एबीएन न्यूज नेटवर्क, दिल्ली। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत अब तक सुधार नहीं आ पाया है। रिम्स रांची से इलाज के बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली में फिलहाल अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रही है।
राज्य के सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को सशरीर समर्थन देने के दौरान पुलिस प्रशासन ने उन पर बर्बरता पूर्वक लाठी-चार्ज किया था। जिससे वह अभी स्वस्थ नहीं हो सके हैं।
दिल्ली में इलाज करने वाले चिकित्सकों के अनुसार से देवेंद्र नाथ महतो को अंदरूनी चोट लगी है। जिसे मेडिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार से बेहतर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन दिन में केवल दो बार ही उन्हें परिजनों से मिलने दे रहा है।
टीम एबीएन, रांची। भारत का एक और अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर राजनीति में कदम में रख सकता है। जी हां एम एस धौनी के साथ खेल चुके झारखंड के पूर्व कप्तान सौरव तिवारी सियासत की पिच पर चौके-छक्के मारते दिख सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को इस पूर्व क्रिकेटर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की और एक पुस्तक भेंट की।
इसके बाद से चर्चा है कि सौरव तिवारी जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सौरव तिवारी का संबंध झारखंड के जमशेदपुर से है। चुनाव के ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
इसलिए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि सौरव तिवारी चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में हो सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुट गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय बजट 2024 लोकसभा में पेश किया जा चुका है। इस बार बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन गयीं। अभी तक सबसे ज्यादा छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड सीतारमण के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और किसानों से जुड़े कई एलान किये।
हालांकि, विपक्षी दल बजट को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसके विरोध में उतर आये हैं। बुधवार सुबह विपक्ष ने संसद भवन परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर केंद्रीय बजट 2024-25 के खिलाफ प्रदर्शन किया। चुनावी राज्य महाराष्ट्र के तमाम विपक्षी दलों ने बजट को निराशाजनक बताया है। इसी तरह एक अन्य चुनावी राज्य झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बजट का विरोध जताया है।
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में झारखंड का नाम तो लिया लेकिन पूर्वी भारत के समग्र विकास के संबंध में जिक्र भर था। वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वोदय के तहत इन राज्यों में मानव संसाधन विकास, अधोसंरचना और आर्थिक विकास के अवसरों के सृजन पर काम किया जायेगा ताकि विकसित भारत में पूर्वी भारत के राज्य इंजन बन सकें। बजट 2024-25 में केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय से झारखंड के हिस्से कुल 41.24 हजार करोड़ आये हैं।
बजट दस्तावेज में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क विंग के तहत कार्य का उल्लेख किया गया है। यह प्रावधान राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर व्यय के लिए है। इसमें एक्सप्रेसवे से संबंधित परियोजनाएं और स्वर्णिम चतुर्भुज के भीड़भाड़ वाले हिस्सों को 6 लेन का बनाना और राजमार्गों को 2 लेन का बनाना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क के विकास के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में झारखंड के भी कई हिस्से शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 25 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का आज समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी भागचंद पोद्दार ने महिला समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं व्यवसायी के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वावलंबी, सशक्त जागरूक एवं आत्मनिर्भर तथा उनकी प्रतिभा क्षमता सेवा एवं जुनून नई ऊंचाइयों पर ले जाने को तत्पर है। ऐसे मेले लघु कुटीर उद्योग एवं छोटे स्तर पर अपने घरों से काम करने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध होता है। कार्यक्रम मे शहीद एमडी अकरम की पत्नी शमा परवीन को अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले मे 100 से भी ज्यादा स्टाल लगाये गये जिसमें रांची सहित जयपुर, कोलकाता, बनारस, भागलपुर, पटना सहित अन्य स्थानों से आयी महिलाओं ने जयपुरिया आभूषण ज्वेलरी, कोलकाता से ढेरों डिजाइनर साड़ियां, सलवार सूट छोटे बच्चों के स्पेशल कपड़े, नेपाली कंबल, चादरें, इमिटेशन ज्वेलरी तरह-तरह की नवीनतम डिजाइनो में रंग-बिरंगे वंदनवार, राखियां, सजावट के सामान श्रृंगार की सामग्री, हस्तशिल्प उत्पादों, चांदी की राखियां, पूजा की सामग्री शादी के लहंगे, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस, सहित अन्य सामानों के स्टॉल लगाये गये।
सभी स्टॉलों में भारी भीड़ रही एवं सैकड़ों महिलाओं खूब खरीदारी की। रजत जयंती वर्ष पर अग्रवाल सभा की ओर से सभी स्टॉल को एक उपहार दिया गया। समारोह में अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा इस बार भी मेले में बेस्ट स्टॉल लगाने वाली चार उद्यमी को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार बेस्ट सेल्स महिला प्रगति बागला, द्वितीय पुरस्कार बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम आयशा जाजोदिया, बेस्ट डिस्पले का पुरस्कार रीना सराफ, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट आइटम का पुरस्कार नेहा पोद्दार को देकर सम्मानित किया गया। मेले में स्टॉल लगाने वाली सभी महिलाएं काफी उत्साहित थी उनका कहना था कि सावन महोत्सव मे घर जैसा माहौल मिलता है हम लोग साल भर इस मेले का इंतजार करते हैं।
अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री मनोज चौधरी, नरेश बंका, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, सावन मेले की संयोजिका अलका सरावगी, मेले की सह संयोजिका रीना सुरेखा अंशु नेवटिया, गीता डालमिया, मंजू केडिया, बिना बूबना, मधु सराफ, सरिता अग्रवाल, प्रीती पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया, बीना मोदी, सीमा पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीती बंका, उर्मिला पड़िया, लक्ष्मी पाटोदिया, सीमा टांटिया, सुनैना लोयलका, प्रीती फोगला, शशि डागा, सुषमा पोद्दार, बबीता नारसरिया, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, प्रीति केडिया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। देवेंद्रनाथ महतो लाठीचार्ज प्रकरण थम नहीं रही है। सड़क से लेकर आनलाइन प्लेटफार्म में लगातार स्वास्थ की प्रार्थना की जा रही है। पुलिसिया लाठीचार्ज से देवेंद्रनाथ महतो का छाती एवम पेट का अंदरुनी चोट से राहत नहीं मिला है।
चिकित्सक के परामर्श अनुसार बेहतर इलाज हेतु दिल्ली रवाना हुए। जिसे कड़ी प्रशासनिक निगरानी में एंबुलेंस से सुबह सात बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचाया गया। मेडिकल टीम के देख रेख में इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली प्रस्थान किया। उपरोक्त जानकारी रिम्स स्वास्थ कर्मी रविंद्र कुमार दीपक ने दी।
स्थायीकरण, मानदेय बढ़ोतरी आदि मांगों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस प्रशासन द्वारा क्रूरतापूर्वक लाठी-चार्ज किया गया था। जिससे वह घायल होकर पिछले छ: दिनों से अस्पताल में इलाजरत थे। लालपुर थाना केस कांड संख्या-185/24 से देवेंद्रनाथ महतो सहित कुल अज्ञात 1500 पर गैर जमानती धाराएं दर्ज किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ अच्छी बातें भी हैं जैसे युवाओं को हर साल एक 1 करोड़ अप्रेंटिसशिप देना। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इसके अलावा जो ट्राइबल गांव के लिए योजना लायी गयी है यह सब है, लेकिन अगर झारखंड की बात करूं तो झारखंड को इस बजट से जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सूखाग्रस्त क्षेत्र है। इस साल के साथ-साथ पिछले 2-3 सालों में झारखंड में बरसात उतनी नहीं हुई जिस कारण राज्य सुखार की चपेट में है। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर कहा जाये तो राज्य को इस बजट से जो उम्मीदें थी वह उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ ने शहर के सेंट एलॉयसिस उच्च विद्यालय में नि:शुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 1000 छात्राओं का मुंह एवं दांत की जांच की गयी। छात्राओं के मुंह एवं दांत की जांच ओरल डेंटल के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डा. स्वाति प्रभात ने की।
जांच के दौरान छात्राओं को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गयी। चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है।
यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इससे पूर्व नि:शुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर को उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि ओरल डेंटल का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इस प्रकार के शिविर विद्यालय में लगाए जाने से निश्चित रुप से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा तथा छात्राएं मुंह एवं दांत में होने वाले बिमारियों से बचेंगे।डा. स्वाति प्रभात ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों के बारे में जानकारी दी।
जेसीआई यूथ रांची की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने शिविर की सफलता के लिए डा. स्वाति प्रभात और चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य की विशेष सराहना की गयी, जिनके योगदान और सहयोग ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम लखन सिंह ने पथ एवं परिवहन विभाग के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रोकने और जन-जीवन बचाने की अपील की। पूर्व विधायक का कहना है कि झारखंड अंतर्गत चौपारण-चतरा रोड को चौड़ीकरण करने और डिवाइडर लगाकर दोनों तरफ आवागमन की सुविधा देने की जरूरत है।
अभी वाहन चालकों और पैदल रोड पार करने वाले लोगों को आगे-पीछे देखकर बहुत सतर्क होकर रोड पार करना होता है। थोड़े सी चूक होने पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जब से ये रोड बना है, हजारों लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं और अपनी जान गंवा चुके हैं। चौपारण-चतरा रोड में अनेक जगह तीखे घुमाव हैं। जैसे चौपारण-ईटखोरी के बीच बारा बस्ती में बराही पुल के पास आये दिन दुर्घटना होती रहती है।
वहां सावधानी का कोई बोर्ड तक नहीं लगा। कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार सिंह के समय में कुछ रेडियम लगाये गये थे, जो अपर्याप्त थे। इस तरह इस रोड में हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से चौपारण चतरा रोड का डिवाइड सहित चौड़ीकरण कर जन जीवन को बचाने की अपील की है। इसकी प्रतिलिपि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और पत्र निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी प्रेषित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse