झारखंड

View All
Published / 2024-08-31 18:37:40
लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने किया सदर अस्पताल में भोजन वितरण

टीम एबीएन, रांची। फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल सेवा भाव से लगातार भोजन वितरण कर रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार छठा (6) शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। 

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के चौथे चरण में आज लगभग 800 से 1000 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। समाजसेवियों के प्रोत्साहन से इस कार्यक्रम को सफलता मिल रही है। प्रत्येक सप्ताह लोगों की संख्या बढ़ रही है। 

हमारा यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम  को सफल बनाने में और सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया। क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल प्रयास की सराहना की। 

इस नेक कार्य में शामिल करने के लिए उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। इससे समाज के अन्य लोगों को ऐसे नेक प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रीजनल चेयरपर्सन रतन अग्रवाल,जोनल चेयरपर्सन प्रेम शंकर मिश्रा का भरपूर योगदान रहा। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल क्लब के प्रेसीडेंट लायंस अमित शर्मा ने दी।

Published / 2024-08-31 18:36:50
कल होगी जेबीकेएसएस का झारखंड नवनिर्माण यात्रा

जयराम महतो और देवेंद्रनाथ महतो करेंगे यात्रा का नेतृत्व 

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कल यानी रविवार को विशाल न्याय यात्रा करेगी। यह यात्रा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की उपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो करेंगे। यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु खूंटी से प्रारंभ होकर झारखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो शहीद स्थल लोटा सिल्ली तक तय होगी। 

यात्रा का रूट उलिहातु, अड़की, तमाड़, बुंडू और राहे होते हुए सिल्ली प्रवेश करेगी। इसकी संपूर्ण तैयारी संगठन ने कर लिया है। इस महायात्रा का प्रशासनिक सूचनार्थ प्राप्त कर लिया गया। इस संबंध में देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि राज्य में कई सफल ऐतिहासिक आंदोलन होने के बाद भी सरकार ने हमारे नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया है। 

इसके पीछे 24 वर्षों के दौरान भी यहां झारखंडी की पहचान नहीं हो सकी है। खतियानधारियों को उचित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है। बिरसा मुंडा के वंशज को आदरपूर्वक सम्मानित करने के बाद ही यात्रा को आरंभ किया जायेगा। 

कार्यक्रम के आयोजक मंडली में महिला अध्यक्ष दमयंती मुंडा, जिलाध्यक्ष आलोक उंराव, नवीन मुंशी, खुदी राम, नकुल मुकेश, अजय, रोमा निगम, संजीव, फलिंद्र करमाली, विमल सर, सुमित खतियानी, लकी रामू, प्रकाश, अजीत, खगेन्द्र, नरेश, सुभाष आदि सक्रिय है।

Published / 2024-08-30 20:15:25
न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा तैयारी पूर्ण हजारों लोग होंगे शामिल : देवेंद्र नाथ महतो

यात्रा में मुख्य चेहरा के रूप में टाइगर जयराम महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, दमयंती मुंडा, आलोक उरांव के अलावा अन्य प्रमुख चेहरा उपस्थित रहेंगे

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 30/08/2024 को प्रेस क्लब रांची में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो प्रेस संबोधन करते हुए बताया कि आगामी 1 सितंबर 2024 दिन रविवार को न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा बिरसा मुंडा जन्मस्थल उलिहातु खूंटी से शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा सिल्ली तक यात्रा तय कर विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा किया जायेगा। 

जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है, संपूर्ण झारखंड के क्रांतिकारी साथी गण पारंपरिक वेश भूषा, पारंपरिक हथियार के साथ उपस्थित होंगे। यात्रा उलिहातु से सुबह 10 बजे शुरआत करके तमाड़ बुंडू राहे सिल्ली होते हुए शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा तक पहुंचेगा। यात्रा में मुख्य चेहरा अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, दमयंती मुंडा, आलोक उरांव शामिल होंगे। 

साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा उलगुलान का स्वरूप है पिछले कई सालों से निरंतर विभिन्न स्वरूप में मुख्य रूप से कई बार मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधान सभा घेराव, जेपीएससी, जेएसएससी, जेएसएलपीएस, जेईपीसी इत्यादि कार्यालय घेराव, 24 जिला में धरना प्रदर्शन, झारखंड बंदी, ट्विटर एक्स अभियान, विधायक/सांसद समर्थन प्राप्त अभियान के आलावा अन्य आंदोलन को एतिहासिक सफल बनाने के बावजूद एक भी प्रमुख मांग को पूरा नहीं होने के कारण आंदोलन को सफल बनाने हेतु संघर्ष जारी रखते हुए यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। 

यात्रा का प्रमुख मांग राज्य गठन के उद्देश्य को, आंदोलनकारियों के अरमान को, शहीदों के सपना को साकार करने हेतु खतियान अधारित स्थानीय नीति, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा से सुसज्जित नियोजन नीति लागू नियमित रूप झारखंडी युवाओं को रोजगार देना, सरकारी कार्यालयों भ्रष्टाचार मुक्त कार्य कराना, जल जंगल जमीन भाषा संस्कृति रीति रिवाज परंपरा का संरक्षण कराना, अनुबंधकर्मियों को स्थायीकरण कराना, बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली सुविधा उपलब्ध कराना, आंदोलनकारी, छात्र, किसान, मजदूर का न्याय हक अधिकार दिलाना के अलावा अन्य मांग है।

Published / 2024-08-30 18:28:08
आज से भगवामय हुए चंपई, शुरू किया जय श्रीराम...

चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के बाद भरी हुंकार, लगाय जय श्रीराम... के नारे

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व दिग्गज झामुमो नेता चंपई सोरेन आज रांची में भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार चंपई सोरेन ने आम लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने झामुमो पर जमकर निशाना साधा। 

चंपई ने कहा कि झामुमो को अपने खून-पसीने से सींचा और एक लंबे संघर्ष के बाद बाहर आ गये। उन्होंने कहा कि झामुमो में मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। चंपई ने कहा कि इस अपमान के बाद वह संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन जनता का प्यार देखकर अपना फैसला वापस लिया। 

नया दल बनाने के बारे में सोचा, लेकिन समय बहुत कम था। इसलिए तय किया कि भाजपा में शामिल होकर अपनी जनसेवा की भावना को बरकरार रखें।

Published / 2024-08-30 18:21:20
लाभ लेने के बावजूद एचर्ईसी परिसर पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं : राजद

हो रहा एच ई सी परिसर पर कार्यक्रम, पर यहां की दुर्दशा पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं  : राजद 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा है कि भाजपा का मिलन समारोह शुक्रवार को एच ई सी परिसर में हुआ। समारोह में लंबी-लंबी घोषणाएं हुईं, पर जिस एच ई सी स्थल पर कार्यक्रम हुआ वहां की दुर्दशा पर एक भी बात नहीं करना एच ई सी  के कर्मचारियों व वहां के स्थानीय निवासियों का घोर अपमान है। 

एच ई सी में 3000 मजदूर काम करते हैं। एशिया का सबसे बड़ा प्रतिष्ठान आज बंद होने के कगार पर है। कर्मचारियों को दो वर्षों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी अपने परिजनों के साथ भुखमरी के कगार पर हैं ।लेकिन भाजपा इसकी जरा भी परवाह नहीं कर परिसर में ही हो रहे मिलन समारोह में लंबी-लंबी घोषणाएं तो कर रही हैं लेकिन एच ई सी के कर्मचारियों से संबंधित कोई भी घोषणा नहीं कर रही है। 

भाजपा के लोग रोजगार की बात तो कर रहे हैं लेकिन एच ई सी के कर्मचारियों को केंद्र से वेतन नहीं दिला पा रही है। भाजपा केंद्र सरकार से शीघ्र एक विशेष आर्थिक पैकेज की मांग केंद्र सरकार से करे जो राज्य व मजदूर हित में होगा। केवल लंबी-लंबी घोषणाएं करने से भाजपा को यहां की जनता का आक्रोश ही झेलना पड़ेगा।

Published / 2024-08-30 18:20:32
रांची : गोंदा टाउन में दिखेगा विशाल काल्पनिक महल का प्रारूप

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 30 अगस्त को श्री श्रीदुर्गा पूजा समिति गोंदा टाउन कांके रोड रांची का वर्ष 2024 दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत रूप से मुख्य स्तंभ लगाया गया। इस बार पूजा समिति विशाल काल्पनिक महल का प्रारूप बनाने जा रहा है। समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि इस बार की पूजा में समिति बहुत बड़ी तैयारी के साथ भक्तों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने जा रही है। 

समिति के कोषाध्यक्ष राजेश रजक ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा समिति अपनी 78वीं पूजा को यादगार बनाने में पूरी तरह से भक्तों के लिए भक्तों के द्वारा दिया गया सेवा पर ही आधारित पंडाल का निर्माण करने जा रही है। साथ ही अपनी पारंपरिक पूजा के लिए विख्यात कांके रोड पूजा समिति माता रानी के दरबार को भक्तिमय बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से लगी है। 

आज के इस कार्यक्रम में रमेन्द्र कुमार, विश्वनाथ सरकार, गौतम गोराई, राजू रजक, रमेश सिंह, विजय कुमार, राजीव वर्मा, कन्हैया अरोरा, माथु उरांव, कांति पाल, शेखर सहदेव, बप्पा दास, विनय कुमार सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति में माता के जयकारे के बीच स्तंभ स्थापित किया गया। इसकी जानकारी प्रदीप लकड़ा और राणा मिश्रा ने दी है।

Published / 2024-08-30 18:19:46
बछवारस व गोवत्स द्वादशी का त्योहार उल्लासपूर्वक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। बछवारस का पर्व मारवाड़ी समाज के घरों में उल्लासपूर्वक मनाया गया। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि महिलाओं द्वारा सुबह गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद घरों में एक लकड़ी के पाटे मे सामूहिक रूप से मिट्टी से बनी बछवारस को सजाकर उसमें कच्चा दूध, दही, कुमकुम, मौली, अक्षत, मोठ, दक्षिणा, प्रसाद एवं पूजा की सभी सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की, एवं बछवारस की कहानी सुनी। 

माताएं अपने पुत्रों को तिलक लगाकर तलाई फोड़ने के बाद प्रसाद दी। पुत्रवान महिलाएं अपने संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखी। आज के दिन घरों बाजरे की रोटी बनायी गयी एवं भैंस का दूध एवं दही का उपयोग किया गया। गेहूं से बने पकवान एवं कटी हुई सब्जी नहीं खाये जाते हैं। बाजरे या ज्वार का सोगटा और अंकुरित अनाज की कढ़ी एवं सूखी सब्जी बनायी गयी।

उन्होंने बताया कि बछवारस त्यौहार जन्माष्टमी के चार दिन बाद भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है।  इस पर्व को गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। भगवान कृष्ण के गायों और बछड़ों से बड़ा प्रेम था इसलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। आज के दिन गौ माता की बछड़े सहित पूजा की जाती है। पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है जिससे घरों में खुशहाली और संपन्नता आती है।

Published / 2024-08-29 22:48:38
नितिन मदन कुलकर्णी बने रहेंगे राज्यपाल के प्रधान सचिव

अधिसूचना जारी

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने पिछले दिनों कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी शामिल थे। उन्हें कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था।

राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद इन्होंने कृषि विभाग का प्रभार नहीं लिया था। नतीजा पूरा चैन स्लिप कर गया था,  जिसे राज्य सरकार ने विलोपित करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दे दी है।  इसके तहत अब डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अमिताभ कौशल वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव होंगे। 

वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव अबु बकर सिद्दीक अपने कार्यों के साथ कृषि विभाग का भी कार्य देखेंगे। इनके अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में नोटिफाई विप्रा भाल अब आईटी की सचिव बनी रहेगी।  इससे संबंधित कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Page 534 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse