कहा। इसलिए, माता गंगा जी बाबा बुड्ढा जी से मिलने के लिए निकल पड़ीं, जो एक भक्त गुरसिख थे।अगले दिन माता गंगा जी ने अपने हाथों से मिस्सी रोटी बनाई,मक्खन मथा और छाछ तैयार की। 

माता जी ने भोजन के साथ कुछ प्याज भी पैक किए। माता जी ने भोजन को अपने सिर पर रखा और नंगे पांव मीलों चलकर बाबा बुड्ढा जी के दर्शन करने चली गईं।  माता जी को देखकर बाबा बुड्ढा जी ने प्याज लिया और उसे अपने हाथ से आधा कुचल दिया और माता जी को एक पुत्र का आशीर्वाद दिया।

बाबा जी ने माता गंगा जी से कहा कि उनके घर में ऐसा पुत्र जन्म लेगा जो बुरे लोगों के सिर कुचल देगा जैसे बाबा बुड्ढा जी ने प्याज कुचल दिया था।  
श्री अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा के साथ सुबह 10.40 बजे विशेष दीवान की समाप्ति हुई। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।  दीवान समाप्ति के पश्चात सत्संग सभा द्वारा मिस्सी प्रशादा,प्याज का अचार  का लंगर चलाया गया।  

आज के दीवान में गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,अशोक गेरा,हरविंदर सिंह बेदी,हरगोबिंद सिंह,सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा,नरेश पपनेजा,जीवन मिढ़ा,मोहन काठपाल,महेंद्र अरोड़ा,हरीश मिढ़ा,अमरजीत गिरधर,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,राजकुमार सुखीजा,अनूप गिरधर,हरविंदर सिंह हन्नी,सागर थरेजा,कमल मुंजाल,रमेश तेहरी,जीतू अरोड़ा,सुरजीत मुंजाल,महेश सुखीजा,रमेश गिरधर,रौनक ग्रोवर,चरणजीत मुंजाल,हरजीत बेदी,सुभाष मिढ़ा,राकेश गिरधर, जगदीश मुंजाल,बसंत काठपाल,भगवान दास मुंजाल,अश्विनी सुखीजा,पंकज मिढ़ा,जीतू काठपाल सहित अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

Published / 2024-06-21 23:15:54
डीएवी कपिल देव में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव में आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यानंद योग संस्थान के स्वामी मुक्तरथ, बिहार  स्कूल ऑफ योग मुंगेर के नीतीश कुमार और डीएवी कपिलदेव के शिक्षक त्रिपुरारि कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, कोणासन, पद्मासन, अर्द्ध चक्रासन, बटरफ्लाई समेत हाथ, गर्दन, सिर आदि से संबंधित कई आसन और व्यायाम का अभ्यास कराया। 

इस अवसर पर डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा  ने कहा कि हमें निरंतर योग का अभ्यास करना चाहिए और योग के आठों अंगों को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्कृति और विज्ञान के साथ लेकर चलने वाली संस्था है।

पूरे भारत में डीएवी की लगभग 1000 संस्थाएं हैं और सभी संस्थाओं में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी संस्थाओं में योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि आज विश्व में शांति की जरूरत है और शांति सबसे पहले मन में आती है और योग मन शांत रखने में सहायक है। 

श्री सिन्हा ने कहा कि योग से त्याग भावना का विकास होता है। श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति  डॉ कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण रहे हैं। इस अवसर पर सत्यानंद योग संस्थान के स्वामी मुक्त रथ ने कहा कि योग को अपनाने से आपके जीवन में विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग  करने वाले सभी नामांकित छात्र छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Published / 2024-06-21 21:31:06
जमीन कारोबारी कमलेश के घर ईडी का छापा

रांची में ईडी का छापा, जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकानों से 1 करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद

टीम एबीएन, रांची। रांची में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने एक बार फिर दबिश डाली है। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की। ये रेड राजधानी के चेशायर होम रोड और कांके इलाकों में हुई है। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके घर पर जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले। 

छानबीन के क्रम में उसके कांके स्थित आवास से 1 करोड़ रुपये कैश, एक पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ईडी की टीम बरामद रुपये के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ईडी ने कमलेश को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। समन जारी होने के बावजूद वह जवाब देने के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके ईडी ने शुक्रवार को उनके ठिकानों पर छापा मारा है। 

जमीन घोटाला मामले में ही ईडी ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, वह प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड पर है। जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में ईडी की टीम लगातार छानबीन कर रही है। इस केस में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

हालांकि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं। उन्होंने अदालत में जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Published / 2024-06-21 21:26:59
वाईएमसीए धुर्वा में भी मनाया गया योग दिवस

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को वाईएमसीए वोकेशनल ट्रेनिंग कम प्रोग्राम सेंटर धुर्वा और हेड हेल्ड हाइ के स्टूडेंट्स व पदाधिकारियों ने वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, धुर्वा के परिसर में विश्व योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। जिसमें 20 छात्रों के साथ-साथ वाई एम सी ए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Published / 2024-06-21 21:26:35
हुटुप के शाश्वत इंस्टिट्यूट में मना योग दिवस

टीम एबीएन, रांची। हुटुप स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 21-6-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य ने योग के महत्व को बताया। उसके बाद सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक  स्टाफ ने योगा कर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया।

Page 571 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse