झारखंड

View All
Published / 2024-07-23 18:36:49
धनबाद : जंगली हाथी ने पैरों तले रौंदकर एक शख्स की ले ली जान

धनबाद में जंगली हाथियों का आतंक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में जंगली हाथी बीती रात आफत बनकर रिहायशी इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर आतंक फैलाया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना धनबाद के तोपचाची इलाके के कर्मतांड गांव की है। 

मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर की गई है। कर्मातांड़ गांव के सरपंच आनंद महतो ने बताया कि हाथियों का झुंड रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे गांव में दाखिल हुआ और जमकर उत्पात मचाया। 

ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने उन पर धावा बोल दिया। भागने के दौरान ज्ञानचंद्र हाथियों के पैरों तलों रौंदा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है। 

सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके फलस्वरूप हाथियों के झुंड ने सोमवार एक शख्स की जान ले ली। धनखंड मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद की जायेगी। दरअसल, झारखंड में सरकार हाथी के हमले में मारे जाने पर मृतक के परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देती है।

Published / 2024-07-23 18:35:19
सीएम आवास घेराव में देवेंद्रनाथ सहित 1500 पर कई गैर जमानती धाराएं दर्ज

विशेष प्रशासनिक निगरानी के बीच पांच दिनों से रिम्स में ईलाजरत 

टीम एबीएन, रांची। देवेंद्रनाथ महतो लाठी चार्ज प्रकरण का मामला बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का विरोध प्रदर्शन हो रही है। पुतला दहन एवं मसाल जुलूस के बाद अब आनलाइन सोशल प्लेटफॉर्म में विरोध हो रही है। सीएम आवास घेराव के मामले में देवेंद्र नाथ महतो सहित कुल 1500 पर गैर जमानती धाराएं दर्ज किया गया है। 

अटेंम्ट टो मर्डर, राज्य सरकार के खिलाफ उसकाने, सरकारी काम में बाधा एवं तोड़फोड़, जैसे धाराएं लगायी गयी है। आंदोलन स्थल पर मौजूद दंडाधिकारी संजय कुमार ने लालपुर थाना केस कांड संख्या 185/24 के आलोक में देवेंद्रनाथ महतो, संतोष महतो, अविनाश कुमार द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, शांति मुंडा, विवेक राम, राजेंद्र हसदा, मोहित कुमार, सोनाली हेंब्रम, स्मिता कुमारी, अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार, ममता कुमारी, शुभम कुमार दुबे, समीर कुमार प्रधान, इंद्रदेव मुंडा, किरण कुमारी, पूनम कुमारी, करिश्मा टोप्पो सहित अज्ञात 1500 पर केस दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि देवेंद्र नाथ महतो विशेष प्रशासनिक निगरानी में रिम्स अस्पताल में पिछले 5 दिनों से इलाजरत है। शुभचिंतक एवं प्रशासको की पहचान पत्र एवं विभिन्न जांचों उपरांत ही मिलने दिया जा रहा है। सोमवार को राज्य सरकार और आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वार्ता किया गया। लेकिन यह आंदोलन फिलहाल जारी है।

Published / 2024-07-23 18:34:33
25वां तीन दिवसीय सावन मेले के दूसरे दिन महिलाओं ने खूब की खरीदारी

25वां तीन दिवसीय सावन मेले के दूसरे दिन सावन सिंधारा एवं झूलोत्सव मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 25वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले के दूसरे दिन महिलाओं ने सावन सिंधारा एवं झूलोत्सव मनाया। इसमें महिलाओं ने खूब मस्ती की। बहू- बेटियों का सिंधारा किया गया। महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीतों पर खूब ठुमके लगाये, झूला झूलकर खूब आनंद लिया तथा अंताक्षरी खेली गयी। कई मजेदार गेम्स खेले गये तथा जीती हुई बहनों को पुरस्कृत किया गया। सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। 

सावन महोत्सव मेले में 100 से भी ज्यादा स्टॉल लगे हैं। जिसमें जयपुरिया ज्वेलरी, कोलकाता, बनारस, भागलपुर की ढेरों डिजाइनर कलात्मक साड़ियां, शादी के लहंगे, एक्सक्लूसिव डिजाइनों में सलवार सूट, बेडशीट, छोटे बच्चों के स्पेशल कपड़े, रंग-बिरंगे नवीनतम राखियां, अलग-अलग शहरों की स्पेशल सामग्रियों का कलेक्शन, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, सजावट के समान, श्रृंगार एवं पूजा की सामग्रियां, लड्डू गोपाल के पोशाक, हस्तशिल्प उत्पाद सामग्री, अचार, पापड़, बड़ी, मुरब्बा, तथा अन्य सामग्रियों की खरीदारी महिलाओं ने जमकर की। मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने बताया कि 24 जुलाई को शाम 4 बजे मेले के समापन होगा। जिसमें समिति द्वारा मेले के बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम मे अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, नीरा बथवाल, सावन मेले की संयोजिका अलका सरावगी, सह संयोजिका रीना सुरेखा, अंशु नेवटिया, गीता डालमिया, बिना बूबना, मंजू केडिया, मधु सराफ, सरिता अग्रवाल, प्रीति पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया, बीना मोदी, सीमा पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीती बंका, उर्मिला पड़िया, लक्ष्मी पाटोदिया, सीमा टांटिया, सुनैना लोयलका, प्रीति फोगला, शशि डागा, सुषमा पोद्दार, बबीता नारसरिया, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबरेवाल, प्रीति केडिया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थी।

Published / 2024-07-23 18:32:55
कृषि व किसान हितैषी तथा प्राकृतिक खेती व अधिक उत्पादकता को बढ़ावा देने की प्राथमिकता का बजट : मोहिनी मोहन मिश्र

भारतीय किसान संघ की केंद्रीय बजट 2024 पर बजट प्रतिक्रिया

टीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान संघ कृषि व किसान हितैषी तथा इनसे जुड़े क्षेत्रों के हित संवर्धन वाले इस बजट का स्वागत करता है। सरकार ने इस बजट में अनाज की अधिक उत्पादकता व प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता दी है। 

जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से कृषि क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन के लिए अनुसंधान व शोध के लिये सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। साथ ही जलवायु के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिये 32 व बागवानी फसलों की अधिक उपज वाली देने वाली नयी 109 किस्में किसानों को देने की बात कही है, जो कि अच्छा कदम है। श्री मिश्र ने आगाह करते हुए कहा कि अधिक उत्पादन के नाम पर यदि जी एम फसलों को अनुमति दी जायेगी तो किसान संघ इसका विरोध करेगा। साथ ही अनुसंधान व शोध कार्यों के लिये निजी क्षेत्र की बजाय आईसीएआर को अधिक बजट राशि देने की बात श्री मिश्र ने कही। 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक करोड़ किसानों को प्रमाणीकरण व ब्रांडिंग में मदद कर प्रोत्साहन देने की बात बजट में की है। जिसके लिए उन्होंने बजट में दस हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र खोलने का प्रावधान किया है, जो कि सराहनीय है और जहरमुक्त खेती की दिशा में सरकार का सार्थक कदम हैं। 

श्री मिश्र ने आगे कहा कि सब्जी उत्पादक किसानों के लिये क्लस्टर बनाकर  तथा दलहन व तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिये उसके उत्पादन, भंडारण व विपणन में विशेष अभियान के तहत रणनीति बनाने के प्रावधान बजट में शामिल किये गये हैं। इससे लघु व सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। पांच राज्यों में जन समर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के माध्यम से देश के 400 जिलों में खरीफ फसलों का सर्वेक्षण किया जायेगा यह स्वागत योग्य कदम है। 

बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास व जनजातीय उन्नयन ग्राम योजना की घोषणा की है। जिससे सुदूर क्षेत्रों में निवासरत बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा। भारतीय किसान संघ ने कहा कि बजट स्वागत योग्य है लेकिन जीएम जैसी विफल अवैज्ञानिक, खतरनाक तकनीकी को अधिक उपज देने वाली व जलवायु के अनुकूल होने के झूठे दावे के आधार पर पिछले दरवाजे से प्रवेश न दिया जाये। इसका योजनाएं बनाते समय ध्यान रखा जाये। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल (9425357127) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-22 23:28:01
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने करीब 200 लोगों को कराया भोजन

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल ने लायंस रोटी प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत आज अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में लगभग 200 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। लायंस रोटी प्रोजेक्ट कार्यक्रम का उद्घाटन जिलापाल सीमा वाजपेयी, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, उप-जिलापाल सुभ्रा मजूमदार ने की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि जिला की ओर से क्लब को पूरा सहयोग मिलेगा। हमें खुशी है कि सावन मास के आरंभ में ही हमलोगों को इतना पुण्य कार्य करने का मौका मिला।

क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े इस प्रोजेक्ट से अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस हेतु क्लब द्वारा शहर के अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य जगहों पर भोजन वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। हमारे इस प्रोजेक्ट से गरीब तबके के निर्धन लोगों को काफी सहयोग मिलेगा। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमेन प्रमोद श्रीवास्तव की देखरेख मे हो रहा है।

क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की खुशी ही हम सभी की खुशी है। आगे भी हम लोगों के द्वारा जरूरतमंद के लिए कार्य किये जायेंगे। आज के कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने शामिल होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच खाने का पैकेट का वितरण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पीआरओ अल्तमश आलम, लीडरशिप चेयरमैन मोनिका गोयनका, जिला बुलेटिन एडिटर पूनम आनंद, जोन चेयरपर्सन रतन अग्रवाल, रीजनल चेयरपर्सन जोन ए प्रेम मिश्रा, रीजनल चेयरपर्सन जोन बी बीजेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Published / 2024-07-22 23:25:25
25वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ

  • सावन मेला अद्वितीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक : प्रवीणा परब

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में 25वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन मे हुआ। सावन मेले का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर की धर्मपत्नी प्रवीणा परब, विशिष्ट अतिथि आर्मी दंत चिकित्सक प्रियंका राठौर एवं आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू ढाका ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर की तथा उर्मिला पाड़िया ने गणेश वंदना की।

सावन मेले में आये सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत अग्रवाल सभा के वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री मनोज कुमार चौधरी, अग्रवाल महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, सावन मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने पुष्पगुच्छ, पौधे, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया।

मेले की उद्घाटनकर्ता नीरा बथवाल ने कहा कि वर्ष 1998 से सावन महोत्सव की शुरुआत की गयी थी। इस वर्ष समिति सावन मेले का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य घर से काम करने वाली उद्यमी महिलाओं को एक प्लेटफार्म देना था जहां से वह अपनी पहचान बना सके तथा आत्म विश्वास में वृद्धि एवं एक दूसरे से सीखने एवं सहयोग कर आत्मनिर्भर होना है।

विशिष्ट अतिथि मंजू ढाका ने अपने सुमधुर वचनों से स्टॉल वाली सभी बहनों को बहुत प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि प्रियंका राठौर ने कहा कि औरतों के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्टॉल लगाने वाली सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि प्रवीणा परब ने कहा कि यह मेला अद्वितीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक है। महिलाओं ने अपनी सृजनता और मेहनत से अपनी पहचान बनायी है। महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। महिलाओं को उच्च स्तर पर ले जाना चाहिए और उनको शिक्षा के स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  अपनी फौज की सभी बहनों को भी आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत की है।

अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल एवं मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने कहा कि सावन मेला मे 100 से भी अधिक स्टॉल लगाये गये हैं तथा मेले में दूसरे दिन महिलाओं ने सावन सिंघारा का भव्य आयोजन किया है। मेले के समापन में समिति द्वारा बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। आज सावन मेले में सैकड़ों महिलाओं ने खूब खरीदारी की एवं लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, ओमप्रकाश प्रणव, विश्वनाथ जाजोदिया, राजेंद्र केडिया, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, मनोज चौधरी, अशोक नारसरिया, चंडी प्रसाद डालमिया, सुनील पोद्दार, पवन पोद्दार, नरेश बंका, विजय खोवाल, सुरेश चौधरी, संजय सर्राफ एवं अग्रवाल महिला समिति की रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया अंशु नेवटिया, अलका सरावगी बिना बूबना, मंजू केडिया, मधु सराफ, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, प्रीती पोद्दार मंजू गाड़ोदिया, बीना मोदी, सीमा पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीती बंका, उर्मिला पड़िया, लक्ष्मी पाटोदिया, सीमा टांटिया, सुनैना लोयलका, प्रीती फोगला, शशि डागा, सुषमा पोद्दार, बबीता नारसरिया, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबरेवाल, प्रीति केडिया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल आदि बहनें उपस्थित थे।

Published / 2024-07-22 23:17:58
झारखंड : कल से तेज बारिश का पूर्वानुमान

  • झारखंड में चक्रवात का दिख रहा असर, कल से होगी तेज बारिश, धनरोपनी की उम्मीद

टीम एबीएन, रांची। ओडिशा में आये चक्रवात का असर झारखंड पर दिखने लगा है। विशेष कर कोल्हान व मध्य क्षेत्र पर इसका असर ज्यादा दिख रहा है। चक्रवात के कारण झारखंड के कई जिलों में 23 से 25 जुलाई तक जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अगले तीन-चार दिनों तक बारिश हुई, तो किसान धनरोपनी कर सकेंगे। बिचड़ा तैयार होनेवाला है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 23 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ सरायकेला-खरसांवा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में भी मूसलधार बारिश हो सकती है। 24 जुलाई को रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और रामगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

25 जुलाई को कोल्हान के साथ-साथ संताल परगना वाले जिलों में कहीं-कही भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा नरम पड़ेगा और मॉनसून कमजोर होगी। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसांवा के कुचाई में हुई। वहां करीब 48 मिमी बारिश हुई। चक्रधरपुर में 21 तथा खूंटी में 17 मिमी बारिश हुई।

Published / 2024-07-22 23:14:02
बुढ़मू : तालाब से मिला मां बेटी का शव, हत्या की आशंका

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू। पुलिस ने सोमवार को साड़म गांव स्थित एक तालाब से एक महिला व उसकी तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त साड़म गांव की  ही 29 वर्षीय संगीता देवी (पति डबलू यादव) व उसकी ढाई वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में की गयी।

शव देखने से प्रतीत होता है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। शव की सूचना पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने दोनों मां बेटी के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया है। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस घटना की विस्तृत छानबीन में जुट गयी है।

इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंचे महिला के परिजनों ने पति सहित सास, ससुर, भैसुर, गोतनी तथा देवर पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना व सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करने का आवेदन थाना को दिया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के पति डबलू यादव को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

परिजनों का क्या है आरोप

मृतक के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। आये दिन दहेज की मांग को लेकर संगीता को उसके पति व ससुराल वाले प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे। जिसे लेकर कई बार सामाजिक समझौता भी किया गया था। रविवार को संगीता अपने मायके बुढ़मू कोटारी आयी हुई थी। 

वहां पर भी उसका पति डबलू उसके साथ मारपीट किया और जबरदस्ती उसे अपने घर साडम ले गया और रात्रि में अपने परिजनों से मिलकर दोनों मां बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। वहीं दोनों मां बेटी की मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। इधर, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने कहा कि दोनों की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जल्द ही कर लिया जायेगा।

Page 555 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse