झारखंड

View All
Published / 2024-07-27 20:43:36
संथाल की डेमोग्राफी अब डेमोक्रेसी के लिए खतरा : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी को लेकर सरकार को घेरा, कहा- यह डेमोक्रेसी के लिए खतरा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने फिर एक बार संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। मरांडी ने मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है।  

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आये हैं। डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। जो सबके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन में सबसे ज्यादा अगर कोई समुदाय प्रभावित हुआ है वह है जनजाति समाज।  

मरांडी ने 1951 और 2011 की जनगणना रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में वर्ष 1951 में आदिवासियों की आबादी 36%, सनातनी हिंदू 87.9% और मुस्लिम आबादी 8.9% थी। 

जबकि 2011 में आदिवासी 26% हो गये और मुस्लिम 14.5% और सनातनी 81.17% हो गये। अर्थात आदिवासी घटे, सनातनी घटे और मुस्लिम बढ़े। उन्होंने संथाल परगना का आंकड़ा बताते हुए कहा कि यहां की स्थिति तो खतरे की घंटी तक पहुंच गया। यहां अलार्मिंग स्थिति है।

Published / 2024-07-27 20:36:31
अग्रवाल सभा का चुनाव कल

28 जुलाई को अग्रसेन भवन में होगा चुनाव, तैयारियां पूरी

31 कार्यकारिणी सदस्यों का होगा चुनाव

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नए सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले अग्रवाल सभा के नए सत्र के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 

मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से संध्या 4 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। उन्होंने बताया कि सभी 38 प्रत्याशियों की अंतिम सूची क्रमांक संख्या के साथ जारी कर दी गई है। तथा कुल 2455 मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024-26 के लिए 31 कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाताओं द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। 

सभी मतदाताओं को 31 उम्मीदवार पर चिह्न टीक मार्क लगाना अनिवार्य है। कम या अधिक टीक मार्क लगाने या कट छंट करने पर मतपत्र अवैध घोषित कर दिया जायेगा। मतदान स्थल पर रखे पेन से ही टीक मार्क करना अनिवार्य है। सभी मतदाताओं को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। 

मतदान के पूर्व पूर्वाह्न 10 बजे वार्षिक आमसभा होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आम सभा एवं मतदान में भाग लें। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने दी।

Published / 2024-07-26 21:43:49
सीएम हेमन्त ने पौधे लगाकर की पौधरोपण की अपील

सीएम हेमंत ने विधानसभा परिसर में किया पौधारोपण

कहा- झारखंड में पहले वृक्षारोपण की नहीं थी जरूरत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट के सामने विधानसभा परिसर में 75वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो समेत अन्य विधायक शामिल हुए। 

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 75 साल पहले जो पेड़ लगा, आज वह किस स्थिति में होगा। राज्य में पहले वृक्षारोपण की जरूरत नहीं थी। सभी जगह पेड़ों से घिरे थे। 

पूरा प्रदेश हरा-भरा था, लेकिन मौजूदा वर्ष में विकास के पैमाने को खींचने के लिए कई सारे प्राकृतिक व्यवस्था का प्रावधान आया है। देश दुनिया को खनिज उपलब्ध कराने के लिए करार किये गये हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन सब से प्रकृति व्यवस्था में हस्तक्षेप हुआ है और आज उसी की भरपाई का दिन है। 

सीएम ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षित रहना नितांत आवश्यक है, हम सबका कर्तव्य है। वहीं, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी  एवं  मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित कई विधायक गण मौजूद थे।

Published / 2024-07-26 21:37:39
विधायकी मामले में देर ही सही, पर दुरुस्त आये स्पीकर : अमर बाउरी

  • विधायकी पहले ही चली जानी चाहिए थी... विधायकों को निष्कासित किये जाने पर अमर कुमार बाउरी बोले- देर आए दुरुस्त आए

टीम एबीएन, रांची। स्पीकर कोर्ट द्वारा 2 विधायकों को निष्कासित किए जाने के मामले को लेकर नेता विधायक दल अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह मामला मार्च का है और अभी जुलाई है, निष्कासन पहले ही होना चाहिए था। जेपी पटेल की सदस्यता पहले ही चली जानी चाहिए थी।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जेपी पटेल 2019 में बीजेपी के चुनाव सिंबल से जीत कर विधायक बने थे। अभी मार्च में कांग्रेस की सदस्यता ली और हजारीबाग से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि अच्छा तो यही होता कि वह भाजपा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ते, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। हम लोगों ने कंप्लेन किया था उनकी सदस्यता उसी वक्त चली जानी चाहिए थी। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, नियम का पालन किया गया।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नियम के अनुसार दसवीं अनुसूची को देखें तो बहस की कोई जगह नहीं है। न्याय तो देना ही चाहिए था देरी से हुआ है, लेकिन आज कानून का पालन कराया है इसके लिए धन्यवाद। वहीं मानसून सत्र को लेकर बाउरी ने कहा कि मुद्दे तो कई हैं। ये सरकार का विदाई भाषण होने वाला है तो इस सरकार ने जिन बातों को लेकर सरकार बनाई है हम लोगों ने उन बातों को याद कराना है। हमारा प्रयास होगा ये सारे विषय जनता के बीच जाए।

Published / 2024-07-26 20:05:50
हजारीबाग : सम्मानित किये गये सीडी सिंह

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड में अखिल भारतीय विवेकानंद युवा महामंडल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विवेकानंद के द्वारा दिये गये विचारों पर चर्चा की गयी। सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त महामंडल की ओर से स्वामी विवेकानंद के विचारधारा से संबंधित पुस्तक भेंट कर सीडी सिंह को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि सीडी सिंह दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Published / 2024-07-26 20:00:06
देवेन्द्रनाथ महतो की सलामती के लिए कई पूजा-अनुष्ठान शुरू

  • दिल्ली में ईलाजरत जेबीकेएसएस नेता देवेन्द्र नाथ महतो का शीघ्र स्वास्थ्य हेतु पहाड़ी, दिवड़ी और रजरप्पा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

टीम एबीएन, रांची। दिल्ली में ईलाजरत  झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो का शीघ्र स्वास्थ्य कामना हेतु पहाड़ी मन्दिर रांची, दिवड़ी मंदिर तमाड़ और छिनामस्तिका राजरप्पा मन्दिर रामगढ़ में विशेष पूजा अर्चना किया गया। 

सहायक पुलिस कर्मियों का समायोजन हेतु 19 जुलाई 2024 को सीएम आवास घेराव के दौरान बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र नाथ महतो का छह दिनों तक रिम्स में प्रशासनिक निगरानी में इलाज से राहत नहीं मिलने पर अनुभवी चिकित्सकों के परामर्शानुसार बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली के गुरु गोविन्द सिंह हॉस्पिटल में तीसरे दिन ईलाज जारी हैं। मेडिकल रिपोर्ट से पेट और छाती में अंदरूनी जख्मी का पुष्टि के बाद सुई दवाई में फेरबदल किया गया है, जिससे देवेंद्र नाथ महतो को हल्का राहत महसूस हो रहा है।

Published / 2024-07-25 21:23:21
झारखंड में घट रही हिंदुओं की आबादी चिंताजनक : डॉ निशिकांत दुबे

झारखंड में बदल रही डेमोग्राफी हिंदू आबादी हो रही कम, संसद में उठा मुद्दा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है ये कहना है झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का और उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लागू करने और पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों को केंद्र शासित क्षेत्र बनाने की मांग की है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा झारखंड में आदिवासी समुदाय की आबादी 10 फीसदी तक घट गई है और मुस्लिम युवक आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। 

सदन में बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, विपक्ष हमेशा यही बोलता रहता है संविधान खतरे में है पर सच तो ये है संविधान नही इनकी राजनीति खतरे में है। उन्होंने कहा झारखंड बिहार से अलग होकर जब अलग राज्य बना तब संथाल परगना क्षेत्र में 2000 में 36 फीसदी आदिवासी जनसंख्या थी जो अब घटकर 26 फीसदी रह गयी है। 

उन्होंने सदन में सबसे पूछा ये 10 फीसदी आबादी कहा खो गई सदम में इसको लेकर कोई बात नही करता। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा हर जगह प्रत्येक जगह 15-17 फीसद वोटर ही बढ़ता है पर हम्रारे यहां 123 फीसद आबादी बढ़ी है। मेरे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र में लगभग 267 बूथों पर मुसलमानों की आबादी 117 प्रतिशत बढ़ गयी है। झारखंड में 25 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां की आबादी 123 प्रतिशत, 110 प्रतिशत आबादी बढ़ी है, यह चिंता का विषय है। 

उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में तारानगर इलाके में दंगा हो गया। इस दंगे की वजह यह है कि बंगाल की पुलिस और मालदा, मुर्शिदाबाद से लोग आकर हमारे लोगों को भगा रहे हैं। हिंदू गांव का गांव खाली हो रहा है उन्होंने यह भी कहा कि यह मैं आन रिकार्ड कह रहा हूं और सीरियस मामला है। अगर मेरी बात गलत साबित होती है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 

बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार किया है। झारखंड पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, कटिहार, किशनगंज से आए लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार किया है। वे भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इन इलाकों को यूनियन टेरिटरी मानने की मांग करते हैं।

Published / 2024-07-25 21:21:19
झारखंड : कल से विधानसभा सत्र में दिखेगा सत्ता पक्ष और विपक्ष का झकझूमर

कल से शुरू झारखंड विधानसभा मानसून सत्र, सत्ताधारी दलों के विधायकों की रणनीति तैयार

टीम एबीएन, रांची। कल यानी 26 जुलाई से झारखंड विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। सदन का यह सत्र 8 दिनों का होगा। 2 अगस्त तक सदन की कार्यवाही चलेगी। वहीं, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सत्ताधारी दलों के विधायकों की रणनीति बन गयी है। 

इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री मंत्री रामेश्वर उरांव, आजसू के विधायक लंबोदर महतो और माले विधायक विनोद सिंह ने हिस्सा लिया। वहीं, बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह न तो अंतिम सत्र है और न ही छोटा सत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में पूरी तरह से तैयार है जहां तक विपक्ष के घेरने की बात है तो विपक्ष रस्सी लेकर आये और सरकार को बांध ले। 

मानसून सत्र को लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा- निर्देश दिए जा चुके हैं। वे चाहते हैं कि आम जनता के ज्यादा से ज्यादा प्रश्न और मुद्दे सदन में आये। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह इस सरकार का आखिरी सत्र है ऐसा कहना उचित नहीं है। वहीं, मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जहां सत्ता पक्ष का कहना है कि भाजपा इस बार भी सत्र में हंगामा करेगी तो वहीं बीजेपी का कहना है कि यह सरकार असफल है।

Page 553 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse