टीम एबीएन, लोहरदगा। पैथोलाजी लैब के माध्यम से उपेंद्र कुमार कुशवाहा जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट पैथोलाजी समाज-कार्य को अंजाम दे रहे हैं। समाज कार्य के इस उपविषय को उपेंद्र कुशवाहा लोहरदगा राणा चौक स्थित रोहित जांच घर के माध्यम से पिछले कई सालों से कर रहे हैं। वह पिछले कई वर्षों से गरीब और अधिक आयु वर्ग के लोगों का वह निःशुल्क जांच करते हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि जब कोरोना कालखंड में लोग जांच के लिए भटक रहे थे। उसे दौरान 24 जून 2021 से 29 अप्रैल 2024 तक उन्होंने कोविड के 1776 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच की थी। इसमें 200 पाजिटिव मरीज मिले थे।
इस निःशुल्क जांच के बाद इन्हें प्रेरणा मिली कि, हमें भी चिकित्सा पैथोलाजी के क्षेत्र में निःशुल्क सेवा देकर समाज के जरूरतमंदों को सेवा और सहयोग करनी चाहिए है। यह सेवा अमूमन अस्पतालों और नर्सिंग होम में मिलती है। पर इन्होंने जांच लैब के माध्यम से इसे अंजाम देने का काम किया। इस वजह लोहरदगा नगर भवन में आयोजित समझ में उपयुक्त ने इन्हें सम्मानित किया था।
हमारे समाज में प्राचीन काल से ही पीड़ितों व रोगियों की सहायता व सेवा का प्रचलन रहा है। हर व्यक्ति एक-दूसरे की सेवा करना अपना उत्तरदायायित्व समझता रहा है। परम्परागत समाजसेवी मानवता के आधार पर विद्यालयों चिकित्सालय आदि के माध्यम से जनसाधारण की सेवा करते हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ के विकास, रोग निवारण और उपचार के क्षेत्र में समाज कार्य की प्रणालियों व तकनिकों के उपयोग को ही पैथोलाजी समाज कार्य की संज्ञा दी जाती है। मानव समाज में निरन्तर हो रहे परिवर्तन, औद्योगीकरण, नगरीकरण के फलस्वरूप संयुक्त परिवार के स्वरूप में परिवर्तन तथा दिन-प्रतिदिन कि सामाजिक-आर्थिक जटिलताओं के कारण व्यक्ति की अपनी-व्यक्तिगत और पारिवारिक व्यवस्तता के कारण रोगियों और रोज के फलस्वरूप उत्पन्न मनो सामाजिक समस्याओं के निवारण और निराकरण में नियमित मेडिकल पैथोलाजी जांच समाज कार्य की उपयोगिता और मान्यता में वृद्धि हुई है।
उपेंद्र कुशवाहा बताते हैं कि पैथोलाजी जांच की सहायता से रोग का सटीक पता लगाया जा सकता है। इसीलिए यह विधा मेडिकल साइंस के क्षेत्र में क्रांति की तरह है। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में पैथोलाजी जांचों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारियों के निदान में पैथालाजी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डाक्टर भी करीब 70 फीसदी मरीजों का उपचार पैथालाजी जांच के आधार पर करते हैं।
स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा विज्ञान में पैथोलाजी की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए समर्पित काम है। पैथोलाजी के क्षेत्र, पैथोलाजी पेशेवरों और निदान, उपचार और अनुसंधान पर पैथोलाजी के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ा रही है।
पैथोलाजिस्ट और पैथोलाजी संगठनों को जनता के साथ जुड़ने कर उनके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाज को पैथोलाजी जांच के महत्व और इसके बारे में जागरूक बनाने की जरूरत है।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला योगासन खेल संघ के द्वारा पंचम रांची जिला योगासन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें विभिन्न वर्ग के बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं आज का कार्यक्रम सीनियर वर्ग के साथ शुभारंभ किया गया।
जिला के विभिन्न संस्थान एवं स्कूलों से बच्चे पार्टिसिपेट कर रहे हैं मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव राज किशोर शाखा (खेल विभाग), विशिष्ट अतिथि रांची जिला योगासन संघ के संरक्षक ईश्वर चंद्र, रांची जिला योगासन स्पोर्ट् के अध्यक्ष संजय सिंह, अतिथि लातेहार जिला योगासन खेल संघ के सचिव प्रशांत उपस्थित रहे। रांची जिला योगासन खेल संघ की सचिव संतोषी कुमारी ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि श्री खाखा ने सभी योगासन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया।
सभी वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की प्रतियोगिता किया जा रहा है जिसमें सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर, सीनियर ए,बी,सी वर्ग है एवं इवेंट ट्रेडिशनल इवेंट आर्टिस्टिक सिंगल आर्टिस्टिक पर रिदमिक पेयर का कार्यक्रम रखा गया है। जिला में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष डॉ एसके घोषाल सह सचिव आर्य प्रहलाद भगत तकनीकी पदाधिकारी शंकर राणा सोशल मीडिया प्रभारी पूजा सिंह चैंपियनशिप डायरेक्टर चैताली मुखर्जी, चैंपियनशिप मैनेजर विकाश गोप, राहुल रंजन, विजय कुमार यादव, पवन झा, मधु प्रधान, उषा शर्मा, इंदु कुमारी, किरण तिवारी, अमित कुमार ,उत्तम कुमार विजेता, अजय कुमार महतो, कोमल सिंह, ममता माझी रैना गुप्ता प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव ने सभी पदाधिकारियों और खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन और पुरुष्कार वितरण समारोह कल दिनांक 8 सितंबर को डी. ए. वी. नंदराज पब्लिक स्कूल में होगी।
टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल में आज 07.09.2024 को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वाईएमसीए के महासचिव चोन्हस कुजूर ने अपने संबोधन में ईमानदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों द्वारा दी गयी शिक्षा को ईमानदारी पूर्वक ग्रहण कर उसे अपने जीवन का मार्गदर्शक बना सकते हैं। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वाईएमसीए के सह महासचिव मनोज बागे, सचिव सौरभ मुर्मू, बाल्मीकी पाण्डेय सहित शिक्षक व कर्मचारी और काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान 2 और अभ्यर्थियों की मौत हो गयी है। इसमें एक युवती भी शामिल हैं। वहीं, अब तक कुल 14 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़ने वाली रांची के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को मौत हो गयी।
आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहेबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी, लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। उसे तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो सितम्बर को परिजन आरती को साहिबगंज से रांची लेकर आ गये थे और चार सितम्बर को आरती को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वहीं, दूसरी और बिहार के मुंगेर के रहने वाले 25 वर्षीय करण राज की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हो गयी। बताया जा रहा है कि उसकी दौड़ पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर थी। दौड़ने के दौरान ही वह बेहोश हुआ था। इसके बाद उसे पलामू से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग लाया गया था।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष सहायक पुलिसकर्मियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि विगत 6 सितंबर 2024 को आयोजित हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों को स्वीकृति दिए जाने का निर्णय सराहनीय पहल है। सहायक पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी को उनका हक-अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी हम सभी की ओर आपका आभार और धन्यवाद!
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों से कहा कि आने वाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ आमजनों की परेशानियों का समाधान करने में जुटी है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के सभी वर्ग-समुदायों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलेगा। हमारी सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरंतर कार्य कर रही है। आमजनों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार लोगों का हुजूम ढ़ोल-नगाड़ा लेकर मुख्यमंत्री आवास जश्न मनाने पहुंच रहें है। राज्य सरकार के पदाधिकारी आमजनों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों में विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पासवान, अविनाश कुमार, उज्जवल कुमार, सोनाली हेंब्रम, मगडाल बागे, शांति मुंडा, उमेश मुंडारी, राजेंद्र हांसदा, शाहदेव भगत, सावन मुंडा, स्मिता कुमारी, देवकी बालमुचू, पवन लीला किस्कू, रविंद्र साहू सहित अन्य सहायक पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। शनिवार से केराली स्कूल रांची में सी बी एस ई द्वारा क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को आयोजित कराने के लिए डीएवी गांधी नगर के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा को सीबीएसई दिल्ली ने आब्जर्वर बनाया है।
इस प्रतियोगिता में झारखंड/बिहार के तकरीबन 80 विद्यालयों ने भाग लेने की पुष्टि की। गोविंद झा को आब्जर्वर बनाये जाने पर टीचर इंचार्ज निराकर आचार्या, के नालिनी, सुबोध गुप्ता, के के प्रसाद, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा आदि ने बहुत बहुत बधाई दी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उस पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। हेमंत सोरेन ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी।
उन्होंने आरोप लगाया, यदि लोग भाजपा को नकार भी दें तो भी वे विधायकों, सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं और सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें जेल में डाल देते हैं। मुख्यमंत्री आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सोरेन ने कहा, जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही भाजपा भी सत्ता के बिना ऐसा ही महसूस करता है। वे पिछले दो सालों से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं, लेकिन हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब झारखंड में भाजपा के स्थानीय नेता विफल हो गये, तो अब वह छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को आयात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ये नेता यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़का रहे हैं। सोरेन ने भाजपा पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
टीम एबीएन, रांची। रांची के अंजुमन प्लाजा स्थित मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर के पुस्तकालय में छात्रों ने शिक्षक दिवस मनाया। मौके पर कन्वेनर लतीफ आलम, स्टाफ इम्तियाज अहमद, प्रबंधक उजमा निशात और हीना को छात्रों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरी के छात्र शाहबाज हुसैन और इमरोज खान कर रहे थे। कन्वेनर लतीफ आलम ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी और लाइब्रेरी से जुड़ी हर समस्या का समाधान त्वरित प्रभाव से करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आतिफ सलमान, फैजान, मिंज, जन्नत आती छात्रों ने भाग लिया। मौके पर उन्हें भाग्यदीप, हफिज अंसारी, अमजद अली, जाहिद खान, मोजाहिद खान, अमीर फिरदौस, वसीम राजा, सखावत हुसैन, गुलाम मुर्तजा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse