टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड की ओर से सुपोषण भारत अभियान का शुभारंभ रांची के सेवा धाम,जोन्हा के एकलव्य छात्रावास से किया गया साथ ही आरोग्य सेवा केन्द्र में डॉ मनिष ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर पोषण के महत्त्व की जानकारी दी। इसी तरह लोहरदगा जिले के चुन्नीलाल विद्यालय में स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण भारत में कुपोषण के प्रति जागरूक करने की योजना राष्ट्रीय सेवा भारती ने तैयार की है। इस क्रम में सेवा भारती झारखंड के कार्य क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कोई भी एक सप्ताह निर्धारित करके सुपोषण अभियान पर कार्य करने की योजना बनाई गई है।
सेवा बस्तियां एवं ग्रामों के निवासी पोषण दिवस पर स्वास्थ्य के संबंध में विशेष कर बीमारियों के रोकथाम के बारे में सीखते हैं एवं लोगों को स्थानीय उपलब्ध प्रोटीन युक्त साग सब्जी का सेवन करने का प्रति जागरूक किया जाता है। सुपोषण सप्ताह के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।
सेवा भारती की प्रांतीय सुपोषण भारत आयाम प्रमुख डॉ निधि सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय सुपोषण सप्ताह निमित्त माह सितंबर के किसी भी एक सप्ताह में प्रत्येक परिवार में निम्नलिखित पद्धति से प्रतिदिन एक पोषक आहार का सेवन किया जा सकता है।
नोट - 1 से 7 सितंबर, इस सप्ताह में चिप्स, चाकलेट, मैगी, नूडल्स, चाउमिन जैसे जंक फूड न खाने का संकल्प लें।
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज रविवार को झारखंड नवनिर्माण यात्रा प्रारंभ किया गया। यह यात्रा सांस्कृतिक तरीके से संपन्न किया गया। संगठन के कार्यकर्ता समेत हजारों जनसाधारण शामिल रहे। लोगों में झारखंड नवनिर्माण यात्रा को लेकर जोश एवं उत्साह देखा गया। केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के गरिमामई उपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से आरंभ किया गया। सांस्कृत नेगाचारी से बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। भगवान बिरसा के वंशज ने जयराम महतो एवं देवेंद्रनाथ महतो को तीर धनुष एवं मसाल प्रदान किया। इसके बाद शहिद रघुनाथ महतो जी शहादत स्थल लोटा सिल्ली में आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने जानकारी देते हुए कहा कि जन्मस्थली से संकल्पित मिट्टी को लेकर उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो झारखंड अलग के सपनों एवं शहीदों के अरमानों को पूरा करने हेतु क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। इस महा यात्रा में मुख्य रूप से सचिव गोपेश्वर महतो, फलिंदर करमाली, विमल मास्टर, सूरज नारायण, सुभाष महतो, डॉ रविंद्र महतो, मार्शल आदि ने यात्रा में योगदान दिया।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के तत्वाधान मे आज होटल ग्रीन होरिजन में आयोजन की सफलता पर समिति के सदस्यों सहित आयोजन में सहयोग करने पर करने वाले संस्थाओं के लिए सम्मान समारोह रखा गया था इस सम्मान समारोह में बिहार के दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया भी उपस्थित हुए।
आयोजन की सफलता के लिए संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया।उन्होंने कहा आप सभी लोगों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। कमेटी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।
अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया की माहेश्वरी सभा द्वारा समिति को बैठक के लिए भवन उपलब्ध कराना, प्रसाद की व्यवस्था देना, मारवाड़ी युवा मंच, रांची द्वारा करीबन 45000 लोगों के बीच दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के दिन चाय और बिस्कुट और पानी की सेवा देना मानव सेवा प्रभु सेवा का जीवंत उदाहरण है।
ओम साई सेवा द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण हुआ। नर सेवा नारायण सेवा की ओर से भगवान श्री कृष्ण को जन्माष्टमी पर प्रसाद का भोग लगाकर लोगों के बीच वितरण करने का सौभाग्य उनको प्राप्त हुआ। नागरमल मोदी सेवा सदन, मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा एम्बुलेंस सेवा प्रदान की गयी। हम आभार प्रकट करते हैं बाल गोपाल प्रतियोगिता में समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया। नगर निगम,जिला प्रशासन सहित उच्च अधिकारीयों ने आयोजन की सफलता में भरपूर सहयोग दिया।
प्रेस और मीडिया ने हमारे आयोजन को पूरे राज्य में प्रकाशित करवाने में अपना भरपूर सहयोग किया हम आभारी हैं। श्री संजय सेठ ने कहा कि दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन बहुत शानदार रहा और इसके लिए मैं आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारीयो, सदस्यों एवम प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने सभी ब्यक्तियों को धन्यवाद देता हूं। इस आयोजन को करने का उद्देश्य हमारा यह है आने वाली पीढ़ी हमारे तीज त्योहारों को याद रखें।
हम उसे भूले नहीं - काफी बड़े रूप में महाराष्ट्र में होने वाला यह कार्यक्रम
झारखंड में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूरे झारखंड के कई जिलों में 50 से भी अधिक संस्थाओं के द्वारा यह कार्यक्रम होता है जो हमारे संस्कार और संस्कृति को बचाने में सहायक होगा। पूर्वी भारत का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
इस अवसर पर बिहार के दीघा से विधायक संजीव चौरसिया ने कहा झारखंड में कुछ वर्षों पहले जब मैं यह कार्यक्रम देखा तो मैंने इसे बिहार में प्रारंभ करने का मन बनाया। पटना में दूसरी बार यह कार्यक्रम गांधी मैदान में जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ। काफी संख्या में लोगों ने आयोजन मैं भाग लिया। रांची के इस आयोजन की सफलता में लगे सभी सदस्यों का अभिनंदन स्वागत करता हूं जिनके अथक प्रयास से आपका यह कार्यक्रम सफल हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय,चंद्रकांत रायपत, कुणाल आजवानी ने भी संबोधित कर आयोजन की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी समिति के सदस्यों व संगठनों को माननीय संजय सेठ ने अपने हाथों अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। ओर पुनः अगले वर्ष इसी तरह ओर बृहत रूप से आयोजन करे यही शुभकामनाये है मेरी।
वही आज के सम्मान सह- अभिनंदन समारोह में संरक्षक संजय सेठ, श्री मति आशा लकड़ा, विधायक संजीव चौरसिया, संजीव विजयवर्गीय, चंद्रकांत रायपत, अध्यक्ष मुकेश काबरा, जवाहर तनेजा, कुणाल आजमानी, राम बांगड़, संजय जायसवाल, प्रमोद सारस्वत, पवन बजाज, संजय पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, सतेंद्र सिंह गुड्डू, राजीव सहाय, विपिन वर्मा, मनोज कुमार, लल्लू सिंह, रामशंकर बगड़िया, अमर प्रसाद, संदीप वर्मा, राजीव चटर्जी, जुगल दरगढ़, कवल जीत सिंह सटी, मनीष लोधा, अमित चौधरी, विजय ओझा, मनोज तिवारी, संजीव साहू, विपिन वर्मा, पूनम आनंद, कुमुद झा, नीलम चौधरी, नीतू सिंह, वीरेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में सदस्यों का योगदान रहा। अध्यक्ष मुकेश काबरा ने मंच संचालन किया व मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने धन्यबाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्वेताम्बर जैनधर्म का पर्युषण पर्व का कार्यक्रम डोरंडा जैन मंदिर एवं दिगम्बर जैन भवन में चल रहा है। पर्युषण पर्व अंतर्गत श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ का डोरंडा जैन मंदिर में धर्म आराधना चल रहा है एवं श्री साधुमार्गी जैन श्वेताम्बर संघ एवं तेरापंथ धर्मसंघ का आज से दिगम्बर जैन भवन में पर्युषण शुरू हुआ रहा है।
डोरंडा स्थित जैन मंदिर में परम् पूज्य श्री खतरगच्छाधिपति मणीप्रज्ञ सागर सूरीश्वर जी की आज्ञा से परम् पूज्य गुरूवर्या श्री लयस्मिता श्री जी आदि ठाणा ने डोरन्डा जैन उपाश्रय में आज भावदा बदी चौदस को मणिधारी गुरुदेव का स्वर्गारोहण जयंती मनायी गयी।
साथ ही परवाधीराज पर्युषण के दूसरे दिन अष्टानिका व्याख्यान में आत्मा के विषय में सुयश महाराज की कथा श्रवण की गयी। साथ ही परमात्मा भक्ति के रूप में आद्र कुमार की कथा का श्रवण किया गया। पर्युषण के दैनिक पांच कर्तव्य हृदय परिवर्तन, साधार्मिक भक्ति, पारस्परिक क्षमापन, अठम तप एवं चैत्य परिपाथी है! इसकी व्याख्या बतायी गयी और वार्षिक 11 कर्तव्य को विस्तार से समझाया गया।
दादा मनिहारी गुरुदेव जो 6 वर्ष की बाल अवस्था में संयम अंगीकार कर लिया और 2 वर्ष के बाद आचार्य पदवी पाली संघ के बहुत सारे अनेक कार्य उन्होंने संपन्न किया साथ ही मदनपाल राजा एवं अकबर राजा को प्रतिबोध देखकर जिन शासन का अनुरागी बनाया था, दादा गुरुदेव के जीवनचर्या के बारे में बताया गया। दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में 7 बजे से भक्ति भजन कार्यक्रम हुआ! आज के प्रवचन में काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।
इधर दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड में श्री साधुमार्गी जैन श्वेताम्बर संघ रांची का आज से पर्युषण पर्व कार्यक्रम शुरू हुआ। आज प्रथम दिन धर्म की प्रभावना करने मुम्बई से आये स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया ने अंतः गढ़ सूत्र की वाचना एवं प्रवचन दिया।प्रवचन का विषय पर्युषण में आत्म सौंदर्य जगाने का अवसर था। इस विषय पर कहते हुए उन्होंने बताया कि संसार के सारे सौंदर्य आत्मा सौंदर्य के सामने फीके हैं।
पर्युषण में ज्ञान, दर्शन, चरित्र, तप की आराधना करके कर्मों की निर्जरा करके आत्मा के समीप रहकर आत्म सौंदर्य को बढ़ा सकते हैं जिससे इस जन्म में शांति और सुख का वरण होता है। अतः कर्मों की निर्जरा के लिए आत्म सुख पाने के लिए 12 भावनाओं के द्वारा अपनी आत्मा को निर्मल बनाकर भाव परिभ्रमण को रोक सकते हैं। समता महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया! घेवरचंद नाहटा ने पर्युषण पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का संचालन साधु मार्गी संघ रांची के मंत्री उत्तम चौरड़िया ने किया। इस अवसर पर अशोक सुराणा, जानकी दास बोहरा, श्री देव पींचा, शुभकरण बछावत,विमल दस्सानी, विनोद बैंगानी, ललित पींचा सहित जैन समाज के श्रावक उपस्थित थे। दोपहर में धर्म चर्चा और संध्या के समय प्रतिक्रमण एवं प्रवचन हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के होटलों में देह व्यापार का अवैध धंधा इन दिनों खूब फल-फूल रहा है। कोडरमा के बागीटांड़ स्थित स्पाइसी हाउस रेस्टोरेंट से पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से चार युवती, चार पुरुष, एक अधेड़ महिला सहित होटल का संचालक भी शामिल है।
कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते कोडरमा थाना अंतर्गत बाघीटांड के स्पाइसी होटल में छापेमारी की जहां पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक महिला सहित 10 लोगों को आपत्तिजनक स्तिथि में गिरफ्तार किया गया। रविवार को सभी को कोडरमा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार सभी युवती, महिला व पुरुष बिहार के नवादा के निवासी बताये जा रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड स्थित स्पाइसी हाउस होटल देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद शनिवार की रात कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने छापेमारी कर संदिग्ध हालात में 4 युवती, एक महिला, होटल मैनेजर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी श्री सिंह के निर्देशानुसार प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई की गई। होटल संचालक द्वारा होटल के बेसमेंट में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए 5 लोगों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं। जो बिहार से शराब के साथ वेश्यावृत्ति के लिए कोडरमा पहुंचे थे। पुलिस द्वारा मौके से अवैध शराब और अपात्तिजक सामान बरामदगी की भी सूचना है।
इस बाबत सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि इस घटना में पुलिस ने संजय कुमार, पिता राजनंदन प्रसाद रजौली थाना तारगिल नवादा, बिहार, मुकेश कुमार, पिता मुंद्रिका प्रसाद कोर्ट के पीछे नवादा, बिहार, धर्मेंद्र कुमार, पिता नरेश प्रसाद, नवीन नगर नवादा के नाम हैं। वहीं 4 युवती व एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। हलांकि कोडरमा पुलिस ने उन पुलिस कर्मी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए बताया कि वैसा तो गिरफ्तार लोगों ने कुछ नहीं बताया।
ज्ञात हो कि दो माह पूर्व उक्त होटल के समीप ही दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ज्ञात हो कि बिहार में शराब बंदी के बाद से सीमावर्ती जिला कोडरमा अवैध शराब का अड्डा बन गया है और अब देह व्यापार का भी धंधा किया जा रहा था। इधर उद्भेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इस मामले को लेकर कोडरमा थाना कांड संख्या 200/24 दर्ज किया गया है। रेस्टोरेंट के संचालक संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दस में से नौ लोगों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत झील रेस्टूरेंट में भी बडे़ सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01.09.2024 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी के अवतरण दिवस के शुभ दिन में ग्राम - तारूप, प्रखण्ड - रातु, जिला - राँची में 260 पौधों का रोपण सह वित्रण किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह - रांची द्वारा चलाये जा रहे सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 का सातवाँ चरण भी था। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। उसके उपरान्त धर्मेन्द्र सिंह के बागान में लगभग 15 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम - तारूप के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देकर समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच आम और अमरूद के 245 पौधों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के अंतर्गत सात चरणों मे लगभग 2022 पौधों का वित्रण एवं रोपण किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम से पूर्व बोकरन्दा (लापुंग), आनन्दी (ओरमांझी), संग्रामपुर (कांके), पारचुट्टू (कांके), दुबलिया (कांके) एवं लरबा (कोलेबिरा) में वृक्षारोपण सह वृक्षवित्रण कार्यक्रम किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम के आयोजन में धर्मेन्द्र सिंह ने विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से नवीन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेन्द्र कुमार सिंह, उदय नन्द पाण्डेय, चंद्रशेखर सिंह, अभिजीत रौनियार, गंगाधर नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, अंजनी कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ राज, द्वेद नाथ शाहदेव, उदित सिंह, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल बहाली के लिए आयोजित हो रही दौड़ प्रतियोगिता के दौरान कई युवकों की मौत और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बेहोश होने से नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खडेे हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पलामू के भाजपा सांसद बीडी राम ने अभ्यर्थियों की मौत और उनके बेहोश-बीमार होने की घटनाओं के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नौकरी बांट रहे हैं या मौत? एक्साइज डिपार्टमेंट में सिपाही भर्ती की अधिसूचना 8 अगस्त को निकली, 14 अगस्त को एडमिट कार्ड दिया गया और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए 22 अगस्त से दौड़ का आयोजन शुरू किया गया। ऐसे में महज 15 दिनों में अभ्यर्थी दौड़ की क्या तैयारी करेंगे?
उन्होंने कहा कि आपाधापी में भादो की उमस भरी गर्मी में दौड़ आयोजित कराने के कारण ही राज्य के छह बेरोजगार युवक मौत के मुंह में समा गये। हेमंत सरकार ने भर्ती केंद्रों पर ना तो पीने के पानी की व्यवस्था की है, न शौचालय की। महिला अभ्यर्थी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, लेकिन बहाली केंद्रों पर छोटे बच्चों को स्तनपान कराने की भी व्यवस्था नहीं है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 10 बजे तक कुल 813 यात्रियों को पकड़ा गया।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल में आज मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse