एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध तरीके से अरघा सिस्टम के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
वहीं इस संबंध में दुमका के डीसी ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। वहीं बासुकीनाथ में श्रावणी मेले को लेकर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से जलार्पण कराने के लिए दुमका डीडीसी अभिजीत सिन्हा, एसडीओ कौशल कुमार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी थानेदार श्यामानंद मंडल सहित सभी पदाधिकारी मुस्तैद थे।
मौके पर डीडीसी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर में अरघा सिस्टम से जलार्पण करवाया जा रहा है। जलार्पण काउंटर से भी कांवरिया महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवरियों की भीड़ के कारण प्रतिदिन क्यू कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार देर शाम से ही प्रशासन के पदाधिकारी मंदिर परिसर में कैंप किये हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह चेक प्वाइंट्स बनाये गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। स्कूली छात्रों को पर्यावरण और पारिस्थितिकी को संरक्षित करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए, टीम ग्रीन (एक पौधरोपण एनजीओ) के स्वयंसेवकों ने सोमवार, 29 जुलाई 2024 को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, प्लांट हॉस्पिटल रोड, सेक्टर-ककक, धुर्वा, रांची में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
टीम ग्रीन की स्वयंसेवक प्रीति ने वृक्षारोपण करके छात्रों को अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रातू। थाना क्षेत्र के हुरहुरी में रहने वाले एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि शेख मुजिबुल के परिजनों पर इटकी और मांडर के गोर से कीया कंपनी की ब्लैक कार (जेएच 01 एफए 1337) पर सवार और हरवे हथियार से लैश होकर आये 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और दुकान के शीशे तोड़ डाले। उनके पुत्र मोनाजिर हसन के गले से सोने की चेन भी लूट ली।
मारपीट में उनकी पत्नी अजिदा बेगम का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटी शबाना परवीन, रोजी परवीन, पुत्र तनवीर और मोनाजिर हसन के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। कार में जेएमएम का झंडा लगा है। मामले को लेकर मोनाजिर हसन के बयान पर रातू थाने में कार चालक समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।
घर के एक कमरे में रोजी श्रृंगार स्टोर नामक दुकान चलता है। यहां बिस्कुट, कोल्ड्रिंक, मिनरल वाटर आदि की भी बिक्री की जाती है। 27 जुलाई की दोपहर दुकान में रोजी थी। पड़ोसी स्व ललकु खान का पुत्र वहां आया और गल्ले से रुपये चोरी कर भागने लगा। रोजी के चिल्लाने पर मोनाजिर दौड़ कर आया और बच्चे को पकड़ लिया।
उसकी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी गयी। बच्चे को डांट फटकार वह अपने साथ ले गयी और मायका वालों को गलत सूचना दी कि चोरी के आरोप में बच्चे के साथ मारपीट की गयी है। इससे बौखलाकर आये लोगों ने पत्रकार परिवार पर हमला कर दिया।
रातू के पत्रकार शेख मुजीबुल के घर में असामाजिक तत्वो ने हमला कर तोड़ फोड़ करते हुए परिवार जनों के साथ मारपीट किया। घटना के वक्त पत्रकार अखबार के दफ़्तर में मीटिंग में व्यस्त थे। ऐसे आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और पत्रकार के परिजनों को सुरक्षा को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। क्लब के साथियों से भी समर्थन की उम्मीद है।
टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नये सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे आम सभा की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की तथा मंत्री मनोज चौधरी ने अग्रवाल सभा ने 2 वर्षों में किये गये सभी क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। तथा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
आम बैठक में अग्रवाल सभा के स्मारिका का विमोचन आगंतुक अतिथियों ने किया। पूर्वाह्न 11 बजे से अग्रवाल सभा का चुनाव के मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान अपराह्न 4 बजे तक चला। मतगणना रात 8 बजे तक चली। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने चुनाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2455 मतदाताओं मे से 924 मतदाताओं ने मतदान किया।
जिसमें 28 वोट रद्द कर दिये गये। चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें 31 कार्यकारिणी सदस्यो ने चुनाव जीता। सज्जन कुमार पाड़िया सबसे अधिक 862 वोट लाकर प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में कार्यकारिणी के सदस्य बैठक कर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
चुनाव जीतने वाले 31 कार्यकारिणी सदस्यों में अजय खेतान, अजय डीडवानिया, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार लाठ, अमर अग्रवाल, आनंद जालान, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश बंका, निर्मल बुधिया, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, विजय खोवाल, विनोद टिबडेवाल, मनीष टांटिया, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढांढनिया, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रमाशंकर बगड़िया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, शिव कुमार भावसिंहका, संजय सर्राफ, सज्जन कुमार पाड़िया, सुनील कुमार केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार, शामिल है। मतदान शांतिपूर्ण हुआ। मतदान की प्रक्रिया एवं व्यवस्था की सभी ने सराहा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28/07/24 को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की एक अहम बैठक हुई, जिसमें आदि शक्ति मां श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा दिनांक 15/08/2024 को स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर पुरुलिया से आयी मशहूर भजन गायिका शीतल जी कटारुका अपने भजनों से माता के भक्तों को झुमाने आ रही हैं।
बैठक में अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सहसचिव प्रदीप शर्मा बिनोद अग्रवाल संदीप विजयवर्गीय, संदीप अग्रवाल, शिव शर्मा, संगीता अग्रवाल, सुनीता मित्तल, शीतल अग्रवाल, कविता सोमानी थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कुछ साइबर अपराधी जो आॅनलाइन गेम के माध्यम से ठगी करते हैं वो तिलैया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम गा गठन किया।
गठित टीम ने तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड नंबर 1, गंगोत्री अपार्टमेंट में छापामारी की। छापामारी के बाद अपार्टमेंट से 5 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि इन लोग आॅलनाइन गेम के माध्यम से साधारण व्यक्त्ति को पैसा जीतने का लालच देकर गेम का अभ्यस्त करते है।
कुछ दिन वह आम व्यक्ति को पैसा जीतने देते हैं। जब वह गेम में मोटी रकम लगाते हैं तो वह साइट का उपयोग करके धोखाधड़ी कर ठगी करने का काम करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी संख्या में मोबाइल फोन, सीम कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया गया। इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या182/2024 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार, उम 28 वर्ष, पिता सुरेन्द्र प्रसाद, देवघरपुर, वार्ड संख्या 13, इंद्रजीत कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता मनोज साव, शेरापुरा, दोनों थाना टिकारी, जिलागया, बिहार, ललन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता प्रकाश यादव, धनंजय कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता घनश्याम यादव, दोनों दुसादी थाना, जिला बांका, बिहार और राजेश कुमार दास, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रकाश दास, रंगामाटी, थाना बलियापुर, धनबाद के नाम हैं।
गिरफ्तार लोगों के पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाईल, दो सिम कार्ड, नौ एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, दो वाईफाई और सात व्हटसएप चैट का प्रिंट पेज बरामद हुआ है, जिसमें 34 पेज है।
छापामारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी विनय कुमार, तिलैया थाना के पुअनि निताई चन्द्र साह, पुअनि बबलु कुमार, तकनिकी शाखा, सशस्त्र बल के जवान, पैंथर, आरक्षी और तकनिकी शाखा की कर्मी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज सदर अस्पताल परिसर में यहां आनेवाले मरीज, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के असहाय और निर्धन लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर सीविल सर्जन प्रभात कुमार ने शामिल होकर क्लब के प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल ने क्लब के पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि नर ही नारायण की सेवा है। जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। सभी लोगों को इस प्रयास का अनुसरण करना चाहिए।
पूर्व जिलापाल कमल अग्रवाल ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब लगातार सेवा का कार्य करती आ रही है। उन्होंने फूड फॉर हंगर के परमानेंट प्रोजेक्ट करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। बताते चलें कि सदर अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एष्योरेंस स्टैंडर्ड अवॉर्ड मिलने पर कार्यक्रम से पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने सीविल सर्जन प्रभात कुमार से मिलकर उन्हें बधाई भी दी और अस्पताल प्रबंधन द्वारा जरूरतमंदों को उपलब्ध करायी जा रही उपयुक्त चिकित्सा सेवाओं की प्रषंसा की।
क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में आज लगभग 400 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में होगा। साथ ही उन्होंने व्यवस्था में सहयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनोज मिश्रा,कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,पूर्व जिलापाल कमल जैन,जोनल चेयरमैन रतन अग्रवाल,पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी लायंस लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। बिरसा कॉलेज खूंटी में आज दिनांक 27 जुलाई 2024 दिन शनिवार को मुंडारी भाषा विभाग की ओर से एक दिवसीय इंटर सेमेस्टर वाइज पारंपरिक खेल पिटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूजी सेमेस्टर 2, यूजी सेमेस्टर 3 और पीजी सेमेस्टर 2 की कुल तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में यूजी सेमेस्टर 2 की टीम विजय रही।
यूजी सेमेस्टर 3 को द्वितीय स्थान मिला और पीजी सेमेस्टर 2 की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। पुरस्कार वितरण बिरसा कॉलेज खूंटी की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जे किड़ो ने किया।
मौके पर मुंडारी भाषा विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सावित्री कुमारी, प्रोफेसर वासुदेव हस्सा, प्रोफेसर कालीचरण मुंडू, डॉक्टर सिजरेन सुरीन, जावरा तिड़ू, नागपुरी विभाग के डॉक्टर कोरनेलियस मिंज सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse