झारखंड

View All
Published / 2024-07-10 21:48:27
लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के सदस्यों ने दी 35वें सालगिरह की बधाई

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के सदस्यों ने आज जमशेदपुर जाकर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन एफजेएफ सीमा वाजपेयी से मिलकर उन्हें 35वें सालगिरह की बधाई दी। प्रेसिडेंट अमित शर्मा के नेतृत्व में लायंस ग्लोबल के पदाधिकारियों ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर बनने की भी बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। 

लायंस ग्लोबल के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के समनव्य से क्लब की गतिविधियों को बढ चढकर संचालित करने और ग्लोबल द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति और अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के मिल जुलकर काम करने के लिए आश्वस्त किया। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-10 21:46:07
वाइएमसीए धुर्वा में मनाया गया निवेश समारोह

टीम एबीएन, रांची। अकादमिक वर्ष 2024-25 के स्कूल काउंसिल निकाय का औपचारिक समावेशन समारोह और प्रवेश समारोह 10 जुलाई 2024 को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, धुर्वा में आयोजित किया गया। 

इस समारोह को छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गर्व और सम्मान की भावना के रूप में चिह्नित किया गया, जब स्कूल के प्रिंसिपल और वाईएमसीए सचिव ने छात्र परिषद के सदस्यों  को उनके सक्षम हाथों में भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के हस्तांतरण को दशार्ने के लिए उनके बैज प्रदान किये। 

नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने स्कूल के मूल्यों को बनाये रखने, अनुशासन बनाए रखने और अपने साथियों के लिए रोल मॉडल के रूप में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली।

Published / 2024-07-10 21:19:16
आमजन के साथ हर समय खड़ी है संवेदनशील सरकार : हेमंत सोरेन

  • जनता के हित में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लगातार करती आ रही है कार्य, आमजन से बोले सीएम हेमंत 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान आमजनों से मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। जनता के हित में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य करती आ रही है। 

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान होगा। वहीं, इस अवसर पर सोरेन को मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर लोगों ने बधाई दी। वहीं, बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुके हैं। 

सीएम हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति एवं निमार्णाधीन फ्लाईओवर कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा है कि सितंबर महीने तक सरकारी विभागों में 30 हजार खाली पदों पर नियुक्ति करने का लक्ष्य है। इन नियुक्तियों को हर हाल में पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

Published / 2024-07-10 21:16:47
अग्रवाल सभा की आम सभा और नये सत्र का चुनाव 28 को

13 जुलाई से चुनाव हेतु नामांकन पत्र अग्रसेन भवन मे  रहेगा उपलब्ध : सुरेश चंद्र अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नये सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई को अग्रवाल सभा के नये सत्र के चुनाव हेतु नामांकन पत्र 13 जुलाई से अपराह्न 2 बजे से संध्या 4 बजे तक प्रतिदिन अग्रसेन भवन अग्रवाल सभा के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक है। नामांकन पत्र की जांच व वैध नामांकन पत्र की सूची 17 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रकाशन किया जायेगा। तथा नामांकन पत्रों की वापसी 20 जुलाई तक है। तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 जुलाई को ही 4 बजे प्रकाशित किया जायेगा। आवश्यक होने पर मतदान 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से 4 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। 

मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024- 26 के लिए 31 कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाता द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु अशोक कुमार नारसरिया को सह निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे अग्रसेन भवन मे अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा होगी। जिसमें विभिन्न विषयों के अलावे मंत्री का प्रतिवेदन, आय व्यय का ब्यौरा, आगत प्रस्तावो पर विचार, अंकेक्षक की नियुक्ति, एवं आवश्यक होने पर नये सत्र के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2024-07-10 21:11:43
अबकी बार गठबंधन सरकार की विदाई तय : बाबूलाल मरांडी

मुख्यमंत्री हेमंत के बदले लिबास और ओढ़े हुए किरदार को जनता समझ चुकी है : बाबूलाल मरांडी 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि जो सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है, उसी सरकार में आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। 

मरांडी ने कहा कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिकायत करने और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोरों को संरक्षण देने वाली गठबंधन सरकार की विदाई अबकी बार तय है। 

पूरे प्रदेश में चोरों का आतंक फैला हुआ है, प्रदेश का ऐसा एक भी कोना नहीं बचा है जहां राज्य सरकार के संरक्षण में झपट्टा मार गैंग काम न कर रही हो। मरांडी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले का आंकड़ा निकाल कर देखा जा सकता है कि कैसे ऐसी गैंग को संरक्षण देकर झामुमो और कांग्रेस की सरकार जनता में भय को बढ़ावा दे रही है। 

मरांडी ने आगे कहा, साढ़े चार साल की नाकामी को छुपाने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अब आपके बदले लिबास और ओढ़े हुए किरदार को जनता समझ चुकी है। इंतजार कीजिए, जनता अपने ऊपर हुए हर एक जुर्म का हिसाब आपसे लेगी।

Published / 2024-07-09 21:14:03
वनवासी कल्याण केंद्र ने चलाया महिला प्रमुखों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 जुलाई को वनवासी कल्याण केन्द्र के नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन में क्षेत्रीय महिला प्रमुखों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने किया।  

अपने उद्घाटन भाषण में वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना एवं उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालासाहब देशपांडे द्वारा स्थापित कल्याण आश्रम आज देश के सभी राज्यों में जनजाति समाज के धर्म-संस्कृति एवं परंपरा का संरक्षण करते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।

वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा जनजाति महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनको कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर कुटीर उद्योग से जोड़कर स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।     

राष्ट्रीय महिला प्रमुख वीणापाणि दास ने बिहार और झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आयी महिला प्रमुखों को बताया कि जनजातीय महिलाओं में आज पलायन, डायन प्रथा की समस्या के साथ कुपोषण की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस दिशा में महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। व्यावसायिक योजनाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमें जनजाति महिलाओं के बीच गंभीरता पूर्वक काम करना है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी स्वाभिमानी जीवन जीने के लिए आर्थिक निर्भरता जरूरी है इसलिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी महिलाओं को जागृत किया जा रहा है। महिलाओं का आर्थिक विकास हो इसके लिए कौशल विकास के प्रशिक्षण की सुविधा हर जिले में उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी भी निभानी पडेगी। स्थानीय रोजगार सृजन के उपायों पर भी विचार करना चाहिए।   

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में लव-जिहाद, नारी सुरक्षा, आर्थिक बचत, जन्म से मृत्यु तक की परम्पराओं, आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-09 21:13:10
सरकार में बैठक लोगों को सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता : बाबूलाल मरांडी

  • सरकार में शामिल लोग अपनी कुर्सी-तिजोरी भरने की कर रहे चिंता, रिम्स में गंदगी को लेकर मरांडी का राज्य सरकार पर निशाना

टीम एबीएन, रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स में फैली गंदगी को लेकर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर की ये दूषित नालियां गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे रही हैं। 

मरांडी ने कहा कि मानसून से पहले सभी सरकारी अस्पतालों की विशेष साफ-सफाई करानी चाहिए थी, लेकिन सरकार में बैठा हर जिम्मेदार व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता कर रहा है। मरीजों को बस भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है। 

मरांडी ने कहा कि स्थिति इतनी बदतर है कि अस्पतालों की सिर्फ नालियां ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा सिस्टम ही बजबजा गया है। मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि रिम्स की जल्द साफ-सफाई करायें। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता जी अतिशीघ्र राज्य के सभी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को इस नरकीय वातावरण से मुक्ति दिलायें।

Published / 2024-07-09 21:12:24
झारखंड : कमजोर मानसून ने बढ़ायी किसानों की टेंशन

झारखंड में मानसून की रफ्तार हुई कम, कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून की सक्रियता में कमी नजर आ रही है। राजधानी में लगभग 72 घंटों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश समेत बिजली गिरने की आशंका जतायी है। राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं अन्य जगहों पर आसमान में काले बादल नजर आते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। राज्य के कई जिलों में मौसम का यही हाल है। राज्य में बीते दिन यानी सोमवार के मौसम पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। 

राज्य में कई जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान से आज यानी 9 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह स्थिति 11 जुलाई तक बने रहने के संकेत दिये गये हैं।

Page 560 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse