झारखंड

View All
Published / 2026-01-10 21:11:16
झारखंड भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

जुएल ओरांव को चुनाव की जिम्मेदारी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जायेगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया कर दिया है। जुएल ओरांव को पार्टी चुनाव प्रभारी बनाया जायेगा। 20 जनवरी से पहले झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जायेगा। 

ये चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल ओरांव को राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए झारखंड का राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

लंबे समय से इस दुविधा में भारतीय जनता पार्टी 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से इस दुविधा में है कि वो किसी झारखंड की कमान सौंपे। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष भी हैं। ऐसे मे पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत उनको तो इसकी जिम्मेदारी मिलनी नहीं है। अब मरांडी की जगह नया अध्यक्ष बनना था। 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। राय के बाद पिछले साल अक्टूबर में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी।

Published / 2026-01-10 20:48:49
बाबूलाल मरांडी से मिला हमर अधिकारी मंच का प्रतिनिधिमंडल

  • सूचना आयुक्त की नियुक्ति और झारखंड राज्य सूचना आयोग में यथाशीघ्र सुनवाई प्रारंभ करवाने को लेकर माननीय नेता प्रतिपक्ष सह भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिला हमर अधिकार मंच का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 
  • झारखंड के 16 जिलों के 91 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन उन्हें सौंपा 

टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच ने मांग किया कि विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता जनसंपर्क माध्यम में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले समाज में प्रख्यात गैर-नौकरशाह को ही सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करवाया जाये। 

हमर अधिकार मंच का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात कर उनको झारखंड के 16 जिलों यथा गिरिडीह, पलामू, लातेहार, गढ़वा, धनबाद, दुमका, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, पाकुड़, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और गुमला के 91 व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन जल्द से जल्द झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति करवाने और यथाशीघ्र झारखंड राज्य सूचना आयोग में सुनवाई प्रारंभ करवाने के संबंध में सौंपा। 

ताकि सूचना आयोग में लंबित पड़े 25000 से अधिक द्वितीय अपीलवाद और शिकायतवाद पर 5.5 वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों में सुनवाई शुरू हो सके। आग्रह किया कि सूचना आयुक्त के रूप में गैर-नौकरशाह व्यक्ति जो विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता जनसंपर्क माध्यम में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले समाज में प्रख्यात व्यक्तियों की ही नियुक्ति की जाए। 

नौकरशाह को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त नहीं करवाया जाये क्योंकि वैसे जन सूचना पदाधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी जो सूचनाओं को रोकते हैं और जिनके विरुद्ध सूचना आयोग में द्वितीय अपील और शिकायतवाद दर्ज कराया जाता है। 

उनका पूर्व संबंध सेवाकाल में सेवानिवृत्त नौकरशाह से हो सकता है या उनके अधीनस्थ ऐसे पदाधिकारी सेवाकाल में काम किये हुए हो सकते हैं, इसलिए ऐसे लोग न्याय करते समय और सूचना दिलवाते समय तटस्थ और निष्पक्ष रहें, तो बेहतर रूप से सूचना की मांग करने वाले आवेदकों को बेहतर रूप से सूचना दिलवायी जा सकती है।

सरकार ने काफी समय से झारखंड में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने की वजह से सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने की बात कही थी, लेकिन अभी विगत मार्च, 2025 से झारखंड में लगातार नेता प्रतिपक्ष कार्यरत हैं, फिर भी सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी और महासचिव उमाशंकर सिंह शामिल हुए।

Published / 2026-01-10 20:47:16
रांची : मोरहाबादी में होगा गणतंत्र दिवस 2026 का मुख्य समारोह

रांची में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक 

टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 10 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक में उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने बताया कि मोरहाबादी मैदान में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए दोनों ओर वाटरप्रूफ पंडाल, कुर्सी, गैलरी, मंच, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग और मैदान को समतल करने की व्यवस्था की जाएगी। वीवीआईपी के बैठने, कार्यक्रम की समय-सारणी, परेड में शामिल कैडेटों के लिए अल्पाहार और पुष्प सज्जा की भी व्यवस्था होगी। 

  • बिजली आपूर्ति, जनरेटर, पेयजल, अस्थायी शौचालय और वीआईपी टॉयलेट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। 
  • नगर निगम को समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। 
  • पुलिस विभाग को पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये गये। 
  • चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह तैयार रहेगा। 

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों की झांकियां होंगी। इन झांकियों के माध्यम से झारखंड सरकार की योजनाओं, नीतियों के साथ-साथ राज्य की कला, संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रूप में दिखाया जायेगा।

Published / 2026-01-10 20:44:31
बंगाल में दिख रही दीदी की बौखलाहट : बाबूलाल मरांडी

कोलकाता में छापेमारी के दौरान हुई घटना ममता की बौखलाहट को उजागर करता है, बाबूलाल मरांडी का हमला 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता में ईडी की जांच के दौरान ममता दीदी के रवैये पर सवाल उठाया है। मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार और काले कारनामे उजागर होने की हताशा में मुख्यमंत्री पद पर आसीन लोगों द्वारा जांच एजेंसियों के कार्यों में बाधा डालना एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत है। 

झारखंड में भी इसी तरह का षड्यंत्र रचा गया था 

मरांडी ने कहा कि कोलकाता में एक निजी कंसल्टेंसी पर छापेमारी के दौरान हुई घटना ममता की बौखलाहट को उजागर करता है। ईडी की जांच के दौरान ममता दीदी का रवैया मुख्यमंत्री पद की गरिमा के विपरीत रहा, जिसने संवैधानिक मयार्दाओं को तार-तार किया है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संयम, सहयोग और कानून के प्रति सम्मान की अपेक्षा होती है, न कि दबाव और अवरोध के राजनीति की... ।

झारखंड में भी इसी तरह का षड्यंत्र रचा गया था। जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये, हथियारबंद भीड़ इकट्ठा कर डराने का प्रयास हुआ और सबूत नष्ट करने की कोशिश की गयी, लेकिन अंतत: कानून के तहत हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। 

बंगाल की जनता ममता के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है 

मरांडी ने कहा कि कानून और न्याय का सिद्धांत यही कहता है कि आपराधिक आरोप लगने के बाद जांच में सहयोग करना ही आदर्श स्थिति होती है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस आचरण की अपेक्षा और भी अधिक होती है। 

ममता दीदी, आपकी झूठ, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती। काले धन और घुसपैठियों के वोट के सहारे लोकतंत्र को प्रभावित नहीं किया जा सकता। बंगाल की जनता आपके कुशासन से त्रस्त हो चुकी है।

Published / 2026-01-10 20:42:28
निकाय चुनाव : दो रंग के बैलेट पेपर, लेकिन बैलेट बॉक्स एक ही...

नगर निकाय चुनाव: एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर का वोट, दो रंगों के बैलेट पेपर होंगे इस्तेमाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से कराये जायेंगे, जिसमें मतदाताओं को एक ही बैलेट बॉक्स में वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष दोनों पदों के लिए मतदान करना होगा। 

हालांकि मतदाताओं को दोनों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर उपलब्ध कराये जायेंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

Published / 2026-01-10 20:39:46
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा के दूसरे दिन उमड़ा भक्ति का अपार सागर

श्री कृष्ण सुदामा की सच्ची मित्रता, जीवंत झांकिया देख कर भक्तजन हुए मंत्रमुग्ध  

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में पुंदाग, रांची स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा के दूसरे दिन संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और चारों ओर राधे-राधे एवं जय श्रीकृष्ण के मधुर जयघोष गूंजते रहे। 

कथा के दूसरे दिन विख्यात कथा वाचक श्रीश्री 108 परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी, भावपूर्ण कथा प्रवाह एवं मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का अमृतमय रसपान कराया। महाराज जी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से कथा का शुभारंभ करते हुए बताया कि बाल कृष्ण की हर लीला में करुणा, प्रेम और लोककल्याण का संदेश निहित है। 

इसके पश्चात उन्होंने भगवान शिव द्वारा श्रीकृष्ण का दर्शन करने का प्रसंग, पुतना वध एवं मोक्ष, तथा गोवर्धन पर्वत धारण लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के क्रम में कंस उद्धार का वर्णन करते हुए महाराज जी ने अधर्म पर धर्म की विजय का गूढ़ संदेश दिया। वहीं गोपी-उद्धव प्रसंग के माध्यम से उन्होंने निष्काम भक्ति और गोपियों के अलौकिक प्रेम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। 

रुक्मणी विवाह प्रसंग में श्रीकृष्ण की करुणा, नारी सम्मान और धर्म निष्ठा का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयीं, जहां सच्ची मित्रता और समर्पण की अनुपम मिसाल देखने को मिली। कथा का समापन रासलीला के भावपूर्ण वर्णन से हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। 

प्रत्येक प्रसंग के साथ प्रस्तुत की गई मनमोहक एवं जीवंत झांकियों ने कथा को और भी प्रभावशाली बना दिया। झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाएं मानो साक्षात जीवंत हो उठीं, जिसे देखकर भक्तजन मंत्रमुग्ध रह गये। बीच-बीच में गाये गये भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव समाधि की अनुभूति करायी। 

मौके पर मंदिर परिसर को भव्य गुब्बारों एवं रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्री राधा रानी का जड़ित आभूषणों से किया गया, आज कार्यक्रम सांसद राज्यसभा दीपक प्रकाश उपस्थित हुए। सांसद गुरु जी का आशीर्वाद लिया, उन्हें गुरुजी सम्मानित किये। मंदिर का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। 

कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का दूसरा दिन श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि रविवार को कथा के तीसरे एवं अंतिम दिन गुरुजी सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा श्री कृष्ण का अंर्त ध्यान प्रसंग पर कथा करेंगे। 

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनोज चौधरी, विजय अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, सज्जन पाड़िया, अरविंद अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडे, रविकांत शास्त्री, पवन तिवारी, विनय सुबा, विशाल जालान, प्रमोद सारस्वत, सुनील पोद्दार, सुरेश चौधरी, विष्णु सोनी, विशाल अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल, सरोज पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, कविता गाड़ोदिया, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जालान, मनीषा जालान, अमिता जालान, उषा मोदी, आशा मोदी, आशा सिंह, ललिता पोद्दार, शकुंतला केजरीवाल, अनुराधा सर्राफ, सीता शर्मा, रेखा पोद्दार, सरिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Published / 2026-01-10 12:46:56
आठ फरवरी को निकलेगी श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा

  • आठ फरवरी को श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा
  • ललित कुमार पोद्दार कार्यक्रम संयोजक एवं हेमंत जोशी सह संयोजक बने

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वाधान में 8 फरवरी 2026 दिन- रविवार को रांची नगर में राजस्थान के खाटू श्री श्याम जी के परंपरा के अनुसार ही श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रांची के नेवरी विकास विद्यालय से शुरू होकर निज मंदिर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा समर्पण के साथ समाप्त होगी। 

ज्ञात हो कि खाटू धाम में यह परंपरा है कि श्याम भक्त बाबा श्याम की ध्वजा निशान यात्रा रिंगस से 17 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा श्री श्याम को समर्पित करते हैं मान्यता है कि जो भी भक्त श्री श्याम प्रभु की निशान को अपनी मन की बात कहता है और उसे सच्चे विश्वास से श्री श्याम प्रभु को अर्पित करता है तो बाबा उन भक्तों की सारी मुरादे पूरी करते हैं। 

इसी परंपरा के अनुसार रांची में विगत 4 वर्षों से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति द्वारा यह आयोजन हो रहा है। 8 फरवरी को होने वाले श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा को सफल बनाने हेतु ललित कुमार पोद्दार को कार्यक्रम संयोजक तथा हेमंत जोशी को कार्यक्रम सह संयोजक बनाए गए हैं। 

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा में भाग लेने वाले भक्तगण न्यू कमला मेडिकल हॉल, महावीर चौक एवं श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स पिस्का मोड़ से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
8 फरवरी को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु अति शीघ्र एक बैठक किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-01-09 23:06:25
छात्रों की मांगों को लेकर लोक भवन पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो

  • जेपीएससी के बृहद व जटिल सिलेबस और कक्षपाल नियुक्ति में आयु सीमा छूट का मामले पर महामहिम से मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। कथित तौर पर राज्य सरकार वित्तीय संकट से गुजर रहा है। ऐसे में राज्य के छात्रों और युवाओं का हाल भी बेहाल है। छात्रों के मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकार मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचे। 

महामहिम के समक्ष विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। जेएसएससी द्वारा जारी कक्षपाल कीनियुक्ति में राज्य सरकार के संकल्प संख्या- 440 का अवहेलना करते हुए आयु सीमा में छूट नहीं दी गयी है।

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के वर्तमान सिलेबस पर भी महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिष्ट मंडली ने कहा पाठ्यक्रम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन से भी बृहद एवं जटिल है। जिससे यहां के क्षेत्रीय छात्रों को प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों की सामना करनी पड़ रहा है। 

लिखित रूप से महामहिम के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा एवं कल्चरल से संबंधित बिंदुओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने का मांग किया गया। महामहिम संतोष गंगवार ने गंभीरता से साक्ष्यो को देखते हुए। सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Page 53 of 1570

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse