झारखंड

View All
Published / 2024-08-23 19:38:39
गोस्सनर कॉलेज, रांची में धूमधाम से मनी पद्मश्री डॉक्टर रामदयाल मुंडा की जयंती

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को गोस्सनर कॉलेज, रांची में पद्मश्री डॉक्टर रामदयाल मुंडा की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गयी। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंग्लिश विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर इभा मारग्रेट हांसदा ने कहा कि डॉक्टर रामदयाल मुंडा न सिर्फ आदिवासी समाज में बल्कि दूसरे समाज में भी काफी लोकप्रिय थे। उनकी विद्वता और विनम्रता उन्हें अलग पहचान दी थी। 

आज आदिवासी समाज को अपने आईकॉन और हीरो को  स्थापित करने की जरूरत है। समस्याओं के समाधान के लिए डायलॉग का रास्ता अपनाते थे। गोस्सनर कॉलेज आर्ट्स विभाग की संकाय अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति टोप्पो ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी भाषा संस्कृति को आगे लेकर जाने की जरूरत है। विकास के साथ भाषा संस्कृति को नहीं छोड़ना चाहिए।

डॉक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि आज आदिवासी समाज अपनी भाषा संस्कृति छोड़ रहा है। यह चिंताजनक है। डॉक्टर हराधन कोईरी ने डॉ रामदयाल मुंडा के कृतियां और पंचपरगनियां भाषा मैं किया रचनाओं का उल्लेख किया है। डॉक्टर योताम कल्लू ने भी अपने संबोधन में कहां की डॉक्टर रामदयाल मुंडा के आदर्शों का अनुपालन करके समाज को दिशा देने की जरूरत है।

प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पों ने डॉ रामदयाल मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया। डाक्टर म्रृदुला खेस, प्रो फांसिस मुर्मु एव प्रो आइजक कंडुलना ने भी अपना विचार व्यक्त किये। मंच संचालन सुलेखा होरो एव रोहित तिर्की ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रो मीना सुरीन के द्वारा की गयी। मौके पर कई शिक्षक एव सैकड़ों विधार्थी मौजूद थे।

Published / 2024-08-23 19:31:59
मास कॉम डिपार्टमेंट में लगी फोटोग्राफरों की फोटो प्रदर्शनी

  • मास कॉम डिपार्टमेंट में फोटाग्राफी वर्कशॉप तथा फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

टीम एबीएन, रांची। 23 अगस्त को मास कौम डिपार्टमेंट में फोटोग्राफी वर्कशॉप तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के उपलक्ष्‍य पर हुआ। इस वर्कशौप में झारखंड के पांच वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने छात्रों को फोटोग्राफी के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारियां दीं। 

कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों, विभाग के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्‍हा एवं शिक्षकों ने द्वीप प्रज्‍जवलन किया। पीजी की छात्रा आस्‍था ने गणेश वंदना प्रस्‍तुत किया। छात्र वसंत ने गीत की प्रस्‍तुति दी। इसके बाद सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों को शॉल, स्‍मृति चिह्न और पौधा देकर सम्‍मानित किया गया। 

वरिष्‍ठ फोटाग्राफर कुलदीप सिंह दीपक ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है जुनून है। उन्‍होंने छात्रों को बताया कि उन्‍हें बचपन से ही फोटाग्राफी का जुनून था और शुरूआत में उन्‍होंने किसी से कैमरा मांग कर फोटाग्राफी की। तब उन्‍हें फोटाग्राफी अच्‍छी होगी या नहीं? इस बात का डर भी लगता था, पर एक बार सफलता मिलने के बाद उनका आत्‍मविश्‍वास बढते गया और उन्‍होंने फोटाग्राफी को ही अपना जुनून बना लिया। इस कार्यशाला में कुलदीप सिंह दीपक ने छात्रों को सौ साल पुराने कैमरों से लेकर आज के आधुनिक कैमरों को दिखाया और उनके बारे में बताया।

विभाग के निदेशके डॉ. बी.पी. सिन्‍हा ने फोटोग्राफी के महत्व को बताते हुये वरिष्ठ फोटोग्राफरों कुलदीप सिंह दीपक के साथ अपने पुराने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि युवावस्‍था में जब वह रंगकर्मी थे तो कई नाटकों के मंचन में कुलीप सिंह दीपक ने फोटोग्राफी की और एक बार उन्‍होंने कुलदीप सिंह दीपक से अभिनय भी करवाया। 

वरिष्‍ठ फोटो पत्रकार माणिक बोस कहा कि फोटो जर्नलिज्‍म एक चुनौतीपूर्ण पेशा है इस काम में कार्य सुतंष्टि मिलती है  साथ ही कई बार खुद को कैमरे को बचाते हुये काम करना पड़ता है। उन्‍होंने अपने कई चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे घटनाओं के बारे में छात्रों को बताया। माणिक बोस कहा कि आज डिजिटल और लेटेस्‍ट कैमरों के आने और इंटरनेट के कारण फोटोग्राफी आसान और फोटो को समय पर भेजना संभव हो गया है, पर पहले ऐसा नहीं था। तब रील वाले कैमरे होते थे जिनसे फोटो डैवलप कर दूर रहने पर कूरियर से अखबार तक भेजा जाता था। 

जगदीश सिंह ने तकनीकी सत्र में छात्रों को सत्र में फोटोग्राफी के कंपोजिशन, प्रकाश एंगल के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि अच्‍छी फोटाग्राफी अभ्‍यास और स्‍वयं के जुनून से आती है। उन्‍होंने स्‍लाइड शो के माध्‍यम से छात्रों को अच्‍छी फोटोग्राफी के टिप्‍स दिये।

विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्‍णु महतो ने इस कार्यशाला में आये  सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों के आने  और छात्रों को फोटोग्राफी टिप्‍स देने के लिये धन्‍यवाद दिया।

मनोज जायसवाल ने फोटोग्राफी में प्रकाश के महत्‍व को बताया और छात्रों को बताया कि प्रकाश का उपयोग और सही एंगल फोटोग्राफी के लिये कितना आवश्‍यक है। संजय बोस ने फैशन फोटोग्राफी और इसके तकनीक पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने छात्रों को फैशन फोटाग्रफी के कई महत्‍पूर्ण टिप्‍स दिये और इसे एक युवाओं के लिये एक कैरियर विकल्‍प बताया। 

इस अवसर पर मास कॉम विभाग के छात्रों की खिंची गयी फोटो की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।इस प्रदर्शनी की तैयारी  छात्रों ने शिक्षक संजय बोस के निर्देशन में किया। फोटो प्रदर्शनी को  सभी एक्‍सपर्ट्स ने देखा और सराहा। 

इस कार्यशाला सह फोटो प्रदशर्नी में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिशा ने किया धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक संतोष उरांव ने किया। इस अवसर पर विभाग के  मनोज कुमार शर्मा, अरिंदम मुखर्जी, अनन्‍या, अनुप्रिया, पीएस तिवारी, निरंजन तथा सभी सत्रों के छात्र उपस्थित थे।

Published / 2024-08-23 12:00:24
भाजपा की जनाक्रोश रैली : सिमडेगा में प्रशासन ने गाड़ियां, भाजपाइयों में आक्रोश

  • सिमडेगा में BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी प्रशासन ने रोकी
  • भाजपाइयों ने यात्री बसों का परिचालन कराया ठप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा/ रांची। रांची में बीजेपी की आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा बीजेपी के लोग आज रांची जाने वाले थे। सभी प्रखंड से आने वाले भाजपा की गाड़ी को प्रशासन ने जगह-जगह रोक दिया। 

जिसको लेकर सिमडेगा बीजेपी के लोग काफी आक्रोशित नजर आए और उन्होंने सिमडेगा बस स्टैंड जाकर सभी यात्री बसों का परिचालन ठप करवा दिया। इसके बाद सड़क पर उतरकर सभी भाजपा के लोग हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं।

Published / 2024-08-23 09:55:27
मेडिका में कार्यरत अलकायदा का आतंकवादी डॉक्टर गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी राँची के चर्चित मेडिका हॉस्पिटल में कार्यरत आतंकवादी पकड़ा गया। एटीएस ने आतंकी सरगना डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जुड़े 14 लोगों को एटीएस ने अभी तक पूरे देश से गिरफ्तार किया है।

रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जमशेदपुर का रहने वाला है। इश्तियाक भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले हुए था। उसकी गिरफ्तारी बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट से की गयी है। वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था।

अस्पताल में वह बीते छह साल से काम कर रहा था, इस दौरान तीन साल तक उसने फुल टाइमर के तौर पर सेवाएं दी हैं। उसका हजारीबाग में भी एक क्लीनिक है। उसने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और जोड़ा तालाब स्थित एके रेसिडेंसी में रह रहा था।

Published / 2024-08-22 21:51:58
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22. 8.2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा और अवगत कराया गया, परीक्षा विभाग और विश्वविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह से हनन हो चुका है, जिसमें कई विभाग में प्यून की कमी होने के कारण है और असिस्टेंट में की कमी होने के कारण, विभाग के शिक्षक फाइल को साइन करने के लिए कुलपति और कुलसचिव के पास जाते हैं।

वो घंटो तक वही बैठे रहते हैं, और विभाग बंद रहता है, कई बच्चे उनका इंतज़ार करते रहते हैं, और कई बार तो ऐसा होता है की की वाइस चांसलर अपने केबिन को चोट कर विश्वविद्यालय में मौजूद रहते हैं और उनकी सूचना बच्चों को नहीं दी जाती है कि वहां कहां बैठे हैं और किस काम से गए हुए हैं कभी अगर बड़े बाबू से पूछ भी ले जाता है कि वही संस्कार आए हैं तो वह उनकी बातों को छुपाते हैं और बड़े गर्व से कहते हैं कि हम क्यों बताएं कि वह कहां है?

विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से अपनी मनमानी कर रहा है जैसे यह उनका एक घर है और उनके घर के विद्यालय के बच्चे नौकर हैं और वह यहां के राजा हैं आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रशासन की निंदा करती हैं और उन्हें अपना दायित्व समझने के लिए निवेदन करती हैं, ज्ञापन में कुछ मांगे थी जो कि इस प्रकार है जैसे:

  1. विश्वविद्यालय के मेडिकल रूम को अभी तक विश्वविद्यालय के फ्रंट पर नहीं लाया गया है और अभी तक साइकिल स्टैंड का कोई भी कार्य शुरू नहीं किया गया हैं
  2. विश्वविद्यालय के पोर्टल पर काफी बच्चे परीक्षा शुल्क एवं कोर्स के शुल्क को जमा करने के बाद भी पोर्टल पे जमा रासी की स्लिप पोर्टल पे अपडेट नहीं होता हैं इसके कारण परीक्षा विभाग उन्हें रिजल्ट नहीं देती है जिसके कारण बच्चों को यह नहीं पता होता है कि वह पास है या फेल है जिसके कारण उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चलती हैं।
  3. विश्वविद्यालय के इस बार नामांकन में बीकॉम विभाग में 525 सीट रखी गई है और बीएससी कंप्यूटर एंड एप्लीकेशन में महज 220 सीट और बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में कुल 240 से रखी गई है, 
    यह तीनों सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स है तीनों के पास उपयुक्त सुविधाएं हैं क्लासेस हैं इंफ्रास्ट्रक्चर हैं बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए फिर भी Bsc,CA में और BBA में सीट क्यू कम किया गया, आजसू छात्र संघ ने कुलपति से यह मांग की है,
    100 सीट BBA में और CA में 80 सीट की वृद्धि की जाए।
  4. विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले 1 साल से कुलपति और कुल सचिव का कहना यह है कि गेस्ट फैकल्टी की इंटरव्यू चल रही है पता नहीं यह कौन सा इंटरव्यू है जो सालों की प्रक्रिया को लेकर खुद ही बैठा हुआ है और तो और प्लेसमेंट सेल में सिर्फ और सिर्फ एक आदमी कोऑर्डिनेटर है और उन्हें भी इसकी आजादी नहीं है कि वो असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर को भी अपने साथ या 2-4 और लोगों को जो प्लेसमेंट सेल में अच्छा काम कर सकते हैं उनको अपने साथ रखा जाए। 

विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज ना करें कि प्लेसमेंट सेल में सिर्फ एक आदमी है और उसके ऊपर 5000 बच्चों का जिम्मेदारी है आजसू छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि प्लेसमेंट सेल में वैसे शिक्षकों को उसमें जगह दिया जाए जो पहले अच्छा काम कर चुके हैं जिनके पास इस काम की अच्छी सोच और समझा है।

इसके नेतृत्व अध्यक्ष आनंद यादव ने की, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महासचिव बबलू मंडल, महिला प्रभारी अंजु तिर्की, अनमोल तिर्की, राकेश कुमार, कारण ठाकुर, आदित्य यादव, पंकज कुमार गुप्ता , प्रभाकर पाठक, सुनील कुमार। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय प्रभारी आशुतोष कुमार सिन्हा ने दी।

Published / 2024-08-22 21:46:30
अधिवक्ता गोपी कृष्ण के पिता का निधन

टीम एबीएन, रांची। एजी ऑफिस से सेवानिवृत सीनियर ऑडिटर दिनेश प्रसाद वर्मा का निधन गुरुवार को हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। इनके निधन से परिवार में मातम छा गया है। मालूम हो कि मधुकम निवासी दिनेश प्रसाद वर्मा के इकलौते पुत्र अधिवक्ता गोपी कृष्णा की हत्या गत दिनों कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर कर दी थी। 

अपने पुत्र के आकस्मिक मौत की खबर से वह काफी आहत हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपने पुत्र की मौत की खबर से उन्हें काफी सदमा लगा था। वे इस सदमे से ऊबर नहीं पाए थे और आज उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्री, पोता - पोती सहित अन्य रिश्तेदारों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

इनका अंतिम संस्कार गुरुवार को अपराह्न मुक्ति धाम में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शशिकांत तिर्की अनुज वर्मा, छोटे वर्मा सुशील कुमार, सोनू वर्मा ,अधिवक्ता
रेखा वर्मा , अधिवक्ता दिनेश वर्मा जॉन कृष्ण कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-08-22 21:43:51
मेघातरी के कुशाहना में फिर घुसा पानी

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने किया झारखंड बिहार बॉर्डर पर रांची पटना रोड जाम

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सदर प्रखंड के मेघातरी पंचायत के कुशाहना में गुरूवार शाम को करीब साढ़े चार बजे के आसपास एक फिर से वर्षा के कारण गांव में पानी घुस गया जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकल गये और वन विभाग और जिला प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया झारखंड बिहार बॉर्डर पर रांची पटना रोड जाम कर दिया।

मालूम हो कि तीन दिन पहले रविवार की सुबह भारी बारिश के कारण कुशाहना में करीब साठ साल पुराना चैकडैम टूट गया। जिसके कारण दर्जनों घरों में पानी घुस गया और उन घरों के अनाज, बर्तन, गाय, बकरी, बिछावन और खटिया तक पानी में बह गये। राहड़, मक्कई जैसे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन द्वारा डैम को टूटे हुए हालत में छोड़ दिया और पानी रोकने के लिए किसी प्रकार की मरम्मती का नाम नहीं किया गया। जिसके कारण गुरुवार को एक बार फिर बारिश होने से गांव में पानी घुस गया। कुशाहना के आक्रोशित जनता ने कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और हमलोगों को भगवान भरोसे मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

Published / 2024-08-22 18:08:09
जमशेदपुर विमान हादसा : एक पायलट का शव मिला, दूसरे की तलाश

  • लापता विमान की तलाश में लगी नेवी की टीम को मिली सफलता
  • 1 पायलट का शव बरामद...दूसरे की खोज जारी

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए 2 सीट वाले विमान को ढूंढने विशाखापट्टनम से नेवी की टीम सरायकेला पहुंची। सर्च ऑपरेशन करने के दौरान नेवी की टीम को सफलता मिला है। टीम ने पायलट का शव बरामद कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि सुबह मछुआरों ने झाड़ियों में एक लाश फंसी देखी, जिसके बाद मछुआरों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त की गई तो पता चला कि यह कैप्टन जीत शत्रु का शव है। वहीं दूसरे कैप्टन का जूता बरामद हुआ है। फिलहाल दूसरे पायलट और विमान की खोज जारी है।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान लापता हो गया था उड़ान प्रशिक्षण संस्थान अलकेमिस्ट एविएशन के विमान सेसना 152 ने एक पायलट और एक प्रशिक्षु के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। 

विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था। जब से ही एनडीआरएफ की टीम एयरक्राफ्ट और दोनों पायलट की खोजबीन कर रही थी। एनडीआरएफ के गोताखोर पानी के नीचे भी गए, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला क्योंकि लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी मटमैला हो चुका है। इसके बाद सरायकेला प्रशासन ने नेवी से मदद के लिए रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया। जिला प्रशासन की पहल के बाद विशाखापट्टनम से नेवी की एक टीम को झारखंड भेजा गया।

Page 539 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse